मक्की · ४४ आयतें · ७०
अल-मआरिज
المعارج
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
{ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ ﯙ ﯚ ﯛ ﯜ ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ ﯮ ﯯ ﯰ ﯱ ﯲ ﯳ ﯴ ﯵ ﯶ ﯷ ﯸ ﯹ ﯺ ﯻ ﯼ ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ ﰁ ﰂ ﰃ ﰄ ﰅ ﰆ ﰇ ﰈ ﭑﭒ ﭓ ﭔ ﭕ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ ﭞ ﭟ ﭠ ﭡ ﭢ ﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ ﭪﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸ ﭹ}
(प्रश्न किया एक प्रश्न करने वाले ने उस यातना के बारे में, जो आने वाली है। काफ़िरों पर। नहीं है जिसे कोई दूर करने वाला। अल्लाह ऊँचाईयों वाले की ओर से। चढ़ते हैं फ़रिश्ते तथा रूह़ जिसकी ओर, एक दिन में, जिसका माप पचास हज़ार वर्ष है। अतः, (हे नबी!) आप सहन करें अच्छे प्रकार से। वे समझते हैं उसे दूर। वे समझते हैं उसे दूर। जिस दिन हो जायेगा आकाश पिघली हुई धातु के समान। तथा हो जायेंगे पर्वत, रंगारंग धुने हुए ऊन के समान। और नहीं पूछेगा कोई मित्र किसी मित्र को। (जबकि) वे उन्हें दिखाये जायेंगे। कामना करेगा पापी कि दण्ड के रूप में दे दे, उस दिन की यातना के, अपने पुत्रों को। तथा अपनी पत्नी और अपने भाई को। तथा अपने समीपवर्ती परिवार को, जो उसे शरण देता था। और जो धरती में है, सभी को, फिर वह उसे यातना से बचा ले। कदापि (ऐसा) नहीं (होगा)। वह अग्नि की ज्वाला होगी। खाल उधेड़ने वाली। वह पुकारेगी उसे, जिसने पीछा दिखाया तथा मुँह फेरा)।
सूरह अल-मआरिज़ का आरम्भ उन लोगों की अवस्था के उद्घाटन और स्पष्टीकरण से होता है जिन्होंने क़ियामत के दिन के विषय में उपहास के रूप में प्रश्न किया। अतः अल्लाह तआला की ओर से ऐसा उत्तर आता है जो पूर्णतः पर्याप्त और परिपूर्ण है, जिसके द्वारा वह बंदों को उपदेश देता है और उन्हें उस स्थिति से सावधान करता है जिस पर वे हैं, अर्थात् क़ियामत के दिन का इन्कार और उसका खण्डन। अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है:
{ ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ }“एक पूछने वाले ने घटित होने वाले अज़ाब के बारे में पूछा।” एक पूछने वाला, बिना किसी निर्धारण और नामोल्लेख के “एक पूछने वाले ने पूछा” और यह उसे अज्ञात तथा तुच्छ ठहराने के लिए है, ताकि हर वह व्यक्ति इसमें सम्मिलित हो जाए जो कुफ्र और इनकार के साथ प्रश्न करता है।
और उस पूछने वाले के प्रश्न का केन्द्र और आधार अल्लाह तआला के उस अज़ाब के बारे में था जो निःसन्देह घटित होने वाला है। और { ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ }“एक पूछने वाले ने घटित होने वाले अज़ाब के बारे में पूछा” इस अभिव्यक्ति का संकेत यह है कि उसका प्रश्न क़ियामत के दिन को असम्भव और अस्वीकार्य ठहराने का प्रश्न था, बल्कि यह हर उस व्यक्ति को सम्मिलित करता है जो क़ियामत के दिन को अस्वीकार करते हुए या उपहास करते हुए प्रश्न करता है। अतः अल्लाह तआला सबके लिए उसके घटित होने की पुष्टि करता है:
{ ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ } “एक पूछने वाले ने घटित होने वाले अज़ाब के बारे में पूछा।” अर्थात उस पूछने वाले ने क़ियामत के दिन के अज़ाब के विषय में पूछा, और वह अज़ाब निश्चित रूप से घटित होने वाला है, { ﯗ ﯘ } “घटित होने वाला अज़ाब” जिसका होना पूर्ण निश्चय के साथ निश्चित है। इससे उस स्थिति का उद्घाटन और स्पष्टीकरण होता है जिसका सामना रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को करना पड़ता था कि इनकार करने वाले उसे असम्भव ठहराते और उपहास करते थे उस सत्य का जो उनके पास आया।
फिर अल्लाह तआला उनके लिए उसके अवश्यंभावी रूप से घटित होने का निश्चय करता है, किन्तु काफ़िरों के लिए विशेष रूप से, ताकि उनके उपहास के कारण उन्हें और अधिक चेतावनी दी जाए। अतः वह फ़रमाता है: { ﯚ ﯛ ﯜ ﯝ }“काफ़िरों के लिए उसका कोई रोकने वाला नहीं।” अर्थात वह अज़ाब काफ़िरों पर अवश्य घटित होने वाला है { ﯚ} “काफ़िरों के लिए” फिर उसने इसे इस प्रकार पुष्ट किया कि उसके टलने का कोई उपाय नहीं { ﯛ ﯜ ﯝ }“उसका कोई रोकने वाला नहीं।” अर्थात उस दिन के अज़ाब से बचाने वाली कोई सुरक्षा उनके लिए नहीं होगी जब वह घटित होगा। यह उस निश्चितता को प्रकट करता है जिससे उनके लिए कोई पलायन नहीं। और यह दर्शाता है कि उससे बचने के लिए कोई युक्ति या उपाय सम्भव नहीं, वह एक महान घटना है जो अनिवार्यतः उन पर घटित होगी। और यह कि उस दिन के अज़ाब से बचाव का उनके पास कोई साधन नहीं होगा।
फिर यह पवित्र कथन क्रमशः उसके स्रोत को स्पष्ट करता है, जो यह सिद्ध करता है कि उससे कोई प्रतिरोध नहीं। अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﯟ ﯠ ﯡ ﯢ } “अल्लाह की ओर से, जो सीढ़ियों (उच्च पदों) का स्वामी है।” अर्थात वह अल्लाह की ओर से है, महाशक्तिशाली, महान { ﯡ ﯢ }“सीढ़ियों का स्वामी” अर्थात ऊँचाई और महानता का स्वामी। इब्न -ए- जरीर त़बरी रह़िमहुल्लाह ने कहा: इसका अर्थ है ऊँचाइयों, पदों, अनुग्रहों और नेमतों का स्वामी।([1]) और मुजाहिद रह़िमहुल्लाह ने कहा: ये फ़रिश्तों के चढ़ने के मार्ग हैं। और इब्न -ए- क़ुतैबा रह़िमहुल्लाह ने कहा: “मआरिज़” का मूल अर्थ सीढ़ियाँ हैं, जो “अरज” से है, अर्थात ऊपर चढ़ना। और फ़र्रा रह़िमहुल्लाह ने कहा: चूँकि फ़रिश्ते उसकी ओर चढ़ते हैं, इसलिए उसने स्वयं को इस प्रकार वर्णित किया। और ख़त्ताबी रह़िमहुल्लाह ने कहा: “मआरिज़” सीढ़ियाँ हैं, तथा इसका एकवचन “मअरज” है, अर्थात चढ़ने का स्थान, वही है जिसकी ओर बंदों के कर्म और मोमिनों की आत्माएँ ऊपर उठाई जाती हैं। अतः “मआरिज़” मार्ग हैं, जिनमें चढ़ा जाता है।([2]) इस प्रकार इसकी अभिव्यक्ति ने अल्लाह तआला की ऊँचाई, महानता, प्रतिष्ठा, अनुग्रह और जो कुछ उसके पास से उतरता है, तथा जो वह निर्णय करता है, और जो उसकी ओर उठता और चढ़ता है, बंदों के कर्म और मोमिनों की आत्माएँ, इन सबको समाहित कर लिया। और यह क़ुरआन की वाक्पटुता का एक चमत्कार है कि उसके शब्दों की अर्थ-सम्पन्नता अल्लाह के पूर्ण अभिप्राय को समेटे हुए है, और उसके विधान तथा प्रभुत्व की महानता के साथ पूर्ण सामंजस्य रखती है।
फिर प्रसंग आगे बढ़कर अल्लाह तआला की महान प्रतिष्ठा, उसकी ऊँचाई, और उसके स्थान तथा धरती पर उसके बंदों के बीच दूरी और समय की महानता का वर्णन करता है, और इस सम्पूर्ण सृष्टि और व्यवस्था की महानता को स्पष्ट करता है। अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है: {ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ ﯮ }“फ़रिश्ते और रूह (जिब्रील) उसकी ओर चढ़ते हैं, एक ऐसे दिन में जिसका माप पचास हज़ार वर्ष है।” अर्थात तुम्हारा पालनहार वह है जिसकी ओर फ़रिश्ते चढ़ते हैं, और आत्माएँ भी, एक ऐसे दिन में जिसकी दूरी पचास हज़ार वर्षों की यात्रा के समान है, किन्तु उसकी व्यवस्था की शक्ति के कारण यह समय नहीं लगता, बल्कि यह एक क्षण में ही सम्पन्न हो जाता है।
और इस दिव्य कथन ने “चढ़ते हैं” के अर्थ में वर्तमानकाल (मुज़ारिआ) क्रिया {ﯤ} का प्रयोग किया है, ताकि निरंतरता और अविच्छिन्नता का बोध कराया जाए अर्थात यह चढ़ना सतत् है, इसमें कोई विराम नहीं। और विशेष रूप से फ़रिश्तों और “रूह” का उल्लेख किया गया { ﯤ ﯥ ﯦ} “फ़रिश्ते और रूह उसकी ओर चढ़ते हैं।” फ़रिश्ते वे हैं जिन्हें अल्लाह तआला विभिन्न कार्यों का भार सौंपता है और वे उन्हें सम्पन्न करते हैं, और “रूह” के विषय में कहा गया है कि वह जिब्रील भी हो सकते हैं, यह विशेष का सामान्य पर आरोप (अत्फ़-ए-ख़ास अला अल-आम) है, और यह भी सम्भव है कि इससे मनुष्यों की आत्माएँ अभिप्रेत हों, क्योंकि जब उन्हें ग्रहण किया जाता है तो उन्हें आकाश की ओर उठाया जाता है।([3]) और { ﯧ} “उसकी ओर” का संकेत इस तथ्य को स्पष्ट करता है कि सबका अंतिम प्रत्यावर्तन अल्लाह तआला की ओर ही है, इससे उसकी महानता और प्रभुत्व की शक्ति प्रकट होती है, जो इस बात को अनिवार्य बनाती है कि मनुष्य अल्लाह तआला की ओर से आई प्रत्येक बात पर ईमान लाए।
और उसकी महान ऊँचाई और उसकी सृष्टि की महिमा में से यह भी है कि धरती और अर्श के बीच की दूरी एक ऐसे दिन की यात्रा के समान है { ﯩ ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ ﯮ } “जिसकी मात्रा पचास हज़ार वर्ष है।” अर्थात यह उस स्वाभाविक चढ़ाई के संदर्भ में है, यदि कोई ऊपर चढ़ने वाला आकाश की ओर चढ़े। इब्न अल-जौज़ी रह़िमहुल्लाह ने कहा: यह उस दूरी का माप है जो फ़रिश्ते धरती के निम्नतम भाग से अर्श तक चढ़ते हैं, यदि उनके अतिरिक्त कोई और इसे तय करे, तो वह इसे पचास हज़ार वर्षों में पूरा करेगा, और यही मुजाहिद रह़िमहुल्लाह के कथन का अभिप्राय है।([4]) यह अल्लाह तआला की सृष्टि, उसकी महिमा और उसके महान प्रभुत्व की ओर संकेत करता है, किन्तु उसका सामर्थ्य के कारण यह समय नहीं लगता, बल्कि उसकी शक्ति से यह सब क्षणमात्र में सम्पन्न हो जाता है। यह समस्त ग़ैब (अदृश्य) पर ईमान लाने को अनिवार्य करता है, क़ियामत, और उसके बाद होने वाले पुनर्जीवन, हिसाब, प्रतिफल, तथा जन्नत और जहन्नम, इन सब पर।
और चूँकि यह प्रश्न क़ियामत के दिन के विषय में उन इन्कार करने वालों की ओर से था, जो रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से उपहास और व्यंग्य के रूप में पूछते थे, इसलिए अल्लाह तआला अपने रसूल को सब्र का आदेश देता है। अतः वह फ़रमाता है:
