मक्की · २५ आयतें · ८४
अल-इंशिक़ाक़
الانشقاق
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
{ﭜ ﭝ ﭞ ﭟ ﭠ ﭡ ﭢ ﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ ﭪ ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸ ﭹ ﭺ ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ} [سورة الانشقاق:1-15].
(जब आकाश फट जायेगा। और अपने पालनहार की सुनेगा और यही उसे करना भी चाहिये। तथा जब धरती फैला दी जायेगी। और जो उसके भीतर है, फैंक देगी तथा ख़ाली हो जायेगी। और अपने पालनहार की सुनेगी और यही उसे करना भी चाहिये। हे इन्सान! वस्तुतः, तू अपने पालनहार से मिलने के लिए परिश्रम कर रहा है और तू उससे अवश्य मिलेगा। फिर जिस किसी को उसका कर्मपत्र दाहिने हाथ में दिया जायेगा। तो उसका सरल ह़िसाब लिया जायेगा। तथा वह अपनों में प्रसन्न होकर वापस जायेगा। और जिन्हें उनका कर्मपत्र बायें हाथ में दिया जायेगा। तो वह विनाश (मृत्यु) को पुकारेगा। तथा नरक में जायेगा। वह अपनों में प्रसन्न रहता था। उसने सोचा था कि कभी पलट कर नहीं आयेगा। क्यों नहीं? निश्चय उसका पालनहार उसे देख रहा था)।
सूरह अल-इन्शिक़ाक़ में क़ियामत के दिन की भयावह घटनाओं को प्रकट किया गया है और उनका स्पष्ट वर्णन किया गया है, पुनरुत्थान को सिद्ध किया गया है, तथा बंदों को इस महान दिन के लिए तैयारी करने की नसीहत की गई है। साथ ही इस सांसारिक जीवन और उसकी आकर्षक वस्तुओं से धोखा न खाने, और अल्लाह तआला की ओर से उन्हें दी गई मोहलत और सहनशीलता पर घमंड न करने की शिक्षा दी गई है। अल्लाह तआला ने इस सूरह की शुरुआत क़ियामत के दिन आकाश के फटने के उल्लेख से की है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﭜ ﭝ ﭞ } “जब आकाश फट जाएगा”, अर्थात जब आकाश चीर दिया जाएगा, फट जाएगा और उसमें दरारें पड़ जाएँगी, और वह अल्लाह तआला के आदेश से टूटकर बिखर जाएगा। क्योंकि “इन्शिक़ाक़” का अर्थ ही फटना और चीर दिया जाना है। अल्लाह तआला ने इस महान विवरण की शुरुआत { ﭜ} “इज़ा” शब्द से की है, जिसने अपने बाद आने वाली बात के लिए उत्कंठा और जिज्ञासा उत्पन्न की, क्योंकि इसका संबंध परिणाम से होता है। यह एक ऐसा कालवाचक शब्द है जो किसी अन्य संबंधित कथन की अपेक्षा करता है, और यह शर्त भी है, जो अपने बाद उत्तर के उल्लेख की सूचना देता है। जब श्रोता इसे सुनता है तो वह आगे आने वाले कथन की प्रतीक्षा करने लगता है। यह शैली इस उद्देश्य से अपनाई गई है कि जिन कर्मों को इससे जोड़ा गया है उन पर विशेष ध्यान आकर्षित किया जाए, क्योंकि प्रायः वे कार्य { ﭜ} “इज़ा” के लिए शर्त होते हैं। और वाक्य की शुरुआत इसी से करना उसमें भय और रोमांच की भावना को और अधिक बढ़ा देता है।([1]) इसी कारण इस सूरह में { ﭜ} “इज़ा” शब्द दो बार आया है।
फिर अल्लाह तआला आकाश के फटने के उल्लेख के साथ उसकी पूर्ण स्वेच्छा, आज्ञाकारिता और अपने पालनहार के आदेश के प्रति उसकी तत्पर स्वीकृति को जोड़ता है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﭠ ﭡ ﭢ } “और उसने अपने रब के आदेश को सुन लिया और वह इसके योग्य ही था”, अर्थात उसने अपने पालनहार के आदेश का पालन किया और उसके हुक्म से फट गया। { ﭢ } और उसके लिए यह उचित और अनिवार्य था कि वह अपने रब के आदेश का पालन करे, क्योंकि वही महान, प्रतिष्ठित और अपने बंदों पर पूर्ण प्रभुत्व रखने वाला रब है। इससे मनुष्य को यह शिक्षा मिलती है कि उसके लिए भी अपने पालनहार के आदेशों का पालन करना अनिवार्य है। देखो, यह आकाश अपनी अत्यंत दृढ़ और मजबूत संरचना के बावजूद स्वेच्छा से अपने रब के आदेश का पालन करते हुए फट जाता है। यह सब अल्लाह तआला की शक्ति और उसके महान तथा परिपूर्ण प्रबंधन को स्पष्ट रूप से प्रकट करता है।
फिर यह महान बयान उस बात की ओर स्थानांतरित होता है कि धरती भी उस आदेश का पालन करेगी जिसे अल्लाह तआला ने चाहा। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया:
{ ﭤ ﭥ ﭦ } “और जब धरती फैला दी जाएगी”, अर्थात जब धरती बिछा दी जाएगी और उसके पर्वत चूर-चूर कर दिए जाएँगे, तो उसमें कोई मोड़ या उभार शेष नहीं रहेगा। फिर अल्लाह तआला ने धरती के बारे में फ़रमाया: { ﭨ ﭩ ﭪ ﭫ } “और वह जो कुछ उसके भीतर है उसे बाहर निकाल देगी और उससे पूर्णतः खाली हो जाएगी”, अर्थात वह अपने पेट में जो कुछ मृत लोग हैं उन्हें बाहर निकाल देगी और उनसे पूर्णतः मुक्त हो जाएगी, और अल्लाह तआला ने जो आदेश उसे दिया है उसका पालन करेगी। फिर अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﭠ ﭡ ﭢ } “और उसने अपने रब के आदेश को सुन लिया और वह इसके योग्य ही थी”, अर्थात उसने अपने पालनहार के आदेश का पालन किया और उसके आदेश के प्रति पूर्ण आज्ञाकारी रही। { ﭢ } और उसके लिए यह उचित और अनिवार्य था कि वह अपने रब के आदेश का पालन करे, क्योंकि वही महान, प्रतिष्ठित और अपने बंदों पर पूर्ण अधिकार रखने वाला रब है।
और जब अल्लाह तआला ने अपने इस महान बयान के द्वारा क़ियामत के दिन ब्रह्मांड में होने वाले सबसे बड़े परिवर्तनों को प्रकट कर दिया, तो अब संबोधन मनुष्य की ओर मुड़ता है, ताकि उसे नसीहत की जाए और चेतावनी दी जाए। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया:
{ ﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸ } “ऐ मनुष्य, तू अपने रब की ओर निरंतर परिश्रम करता चला जा रहा है, फिर तू उससे मिलने वाला है।” अर्थात ऐ मनुष्य, तू इस सांसारिक जीवन में लगातार प्रयास करता चला जा रहा है, फिर तेरा ठिकाना और तेरा अंतिम परिणाम तेरे पालनहार की ओर है। ‘कद्ह़’ का अर्थ प्रयास और परिश्रम है। इब्न -ए- जरीर त़बरी रहिमहुल्लाह तआला कहते हैं: ऐ मनुष्य, तू अपने रब के लिए कर्म करने वाला है और उसी कर्म के साथ उससे मिलने वाला है, चाहे वह कर्म अच्छा हो या बुरा। वह कहते हैं: अतः तेरा कर्म ऐसा होना चाहिए जो तुझे उसके क्रोध से बचा ले और उसकी प्रसन्नता को अनिवार्य कर दे, और ऐसा न हो जो उसे तुझ पर अप्रसन्न कर दे और तू विनाश में पड़ जाए।([2]) इसमें मनुष्य जाति के लिए चेतावनी और उपदेश है, क़ियामत के दिन की भयावह घटनाओं से डराने के बाद, जो उपदेश की व्यवस्था की अत्यंत सूक्ष्मता और अल्लाह तआला की मनुष्य पर विशेष कृपा को स्पष्ट करता है, कि वह उसे नसीहत करता है, सावधान करता है और हर पहलू से सच्चाइयों को स्पष्ट करता है।
और यह महान बयान मनुष्य को संबोधित करने के लिए ‘या’ के साथ पुकार कर आरंभ किया गया: { ﭱ ﭲ } “ऐ मनुष्य।” यह पुकार अपने अर्थ में ध्यान आकृष्ट करने, कान लगाकर सुनने की अनिवार्यता, और जो मार्गदर्शन व स्पष्टीकरण इसमें निहित है उसे गंभीरता से ग्रहण करने का संकेत रखती है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इसे दृढ़ निश्चय, महत्त्व और गंभीरता के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए। { ﭱ} इस पुकार के माध्यम से उनकी सुनने की क्षमता को जगाया गया और एक अत्यंत महान और गंभीर विषय की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया गया। यह पुकार इस बात की माँग करती है कि कान ध्यानपूर्वक सुनें और बुद्धियाँ आगे आने वाले कथन की ओर सचेत हों, क्योंकि यह संसारों के पालनहार का कथन है। यह इस बात का प्रमाण है कि वह विषय कितना महत्त्वपूर्ण है जिसकी ओर हमारे रब तआला ने इस मनुष्य को बुलाया है, और यह कि उसके प्रति कितना दृढ़ और गंभीर रूप से प्रतिबद्ध होना आवश्यक है।
और इसी प्रकार इस संबोधन में संबोधित किए गए लोगों को ‘मनुष्य’ के रूप में संबोधित किया गया: { ﭱ ﭲ } “ऐ मनुष्य”, अर्थात ऐ वह कमजोर प्राणी, जिसे तेरे पालनहार ने पैदा किया। { ﭳ ﭴ} “निश्चय ही तू परिश्रम करने वाला है”, अर्थात तू कर्म करने वाला और निरंतर प्रयास में लगा हुआ है। { ﭳ ﭴ} ‘कद्ह़’ के शब्द में समस्त प्रयास, कठिनाई और श्रम का अर्थ समाहित है। किंतु इस महान संदर्भ ने इस परिश्रम को उस उद्देश्य से जोड़ दिया है जिसके लिए मनुष्य को उत्पन्न किया गया है, और वह है अल्लाह तआला की उपासना। अतः बयान ने फिर परिश्रम को महान अल्लाह की ओर जोड़ा और फ़रमाया: { ﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ} “ऐ मनुष्य, निश्चय ही तू अपने रब की ओर परिश्रम करता चला जा रहा है।” अर्थात तेरा समस्त प्रयास { ﭵ ﭶ} तेरे ही रब की ओर है, जिसने तुझे पैदा किया और तुझ पर अनगिनत उपकार किए। इब्न -ए- अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा कहते हैं: निश्चय ही तू अपने रब के लिए कर्म करने वाला है। और मुक़ातिल रहिमहुल्लाह तआला कहते हैं: निश्चय ही तू अपने रब की ओर प्रयास करता चला जा रहा है। और ज़ज्जाज रहिमहुल्लाह तआला कहते हैं: अरबी भाषा में ‘कद्ह़’ का अर्थ प्रयास करना और दुनिया व आख़िरत दोनों में निरंतर कर्म में लगे रहना है।([3]) इस प्रकार ‘कदह़’ में मनुष्य के संसार के समस्त प्रयास और कर्म सम्मिलित हो जाते हैं, जिनका फल वह आख़िरत में क़ियामत के दिन प्राप्त करेगा। इस प्रकार सूरह के आरंभ में क़ियामत के दिन के उल्लेख और इस महान उपदेशात्मक संबोधन के बीच का संबंध स्पष्ट हो जाता है, कि ऐ मनुष्य, तू अपने सभी कर्मों के साथ अपने रब की ओर अग्रसर है, ताकि क़ियामत के दिन तुझे वही प्रतिफल दिया जाए जो तूने प्रस्तुत किया है। { ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸ } “निश्चय ही तू अपने रब की ओर परिश्रम करता चला जा रहा है, फिर तू उससे मिलने वाला है।” अर्थात तू अवश्य अपने रब से मिलेगा { ﭸ }, और इस प्रकार तू उस स्थिति से अलग हो जाएगा जिसमें तू संसार में है। और तू अपने उसी परिश्रम के साथ अपने रब से मिलेगा जो तूने संसार में किया। अतः तेरा परिश्रम तेरे रब के दीन, उसकी शरीअत और उसके आदेशों के अनुरूप होना चाहिए। इस उपदेश का सार यह है कि जो कुछ तू संसार में प्रस्तुत करता है वही तेरे लिए क़ियामत के दिन होगा। यदि वह अच्छा है तो तेरे लिए भलाई है, और यदि वह बुरा है तो तेरे लिए बुराई है। अतः अपने परिश्रम को अल्लाह तआला के दीन, उसकी शरीअत और उसके आदेशों के अनुसार बना ले।