{ ﯰ ﯱ ﯲ } “अतः आप सुन्दर सब्र कीजिए।” अर्थात हे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम! आप अपनी क़ौम की ओर से मिलने वाली हठधर्मिता और उपहास पर धैर्य धारण कीजिए। फिर अल्लाह तआला उस सब्र के प्रकार का वर्णन करता है { ﯱ ﯲ }“सुन्दर सब्र” अर्थात ऐसा सब्र जिसमें न कोई व्याकुलता हो और न शिकायत, सिवाय अल्लाह तआला के समक्ष।
और सब्र (धैर्य) का अर्थ हैः अधैर्य (घबराहट) का विपरीत, अर्थात् आत्मा को व्याकुलता से रोक कर रखना। और “तस्ब्बुर” का अर्थ हैः जबरन सब्र करना([5]), अर्थात अपने ऊपर सब्र को ग्रहण करना। इब्नु क़य्यिम अल-जौज़िय्यह रह़िमहुल्लाह ने कहा: यह आत्मा के उत्तम गुणों में से एक श्रेष्ठ गुण है, जिसके द्वारा मनुष्य उन कार्यों से रुकता है जो न उचित हैं और न सुशोभित। और यह आत्मा की उन शक्तियों में से एक शक्ति है, जिनसे उसके हालात का सुधार और उसके कार्यों की स्थिरता होती है।([6]) यह मोमिन को यह शिक्षा देता है कि वह कठिनाइयों का सामना धैर्य से करे और दूसरों के व्यवहार का उत्तर संयम और विवेक के साथ दे, जिसमें बुद्धिमत्ता निहित हो और जो क्रोध से मुक्त हो, क्योंकि क्रोध उद्देश्यों को नष्ट और बाधित कर देता है। वास्तव में, धैर्य वह गुण है जिसके माध्यम से एक बुद्धिमान व्यक्ति समाज में दूसरों के साथ सामंजस्य बिठाता है। वह अल्लाह से सहायता, सफलता और दृढ़ता की प्रार्थना करता है, क्योंकि अल्लाह ही सत्य, भलाई और धैर्य के मार्ग में सर्वोत्तम सहायक है। साथ ही, यह रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पावन जीवन और उनके आदर्शों के अनुसरण की महत्ता को भी उजागर करता है।
तत्पश्चात, अल्लाह तआला काफ़िरों के दृष्टिकोण, जो प्रलय के शीघ्र आने की माँग करते हैं, और स्वयं अल्लाह तआला के दृष्टिकोण के मध्य अंतर को स्पष्ट करते हुए फरमाता है: { ﯴ ﯵ ﯶ } “निश्चित रूप से वे इसे दूर देखते हैं।” उन काफ़िरों की स्थिति यह है कि वे प्रलय के घटित होने को असंभव मानते हैं और उतावलेपन में आकर प्रश्न करते हैं: 'वह कब होगा?' जैसा कि इस सूरह के प्रारंभ में उल्लेख हुआ: { ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ }“एक पूछने वाले ने उस दंड के विषय में पूछा जो घटित होने वाला है।” यह उनकी संकुचित दृष्टि है, जिसके कारण आपको (हे नबी!) उन पर धैर्य रखने की आवश्यकता है। किंतु अल्लाह का धैर्य (हिल्म) अटूट है, वह उनके उतावलेपन के कारण दंड देने में शीघ्रता नहीं करता। अल्लाह जल-जलालुहू ने फ़रमाया: { ﯸ ﯹ}“और हम इसे निकट देख रहे हैं।” अल्लाह तआला की दृष्टि और उसके ज्ञान में वह दिन अत्यंत निकट है, यह उसकी सहनशीलता और इस बोध का परिणाम है कि संसार का जीवन अत्यंत क्षणभंगुर और अंत के समीप है। यह समस्त मानवता को शिक्षा देता है कि संसार अल्पकालिक है और मानवीय आयु की लघुता को देखते हुए प्रलय अत्यंत निकट है।
इसके बाद अल्लाह तआला प्रलय की विभीषिकाओं का चित्रण करते हुए आकाश की स्थिति के विषय में फरमाता है: { ﯻ ﯼ ﯽ ﯾ }“जिस दिन आकाश पिघले हुए ताँबे (या तेल की तलछट) के समान हो जाएगा।” अर्थात उस दिन आकाश पिघले हुए सीसे या खौलते हुए काले तेल के समान अत्यंत उत्तप्त हो जाएगा। इब्न -ए- मसूद रज़ियल्लाहु अन्हु कहते हैं: यह पिघला हुआ सीसा, ताँबा और चाँदी है।([7]) तथा सअदी रह़िमहुल्लाह के अनुसार: पिघले हुए सीसे के समान होने का अर्थ उसके फटने और भयावहता के चरम पर पहुँचने से है।([8]) यह आकाश के पूर्ण रूपांतरण को दर्शाता है, जो देखने वाले को गंदे तेल जैसा प्रतीत होगा। 'मुहल' उन खनिजों को कहते हैं जिन्हें अग्नि से पिघलाया गया हो, जैसे लोहा, सीसा, ताँबा या गाढ़ा गंदा तेल।
पर्वतों के विषय में अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﰀ ﰁ ﰂ }“और पहाड़ धुनी हुई ऊन के समान हो जाएंगे।” अर्थात पर्वत अपनी समस्त शक्ति और विशालता के उपरांत भी अपनी दुर्बलता, कोमलता और उड़ने की स्थिति में इतने हल्के हो जाएंगे मानो वे ऊन के फाहे हों। जहाँ तक मनुष्य का प्रश्न है, उस दिन का आतंक इतना व्यापक होगा कि वह चेतना शून्य हो जाएगा, यहाँ तक कि { ﰄ ﰅ ﰆ ﰇ }“कोई घनिष्ठ मित्र अपने घनिष्ठ मित्र को नहीं पूछेगा।” उस दिन की विभीषिका और उन डरावने दृश्यों के कारण कोई भी संबंधी अपने संबंधी का हाल नहीं पूछेगा और न ही उससे बात करेगा, क्योंकि उसका अपना मस्तिष्क और चेतना उसी भीषणता में उलझी होगी। यह उस तीव्र भय और व्याकुलता को दर्शाता है जिससे हृदय काँप उठेंगे। हम अल्लाह तआला से सुरक्षा और सलामती की प्रार्थना करते हैं।
बल्कि घनिष्ठ मित्र अपने घनिष्ठ मित्र को देखेगा और पहचान लेगा, अर्थात् निकट संबंधी अपने निकट संबंधी को पहचान लेगा, किन्तु उस दिन की भयावहता इतनी प्रबल होगी कि वह उससे संवाद करने का साहस न कर सकेगा। अल्लाह तबारक व तआला फ़रमाता है: {ﭑﭒ ﭓ ﭔ ﭕ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ} “उन्हें एक-दूसरे को दिखा दिया जाएगा, अपराधी यह चाहेगा कि काश वह उस दिन के दंड से अपने पुत्रों के द्वारा छुटकारा पा ले।” प्रत्येक घनिष्ठ व्यक्ति अपने संबंधियों को देखेगा और पहचानेगा, उनमें से कोई भी किसी से छिपा न रहेगा। {ﭑﭒ} “उन्हें दिखाया जाएगा” वे उन्हें देखेंगे और पहचानेंगे, किन्तु कोई किसी से बात न करेगा और न ही कोई किसी से कुछ पूछेगा, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपने ही हाल में इतना व्यस्त होगा कि उसे दूसरों की ओर ध्यान देने का अवसर ही न मिलेगा। वक्तव्य की सूक्ष्मता यह है कि अल्लाह तआला ने {ﭑﭒ} “उन्हें दिखाया जाएगा” को ऐसे क्रियापद के रूप में प्रस्तुत किया है जिसमें कर्ता का उल्लेख नहीं किया गया, अर्थात् अल्लाह तआला अपनी शक्ति से उन्हें उनके संबंधियों को एक-एक कर विशाल भीड़ और समस्त मानव-समुदाय के बीच दिखाएगा। अब्दुल्लाह इब्न -ए- अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा से वर्णित है: वे एक-दूसरे को पहचानेंगे और परस्पर परिचित होंगे, फिर एक-दूसरे से भाग खड़े होंगे। और क़तादा रह़िमहुल्लाह तआला ने कहा: उन्हें परिचित कराया जाएगा, उन्हें बताया जाएगा, अल्लाह की क़सम, एक समूह को दूसरे समूह से, और लोगों को लोगों से अवश्य परिचित करा दिया जाएगा। इस प्रकार घनिष्ठ व्यक्ति अपने घनिष्ठ को पहचान लेगा, किन्तु उससे न पूछेगा और न उससे वार्तालाप करेगा, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपने ही विषय में इतना उलझा होगा। यह उस भीषण भय और आतंक को स्पष्ट करता है जो वे अपने सामने देखेंगे।
और उस समय { ﭓ ﭔ ﭕ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ }“अपराधी यह चाहेगा कि काश वह उस दिन के दंड से अपने पुत्रों के द्वारा छुटकारा पा ले।” अर्थात् काफ़िर यह कामना करेगा कि वह अपने समस्त पुत्रों को देकर अपने ऊपर से दंड टाल दे, ताकि वह स्वयं बच सके, बल्कि वह उनके साथ { ﭜ}अपनी पत्नी, जो उसके जीवन की संगिनी रही, को भी सम्मिलित कर देगा। बल्कि वह अपने भाइयों को भी सम्मिलित करेगा। अल्लाह तआला ने उसके बदले (फिदया) देने की अवस्था का वर्णन करते हुए उसके { ﭝ }उस भाई का भी उल्लेख किया है जो उसके माता और पिता दोनों की ओर से उसका सगा है, बल्कि वह अपने समस्त संबंधियों और { ﭟ ﭠ ﭡ }“अपने उस कुल-समूह को भी, जो उसे आश्रय देता था” अर्थात् वह क़बीला { ﭠ ﭡ }जो उसकी रक्षा करता था और विपत्तियों में उसे अपने में समेट लेता था को भी सम्मिलित कर देगा, बल्कि { ﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ } “और पृथ्वी पर जो कुछ भी है, सबको देकर भी, फिर वह उसे बचा ले” अर्थात् वह यह चाहेगा कि काश वह पृथ्वी के समस्त लोगों को देकर स्वयं को बचा ले और इस प्रकार उस प्रज्वलित, धधकती हुई अग्नि के दंड से छुटकारा पा जाए। इससे यह स्पष्ट होता है कि काफ़िर उस दिन जिस दंड का सामना करेगा, वह कितना भयंकर होगा, और वह लालायित होगा कि काश वह इन सभी को देकर अपने आपको अल्लाह तआला के दंड से बचा ले।
और जिनको वह बदले में देने की इच्छा करेगा, उनके क्रम में भी उस भय की महानता प्रकट होती है। उसने सबसे पहले अपने पुत्रों से आरम्भ किया जो उसका अंश और उसकी शाखाएँ हैं तथा उसे सबसे अधिक प्रिय हैं। फिर अपनी पत्नी और संगिनी को जो संसार में हर परिस्थिति में उसकी सहभागी रही। फिर अपने भाइयों को जो माता और पिता दोनों की ओर से उससे जुड़े हैं। फिर अपने समस्त संबंधियों को, अपने क़बीले के लोगों को, और अंततः पृथ्वी पर उपस्थित सभी मनुष्यों को। यदि यह उसके अधिकार में होता, तो वह अपनी मुक्ति के लिए यह सब प्रस्तुत कर देता। यह उस सत्य का वर्णन है जो घटित होने से पहले ही बता दिया गया है, ताकि अल्लाह तआला इस स्पष्ट कथन के माध्यम से समस्त बंदों को सचेत कर दे कि वे उस धर्म को अपनाएँ जिसे अल्लाह तआला ने अपने रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर अवतरित किया है, क्योंकि मुक्ति उसी रसूल का अनुसरण करने में है, जो लोगों को चेतावनी देने वाले हैं और आज्ञाकारियों को उस दिन की मुक्ति तथा उसके पश्चात् जन्नत में प्रवेश का शुभ-संदेश देने वाले हैं, जबकि काफ़िरों के लिए अग्नि में प्रवेश है।
फिर अल्लाह तआला आग (जहन्नम) के गुणों और उसकी तीव्रता का वर्णन करता है, ताकि अपराधी को उसके कुफ्र, सत्य के प्रति उसके इनकार और उसके अहंकार से रोका जा सके। वह फ़रमाता है: { ﭪﭫ ﭬ ﭭ }“कदापि नहीं! निःसंदेह वह प्रज्वलित अग्नि है।” यहाँ { ﭪﭫ} ‘कदापि नहीं’ का प्रयोग उन कल्पनाओं का खण्डन करने के लिए किया गया है, अर्थात् बात वैसी नहीं है जैसा तुम (हे काफ़िर) समझते हो, न वहाँ कोई छुटकारे का उपाय है और न कोई बदला स्वीकार होगा, बल्कि { ﭬ ﭭ }“वह तो भड़कती हुई अग्नि है”, अर्थात् वह अत्यन्त प्रज्वलित और धधकती हुई है। और आगे फ़रमाता है: {ﭯ ﭰ }“वह खाल को उधेड़कर निकाल लेने वाली है।” अर्थात् वह जली हुई त्वचा और मांस को जड़ से उखाड़कर अलग कर देगी। यहाँ {ﭯ }“उधेड़कर निकाल लेने वाली” शब्द अतिशयोक्ति के रूप में प्रयुक्त हुआ है, अर्थात् यह केवल हटाना नहीं, बल्कि अत्यन्त बलपूर्वक उखाड़ फेंकना है। वह चेहरे की शोभा और उसकी समस्त बनावट को भी उखाड़ डालेगी, जब त्वचा और मांस जलकर भुन चुके होंगे।
तथा वह (नरक) { ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ }“उसे पुकारेगी जिसने (सत्य से) पीठ फेर ली और मुँह मोड़ लिया।” अर्थात् नरक उन लोगों को पुकारती और माँगती है जिन्होंने संसार में उस सत्य से मुँह मोड़ा जो अल्लाह तआला की ओर से उसके बंदों के लिए रसूलों के माध्यम से आया, और जिनके अंतिम (रसूल) हमारे नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम हैं। अतः वह उन्हें बार-बार जलाने के लिए बुलाती है। और उसी प्रकार उन लोगों को भी (पुकारती है) { ﭷ ﭸ }“जिन्होंने (धन) इकट्ठा किया और उसे संचित कर रखा” अर्थात् जिसने धन एकत्र किया और उसे पात्रों में सुरक्षित रखा, तथा उसमें अल्लाह तआला का अधिकार जैसे ज़कात और अन्य अनिवार्य तथा अनुशंसित व्यय अदा नहीं किया।
और यह स्पष्ट कथन, जो अल्लाह तआला की ओर से झुठलाने वाले, इंकार करने वाले, काफ़िरों के दण्ड की वास्तविकता के विषय में है, उनके लिए चेतावनी प्रदान करता है कि उन पर अनिवार्य है कि वे अल्लाह तआला और उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की आज्ञा का पालन करें। बल्कि यह कथन उसकी दया का भी प्रमाण है, क्योंकि जो व्यक्ति भलाई का इच्छुक होता है वही दयालु होता है, अतः वह उन्हें सत्य की ओर और दण्ड से मुक्ति की ओर बुलाता है, तथा उन्हें सावधान करता है, ऐसे ढंग से कि मानो वे क़ियामत के दिन की वास्तविकताओं को देख रहे हों और जी रहे हों। और हम अल्लाह तआला से अपने लिए और समस्त मुसलमानों के लिए संसार और परलोक में कुशलता की प्रार्थना करते हैं।
{ ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭ ﮮ ﮯ ﮰ ﮱ ﯓ ﯔ ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ ﯙ ﯚ ﯛ ﯜ ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ ﯮ ﯯ ﯰ ﯱ ﯲ ﯳ ﯴ ﯵ ﯶ ﯷ ﯸ ﯹ ﯺ ﯻ ﯼ}
(वास्तव में, मनुष्य अत्यंत कच्चे दिल का पैदा किया गया है। जब उसे पहुँचता है दुःख, तो उद्विग्न हो जाता है। और जब उसे धन मिलता है, तो कंजूसी करने लगता है। परन्तु, जो नमाज़ी हैं। जो अनपी नमाज़ का सदा पालन करते हैं। और जिनके धनों में निश्चित भाग है, याचक (माँगने वाला) तथा वंचित का। तथा जो सत्य मानते हैं प्रतिकार (प्रलय) के दिन को। तथा जो अपने पालनहार की यातना से डरते हैं। तथा जो अपने पालनहार की यातना से डरते हैं। तथा जो अपने गुप्तांगों की रक्षा करने वाले हैं। सिवाय अपनी पत्नियों और अपने स्वामित्व में आये दासियों के, तो वही निन्दित नहीं हैं। और जो चाहे इसके अतिरिक्त, तो वही सीमा का उल्लंघन करने वाले हैं। और जो अपनी अमानतों तथा अपने वचन का पालन करते हैं। और जो अपने साक्ष्यों (गवाहियों) पर स्थित रहने वाले हैं। तथा जो अपनी नमाज़ों की रक्षा करते हैं। वही स्वर्गों में सम्मानित होंगे)।
अल्लाह तआला द्वारा क़ियामत के दिन का उपहास करने वाले प्रश्नकर्ताओं को चेतावनी देने के पश्चात् यह दिव्य मार्गदर्शन मानव-स्वभावों के वर्णन तथा उनके उस उपचार की ओर प्रवृत्त होता है, जो उन्हें संयमित कर उस मार्ग पर स्थापित कर दे, जो उन्हें संसार और परलोक में सफलता, सिद्धि और मुक्ति प्रदान करे। अतः अल्लाह तआला ने, जो पवित्र और महान है, कहा { ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ }“निःसंदेह मनुष्य अत्यन्त अधीर स्वभाव का बनाया गया है।” अर्थात् अल्लाह तआला ने मनुष्य की प्रकृति में यह गुण रखा है कि { ﭾ } “वह अत्यधिक अधीर है” अर्थात् वह विपत्ति के समय अत्यन्त व्याकुलता और घबराहट को एकत्र करता है, और समृद्धि के समय अत्यधिक लोभ तथा कंजूसी को। और अल्लाह तबारक व तआला ने इस स्वभाव तथा उसके उपचार को उन आयतों में स्पष्ट कर दिया है, जिन्हें उसने इसके पश्चात् विस्तार से वर्णित किया है।
अतः अल्लाह जोपवित्र और महान है ने इस अधीर व्यक्ति के गुणों की व्याख्या करते हुए कहा { ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ }“जब उसे कोई कष्ट पहुँचता है तो वह अत्यन्त घबराने वाला होता है।” अर्थात् जब उसे किसी प्रकार की कठिनाई जैसे निर्धनता, रोग, अथवा किसी भी प्रकार की पीड़ा आ घेरती है, तो वह अत्यन्त व्याकुल हो उठता है, अर्थात् न तो वह धैर्य धारण करता है और न ही प्रतिफल की आशा करता है। और उसके गुणों में यह भी है कि
{ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ }“और जब उसे भलाई प्राप्त होती है तो वह अत्यन्त कंजूस हो जाता है।” अर्थात् जब उसे अल्लाह तआला की ओर से किसी भी प्रकार की भलाई जैसे आजीविका अथवा अन्य अनुग्रह प्राप्त होता है, तो वह उसे अपने पास सुरक्षित कर लेता है और दूसरों को उससे वंचित रखता है, इस प्रकार वह उसमें अल्लाह तआला का अधिकार जैसे ज़कात, व्यय, तथा निर्धनों और अभावग्रस्तों की सहायता अदा नहीं करता। यह सब उसकी लालसा, लोभ और भलाई के प्रति उसकी तीव्र आसक्ति के कारण होता है, जिसके परिणामस्वरूप वह उसे केवल अपने लिए सुरक्षित रखना चाहता है।
और इस दिव्य कथन की सूक्ष्मताओं में से यह भी है कि इस प्रसंग ने समस्त निकृष्ट गुणों को एक ही शब्द में समाहित कर दिया है, और वह है व्याकुलता, जैसा कि कहा गया
{ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ } “जब उसे कोई कष्ट पहुँचता है तो वह अत्यन्त व्याकुल हो उठता है।” बल्कि यह शब्द अतिशयोक्ति के रूप में प्रयुक्त हुआ है, जो इस बात का बोध कराता है कि उसके आचरण और स्वरूप में यह व्याकुलता अपनी चरम सीमा तक पहुँच जाती है, जो धैर्य के सर्वथा विपरीत है। अतः जब उसे कोई कष्ट स्पर्श करता है तो उसमें धैर्य के प्रतिकूल अत्यधिक व्याकुलता प्रकट होती है, और जब वह समृद्धि में होता है तो वह उस भलाई को दूसरों से रोक लेता है और उसे छिपा कर रखता है। और { ﮀ} “इज़ा” (जब) शब्द ने अवस्था-परिवर्तन और स्थिति-परिवर्तन का बोध कराया है, अर्थात् एक स्थिति से दूसरी स्थिति की ओर संक्रमण यानी समृद्धि की अवस्था से कष्ट की अवस्था की ओर
{ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ } “जब उसे कोई कष्ट पहुँचता है तो वह अत्यन्त व्याकुल हो उठता है।” इसी प्रकार { ﮂ } “शर्र” (कष्ट) का संकेत अपने भीतर उसके समस्त प्रकारों और रूपों को समेटे हुए है, अतः वह हर वह वस्तु है जिसे मनुष्य नापसंद करता है और जिससे घृणा करता है। और { ﮀ ﮁ } “मस्स” (स्पर्श करना) शब्द ने इस बात का बोध कराया है कि वह कष्ट उसके साथ सन्निकट हो जाता है, अर्थात् वह अप्रिय वस्तु उसके व्यक्तित्व से सट जाती है।
और { ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ }“और जब उसे भलाई प्राप्त होती है तो वह अत्यन्त कंजूस हो जाता है” इस वाक्य के शब्दों ने रोकने की शक्ति में उस अतिशयता को प्रकट किया है, जो अपने चरम स्तर तक पहुँच जाती है। इसी प्रकार { ﮅ}“और जब” शब्द ने, जो इसके बाद के वर्णन के साथ आया है, एक अवस्था से दूसरी अवस्था में परिवर्तन को प्रकट किया है अर्थात् दीनता और अभाव की अवस्था से समृद्धि और ऐश्वर्य की अवस्था की ओर। अतः वह अपने पूर्व के अभाव और आवश्यकता से कोई शिक्षा नहीं लेता, जिससे वह उस व्यक्ति की दशा को समझ सके जो उसी प्रकार की आवश्यकता में हो, बल्कि उसके व्यवहार से ऐसा प्रतीत होता है मानो उसे कभी कोई कष्ट पहुँचा ही न था। और { ﮅ ﮆ} “मस्स” (स्पर्श) शब्द ने उस भलाई की तीव्रता को भी प्रकट किया है, जो उसके जीवन को स्पर्श कर उसे प्रभावित करती है, अतः वह उसके जीवन-यापन तथा समग्र जीवन में प्रकट हो जाती है। और {ﮅ ﮆ ﮇ}“ख़ैर” (भलाई) शब्द ने भलाई के समस्त प्रकारों और रूपों को समाहित कर लिया है, जिनकी परिधि और प्रकारों को मनुष्य गिन भी नहीं सकता जैसे धन, निवास, प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य, कुशलता, और अन्य अनगिनत प्रकार की अनुकम्पाएँ। और यह सब इस दिव्य प्रसंग की सूक्ष्मता और सामर्थ्य का प्रमाण है, जिसने अपने अभिप्रेत को अत्यन्त सटीक अभिव्यक्ति और संक्षिप्त किन्तु प्रभावशाली शैली में पूर्ण कर दिया है, ताकि उसके भाषिक चमत्कार की विलक्षणता प्रकट हो, जैसे कि मनुष्य के स्वभाव और उसके आचरण के विश्लेषण में भी उसका चमत्कार प्रकट हुआ है। और यह इस बात की पुष्टि करता है कि यह सर्वज्ञ, सर्वविद्, पवित्र और महान (अल्लाह तआला) का वचन है, जिसने क़ियामत के दिन का वचन दिया है, और उसका वचन सत्य है, जिसमें न कोई संदेह है और न ही किसी प्रकार का शंका का स्थान।