तत्पश्चात अल्लाह तआला मह़शर के मैदान में प्रलय के दिन लोगों के दो समूहों में विभाजित होने की सूचना देता है: उनमें से कुछ वे होंगे जो अपना कर्म-लेख (हिसाब की किताब) अपने दाहिने हाथ में लेंगे, और कुछ वे होंगे जो अपना कर्म-लेख अपने पीछे से अपने बाएं हाथ में लेंगे। अल्लाह तआला ने उन लोगों के बारे में फरमाया जो अपनी किताबें अपने दाहिने हाथ में लेंगे: { ﭺ ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ } “तो जिसे उसका कर्म-लेख उसके दाहिने हाथ में दिया गया” अर्थात वे लोग जो अपने कर्म-लेख अपने दाहिने हाथ में प्राप्त करेंगे, वे उस दिन अत्यंत हर्ष और सौभाग्य वाले होंगे। इस विवरण का आरंभ शब्द { ﭺ} 'फ़अम्मा' (रही बात उसकी) से हुआ है, जो निर्धारण, विस्तार, बल देने और अपना कर्म-लेख दाहिने हाथ में लेने वाले व्यक्ति तथा उसके प्रतिफल एवं उस विशेषता के बीच संबंध स्थापित करने का कार्य करता है, जिससे अल्लाह तआला ने उसे विशिष्ट किया है और जिसका अर्थ दाहिने हाथ से लेना है। अतः { ﭺ} 'फ़अम्मा' शब्द का प्रयोग अल्लाह तआला की ओर से इस सम्मानित और प्रतिष्ठित स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करता है। यह संदर्भ की महानता, इसके संकेतों की शक्ति और इसके अक्षरों व शब्दों के उद्देश्यों की प्रचुरता को स्पष्ट करता है। वह ईश्वर पवित्र है जिसने अपने महान ग्रंथ क़ुरआन के वक्तृत्व (बलागत) में अपने श्रेष्ठ चमत्कार को उसी प्रकार प्रकट किया जैसे उसने अपनी अद्भुत रचना और व्यवस्था में उसे प्रकट किया है, उसकी शान महान है।
कर्म-लेख का दाहिने हाथ में दिया जाना विशेष रूप से सम्मान, कल्याण के शुभ समाचार और नरक की अग्नि से मुक्ति का संकेत है। इन लोगों का हिसाब अल्लाह तआला के निकट अत्यंत सरल होगा, जैसा कि अल्लाह अज़्ज़ व जल्ल ने फरमाया:
{ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ } “तो शीघ्र ही उससे आसान हिसाब लिया जाएगा” अर्थात उसका हिसाब सरल होगा, उसमें कोई कठिनाई नहीं होगी। उम्मुल मोमिनीन (मोमिनों की माता) आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा से वर्णित है कि उन्होंने कहा: अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया: (प्रलय के दिन जिसका हिसाब लिया गया, उसे दंड दिया गया), तो मैंने कहा: क्या अल्लाह अज़्ज़ व जल ने यह नहीं फरमाया किः
{ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ } “तो शीघ्र ही उससे आसान हिसाब लिया जाएगा”? तब रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया: वह हिसाब (पूछताछ) नहीं है, वह तो केवल प्रस्तुतीकरण (पेशी) है। प्रलय के दिन जिसके हिसाब की सूक्ष्मता से जाँच की गई, वह नष्ट हो गया।([4]) इब्न अल-जौज़ी रहिमहुल्लाह तआला ने कहा है: इसका अर्थ यह है कि उसके सम्मुख उसकी बुराइयाँ प्रस्तुत की जाएँगी और फिर अल्लाह तआला उन्हें क्षमा कर देगा([5]) जो मोमिन के लिए उस दिन की सुगमता को दर्शाता है।
फिर अल्लाह तबारक व तआला इस मोमिन की सुखद स्थिति का उल्लेख करते हुए कहता है कि: { ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ } “और वह अपने परिवार की ओर प्रसन्नचित होकर लौटेगा” अर्थात वह स्वर्ग में अपने परिवार के पास अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ जाएगा, उस क्षमा और स्वर्ग की सफलता के कारण जो उसे प्राप्त हुई है। क़तादा रहिमहुल्लाह तआला से वर्णित है: इसका अर्थ है, उस परिवार की ओर जिसे अल्लाह तआला ने उसके लिए स्वर्ग में तैयार किया है([6]), जिनमें हूरें और उसकी सेवा करने वाले लोग शामिल हैं, और उसके परिवार के वे लोग भी जो दुनिया में उससे पहले स्वर्ग पहुँच चुके थे। इमाम कुर्तुबी रहिमहुल्लाह तआला ने कहा है: यह भी कहा गया है कि वह अपने उन परिजनों की ओर लौटेगा जो दुनिया में उसके साथ थे, ताकि उन्हें अपनी मुक्ति और सुरक्षा का समाचार दे सके।([7]) यह क़ुरआन के बयान की श्रेष्ठता है कि उसने मोमिन के साथ होने वाली दोनों स्थितियों को समाहित किया है, क्योंकि कुछ ऐसे होंगे जिनका दुनिया में कोई मोमिन परिवार नहीं था, तो स्वर्ग में हूरें और सेवक उनका परिवार होंगे, और कुछ ऐसे होंगे जिनका दुनिया में भी मोमिन परिवार था, तो उनके लिए दोनों सुख एकत्र हो जाएँगे। यह महान क़ुरआन के अर्थों की व्यापकता और हर बात को पूरी सूक्ष्मता के साथ समेट लेने की अद्भुत क्षमता को दर्शाता है। फिर यह महान संदर्भ उन अभागों की स्थिति के वर्णन की ओर मुड़ता है, जो अपने कर्मपत्र अपनी पीठ के पीछे से प्राप्त करेंगे। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया:
{ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ } “और जहाँ तक उस व्यक्ति का संबंध है जिसे उसका कर्मपत्र उसकी पीठ के पीछे से दिया जाएगा।” ये लोग दुर्भाग्य और यातना के पात्र हैं। इब्न -ए- कस़ीर रहिमहुल्लाह तआला कहते हैं: अर्थात उसे बाएँ हाथ से उसकी पीठ के पीछे से दिया जाएगा, उसका हाथ पीछे की ओर मोड़ दिया जाएगा और उसी हाथ में उसका कर्मपत्र दिया जाएगा।([8]) और यहीं वह समझ लेगा कि उसका ठिकाना स्थायी यातना है। तब उसकी अवस्था वैसी ही होगी जैसा कि अल्लाह तआला ने उसके बारे में फ़रमाया: { ﮑ ﮒ ﮓ } “तो वह शीघ्र ही विनाश को पुकारेगा।” अर्थात वह हाय-हाय और विनाश की पुकार करेगा और कहेगा: हाय मेरा विनाश, हाय मेरी बर्बादी। यहाँ { ﮑ} “फसौफ़” का शब्द भविष्य की उस स्थिति की सूचना देता है जो घटित होने वाली है, उससे पहले ही उसका चित्र खींच देता है। { ﮒ} और पुकार तथा विलाप की यह अभिव्यक्ति, विनाश के शब्दों के साथ, गहरे पश्चाताप, अत्यंत भय और घबराहट को प्रकट करती है। { ﮒ ﮓ } “वह विनाश को पुकारेगा”, अर्थात वह पूर्ण विनाश और तबाही को पुकारेगा, क्योंकि उसने यह जान लिया होगा कि वह दहकती हुई आग के लिए है, जैसा कि अल्लाह तआला ने फ़रमाया:
{ ﮕ ﮖ } “और वह दहकती हुई आग में डाला जाएगा।” अर्थात वह उस आग की तपिश को झेलेगा और उसके भीतर जलता रहेगा। { ﮕ } “यस़्ला” का शब्द जलने, आग की गर्मी के संपर्क में आने और उसके भीतर प्रवेश करने के अर्थ को प्रकट करता है। और { ﮖ } “सईर” से अभिप्राय वह आग है जो अपने भीतर डाले गए लोगों पर भड़कती रहती है, जो यातना की तीव्रता, उसकी भयानकता और उसके स्तर की कठोरता को दर्शाती है। हे अल्लाह, हम तुझसे दुनिया और आख़िरत में क्षमा और सुरक्षा की याचना करते हैं, हे सारे संसारों के पालनहार।
फिर अल्लाह तआला उस काफ़िर की सांसारिक स्थिति का वर्णन करता है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ } “निश्चय ही वह अपने घरवालों में आनंदित था।” अर्थात वह दुनिया में अपने घरवालों के बीच प्रसन्न और खुश रहता था, अपने कुफ़्र, अवज्ञा और पाप में डूबे रहने के कारण। आज उसकी स्थिति इसके विपरीत है, जबकि आज ईमान वाला अपने घरवालों के बीच प्रसन्न होगा। इससे उस दुष्ट व्यक्ति की दशा में हुए उलटफेर का पता चलता है, जिसने अपना कर्मपत्र अपनी पीठ के पीछे से प्राप्त किया।
फिर अल्लाह तआला उस काफ़िर की एक और सांसारिक अवस्था का उल्लेख करता है और फ़रमाता है: { ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ } “निश्चय ही उसने यह समझ रखा था कि वह कभी लौटकर नहीं आएगा।” अर्थात वह यह गुमान करता था कि वह अपने रब की ओर हिसाब और प्रतिफल के लिए लौटकर नहीं जाएगा। क्योंकि “ह़ौर” का अर्थ लौटना है। मुजाहिद रहिमहुल्लाह तआला कहते हैं: अर्थात वह हमारी ओर वापस नहीं लौटेगा।([9]) और इब्न -ए- अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा कहते हैं: मैं नहीं जानता था कि ‘ह़ौर’ क्या है, यहाँ तक कि मैंने एक बद्दू औरत को अपनी बेटी को पुकारते हुए सुना: ह़ौरी, अर्थात मेरी ओर लौट आ। इस प्रकार अरबों की भाषा में ‘ह़ौर’ का अर्थ लौटना है।([10]) अतः उसकी सांसारिक स्थिति यह थी कि वह पुनरुत्थान को असंभव समझता था, क़ियामत के दिन पर ईमान नहीं रखता था, और इसी कारण हिसाब और प्रतिफल का इनकार करता था।
अल्लाह तआला ने उसके पुनरुत्थान के इनकार की दृढ़ता को नून-ए-तौकीद { ﮞ} “इन्ना” फिर { ﮠ} “अन” और फिर { ﮡ } “लन” जैसे बल देने वाले शब्दों के माध्यम से स्पष्ट किया, जिससे यह और भी पुष्ट हो गया कि वह अपने रब की ओर लौटने को असंभव मानता था। अर्थात वह दृढ़ विश्वास रखता था कि वह अल्लाह तआला की ओर हिसाब और प्रतिफल के लिए नहीं लौटेगा। इसी कारण वह दुनिया में अपने घरवालों के बीच खेल-तमाशे, पाप और लापरवाही में मग्न रहकर प्रसन्न रहता था। फिर अल्लाह इस ग़लत धारणा को रद्द करता है और उसका खंडन करता है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया:
{ ﮤ ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ } “क्यों नहीं, निश्चय ही उसका रब उसे भली-भाँति देख रहा था।” अर्थात बात वैसी नहीं है जैसी यह काफ़िर समझता है और पुनरुत्थान का इनकार करता है, बल्कि वह अवश्य अपने रब की ओर लौटेगा। { ﮤ} “बला” का शब्द उसके गुमान और विश्वास को पूर्ण रूप से नकार देता है और उसके अपने रब की ओर लौटने को सिद्ध करता है। और यह स्पष्ट कर देता है कि उसका यह गुमान बिल्कुल असत्य और निराधार था।
{ ﮤ ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ } निश्चय ही उसका रब, जिसने उसे पैदा किया, उसके सभी हालात को जानने वाला और देखने वाला है। अल्लाह तआला अपने बंदे के हर हाल से पूर्णतः परिचित है, चाहे वह प्रकट हो या छिपा हुआ, चाहे वह उसके कर्मों का बाहरी रूप हो या वह जो वह दूसरों से छिपाकर करता है, बल्कि उसके इरादे, नीयतें और उसके सीने में छिपे हुए भाव भी। उससे कुछ भी छिपा नहीं है। निश्चय ही तुम्हारा रब उन सब बातों को देखने वाला है जो उनसे हुईं और जो उनसे आगे होने वाली हैं।
और यह व्याख्यात्मक संबोधन अल्लाह तआला की ओर से विशेष रूप से निर्धारित करके आया है: { ﮥ ﮦ} “निश्चय ही उसका रब”, ताकि उस व्यक्ति को उस कुफ़्र से सावधान किया जाए जिसमें वह लिप्त है, और उसके बाद आने वाले बयान की शक्ति को स्पष्ट किया जाए, जो यह है: { ﮧ ﮨ ﮩ } “वह उसे भली-भाँति देखने वाला था।” और इस कथन को { ﮥ} “इन्ना” के अक्षर द्वारा और अधिक पुष्ट किया गया, जिसने आगे आने वाले अर्थ को विशेष बल और दृढ़ता प्रदान की। इसी प्रकार भूतकाल के क्रिया-पद { ﮧ} “काना” का प्रयोग इस बात की दलील है कि ऐ संबोधित व्यक्ति, तेरे बारे में अल्लाह का ज्ञान अत्यंत गहन और व्यापक है। क्योंकि तेरा रब तुझसे भली-भाँति परिचित है, जिससे भूतकाल और वर्तमान दोनों सम्मिलित हो जाते हैं, और उन बातों को भी समाहित कर लेता है जिनकी ओर तू आगे बढ़ने वाला है। फिर इस अर्थ को और अधिक दृढ़ किया गया विशेष रूप से उसी की ओर संकेत करने के माध्यम से कि वह तुझसे पूरी तरह जानने वाला है। यह सब बयान की उस गहराई को प्रकट करता है जिसमें चेतावनी और भय दिखाना निहित है, और यह सब इस मनुष्य के ही हित के लिए है, ताकि वह अपने रब की ओर लौट आए और संसार तथा आख़िरत दोनों की भलाई प्राप्त करे।
{ﮫ ﮬ ﮭ ﮮ ﮯ ﮰ ﮱ ﯓ ﯔ ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ ﯙ ﯚ ﯛ ﯜ ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ ﯮ ﯯ ﯰ ﯱ ﯲ ﯳ ﯴ ﯵ ﯶ ﯷ ﯸ ﯹ ﯺ ﯻ ﯼ ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ ﰁ} [سورة الانشقاق:16-25].