यह समस्त कथन मनुष्य के लिए इन स्वभावों और अवस्थाओं के प्रति सजग रहने के महत्व को स्पष्ट करता है, जिनका उपचार अल्लाह तआला ने अपवाद (इस्तिस्ना) के माध्यम से वर्णित किया है। अतः इस दिव्य कथन ने ‘अधीरता’ (हलूअ) की अवस्था से अपने उन बंदों को अपवाद रूप में अलग किया है जो सात गुणों से युक्त हैं। और उनमें प्रथम तथा सर्वोपरि गुण है नमाज़ की रक्षा करने वाले। अतः अल्लाह तआला ने कहा { ﮊ ﮋ } “परन्तु नमाज़ी (ऐसे नहीं होते)” अर्थात् वे लोग जो नमाज़ की उपासना को उसके समुचित ढंग से अदा करने और उसे व्यवस्थित रखने के गुण से युक्त हैं। अल्लाह तआला ने उन्हें ‘अधीरता’ के स्वभाव से { ﮊ}‘इल्ला’ (अपवाद) के माध्यम से अलग कर दिया, जो इस बात का बोध कराता है कि वे { ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ } “निःसंदेह मनुष्य अधीर स्वभाव का बनाया गया है” की सामान्य प्रकृति से बाहर हैं। और उन्हें { ﮋ } “नमाज़ी” कहा इससे यह अर्थ प्रकट होता है कि वे नमाज़ के साथ निरन्तर जुड़े रहते हैं, यहाँ तक कि नमाज़ उनकी स्थायी पहचान और विशेषता बन जाती है, वे उससे कभी पृथक नहीं होते और उसके किसी भाग को कभी नहीं छोड़ते। बल्कि उनके नमाज़ अदा करने के गुण को और अधिक दृढ़ करते हुए उसने कहा { ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ }“जो अपनी नमाज़ों पर सदा स्थिर रहते हैं।” अर्थात् वे निरन्तर नमाज़ के पाबन्द और उसकी रक्षा करने वाले हैं। { ﮑ}“दाइमून” (सदा रहने वाले) शब्द ने निरन्तरता और अविच्छिन्नता का बोध कराया है, जो रुकावट को असम्भव बना देता है। और इसमें वह सब कुछ सम्मिलित है जो नमाज़ के लिए आवश्यक है जैसे पवित्रता, वुज़ू, समयों की रक्षा, तथा उसके स्तम्भों, कर्तव्यों और शर्तों के साथ उसका सम्पादन। इस प्रकार नमाज़ उनके लिए एक स्थायी केन्द्र बन जाती है, जिससे वे कभी अलग नहीं होते चाहे वे निवास में हों या यात्रा में।
और सभी उपासनाओं में नमाज़ को पहले स्थान पर रखना इस तथ्य को प्रकट करता है कि नमाज़ समस्त इबादतों का प्रधान है। और नमाज़ के विषय में अनेक ह़दीसें वर्णित हुई हैं, जो उसके अनिवार्य होने तथा इस तथ्य को स्पष्ट करती हैं कि सबसे पहले उसी का हिसाब लिया जाएगा। बल्कि यह उस व्यक्ति के ईमान का प्रमाण भी है जो इसकी निरन्तरता का पालन करता है। अतः नमाज़ की रक्षा का उल्लेख ईमान के उल्लेख से पर्याप्त हो गया। क्योंकि नमाज़ के विषय में अल्लाह ने कहा है { ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨﯩ } “निःसंदेह नमाज़ अश्लीलता और बुराई से रोकती है।” अर्थात् नमाज़ की स्थापना, जैसा कि उसका आदेश दिया गया है, मनुष्य को { ﯥ ﯦ ﯧ} “अश्लीलता” से रोकती है अर्थात् प्रत्येक वह कार्य और वचन जो कुरूप और निकृष्ट हो और { ﯨﯩ } “बुराई” से भी रोकती है, अर्थात् हर वह चीज़ जिसे अल्लाह तआला की शरीअत, शुद्ध प्रवृत्ति और स्वस्थ बुद्धि अस्वीकार करती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि नमाज़ को अल्लाह तआला के विधान के अनुसार स्थापित करने का एक प्रमुख लाभ यह है कि वह मोमिन के भीतर तक़वा (धर्मपरायणता) को रोपित करती है, जो उसे अश्लीलता और बुराइयों को पहचानने में समर्थ बनाती है, और वह उनसे दूर हो जाता है, उसका मन उन में प्रवृत्त नहीं होता, क्योंकि उसे अल्लाह तआला का भय होता है, उसकी प्रसन्नता की अभिलाषा होती है, और उन प्रतिज्ञाओं की आशा होती है जो उसने अपने धर्मपरायण बंदों से की हैं। अतः नमाज़ उसके लिए अच्छे को सुन्दर बनाती है, जिससे वह उसे करता है, और बुरे को घृणित बना देती है, जिससे वह उससे घृणा करता है।
और दूसरी विशेषता, जो मनुष्य को ‘अधीरता’ से बचाती है, वह यह है कि
{ ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ } “और वे जिनके धन में एक निश्चित अधिकार होता है।” अर्थात् उनके धन में { ﮖ }एक निर्धारित अंश होता है, { ﮗ }जो निश्चित मात्रा में होता है, वे उसमें से कुछ भी कम नहीं करते। इसमें ज़कात, दान और विभिन्न प्रकार के व्यय सम्मिलित हैं। उन्होंने इसे अपने ऊपर अनिवार्य कर लिया है, जैसा कि अल्लाह तआला ने आदेश दिया है। और इस दान का स्थान है { ﮙ}“माँगने वाले के लिए” अर्थात् जो सहायता और सहयोग की याचना करे और { ﮚ }“वंचित के लिए” अर्थात् वह निर्धन और अभावग्रस्त जो अपनी आवश्यकताओं से वंचित है, तथा वह स्वाभिमानी व्यक्ति जो न तो माँगता है और न ही अपनी आवश्यकता प्रकट करता है। और “वंचित” की परिभाषा में वह प्रत्येक व्यक्ति भी सम्मिलित है जो अपने धन में किसी विपत्ति का शिकार हो जाए और उसे दूसरों की सहायता की आवश्यकता हो। इस प्रकार “निश्चित अधिकार” में धन की ज़कात, व्यय, सामान्य दान, सम्बन्धियों से सद्व्यवहार और समस्त प्रकार की भलाई सम्मिलित हो जाती है। और { ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ }“और वे जिनके धन में एक निश्चित अधिकार होता है” इस वचन से यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने आजीविका को केवल अपने लिए सुरक्षित नहीं रखा, बल्कि अपने ऊपर वही अनिवार्य किया जो अल्लाह तआला ने उनके धन में अनिवार्य किया था, अतः उन्होंने उसमें से वह अंश निकाल दिया जिससे वे अन्य ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचते हैं।
और तीसरी विशेषता, जो मनुष्य को ‘अधीरता’ से बाहर निकालती है, वह है
{ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ } “और वे जो प्रतिफल के दिन को सत्य मानते हैं।” अर्थात् वे लोग जो क़ियामत के दिन पर ईमान रखते हैं अर्थात् पुनरुत्थान, पुनर्जीवन, हिसाब, प्रतिफल, स्वर्ग और नरक इन सब पर उनका विश्वास, पुष्टि और दृढ़ निश्चय होता है। अतः वे इस दिन के लिए आज्ञापालन और अनुपालन के साथ कर्म करते हैं, इस आशा में कि उस दिन उन्हें स्वर्ग की सफलता प्राप्त हो और उनका पालनहार उन्हें नरक के दण्ड से सुरक्षित रखे। और अल्लाह तआला ने उसे { ﮞ ﮟ }“प्रतिफल का दिन” इसीलिए कहा है कि उस दिन वह समस्त सृष्टि को उनके कर्मों के अनुसार प्रतिफल देगा, प्रत्येक प्राणी अपने किए हुए अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार उत्तरदायी होगा, उसका हिसाब लिया जाएगा और उसी के अनुसार उसे फल दिया जाएगा सिवाय इसके कि वह अपनी कृपा से क्षमा कर दे। यह इस बात का द्योतक है कि अल्लाह तआला का निर्णय अपने समस्त बंदों के प्रति पूर्ण न्याय पर आधारित है।
और चौथी विशेषता, जो उपर्युक्त के साथ मिलकर मनुष्य को ‘अधीरता’ से बाहर निकालती है, वह है { ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ }“और वे जो अपने पालनहार के दण्ड से भयभीत रहते हैं।” अर्थात् वे अपने पालनहार के दण्ड से भयभीत रहते हैं, इस आशंका से कि वह उन्हें परलोक में दण्डित न कर दे, अतः यही भय उन्हें उसके आज्ञापालन में अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है। और यह भय ऐसा है जो उसके प्रति आदर और महानता की भावना के साथ मिश्रित होता है। अतः वे भय और आशा दोनों को एक साथ समाहित किए रहते हैं। { ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ }“इश्फ़ाक़” का अर्थ है वह सावधानी जो भय और आशा दोनों से संयुक्त हो। वे इस भय से ग्रस्त रहते हैं कि कहीं वे अपने कर्तव्यों में कमी न कर बैठें, अतः वे अपने पालनहार के दण्ड से भयभीत रहते हैं, और साथ ही उसकी दया की आशा भी रखते हैं। इस प्रकार उन्होंने भय, विनम्रता और आशा इन सबको एकत्र कर लिया। अतः वे अपने पालनहार के समक्ष विनीत, भयभीत और विनम्र रहते हैं, और उसकी दया के अभिलाषी होते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि उनके भीतर सावधानी और भय का ऐसा समन्वय है जो उन्हें और अधिक आज्ञापालन तथा समर्पण की ओर प्रेरित करता है जिससे अल्लाह तआला के प्रति पूर्ण विनम्रता, आज्ञाकारिता और भय का भाव प्रकट होता है।
अतः “इश्फ़ाक़” वास्तव में वह श्रद्धायुक्त भय है, जो अल्लाह तआला की कृपा की आशा और उसके दण्ड के भय दोनों को एक साथ समाहित करता है। इसी कारण वे उन स्थानों से दूर रहते हैं जो अल्लाह तआला को अप्रसन्न करते हैं। इससे इस “भय-श्रद्धा” की गहनता स्पष्ट होती है, क्योंकि यह भय उनके हृदयों में इस प्रकार रच-बस जाता है कि वे उसके कारण अल्लाह तआला की अवज्ञा से दूर रहते हैं और उसी से उसकी शरण माँगते हैं संसार और परलोक की लज्जा से भी। और यह इस बात को भी स्पष्ट करता है कि अल्लाह तआला का भय रखना कितना आवश्यक है, और उसी के साथ उसकी दया और अनुग्रह की आशा रखना भी उतना ही आवश्यक है। अतः मोमिन को चाहिए कि वह अल्लाह तआला की दया से निराश हुए बिना, उसकी कृपा की आशा रखे, और साथ ही उसके दण्ड से भयभीत भी रहे कि कहीं उसकी अप्रसन्नता और प्रतिकार उस पर न आ पड़े, वह उच्च और महान है।