(मैं संध्या लालिमा की शपथ लेता हूँ! तथा रात की और जिसे वह एकत्र करे! तथा चाँद की, जब वह पूरा हो जाये। फिर तुम अवश्य एक दशा से दूसरी दशा में सवार होगे फिर क्यों वे विश्वास नहीं करते? और जब उनके पास क़ुर्आन पढ़ा जाता है, तो सज्दा नहीं करते। बल्कि काफ़िर तो उसे झुठलाते हैं। और अल्लाह उनके विचारों को भली-भाँति जानता है। अतः, उन्हें दुःखदायी यातना की शुभ सूचना दे दो। परन्तु, जो ईमान लाये तथा सदाचार किये, उनके लिए समाप्त न होने वाला बदला है)।
और अल्लाह तआला द्वारा क़ियामत के दिन घटित होने वाले परिवर्तनों और उनमें निहित महान भयावहताओं के स्पष्ट वर्णन के बाद, तथा लोगों के दो वर्गों में विभाजित होने के उल्लेख के पश्चातः एक वह मोमिन जो अपना कर्मपत्र अपने दाहिने हाथ में प्राप्त करेगा, और दूसरा वह काफ़िर जो अपना कर्मपत्र अपनी पीठ के पीछे से अपने बाएँ हाथ में प्राप्त करेगा, और इसके साथ ही दुनिया में काफ़िर की उस स्थिति के वर्णन के बाद जिसमें वह पापा में डूबा हुआ और अपने कुफ़्र पर प्रसन्न था, इसके पश्चात अल्लाह तआला शफ़क़ की क़सम खाता है, जो सूर्यास्त के समय आकाश में प्रकट होने वाली लालिमा होती है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﮫ ﮬ ﮭ } “तो मैं शफ़क़ की क़सम खाता हूँ।” अर्थात अल्लाह तआला ने उस शफ़क़ की क़सम खाई जो सूर्यास्त के समय की लालिमा की अवस्था होती है, जो दिन में सूर्य के प्रकाश का अंतिम चिन्ह होती है और रात के प्रवेश की प्रारंभिक निशानी होती है। इस बयान की शुरुआत { ﮫ} “फ़ला” के शब्द से की गई, जो क़सम पर प्रवेश कर के उसे बल और महानता प्रदान करता है, और उस वस्तु के महत्व को उजागर करता है जिसकी क़सम खाई गई है, अर्थात शफ़क़। फिर अल्लाह तआला ने इसके बाद रात की क़सम खाई। जैसा कि अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﮯ ﮰ ﮱ } “और रात की, और उस चीज़ की जिसे वह समेट लेती है।” अर्थात रात और वह सब कुछ जिसको वह अंधकार में लपेट लेती है, जिसे वह अपने स्याह आवरण में समेट लेती है और पूरे ब्रह्मांड पर छा जाती है। इसमें इस विशाल ब्रह्मांड के उस महान क्षेत्र की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है जिसे रात ढक लेती है, ताकि संबोधित लोग अल्लाह तआला की महान शक्ति और उसके अद्भुत प्रबंधन को समझ सकें। और यह ऐसा प्रबंधन है जो हर प्रकार के झूठे विश्वास का खंडन करता है, जैसे पुनरुत्थान, हिसाब और प्रतिफल के इनकार का खंडन। और इसी प्रबंधन के माध्यम से अल्लाह तआला की पूर्ण शक्ति सिद्ध होती है, जिसके द्वारा मृत्यु के बाद पुनरुत्थान का प्रमाण स्थापित होता है। और इससे पहले उस अद्भुत क्षण की ओर भी ध्यान दिलाया गया है जिसमें दिन का अंत और रात का प्रवेश शफ़क़ की उस अनुपम अवस्था में एक-दूसरे से मिलता है, जो उसकी महान शक्ति और उसके सूक्ष्म प्रबंधन को प्रकट करता है। और इसका यह अर्थ और संकेत है कि जो व्यक्ति इस ब्रह्मांड में अल्लाह तआला के अत्यंत सूक्ष्म और सटीक प्रबंधन के प्रवाह पर चिंतन करता है, वह बिना किसी संदेह और शंका के सम्पूर्ण ग़ैब पर ईमान ले आता है।
फिर इसके बाद अल्लाह तआला ने चंद्रमा की क़सम खाई। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﯔ ﯕ ﯖ } “और चंद्रमा की, जब वह पूर्ण हो जाता है।” अर्थात चंद्रमा, जब उसका प्रकाश पूर्ण हो जाता है और वह बद्र बन जाता है, उस समय जब वह अपने सर्वश्रेष्ठ और पूर्णतम रूप में होता है, अपने प्रकाश से भरपूर होता है और अपनी उज्ज्वल रोशनी के साथ पूर्ण चंद्रमा बन जाता है। फ़र्रा रहिमहुल्लाह तआला ने “इत्तसक़ा” के अर्थ के बारे में कहा है किः उसका पूर्ण होना उसके एकत्र और समतल हो जाने को कहा जाता है, जो तेरहवीं, चौदहवीं से लेकर सोलहवीं रात तक होता है।([11]) यद्यपि यह क़सम है, किंतु इसके भीतर चंद्रमा की उस अवस्था की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया गया है जब उसका प्रकाश पूर्ण होता है। और इससे पहले यह कि उसका आरंभ कैसे हुआ और वह कैसे एक छोटा-सा हिलाल बनकर उत्पन्न हुआ, फिर वह क्रमशः पूर्णता और शक्ति की ओर बढ़ता गया, ठीक उसी प्रकार जैसे मनुष्य के विकास की अवस्थाएँ होती हैं। यहाँ तक कि जब वह अपनी पूर्णता और शक्ति की चरम अवस्था को पहुँचता है, जैसे मनुष्य अपनी पूर्ण शक्ति और यौवन की अवस्था को पहुँचता है, तो उसके बाद यह चंद्रमा भी क्रमशः दुर्बलता की ओर बढ़ता है, यहाँ तक कि समाप्त हो जाता है, जैसे मनुष्य अपनी शक्ति और यौवन के बाद दुर्बलता की ओर बढ़ता है। फिर अल्लाह तआला प्रत्येक महीने के आरंभ में इस चंद्रमा को पुनः जीवित करता है, और उसका विकास फिर से आरंभ होता है। और इसी प्रकार अल्लाह तआला मनुष्य को उसकी मृत्यु के बाद पुनर्जीवित करेगा, जैसे उसने चंद्रमा को उसके लुप्त हो जाने के बाद पुनः प्रकट किया। अतः जिसने इस चंद्रमा को पैदा किया, फिर उसे क्रमिक रूप से शक्तिशाली बनाया, जैसे मनुष्य क्रमशः शक्तिशाली होता है, फिर उसे उसकी चरम अवस्था तक पहुँचाया, फिर उसे दुर्बल किया, फिर उसका अंत किया, और फिर उसे पुनः लौटा दिया, तो वही अल्लाह तआला मृतकों को जीवित करने वाला और उन्हें पुनर्जीवित करने वाला है, जैसे उसने चंद्रमा को पुनर्जीवित किया, और जैसे रात का नवीकरण होता है, और उसी प्रकार दिन भी। जिसके लिए यह सब कठिन नहीं है, उसके लिए मनुष्य को पुनर्जीवित करना उसकी पूर्ण शक्ति के सामने कहीं अधिक आसान है। अल्लाह तआला के लिए यह अत्यंत सहज है।
इसके बाद क़सम के पश्चात क़सम का उत्तर आता है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﯘ ﯙ ﯚ ﯛ } “तुम अवश्य ही एक अवस्था के बाद दूसरी अवस्था पर चढ़ते चले जाओगे।” शौक़ानी रहिमहुल्लाह तआला कहते हैं: यह क़सम का उत्तर है।([12]) इसका सामान्य अर्थ यह है कि तुम अवश्य ही एक स्थिति से दूसरी स्थिति की ओर, एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव की ओर, और एक स्तर से दूसरे स्तर की ओर स्थानांतरित होते चले जाओगे। यही इस आयत के अर्थ की व्यापक भावना है। किन्तु प्रश्न यह है कि इससे अभिप्रेत कौन है? और क्या यह संसार के बारे में है, या आख़िरत के बारे में, या दोनों के बारे में? विद्वानों ने इसमें विभिन्न कथन प्रस्तुत किए हैं। कुछ ने इसे विशेष रूप से रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के साथ संबद्ध बताया है, और कुछ ने इसे मनुष्य के सामान्य रूप से विभिन्न अवस्थाओं और परिस्थितियों में परिवर्तन पर लागू किया है, चाहे वह संसार में हो या आख़िरत में। यह क़ुरआनी बयान की शक्ति, उसकी भाषागत महानता, उसकी व्यापकता और थोड़े-से शब्दों में अत्यंत सूक्ष्म और गहरे अर्थों को समाहित कर लेने की क्षमता को स्पष्ट करता है। इब्न अल-जौज़ी रहिमहुल्लाह तआला कहते हैं: एक मत यह है कि यह संबोधन रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के लिए है। और इसके अर्थ में दो कथन हैं: एक यह कि आप एक आकाश के बाद दूसरे आकाश पर चढ़ेंगे। दूसरा अर्थ यह है कि आप एक अवस्था के बाद दूसरी अवस्था में प्रवेश करेंगे। दूसरा मत यह है कि इसमें संकेत आकाश की ओर है, और इसका अर्थ यह है कि आकाश विभिन्न प्रकार के परिवर्तनों से गुज़रेगा, कभी वह पिघले हुए धातु की तरह होगा और कभी तेल की तरह। और यह भी कहा गया है कि यह संबोधन समस्त मनुष्यों के लिए है, और इसका अर्थ यह है कि वे एक अवस्था के बाद दूसरी अवस्था में प्रवेश करेंगे। यह अधिकांश व्याख्याकारों और भाषा-विशेषज्ञों का मत है। और जहाँ तक
{ ﯙ } “तबक़” के अर्थ का संबंध है, जो इस कथन का मूल आशय है, तो इसमें पाँच कथन हैं। पहला यह किः इससे अभिप्राय कठिनाइयाँ और भयावह अवस्थाएँ हैं, फिर मृत्यु, फिर पुनरुत्थान, फिर प्रस्तुतिकरण। यह मत इब्न -ए- अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा का है। दूसरा यह किः इससे अभिप्राय सुख के बाद दुःख, और दुःख के बाद सुख, धन के बाद निर्धनता और निर्धनता के बाद धन, स्वास्थ्य के बाद बीमारी और बीमारी के बाद स्वास्थ्य है। यह मत हसन बसरी का है। तीसरा यह किः इससे अभिप्राय मनुष्य का शैशव अवस्था में होना, फिर दूध छुड़ाए जाने की अवस्था, फिर बाल्यावस्था, फिर युवावस्था, और फिर बुढ़ापा है। यह मत इकरिमा का है। चौथा यह किः इससे अभिप्राय संसार के बाद आख़िरत में मनुष्य की स्थिति का बदल जाना है, कि जो यहाँ तुच्छ था वह वहाँ ऊँचा कर दिया जाएगा, और जो यहाँ ऊँचा था वह वहाँ नीचा कर दिया जाएगा। यह मत सईद बिन जुबैर का है। और पाँचवाँ यह किः इससे अभिप्राय पहले के लोगों के तरीकों और मार्गों पर चलना है। यह मत अबू उबैदा का है।([13]) इन सभी अर्थों और व्याख्याओं ने इस आयत की द्योतक व्यापकता को स्पष्ट कर दिया है, जो कुछ ही शब्दों में इतनी विशाल और व्यापक अर्थ-संभावनाओं को समेटे हुए है, जो आपस में विरोधी नहीं हैं। यह मनुष्य की संसार में होने वाली विभिन्न अवस्थाओं और उतार-चढ़ावों को भी समाहित करती है, संसार से आख़िरत की ओर उसके संक्रमण को भी, और आख़िरत की अवस्थाओं को भी, जो क़ियामत के दिन और उसकी घटनाओं से आरंभ होकर अंतिम परिणाम तक पहुँचती हैं। और इसमें ब्रह्मांड की अवस्थाएँ भी सम्मिलित हैं, रात और दिन में आकाश की स्थिति, क़ियामत के दिन उसकी दशा, और उस पर आने वाले विभिन्न परिवर्तन। इस प्रकार यह महान क़ुरआनी बयान अपने उद्देश्य से संबंधित सभी अवस्थाओं को अत्यंत शक्ति और पूर्णता के साथ समेट लेता है। यह क़ुरआन के निर्माणात्मक चमत्कार को स्पष्ट करता है, और उसी प्रकार उस सत्य का भी चमत्कार है जिसकी सूचना अल्लाह तआला ने स्वयं दी है।
इसके बाद यह दिव्य वाणी संसार में उन काफ़िरों की दशा का वर्णन करने की ओर प्रवृत्त होती है कि वे ईमान के अनिवार्य तक़ाज़ों से मुँह मोड़ते हैं, कुफ़्र और अत्याचार की ओर झुक जाते हैं, हालाँकि उन पर तर्कों, प्रमाणों और उपदेशों की भरमार की जा रही है। तब अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ } “तो उन्हें क्या हो गया है कि वे ईमान नहीं लाते?” अर्थात जब उनके सामने आयतें स्पष्ट हो चुकी हैं और उन पर प्रमाण स्थापित हो चुके हैं, तो फिर सत्य को स्वीकार करने और ईमान लाने से उन्हें कौन-सी बात रोक रही है? यह प्रश्न निषेधात्मक है, जिसके द्वारा उनके प्रमाणों और दलीलों के प्रति असहयोग और हठधर्मिता की कड़ी निंदा की गई है। तो इन काफ़िरों को क्या हो गया है कि वे सत्य की याद दिलाने वाली बातों से मुँह मोड़ते और विमुख रहते हैं? जबकि उनमें सबसे महान स्मरण स्वयं क़ुरआन महान है। यह प्रश्न उनके उस आचरण पर आश्चर्य प्रकट करता है जो उनके कर्तव्य के सर्वथा विपरीत है, जबकि उनके लिए अल्लाह तआला की ब्रह्मांडीय आयतों से भी स्मरण स्पष्ट है, महान क़ुरआन की पढ़ी और सुनी जाने वाली आयतों से भी, अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की शिक्षाओं और उपदेशों से भी, और पूर्ववर्ती जातियों की स्थितियों से भी।