और वास्तव में इस आयत ने उनके वर्णन का आरम्भ सम्बन्धसूचक शब्द {ﮡ} “और वे जो” से किया, फिर संकेतवाचक { ﮢ}“वे ही” से, जिससे यह अर्थ स्पष्ट हुआ कि वही लोग और उनके अतिरिक्त नहीं इस गुण से युक्त हैं, इसके विपरीत वे अभिमानी लोग हैं जो अल्लाह तआला के दण्ड से नहीं डरते। इससे उनके भीतर पाई जाने वाली “इश्फ़ाक़” (भय-मिश्रित श्रद्धा) की विशेषता पर विशेष बल और महत्व प्रकट होता है। और इसका कारण है भय-भावना, { ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ }“और वे जो अपने रब के दण्ड से भयभीत रहते हैं” वे अपने रब से डरते हैं, ऐसा डर जो उसकी महानता और महिमा के आदर के साथ मिला हुआ है, और उसकी पूर्ण आज्ञापालन की भावना से जुड़ा हुआ है। अतः अपने रब के दण्ड से उनका भयभीत होना इस बात का द्योतक है कि उनकी ईमानदारी की स्थिति ऐसी है कि वे { ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ } उसके दण्ड से काँपते हैं, यह स्थिति हृदय में इस आशंका से पीड़ा उत्पन्न करती है कि कहीं वे पूर्ण आज्ञापालन में कमी न कर बैठें, और इस कारण वे { ﮤ ﮥ} अपने रब के दण्ड से डरते हैं उसके प्रति आदर और महिमा के कारण। यह भय, जो इश्फ़ाक़ के रूप में प्रकट होता है, उन्हें आज्ञापालन के प्रति विशेष ध्यान और परिश्रम की ओर प्रेरित करता है, यह भय और सावधानी उनकी इच्छाशक्ति को अल्लाह तआला की आज्ञाओं की वृद्धि और पालन की ओर मोड़ देती है। इससे यह सिद्ध होता है कि वे लोग शीघ्रता से भलाई के कार्यों में प्रवृत्त होते हैं, क्योंकि अपने ऊपर उनकी दया और चिंता जो कि अल्लाह तआला के दण्ड के भय से उत्पन्न होती है उन्हें नेक कार्यों में अग्रसर करती है और पापों से दूर रखती है। इसके विपरीत वे घमंडी लोग हैं जो यह समझते हैं कि जो कुछ भलाई उन्हें प्राप्त हो रही है, वह उनके लिए पुरस्कार की शीघ्रता है, और वे धोखे में पड़े रहते हैं।
यद्यपि वे अपने रब के दण्ड से भयभीत रहते हैं, फिर भी अल्लाह तआला इस तथ्य को और दृढ़ता से स्थापित करता है, जैसा कि वह फ़रमाता है: { ﮨ ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ }“निश्चय ही उनके रब का दण्ड ऐसा है जिससे कोई भी निश्चिन्त नहीं हो सकता।” अतः कोई भी व्यक्ति अल्लाह तआला के दण्ड से सुरक्षित नहीं है। इससे यह शिक्षा मिलती है कि प्रत्येक बंदे को अपने रब से सदा भयभीत रहना चाहिए। यह सिद्धांत बंदे को अपने कर्मों और आचरण की निरन्तर निगरानी करने की अवस्था में रखता है, इस भय से कि कहीं उसे उसके रब का दण्ड न आ घेर ले। क्योंकि जो व्यक्ति दण्ड से निडर हो जाता है, वह बुराइयों में प्रवृत्त हो जाता है। इस प्रकार यह अल्लाह तआला के महान मार्गदर्शन को स्पष्ट करता है, जिसके द्वारा वह अपने ईमान वाले बंदों को संयमित रखता है मानो यह उनके लिए एक सुरक्षा-कवच हो, जहाँ भी वे हों और जहाँ भी जाएँ। यह उनके लिए एक स्थायी गुण बन जाता है।
और पाँचवाँ गुण, जो मनुष्य को “अत्यधिक व्याकुल और लोभी” (हलूअ) होने की अवस्था से बाहर निकालता है, वह है जो इस वचन में निहित है: { ﮮ ﮯ ﮰ ﮱ} “और वे जो अपनी लज्जा-स्थलों की रक्षा करते हैं।” अर्थात वे अपने गुप्तांगों को संयम और पवित्रता के साथ सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने अपने गुप्तांगों को उन सभी बातों से बचाया जिन्हें अल्लाह तआला ने उनके लिए वैध नहीं किया, इस प्रकार उन्होंने उन्हें हराम में पड़ने से सुरक्षित रखा। “रक्षा करना” का अर्थ है बचाव करना और सावधानी बरतना। अतः वे उन कार्यों में नहीं पड़ते जिन्हें अल्लाह तआला ने निषिद्ध किया है, जैसे व्यभिचार आदि। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि वे उन सभी कारणों और परिस्थितियों से भी बचते हैं जो व्यभिचार और अन्य संबंधित पापों की ओर ले जाते हैं, ताकि कोई मोमिन उनमें न फँसे।
{ ﮱ} “ह़ाफ़िज़ून” शब्द की द्योतकता यह है कि वे अपने आप को बचाते हैं अर्थात सावधानी, संरक्षण और सुरक्षा के साथ अपने गुप्तांगों को निषिद्ध स्थानों में पड़ने से रोकते हैं। अतः उनके गुप्तांगों की रक्षा का वर्णन केवल व्यभिचार से दूर रहने तक सीमित नहीं, बल्कि उसके कारणों, उत्तेजनाओं और प्रेरक साधनों से मूल रूप में ही बचने को भी सम्मिलित करता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वे केवल पाप में पड़ने से ही नहीं रुकते, बल्कि उसके साधनों और कारणों से भी दूर रहते हैं, वे स्वयं को उन परिस्थितियों में डालते ही नहीं जो उन्हें उस ओर ले जाएँ। यह उन ईमान वालों के भीतर पाई जाने वाली सावधानी की तीव्रता और दृढ़ता को दर्शाता है, जो इस गुण -संयम और संरक्षण- से युक्त हैं। उन्होंने अपने गुप्तांगों को उन सभी कारणों से सुरक्षित रखा है जो उन्हें उसमें गिरा सकते हैं। किन्तु जिनको अल्लाह तबारक व तआला ने अपवाद किया है, उनके अतिरिक्त। अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﯔ ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ ﯙ ﯚ ﯛ ﯜ ﯝ }“सिवाय अपनी पत्नियों के या उन (दासियों) के जो उनके अधिकार में हों, तो निश्चय ही वे दोषी नहीं हैं।” अर्थात अपनी उन पत्नियों के साथ, जिन्हें अल्लाह तआला ने पुरुषों के लिए विवाह के माध्यम से वैध किया है, उनके प्रति संयम रखना अनिवार्य नहीं, इसी प्रकार जो उनके दाहिने हाथ के अधिकार में हों (दासियाँ), वे भी इस निषेध से अपवाद हैं। अतः उनके साथ कोई दोषारोपण नहीं, क्योंकि अल्लाह तआला ने उन्हें वैध ठहराया है। इस प्रकार इन ईमान वालों की विशेषताओं में से एक यह है कि वे अपने गुप्तांगों को अपनी पत्नियों और अपने अधिकार में आई स्त्रियों के अतिरिक्त सब से सुरक्षित रखते हैं। इससे इस्लाम द्वारा सम्मान (इज़्ज़त) और वंश (नसब) की रक्षा का उद्देश्य स्पष्ट होता है, तथा पारस्परिक स्नेह और सौहार्द की स्थापना होती है। क्योंकि निषिद्ध गुप्तांगों का दुरुपयोग शत्रुता और द्वेष को जन्म देता है, और कभी-कभी उसके कारण रक्तपात तक की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि प्राकृतिक यौन-इच्छा का उद्देश्य केवल उसे मनमाने ढंग से संतुष्ट करना नहीं, बल्कि संतति की प्राप्ति और वैध माध्यमों द्वारा शील की रक्षा करना है। यह एक पूर्ण व्यवस्था और जीवन-पद्धति है, जो समाज को व्यभिचार की गंदगी और उससे उत्पन्न होने वाले गंभीर दुष्परिणामों से सुरक्षित रखती है। और पत्नियों तथा दासियों के संबंध में वैधता का उल्लेख इस वचन में आया:
{ ﯛ ﯜ ﯝ }“तो निश्चय ही वे दोषी नहीं हैं” जिससे यह सिद्ध होता है कि यह अनुमति कारण सहित और दृढ़तापूर्वक दी गई है, अर्थात जिन बातों की अल्लाह तआला ने अनुमति दी है, उनमें वे उत्तरदायी नहीं ठहराए जाएँगे, और उन पर कोई दोष नहीं लगाया जाएगा।
इसके पश्चात् अल्लाह तआला उन लोगों का उल्लेख करता है जो वैध सीमा से आगे बढ़कर अवैध की ओर जाते हैं। वह फ़रमाता है: {ﯟ ﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ ﯥ }“तो जो इसके अतिरिक्त कुछ चाहे, वही लोग सीमा का उल्लंघन करने वाले हैं।” अर्थात जो व्यक्ति उन वैध साधनों -पत्नियों और अधिकार में आई स्त्रियों- के अतिरिक्त किसी और मार्ग को तलाश करता है, वही लोग अतिक्रमण करने वाले हैं। अतः ऐसे लोग अल्लाह तआला की निर्धारित सीमाओं का उल्लंघन करते हैं, और वैध को छोड़कर अवैध की ओर बढ़ते हैं, वही अत्याचारी, अन्यायी और सीमा से आगे बढ़ने वाले हैं। उन्होंने अल्लाह तआला द्वारा निर्धारित सीमाओं को लाँघ दिया और उस पर साहस किया जिसे उसने निषिद्ध ठहराया है अर्थात वैध से हटकर अवैध में प्रवेश किया। इसमें अत्यंत कठोर निषेध, चेतावनी और स्पष्टता है कि वैध सीमा को पार कर अवैध में जाना अल्लाह तबारक व तआला की निर्धारित सीमाओं पर आक्रमण है, और यह सच्चे ईमान तथा वास्तविक सफलता के विपरीत है। अतः प्रत्येक ईमान वाले पुरुष और स्त्री पर यह अनिवार्य है कि वे अपने गुप्तांगों को हराम से सुरक्षित रखें, उसके कारणों से दूर रहें, और अल्लाह तबारक व तआला द्वारा निषिद्ध की गई प्रत्येक वस्तु से बचें। इसी प्रकार उनके लिए यह भी वर्जित है कि वे स्वयं को उन परिस्थितियों में डालें जो उन्हें हराम में गिरा सकती हैं, या ऐसे कारण उत्पन्न करें जो दूसरों को भी उकसाएँ और उन्हें व्यभिचार की ओर प्रवृत्त करें।
और छठा गुण, जो मनुष्य के “अत्यधिक व्याकुल और लोभी” (हलूअ) होने की अवस्था से निकलने के लिए अनिवार्य है, वह है जो अल्लाह तआला के इस कथन में निहित है: { ﯧ ﯨ ﯩ ﯪ ﯫ }“और वे जो अपनी अमानतों और अपने वचनों की रक्षा करते हैं।” अर्थात वे लोग जिनके सुपुर्द जो भी अमानतें की गई हैं, वे उनकी पूरी सावधानी के साथ रक्षा करते हैं। यहाँ “अमानत” शब्द सामान्य रूप में आया है, जिससे वे सभी अधिकार और कर्तव्य सम्मिलित हो जाते हैं जो बंदे और उसके रब के बीच हैं, तथा वे भी जो बंदे और अन्य मनुष्यों के बीच हैं अतः वे सबकी रक्षा करते हैं। इसी प्रकार वे अपने ऊपर लिए गए वचनों, संधियों और अनुबंधों का भी पूर्ण पालन करते हैं और उन्हें तोड़ते नहीं चाहे वह उनके रब तबारक व तआला के साथ हो या मनुष्यों के साथ। { ﯫ }“राऊन” शब्द यह दर्शाता है कि वे इन अमानतों और वचनों की देखभाल और संरक्षण अत्यंत सावधानी से करते हैं उन्हें तोड़ने, घटाने, छल करने, अन्याय करने या परिस्थितियों का दुरुपयोग करने से बचते हैं। अतः जो मोमिन “हलूअ” की प्रवृत्ति से शुद्ध हो जाता है, वह अमानतों, वचनों, प्रतिज्ञाओं और समय-निर्धारणों जो वह दूसरों से करता है सबका पूर्णतः पालन करने वाला होता है।
और सातवाँ गुण, जो मनुष्य को “हलूअ” की अवस्था से बाहर लाता है, वह है जो इस कथन में निहित है: { ﯭ ﯮ ﯯ ﯰ }“और वे जो अपनी गवाही पर दृढ़ रहते हैं।” अर्थात वे लोग जिन पर जो भी गवाही सौंपी गई है, उसे वे पूर्ण रूप से, बिना किसी कमी या वृद्धि के, सत्य के साथ प्रस्तुत करते हैं, वे उसे ठीक-ठीक स्थापित करते हैं और उसमें से कुछ भी नहीं छिपाते।
और अंतिम गुण तथा शर्त, जो पहले गुण -नमाज़- की ही पुनः पुष्टि है, वह यह है:
{ ﯲ ﯳ ﯴ ﯵ ﯶ } “और वे जो अपनी नमाज़ों की रक्षा करते हैं।” अर्थात वे नमाज़ को निरन्तर अदा करते हैं और उसे उत्तम रीति से निभाते हैं, वे नमाज़ के अधिकारों में से किसी भी चीज़ में कमी नहीं करते। नमाज़ की रक्षा का अर्थ है उसका पूर्ण और सही ढंग से पालन उसके समयों, शर्तों, स्तंभों (अर्कान) और अनिवार्यताओं (वाजिबात) सहित।