फिर अल्लाह तबारक व तआला इस बात की पुष्टि करता है कि वे जानबूझकर और हठपूर्वक कुफ़्र पर अड़े हुए हैं और ईमान नहीं लाते, हालाँकि वे उस क़ुरआन को सुनते हैं जिसे अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम उनके सामने पढ़ते हैं। अतः सर्वोच्च व सर्शक्तिमान अल्लाह फ़रमाता है: { ﯢ ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ} “और जब उनके सामने क़ुरआन पढ़ा जाता है तो वे सज्दा नहीं करते।” अर्थात जब उनके सामने उनके पालनहार की आयतें क़ुरआन से पढ़ी जाती हैं, तो वे अपने रब के लिए आज्ञाकारिता और समर्पण के साथ सज्दा नहीं करते। यह भी एक निषेधात्मक प्रश्न है, जो पहले के कथन
{ ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ } “तो उन्हें क्या हो गया है कि वे ईमान नहीं लाते?” से जुड़ा हुआ है।
अर्थ यह है कि उन्हें क्या हो गया है कि जब उनके सामने उनके रब की आयतें महान क़ुरआन से पढ़ी जाती हैं, तो वे कृतज्ञता, महिमा, सम्मान और आदर के रूप में अपने रब के लिए सज्दा नहीं करते? जबकि अल्लाह की आज्ञाकारिता का मार्ग पूर्णतः स्पष्ट हो चुका है, जिसमें किसी प्रकार का संदेह या शंका शेष नहीं रही। यह प्रश्न इस बात की पुष्टि करता है कि उन्होंने सत्य को पूरी तरह पहचान लिया है, फिर भी वे घमंड और विद्रोह के कारण उसे स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं। इससे यह तथ्य उजागर होता है कि अहंकार मनुष्य को सत्य के सामने झुकने से रोक देता है।
फिर अल्लाह तबारक व तआला इस बात को और अधिक पुष्ट करता है कि उनके कुफ़्र का वास्तविक कारण झुठलाना है, और यह झुठलाना स्वयं सत्य के विरोध तथा अहंकार का परिणाम है। अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ} “बल्कि जिन्होंने कुफ़्र किया है, वे झुठलाते हैं।” अर्थात जिन लोगों ने कुफ़्र किया है, वे उस सत्य को झुठलाते हैं जिसकी वास्तविकता उनके हृदयों में दृढ़ हो चुकी है। क्योंकि झूठ ज्ञान के विपरीत कथन का नाम है। इस प्रकार उनका कुफ़्र उन आयतों और प्रमाणों की सच्चाई को झुठलाने का परिणाम है जो उनके हृदयों में जम चुकी है। अल्लाह तआला हर उस कारण को निरस्त कर देता है जो उनके ईमान न लाने का बहाना बन सकता था, और बात को केवल उनके हठपूर्ण झुठलाने तक सीमित कर देता है। यहाँ { ﯪ} “बल्कि” के द्वारा हर अन्य कारण का खंडन कर दिया गया और यह स्पष्ट कर दिया गया कि कारण केवल यही है कि {ﯫ ﯬ ﯭ } “जिन्होंने कुफ़्र किया है, वे झुठलाते हैं।” और झूठ उस कथन को कहते हैं जो सत्य और यथार्थ के विपरीत हो, तथा उस बात के भी विपरीत हो जिसे वे स्वयं जानते हैं। वास्तव में ये काफ़िर यह कहकर झूठ बोलते हैं कि उन्होंने प्रमाणों और दलीलों को समझा ही नहीं, जबकि अल्लाह तआला ने उनकी वास्तविकता प्रकट कर दी कि वे अपने भीतर कुछ और छिपाए हुए हैं और बाहर कुछ और प्रकट करते हैं, जबकि वे भली-भाँति जानते हैं कि यह क़ुरआन अल्लाह तआला की ओर से सत्य है। वे शुद्ध अरबी हैं और वाणी की शक्ति को भली-भाँति पहचानते हैं।
फिर अल्लाह तआला यह सूचित करता है कि वह उनके सीनों में छिपी हुई बातों को और उस ज्ञान को जानता है जो उनके भीतर संचित है कि यह उनके पालनहार का वचन है।
अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﯯ ﯰ ﯱ ﯲ } “और अल्लाह भली-भाँति जानता है जो कुछ वे अपने भीतर संजोते हैं।” अर्थात महान अल्लाह उनके हृदयों में निहित समस्त सत्यताओं को { ﯰ} सबसे अधिक जानने वाला है। { ﯰ} “अअलमु” का संकेत इस बात पर है कि उसके अतिरिक्त कोई भी उससे अधिक जानने वाला नहीं है। यह शब्द ज्ञान में सर्वोच्चता को दर्शाता है, क्योंकि { ﯰ} “अअलमु” अतिशयोक्ति के उन रूपों में से है जो इस अर्थ को प्रकट करते हैं कि वही सर्वाधिक जानने वाला है, अर्थात जो कुछ वे अपने दिलों में छिपाते, दबाते और संजोते हैं। “औआ” और “औआहू” का अर्थ है सुरक्षित रखना, समझना और जान लेना। अतः अल्लाह तआला उन सभी बातों को सबसे अधिक जानता है जिन्हें उनके हृदयों ने सुरक्षित किया, समझा और पहचाना है। इसी कारण वे सत्य को जानने के बावजूद उसके विपरीत आचरण करते हैं, और इसी आधार पर पहले उन्हें
{ ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ} “झुठलाने वाला” कहा गया। अतः जिस दंड के वे अधिकारी हैं वह कठोर यातना है। इसलिए फ़रमाया गया: { ﯴ ﯵ ﯶ } “तो उन्हें दर्दनाक यातना की शुभ सूचना दे दीजिए।” यहाँ { ﯴ} “शुभ सूचना” का प्रयोग तिरस्कार और भर्त्सना के रूप में हुआ है, क्योंकि सामान्यतः शुभ सूचना आनंददायक बात के लिए होती है, किंतु यहाँ इसे यातना के साथ लाकर व्यंग्य और धिक्कार प्रकट किया गया है। {ﯴ ﯵ ﯶ } अर्थात उनके लिए परलोक में अत्यंत पीड़ादायक यातना है, वह अग्नि की यातना जिसमें प्रत्येक काफ़िर जलाया जाएगा। इसमें उस व्यक्ति के लिए भी चेतावनी और भय है जो अल्लाह के रसूल मुह़म्मद का अनुसरण नहीं करता।
फिर अल्लाह तआला की उन पर यह महान कृपा हुई कि उसने उन लोगों को अपवाद के रूप में अलग कर दिया जो (कुफ़्र से) लौट आए। अतः महान अल्लाह फ़रमाता है:
{ ﯸ ﯹ ﯺ ﯻ ﯼ ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ } “सिवाय उन लोगों के जो ईमान लाए और उन्होंने नेक कर्म किए, उनके लिए ऐसा प्रतिफल है जो कभी समाप्त नहीं होगा।”
इस प्रकार महान अल्लाह ने अपनी कृपा से { ﯸ} ‘इल्ला’ (अपवाद) के शब्द के द्वारा उन सभी लोगों को अलग कर दिया जो दो महान गुणों से युक्त हैं। ऐसे लोग उस दर्दनाक यातना के पात्र नहीं होंगे जिसका पहले उल्लेख हुआ। पहला गुण यह है: { ﯸ ﯹ ﯺ} “सिवाय उन लोगों के जो ईमान लाए”, अर्थात उन्होंने अपने दिलों से सत्य की पुष्टि की और ईमान के सभी तक़ाज़ों और वास्तविकताओं को बिना किसी अपवाद के स्वीकार किया। उन्होंने अल्लाह तआला पर, उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर, क़ुरआन पर, क़ियामत के दिन पर, पुनर्जीवन, हिसाब और प्रतिफल पर, जन्नत और जहन्नम पर, उसकी सभी किताबों और रसूलों पर, तथा हर उस बात पर ईमान लाया जो ईमान से संबंधित है। और दूसरा गुण है: { ﯻ ﯼ } “और उन्होंने नेक कर्म किए”, अर्थात अल्लाह तआला की आज्ञा के अनुसार आज्ञाकारिता के कार्य किए। इसका अर्थ है उन सभी कार्यों को अंजाम देना जिनका आदेश अल्लाह तआला ने दिया है, क्योंकि अल्लाह तआला के सभी आदेश नेक कार्यों में सम्मिलित हैं। इस प्रकार उसकी पूरी शरीअत, उसके आदेश और निषेध, सभी में भलाई और सुधार निहित है। इसमें इस बात की स्पष्ट पुष्टि है कि अल्लाह तआला की व्यवस्था हर प्रकार के असत्य से पूर्णतः मुक्त है और उसमें व्यक्ति और समाज, दोनों के लिए, संसार और परलोक, दोनों में संपूर्ण भलाई सिद्ध है। यह कथन अपने अर्थ की पूर्णता, विषय की उच्च कोटि की वाग्मिता और शब्दों की दृढ़ता में अत्यंत उत्कृष्ट है।
अल्लाह तआला के इस कथन { ﯹ ﯺ ﯻ ﯼ} “जो लोग ईमान लाए और उन्होंने नेक कर्म किए” से ईमान और आज्ञाकारिता पर आधारित कर्मों के बीच के गहरे और अनिवार्य संबंध की पुष्टि होती है। जिन्होंने अल्लाह तआला पर, उसके रसूल पर और उसकी शरीअत की शिक्षाओं पर विश्वास किया, और उन नेक कर्मों को किया जो अल्लाह तआला ने अनिवार्य ठहराए, चाहे वे फ़र्ज़ हों या अन्य इबादतें, तो इस प्रकार ईमान और नेक कर्म एक-दूसरे के सहायक बन जाते हैं और दोनों मिलकर आज्ञाकारिता और अनुपालन को पूर्ण करते हैं। महान अल्लाह ने अपने धर्म के कार्यों को { ﯼ} “स़ालिह़ात” ‘नेक कर्म’ कहा है, क्योंकि उसके द्वारा आदेशित सभी कार्य आत्मा में, अल्लाह के साथ संबंध में और दूसरों के साथ व्यवहार में भलाई और सुधार को साकार करते हैं। यह फिर से इस सत्य को स्थापित करता है कि अल्लाह तआला की व्यवस्था से असत्य पूरी तरह निष्कासित है और उसमें व्यक्ति तथा समाज के लिए, इस संसार में भी और परलोक में भी, संपूर्ण हित निहित है। वास्तव में केवल तीन शब्द { ﯺ ﯻ ﯼ} “ईमान लाए और नेक कर्म किए” अल्लाह तआला के पूरे जीवन-मार्ग को अपने भीतर समेटे हुए हैं। यह दिव्य कथन ईमान वालों को आज्ञाकारिता पर दृढ़ रहने और हर उस कार्य में शीघ्रता करने के लिए प्रेरित करता है जिससे अल्लाह तआला प्रसन्न होता है। यह अल्लाह की ओर से अपने आज्ञाकारी बंदों पर एक महान अनुग्रह है। साथ ही यह काफ़िरों को भी प्रेरित करता है कि वे इस्लाम में प्रवेश करने और अल्लाह के उस धर्म का पालन करने में शीघ्रता करें जिसे उसने अपने रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर अवतरित किया।
अतः जो कोई भी इन दोनों शर्तों को पूरा करता है, उसके लिए यह वचन है:
{ ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ } “उनके लिए ऐसा प्रतिफल है जो कभी समाप्त नहीं होगा।” अतः जो लोग इन दो शर्तों को पूरा करते हैं, { ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ } “उनके लिए ऐसा बदला है जो कभी समाप्त न होने वाला है” अर्थात उनके लिए उनके ईमान और नेक कार्यों के बदले में पुरस्कार और महान प्रतिफल के रूप में ऐसा असीमित सवाब है जो कभी खत्म नहीं होगा। यहाँ
{ ﯾ} 'अज्र' का अर्थ प्रतिफल और सवाब है, और { ﯿ ﰀ } 'ग़ैरू ममनून' का अर्थ है: वह जो कभी कम न हो, कभी न टूटे और जिसकी कोई गणना न हो सके। यह एक ऐसा निरंतर बढ़ने वाला सवाब है जिसकी महानता का कोई अनुमान नहीं लगा सकता। यह उस अतिशयोक्ति को दर्शाता है जिसका अर्थ है कि पुरस्कार अपने उच्चतम स्तर पर होगा। इस महान प्रतिफल में अल्लाह तआला की वह उदारता प्रकट होती है जो बंदों के कार्यों से कहीं बढ़कर है, और साथ ही बंदों के प्रति उसकी दयालुता भी, क्योंकि वह उन्हें उपदेश देता है और उन्हें उन बातों के लिए प्रेरित करता है जो दुनिया और आखिरत में उनके लिए लाभदायक हैं। वह अपने बंदों के लिए केवल स्थायी सुख (जन्नत) ही चाहता है। परंतु कुछ लोग पापों के प्रति आकर्षण, अहंकार और अल्लाह के दीन के अनुशासन में न रहने के कारण भटक जाते हैं। वास्तव में, प्रत्येक व्यक्ति अपने किए हुए कार्यों के बदले बंधक है।
मैं अल्लाह तआला की प्रशंसा करता हूँ और उसका धन्यवाद करता हूँ जिसने मुझे इस कार्य के सम्मान से नवाज़ा और सूरह अल-इनशिक़ाक़ को पूर्ण करने की तौफीक दी। ऐ हमारे रब! इसे हमारी ओर से स्वीकार कर, बेशक तू सब कुछ सुनने वाला और जानने वाला है, और हमें क्षमा कर दे, बेशक तू तौबा स्वीकार करने वाला और अत्यंत दयावान है। समस्त प्रशंसा अल्लाह रब्बुल आलमीन के लिए है और हमारे नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और उनके समस्त परिजनों पर कृपा और शांति बनी रहे।
([1]) देखें: इब्न -ए- आशूर की पुस्तक “अत-तह़रीर वत-तनवीर” (12/ 496-497)।
([2]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (24/ 235)।
([3]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 210)।
([4]) स़ह़ीह़ मुस्लिम, ह़दीस़ संख्या (2876)।
([5]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 210)।
([6]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (24/ 239)।
([7]) देखें: क़ुरत़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़कामिल क़ुरआन” (19/ 179)।
([8]) देखें: इब्न -ए- कस़ीर की पुस्तक “तफ़्सीर अल-क़ुरआन अल-अज़ीम” (4/ 522)।
([9]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (24/ 242)।
([10]) देखें: क़ुरत़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़कामिल क़ुरआन” (19/ 180)।
([11]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 210)।
([12]) देखें: शौकानी की पुस्तक “फ़त्ह़ुल क़दीर” (5/ 408)।
([13]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 212-213)।