इसके बाद, इस महान वर्णन के पश्चात् उन लोगों का जिन्हें अल्लाह तआला ने “हलूअ” की प्रवृत्ति से सुरक्षित रखा अल्लाह तबारक व तआला उनके परलोक में मिलने वाले प्रतिफल और लाभ का उल्लेख करता है। अल्लाह फ़रमाता है: {ﯸ ﯹ ﯺ ﯻ} “यही लोग बाग़ों में सम्मानित किए जाएँगे।” अर्थात जो लोग इन गुणों से युक्त हैं, वे आख़िरत में { ﯹ ﯺ ﯻ }उन उद्यानों में प्रवेश किए जाएँगे जिनमें विशाल बाग़-बगीचे होंगे, जिनके वृक्षों के बीच से नदियाँ प्रवाहित होंगी। और { ﯻ }“सम्मानित” होने का अर्थ यह है कि वे सेवा-प्राप्त होंगे, स्वयं सेवा करने वाले नहीं, उन्हें आदर, सत्कार और स्थायी, उत्कृष्ट निवास प्राप्त होगा जो कभी समाप्त नहीं होगा। जन्नत में उनके लिए सेवक होंगे जो उनकी सेवा करेंगे, और ऐसे सुंदर निवास-स्थान होंगे जिनसे वे कभी ऊबेंगे नहीं, बल्कि उनमें निरन्तर और अविराम आनंद का अनुभव करेंगे। { ﯻ }“सम्मानित” (मुक़रमून) शब्द में सम्मान के सभी प्रकार, रूप, अवस्थाएँ और अर्थ समाहित हैं ऐसा सम्मान जो आत्माओं को प्रसन्न और हर्षित कर दे, यह एक महान सम्मान और स्थायी निवास है, जो कभी समाप्त नहीं होगा, क्योंकि ये जन्नतें स्थिरता और स्थायित्व की जन्नतें हैं।
और इस दिव्य वर्णन की शुरुआत { ﯸ}“वे लोग” (उलाइक) जैसे संकेतवाचक शब्द से की गई है, जो उनके सम्मान और महानता को प्रकट करता है। इसी प्रकार “जन्नात” (बाग़ों) शब्द बहुवचन में आया है { ﯸ ﯹ ﯺ ﯻ }“वे लोग बाग़ों में सम्मानित होंगे” जिससे उनकी अधिकता, विविधता और उनके भीतर के असंख्य प्रकार के उपवनों और नेमतों का बोध होता है। इसी प्रकार { ﯻ }“सम्मानित” शब्द भी दो प्रकार से अधिकता को दर्शाता है: एक, जन्नत वालों की बड़ी संख्या, और दूसरा, उस अपार सम्मान और अनुग्रह की अधिकता, जो उन्हें जन्नत में प्राप्त होगा।
{ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ ﰁ ﰂ ﰃ ﰄ ﰅ ﰆ ﰇ ﰈ ﰉ ﰊ ﰋ ﰌ ﰍ ﰎ ﰏ ﰐ ﰑ ﰒﰓ ﰔ ﰕ ﰖ ﰗ ﰘ ﭑ ﭒ ﭓ ﭔ ﭕ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ ﭞ ﭟ ﭠ ﭡ ﭢ ﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ ﭪ ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸﭹ ﭺ ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ ﭿ}
(तो क्या हो गया है उन काफ़िरों को कि आपकी ओर दौड़े चले आ रहे हैं? दायें तथा बायें समूहों में होकर। क्या उनमें से प्रत्येक व्यक्ति लोभ (लालच) रखता है कि उसे प्रवेश दे दिया जायेगा सुख के स्वर्गों में? कदापि ऐसा न होगा, हमने उनकी उत्पत्ति उस चीज़ से की है, जिसे वे जानते हैं। तो मैं शपथ लेता हूँ पूर्वों (सूर्योदय के स्थानों) तथा पश्चिमों (सूर्यास्त के स्थानों) की, वास्तव में हम अवश्य सामर्थ्यवान हैं। इस बात पर कि बदल दें उनसे उत्तम (उत्पत्ति) को तथा हम विवश नहीं हैं। अतः, आप उन्हें झगड़ते तथा खेलते छोड़ दें, यहाँ तक कि वे मिल जायें अपने उस दिन से, जिसका उन्हें वचन दिया जा रहा है। जिस दिन वे निकलेंगे क़ब्रों (और समाधियों) से, दौड़ते हुए, जैसे वे अपनी मूर्तियों की ओर दौड़ रहे हों। झुकी होंगी उनकी आँखें, छाया होगा उनपर अपमान, यही वह दिन है जिसका वचन उन्हें दिया जा रहा था)।
सूरह अल-मआरिज़ का यह पवित्र वर्णन अब मुशरिकों की स्थिति और उनके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की दावत के प्रति उनके व्यवहार को स्पष्ट करता है। अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ ﰁ }“तो क्या कारण है कि काफ़िर लोग तुम्हारी ओर दौड़े चले आते हैं?” यह एक आश्चर्य प्रकट करने वाला प्रश्न है उन झुठलाने वाले काफ़िरों के बारे में, जो रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की ओर आते तो हैं, अपनी गर्दनों को उठाकर और दृष्टि को उनकी ओर टिकाए हुए जो इस बात का संकेत है कि वे अत्यधिक ध्यान के साथ उनके मामले का अनुसरण कर रहे हैं, और निरन्तर आपकी ओर देखते रहते हैं, हे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम। यह प्रश्न उनके इस व्यवहार पर आश्चर्य और उनके कर्मों का निषेध प्रकट करता है, जो उनके भीतर गहरे घमण्ड और ईर्ष्या को दर्शाता है ऐसी ईर्ष्या और अहंकार जिसने उन्हें इस प्रकार के व्यवहार पर उकसाया।
तो फिर क्या कारण है कि वे तुम्हारी ओर आते हैं, तुमसे प्रमाण, तर्क और स्पष्ट साक्ष्य के माध्यम से सत्य को पहचानते हैं, और उसके बाद उसी सत्य से मुँह मोड़ लेते हैं? अल्लाह तआला के कथन { ﰀ ﰁ }“तुम्हारी ओर दौड़े आते हैं” का अर्थ दिशा और तीव्रता दोनों को दर्शाता है { ﰀ ﰁ }अर्थात वे तीव्र गति से रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की ओर आते हैं, उनकी दृष्टि स्थिर रहती है, बिना पलक झपकाए। “इह़्ताअ” का अर्थ है किसी वस्तु की ओर अपनी दृष्टि को स्थिर कर देना और लगातार उसे देखते रहना।([9]) और इब्न जरीर रह़महुल्लाह तआला ने कहा: अरबों की भाषा के कुछ ज्ञाता, जो बसरा के निवासी थे, यह कहते हैं कि इसका अर्थ है “आगे बढ़ते हुए” (मुसरिईन)। और यह भी कहा गया है कि इसका अर्थ है “तेज़ी से निकल पड़ने वाले” या “दौड़ते हुए जाने वाले।”([10]) ज़मख़्शरी रह़िमहुल्लाह तआला ने कहा: वे तुम्हारी ओर तेज़ी से आते हैं, अपनी गर्दनों को फैलाते हुए और अपनी आँखों को तुम पर गड़ाए हुए।([11]) किन्तु यह आगमन स्वीकृति का नहीं, बल्कि अस्वीकार का है यह एक ऐसा आगमन है जिसमें सत्य को स्वीकार करने की इच्छा नहीं, बल्कि आश्चर्य और असंतोष छिपा हुआ है। अतः यह प्रश्न { ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ ﰁ } उनके उस हाल पर आश्चर्य है कि वे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की ओर आते हैं, परन्तु ईमान नहीं लाते। यह इस बात का संकेत है कि वे सुनने के बाद भी मुँह मोड़ लेते हैं, जबकि उनकी आँखें उन पर टिकी रहती हैं। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि उनका तेज़ी से आना और दृष्टि का स्थिर होना इस बात का प्रमाण है कि वे उस वचन से प्रभावित और चकित हुए थे जो उन्होंने सुना, और उनके हृदयों में यह विश्वास बैठ चुका था कि यह अल्लाह तआला के रसूल हैं और जो कुछ उनके पास है वह सत्य है। किन्तु ईर्ष्या और अहंकार उन्हें सत्य से दूर कर देते हैं। जैसा कि अल्लाह अज़्ज़ा व जल्ल ने फ़रमाया:
{ﮱ ﯓ ﯔ ﯕ ﯖ ﯗﯘ ﯙ ﯚ ﯛ ﯜ ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ} “(हे नबी!) हम जानते हैं कि उनकी बातें आपको उदासीन कर देती हैं, तो वास्तव में वे आपको नहीं झुठलाते, परंतु ये आत्याचारी अल्लाह की आयतों का नकारते हैं।” और सूरह नम्ल में अल्लाह अज़्ज़ा व जल्ल (अत्यंत सम्मानित और प्रतापी) फ़रमाया:
{ﭑ ﭒ ﭓ ﭔ ﭕ ﭖﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ} “उन्होंने उनका इन्कार किया, जबकि उनके मन उन पर विश्वास कर चुके थे, अत्याचार और अहंकार के कारण, अतः देखो कि उपद्रवियों का परिणाम कैसा हुआ।” इससे यह सिद्ध होता है कि मनुष्य पर यह अनिवार्य है कि वह अल्लाह तआला और उसके द्वारा उतारे गए प्रमाणों के सामने समर्पित हो जाए जो उसके रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर अवतरित किए गए, जिनमें महान क़ुरआन भी सम्मिलित है और ईर्ष्या तथा अहंकार से स्वयं को मुक्त रखे, क्योंकि ये दोनों गुण मनुष्य को सत्य को स्वीकार करने से रोकते हैं और उसे भलाई से वंचित कर देते हैं।
फिर अल्लाह तबारक व तआला उनके वर्णन को और सूक्ष्मता के साथ प्रस्तुत करता है, फ़रमाता है: { ﰃ ﰄ ﰅ ﰆ ﰇ }“दाहिनी ओर से और बायीं ओर से, समूहों में।” अर्थात वे तुम्हारे चारों ओर समूहों और गोलों के रूप में बैठते हैं, हे रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम), उनकी अधिकता के कारण वे तुम्हारे दाहिने और बाएँ दोनों ओर बैठते हैं यह उनके अत्यधिक आने और सुनने को दर्शाता है, किन्तु इसके बावजूद वे मुँह मोड़ने वाले हैं। { ﰇ }“इज़ीन” का अर्थ है समूह, दल या मंडलियाँ। इब्न -ए- अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा ने कहा: “इज़ीन” से अभिप्राय है लोगों के झुण्ड, दाहिने और बाएँ, जो उनसे मुँह मोड़ते और उनका उपहास करते हैं। और क़तादा रहमतुल्लाहि अलैह ने कहा: “इज़ीन” का अर्थ है बैठकों और समूहों की मण्डलियाँ।([12]) इस प्रकार { ﰇ } “इज़ीन” शब्द में उनके एकत्र होने और अन्ततः उनके मुँह मोड़ लेने दोनों अर्थ समाहित हैं।
और उनके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के चारों ओर इस प्रकार एकत्र होने का चित्र { ﰃ ﰄ ﰅ ﰆ ﰇ }“दाहिनी ओर और बायीं ओर” इस बात को दर्शाता है कि वे उन्हें चारों ओर से घेरे हुए थे। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि वे सत्य की ओर ध्यानपूर्वक सुनते थे और उसे पूरी तरह समझते भी थे, किन्तु इसके बावजूद उससे दूर भागते और उसका विरोध करते थे। यह उस व्यक्ति का चित्र है जो भीतर से भयभीत है जिसकी दृष्टि में अपमान और भय भरा हुआ है और वह सत्य को जानने के बाद भी उससे भागता है। यह एक अस्वाभाविक स्थिति है कि कोई व्यक्ति सत्य को पहचान ले और फिर उससे मुँह मोड़ ले। यह इस बात को उजागर करता है कि ईर्ष्या और अहंकार की शक्ति मनुष्य को सत्य का शत्रु बना देती है, वह सत्य के प्रति घृणा और दूरी अपनाता है, क्योंकि उसके भीतर का अभिमान और घमण्ड उसे ढँक लेता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि अहंकार, घमण्ड और ईर्ष्या कितने खतरनाक दोष हैं।
फिर अल्लाह तआला उनके उस हाल का वर्णन करता है, जो देखने वाले की दृष्टि में प्रकट होता है। अतः अल्लाह अज़्ज़ व जल (वह जो अत्यंत सम्मानित और प्रतापी है) फ़रमाता है: { ﰉ ﰊ ﰋ ﰌ ﰍ ﰎ ﰏ ﰐ }“क्या इनमें से प्रत्येक व्यक्ति यह आशा करता है कि उसे नेमतों वाली जन्नत में प्रवेश दिया जाएगा?” क्या इनमें से हर एक, जो आपके दाएँ और बाएँ एकत्र हुए हैं, यह लालसा रखता है कि वह नेमतों से परिपूर्ण जन्नत में प्रवेश कर जाए, जबकि वे (सत्य से) मुँह मोड़े हुए हैं? यह उनके हाल पर आश्चर्य और अस्वीकृति का प्रश्न है, जिसने उन्हें इस स्थिति में पहुँचा दिया कि वे जन्नत में प्रवेश की आशा करने लगे, जबकि वे कुफ्र की अवस्था में हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि उन्हें ज्ञान इस सीमा तक प्राप्त हो चुका था कि वे जन्नत को पहचानते थे, बल्कि उसके सुखों का भी उन्हें बोध हो गया था {ﰍ ﰎ ﰏ ﰐ } “कि उसे नेमतों वाली जन्नत में प्रवेश दिया जाए।” अर्थात् जो कुछ वे सुनते थे, उससे उनके मन में जन्नत में प्रवेश की अभिलाषा उत्पन्न हो गई
{ ﰉ ﰊ ﰋ ﰌ ﰍ ﰎ ﰏ ﰐ } “क्या इनमें से प्रत्येक व्यक्ति यह आशा करता है कि उसे नेमतों वाली जन्नत में प्रवेश दिया जाएगा?” तो क्या उनमें से हर एक यह आशा रखता है कि वह जन्नत में प्रवेश कर जाएगा? यह प्रश्न उनके विचार और धारणा के प्रति भी अस्वीकृति प्रकट करता है, जबकि वे इस प्रकार के मुँह मोड़ने के व्यवहार में लिप्त हैं। इस प्रकार वे आशा और हठ, अहंकार तथा ईर्ष्या के बीच विरोधाभास और अस्थिरता की स्थिति में हैं।
और अल्लाह तआला ने जन्नत को “नेमत” के गुण के साथ वर्णित किया, जिससे यह संकेत मिलता है कि उन्हें जन्नत के सुखों के विवरण का ज्ञान था जो उन्होंने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से सुना, जब वे उन्हें क़ुरआन पढ़कर सुनाते थे कि मोमिन लोग जन्नत में प्रवेश करेंगे और उसमें सदा के लिए सुख भोगेंगे। {ﰏ ﰐ} “नेमतों वाली जन्नत” कहकर यह स्पष्ट किया गया कि वह पूर्ण अनुग्रह और ऐश्वर्य का स्थान है, जिसमें कोई कमी नहीं और जो कभी समाप्त नहीं होता वह अनन्त और शाश्वत सुख है। और इस नेमत के वर्णन से हर प्रकार की कमी और कष्ट का निषेध हो जाता है। यह विशेषता केवल सच्चे ईमान वालों के लिए है, जो रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का अनुसरण करते हैं, अल्लाह तआला से डरते हैं, उसकी दया की आशा रखते हैं, पापों से दूर रहते हैं, आज्ञापालन में शीघ्रता करते हैं, और यदि कोई पाप हो जाए तो तुरंत तौबा और मग़फ़िरत की ओर लौट आते हैं निरन्तर।
फिर अल्लाह तआला उनके इस भ्रम का खण्डन करता है कि वे जन्नत में प्रवेश करेंगे, जबकि वे अपने उस कुफ्र में डूबे हुए हैं, जो उनके स्वयं के ज्ञान के विरुद्ध है कि अल्लाह तआला ने उन्हें उसी पदार्थ से उत्पन्न किया है, जिसे वे जानते हैं। अतः अल्लाह अज़्ज़ व जल फ़रमाता है: { ﰒﰓ ﰔ ﰕ ﰖ ﰗ }“कदापि नहीं! हमने उन्हें उसी वस्तु से पैदा किया है, जिसे वे जानते हैं।” अर्थात् बात वैसी नहीं है, जैसी वे समझते, आशा करते और कामना करते हैं कि वे नेमतों वाली जन्नत में प्रवेश करेंगे। { ﰒﰓ }“कदापि नहीं” शब्द उनके इस विश्वास, कल्पना और लालसा का पूर्ण निषेध और खण्डन करता है। फिर अल्लाह तआला उन्हें यह स्मरण कराता है कि उनका कुफ्र उस सत्य के विरुद्ध है, जिसे वे जानते हैं कि उनकी उत्पत्ति एक तुच्छ बूँद (नुत्फ़ा) से हुई है। अतः सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह फ़रमाता है: { ﰔ ﰕ ﰖ ﰗ }“निश्चय ही हमने उन्हें उसी वस्तु से पैदा किया है, जिसे वे जानते हैं।” अर्थात् हमने उन्हें उसी से पैदा किया है, जिसे वे पहचानते हैं कि उनके रब ने उन्हें एक तुच्छ वीर्य-बूँद से उत्पन्न किया, फिर उनकी वृद्धि के विभिन्न चरण उनकी माताओं के गर्भ में पूर्ण हुए, और जन्म के बाद भी उनके विकास के चरण चलते रहे, यहाँ तक कि वे वर्तमान अवस्था तक पहुँचे।
इसके पश्चात् अल्लाह तआला उन्हें एक महान शपथ के माध्यम से कठोर चेतावनी देता है। अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﭑ ﭒ ﭓ ﭔ ﭕ ﭖ ﭗ }“तो मैं पूरबों और पश्चिमों के रब की क़सम खाता हूँ, निश्चय ही हम समर्थ हैं।” अल्लाह तआला अपनी रुबूबिय्यत और पूरबों तथा पश्चिमों की सृष्टि की शपथ खाकर अपनी पूर्ण शक्ति का प्रतिपादन करता है कि वह उन्हें नष्ट कर सकता है और उनके स्थान पर दूसरों को ला सकता है। “तो मैं क़सम खाता हूँ” में { ﭑ}‘ला’ (निषेध सूचक) के प्रयोग से शपथ के विषय की महानता प्रकट होती है, जो कि ब्रह्माण्ड की विशाल दिशाएँ हैं, और साथ ही उस विषय की भी महत्ता प्रकट होती है, जिस पर शपथ खाई गई है, अर्थात् अल्लाह तआला के पूर्ण सामर्थ्य कि वह उनसे बेहतर लोगों को उनका स्थानापन्न बना दे। इसी प्रकार इस शपथ को (إنَّ)“इन्ना” (निश्चय ही) के द्वारा और अधिक पुष्ट किया गया है, जो सामूहिक वक्ता के सर्वनाम के साथ आया है, जो अल्लाह तआला की ओर संकेत करता है, और जिसमें महानता, आदर तथा गरिमा का भाव निहित है। और { ﭓ ﭔ ﭕ} “पूरबों और पश्चिमों के रब” से अभिप्राय यह है कि वह उन सभी स्थानों का स्वामी है जहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त होता है, वही सूर्य, चन्द्रमा और तारों तथा उनकी गतियों का भी स्वामी है। इसमें इन सब पर ध्यान देने और उनका मनन करने की प्रेरणा है, क्योंकि ये सब आपके रब की शक्ति के महान चिन्ह, शिक्षाएँ और प्रमाण हैं, उसकी महिमा उच्च है।
और इस प्रकार इस शपथ {ﭑ ﭒ } से यह भी स्पष्ट होता है कि { ﭔ ﭕ} और पूरू एवं पश्चिम दोनों का समावेश है, अर्थात् वह उनका सृष्टिकर्ता है और उन्हीं स्थानों का संचालक है, जहाँ सूर्य ग्रीष्म और शीत ऋतु में उदित और अस्त होता है, और वही इस सम्पूर्ण व्यवस्था का नियन्ता एवं धारक है। पूर्वों और पश्चिमों का पृथक-पृथक उल्लेख इस उद्देश्य से किया गया है कि उदय और अस्त के स्थानों की ओर विशेष ध्यान आकृष्ट किया जाए, और इस आधार पर कि प्रत्येक उदय का एक अस्त होता है। साथ ही, इनका बहुवचन में प्रयोग इस बात का द्योतक है कि पूर्व और पश्चिम की दिशाओं में उनके स्थान अत्यन्त अधिक हैं। सुद्दी रह़िमहुल्लाह तआला ने कहा: पूर्व तीन सौ साठ हैं और पश्चिम भी उतने ही, जो वर्ष के दिनों की संख्या के अनुसार हैं।([13]) अतः इनके उल्लेख से उन स्थानों की ओर ध्यान आकर्षित होता है, जहाँ से सूर्य उदित होता है और चन्द्रमा प्रकट होता है, तथा उन स्थानों की ओर भी जहाँ सूर्य और चन्द्रमा अस्त होते हैं। प्रत्येक दिन सूर्य अपने किसी एक निश्चित स्थान से उदित होता है और उसी के अनुरूप किसी स्थान में अस्त होता है। इससे महान सृष्टिकर्ता सुब्हानहू व तआला का सामर्थ्य तथा ब्रह्माण्ड की सूक्ष्म व्यवस्था विशेषतः उदय और अस्त की प्रणाली स्पष्ट रूप से प्रकट होती है। अतः पवित्र है अल्लाह तआला, और उसके अतिरिक्त कोई उपास्य नहीं, वह अकेला है, उसका कोई साझी नहीं, वही पूर्वों और पश्चिमों का पालनहार है। जिसका यह सृजन और यह महान प्रबन्ध है, तो उपासना भी केवल उसी के लिए होनी चाहिए पूर्णतः शिर्क, दिखावा और प्रतिष्ठा-प्रदर्शन से रहित उसके दण्ड के भय से और उसकी दया की आशा में। इस विवेचन में उन लोगों को इन आयतों और प्रमाणों की स्मृति दिलाई गई है, जो इस बात को अनिवार्य करते हैं कि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड उसी का है और वह प्रत्येक वस्तु पर पूर्ण सामर्थ्य रखता है। तथा समस्त अदृश्य पर ईमान लाना आवश्यक है, और उसी के लिए है जिसमें पुनरुत्थान, पुनर्जीवन, लेखा-जोखा, प्रतिफल, स्वर्ग और नरक सम्मिलित हैं।
फिर अल्लाह तआला उस विषय का उल्लेख करता है, जिस पर शपथ ली गई है, और वह है उसके पूर्ण सामर्थ्य। अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﭖ ﭗ }“निश्चय ही हम समर्थ हैं।” अर्थात् निःसन्देह हम पूर्ण सामर्थ्यवान हैं। यह उसका सामर्थ्य की पराकाष्ठा को प्रकट करता है, और इसी में यह भी सम्मिलित है कि वह उन्हें बदलकर उनके स्थान पर अन्य लोगों को ले आए। जैसा कि उसने कहा: { ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ ﭞ ﭟ ﭠ }“इस बात पर (कि हम पूरी सामर्थ्य रखते हैं) कि हम उनके स्थान पर उनसे बेहतर लोग ले आएँ, और हम (इस कार्य में) पराजित होने वाले नहीं हैं।” अर्थात् हम उन्हें नष्ट कर दें और उनके स्थान पर उनसे श्रेष्ठ और उत्तम लोगों को ले आएँ, जो अल्लाह की आज्ञा का पालन करें और रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का अनुसरण करें। इसमें उनके लिए स्पष्ट चेतावनी है, और साथ ही रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम तथा उनके साथ के ईमान वालों के सम्मान को सुदृढ़ करना भी है, तथा उसके पूर्ण सामर्थ्य का प्रतिपादन भी। हम न तो पराजित हैं और न ही असमर्थ
{ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ ﭞ ﭟ ﭠ }अतः तुम्हारा पालनहार इस बात में अक्षम नहीं कि वह तुम्हारे स्थान पर अन्य, तुमसे अधिक आज्ञाकारी और श्रेष्ठ सृष्टि को उत्पन्न कर दे। ज़ज्जाज रह़िमहुल्लाह तआला ने कहा: यदि हम चाहें कि तुम्हारे अतिरिक्त अन्य सृष्टि उत्पन्न करें, तो कोई हमसे आगे नहीं बढ़ सकता और न ही हमसे यह कार्य छूट सकता है। और इब्न क़ुतैबा रह़िमहुल्लाह तआला ने कहा: हम इस बात में पराजित नहीं कि तुम्हारे स्थान पर तुम्हारे समान अन्य लोगों को ले आएँ।([14]) इस प्रकार अल्लाह तआला ने अपनी सामर्थ्य को इस प्रतिस्थापन के माध्यम से प्रकट किया, जो उनके लिए विनाश की चेतावनी है, और साथ ही यह उन्हें रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का अनुसरण करने का निमंत्रण भी है। इससे अल्लाह तआला की सहनशीलता भी प्रकट होती है कि वह उन्हें तत्काल दण्ड नहीं देता, बल्कि उन्हें उपदेश देता है और सावधान करता है। यह उसकी महान दया का स्पष्ट प्रमाण है।
और जब विरोधियों का हठ तथा अहंकार निरन्तर बना रहा, तब अल्लाह तआला अपने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को आदेश देता है कि उन्हें उनके हाल पर छोड़ दें, यह उनके लिए चेतावनी और धमकी के रूप में है, सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह कहता है: { ﭢ ﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ }“अतः, आप उन्हें उनके निरर्थक प्रलाप और खेल-कूद में ही मग्न रहने दें, यहाँ तक कि वे अपने उस दिन का सामना कर लें जिसका उनसे वचन किया जाता है।” अर्थात्, हे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम! उन्हें उनके हठ पर छोड़ दीजिए, उनके मिथ्या आचरणों में न उलझिए। {ﭢ}उन्हें छोड़ दीजिए कि वे असत्य में लिप्त रहें अर्थात् वे व्यर्थ की बातों में लगे रहें, उन निरर्थक चर्चाओं में उलझे रहें जो वे अल्लाह तआला के धर्म, उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और उसकी पुस्तक, महान क़ुरआन, के विरोध में करते हैं। इसमें उनके पालनहार की ओर से अत्यन्त कठोर चेतावनी निहित है। और { ﭣ }“वे व्यर्थ बातों में पड़े रहें” के अर्थ में यह संकेत निहित है कि यह उन सभी बातों को समाहित करता है, जिन्हें वे अल्लाह तआला के दीन, उसकी किताब और उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के विषय में कहते हैं और अपने मन में रखते हैं जैसे षड्यंत्र, उपहास और उपेक्षा।
{ ﭣ } “वे व्यर्थ बातों में प्रवृत्त हों” इस शब्द में ‘ख़ौज़’ की जो द्योतकता है, वह उन समस्त बातों को अपने भीतर समाहित करती है जिन्हें वे अल्लाह तआला के धर्म, उसकी पुस्तक और उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के विषय में कहते हैं अथवा अपने अंतःकरण में छिपाए रखते हैं चाहे वह कपटपूर्ण षड्यंत्र हो, उपहास हो या उपेक्षापूर्ण परिहास। और अल्लाह तआला का यह कथन: { ﭢ ﭣ ﭤ } “अतः उन्हें छोड़ दीजिए कि वे व्यर्थ बातों में पड़े रहें और खेल में लगे रहें” उनके जीवन की दशा का समग्र चित्र प्रस्तुत करता है, कि उनका आचरण ‘ख़ौज़’ (निरर्थक वचन-विन्यास) और ‘लाअब’ (क्रीड़ा) के मध्य ही परिभ्रमण करता रहता है। { ﭢ ﭣ ﭤ } यहाँ ‘लाअब’ को ‘ख़ौज़’ पर संयोजित किया गया है, और अल्लाह तआला ने उनके इस व्यवहार को ‘खेल’ कहा है, क्योंकि उन्होंने उस सत्य के साथ, जो उनके समक्ष आया, गंभीरता का व्यवहार करने के स्थान पर उसे उपहास का विषय बना लिया। वस्तुतः उनकी दशा उस व्यक्ति के समान है जो किसी अत्यंत गंभीर और महान विषय के साथ खेल करता है और यही उनके अत्याचार तथा उद्दंडता की तीव्रता को उद्घाटित करता है।
अतः, हे रसूल! आप उन्हें उसी मार्ग पर छोड़ दीजिए जिसे उन्होंने स्वयं पसंद कर लिया है अर्थात् असत्य में डूबना, क्रीड़ा करना और उपहास करना { ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ } “यहाँ तक कि वे अपने उस दिन से जा मिलें जिसका उनसे वादा किया जा रहा है।” अर्थात् वह दिन आ पहुँचे जिसमें उन्हें यातना और विनाश का सामना करना पड़े। और वही अल्लाह तआला का यह कथन है: { ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ ﭳ }“जिस दिन वे अपनी कब्रों से तीव्र गति से निकलेंगे, मानो वे किसी लक्ष्य की ओर दौड़ते हुए जा रहे हों।” अर्थात् यह क़ियामत का दिन है वह दिन जिसमें वे अपनी कब्रों से, जो कि { ﭮ }‘अजदास़’ (कब्रें) हैं, शीघ्रता के साथ निकलेंगे। फिर अल्लाह तआला अपनी पूर्ण सामर्थ्य का वर्णन करता है कि { ﭯ}वे अत्यंत तीव्रता से निकलेंगे, मानो वे किसी दौड़ में हों मानो वे किसी निर्धारित लक्ष्य की ओर भाग रहे हों। { ﭰ ﭱ ﭲ}और अपनी तीव्र गति तथा किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य की ओर उन्मुख होने में वे ऐसे होंगे कि { ﭳ } वे दौड़ते हुए और शीघ्रता से अग्रसर होंगे। इब्न -ए- जरीर त़बरी रह़िमहुल्लाह तआला ने कहा: मानो वे किसी ध्वज या चिह्न की ओर, जो उनके लिए स्थापित किया गया हो, दौड़ में एक-दूसरे से आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हों।([15]) और यह भी कहा गया है कि वे उस दिन मैदान की ओर उसी प्रकार दौड़ेंगे जैसे वे संसार में अपने पूज्य प्रतीकों (मूर्तियों) को देखते ही उनकी ओर दौड़ते थे, और उनमें से प्रत्येक यह चाहता था कि कौन पहले पहुँचकर उसे स्पर्श करे। यह मुजाहिद, यह्या बिन अबी कस़ीर, क़तादा, ज़ह्हाक और अन्य से वर्णित है।([16]) इसमें उनके उस आचरण पर व्यंग्य है कि वे संसार में निर्जीव मूर्तियों की ओर किस तीव्रता से दौड़ते थे मानो उनके क्रोध का भय हो। अतः पुनरुत्थान के समय उनकी अवस्था को उसी दशा के समान ठहराया गया है, जिससे उनके विचार की दुर्बलता प्रकट होती है, और यह कि उन्हें अपने शिर्क पर पुनर्विचार करना चाहिए तथा इस्लाम को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि वही सत्य, स्पष्ट और प्रत्यक्ष धर्म है।
फिर सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह उनकी अवस्था का वर्णन करते हुए फ़रमाता है: { ﭵ ﭶ ﭷ ﭸﭹ ﭺ ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ } “उनकी आँखें झुकी हुई होंगी, उन पर अपमान छाया हुआ होगा वही दिन है जिसका उनसे वादा किया जाता था।” अर्थात् क़ियामत के दिन उनकी दृष्टियाँ झुकी हुई, अपमानित और हीन होंगी। { ﭵ ﭶ }उनकी आँखें नीचे की ओर झुकी होंगी और उन पर भय, अपमान और दीनता छाई होगी। { ﭷ ﭸﭹ } “उन्हें अपमान आच्छादित कर लेगा” अर्थात् उन पर अपमान पूरी तरह छा जाएगा, और वे दीनता की पराकाष्ठा को पहुँच जाएँगे।
तत्पश्चात् अल्लाह सुब्हानहू व तआला उस दिन की महत्ता व्यक्त करने हेतु और उस दिन उनके भाग्य में आने वाले शोक एवं पश्चाताप पर उन्हें सचेत करने के लिए उस दिन का विशेष उल्लेख करते हुए कहता है: { ﭺ ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ }“वही दिन है जिसका उनसे वादा किया जाता था।” यह वही दिन है जिसमें वे उपस्थित होंगे, और यही वह दिन है जिसके विषय में हम उन्हें वचन देते थे और उन्हें सचेत किया करते थे। अल्लाह तआला ने यहाँ संकेतवाचक संज्ञा { ﭺ } “वह” का प्रयोग उस दिन की भव्यता और उन्हें डराने के लिए किया है कि { ﭺ ﭻ} यही वह दिन है जिसका हमने तुमसे संसार में वचन किया था,
{ ﭼ ﭽ ﭾ } “जिसका उनसे वचन किया जाता था” परन्तु उन्होंने उस समय इसे झुठलाया जब उनके पास विकल्प और अवसर शेष था। उन्होंने केवल अपनी वासनाओं और अहंकार के वशीभूत होकर इसका खंडन और तिरस्कार किया। यह इस बात का बोध कराता है कि उस दिन तुम स्वयं के अतिरिक्त किसी और को दोष न देना, अतः तुम्हारे लिए यही श्रेयस्कर है कि तुम आज आज्ञापालन का मार्ग चुनो, जो प्रलय के उन कष्टों और यातनाओं को सहने से कहीं उत्तम है जिन्हें तुम अपने ईर्ष्या और अहंकार पर आधारित मोह के कारण झुठला रहे हो।
और मैं अल्लाह तआला की प्रशंसा और कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ कि उसने मुझे इस कार्य के सम्मान से नवाज़ा और मुझे सूरह अल-मआरिज पूर्ण करने का सामर्थ्य प्रदान किया। हे हमारे पालनहार! हमसे इसे स्वीकार कर ले, निस्संदेह तू सब कुछ सुनने वाला और जानने वाला है, और हमारी क्षमायाचना स्वीकार कर, निश्चय ही तू बड़ा क्षमाशील और अत्यंत दयावान है। समस्त प्रशंसा संसार के स्वामी अल्लाह के लिए है, तथा कृपा और शांति अवतरित हो हमारे नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर तथा उनके समस्त परिवार वालों पर।
([1]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 250)।
([2]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 90)।
([3]) देखें: इब्न -ए- कस़ीर की पुस्तक “तफ़्सीर अल-क़ुरआन अल-अज़ीम” (4/ 446)।
([4]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 90)।
([5]) देखें: इब्न -ए- मन्ज़ूर की पुस्तक “लिसानुल अरब” (4/ 438-439)।
([6]) देखें: इब्नुल क़य्यिम की पुस्तक “उद्दतुस़्स़ाबिरीन” (16)।
([7]) देखें: क़ुरत़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़कामिल क़ुरआन” (18/ 185)।
([8]) देखें: सअदी की पुस्तक “तैसीर अल-करीम अर-रह़मान फ़ी तफ्स़ीरि कलाम अल-मन्नान” (5/ 305)।
([9]) देखें: ज़मख़्शरी की पुस्तक “अल-कश्शाफ़” (2/ 278)।
([10]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 278)।
([11]) देखें: ज़मख़्शरी की पुस्तक “अल-कश्शाफ़” (4/ 614)।
([12]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 278)।
([13]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (6/ 286)।
([14]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (7/ 289)।
([15]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 285)।
([16]) देखें: इब्न -ए- कस़ीर की पुस्तक “तफ़्सीर अल-क़ुरआन अल-अज़ीम” (4/ 452)।