मक्की · ५२ आयतें · ६८
अल-क़लम
القلم
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
{ﮉﮊ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭ ﮮ ﮯ ﮰ ﮱ}
(नून और शपथ है लेखनी (क़लम) की तथा उसकी जिसे वो लिखते हैं। नहीं हैं आप, अपने पालनहार के अनुग्रह से पागल। तथा निश्चय प्रतिफल (बदला) है आपके लिए अनन्त। तथा निश्चय ही आप बड़े सुशील हैं। तो शीघ्र आप देख लेंगे तथा वे (काफ़िर भी) देख लेंगे। कि पागल कौन है। वास्तव में, आपका पालनहार ही अधिक जानता है उसे, जो कुपथ हो गया उसकी राह से और वही अधिक जानता है उन्हें, जो सीधी राह पर हैं)।
सूरह अल-क़लम का आरम्भ उसी प्रकार हुआ है जैसे क़ुरआन की कुछ अन्य सूरतों का हुआ है, जो “हुरूफ़े मुक़त्तआत” (अलग-अलग अक्षरों) से प्रारम्भ होती हैं, जैसे सूरह अल-बक़रह, सूरह आल-ए-इमरान, सूरह अल-अनक़बूत और सूरह अर-रूम। अतः इसका आरम्भ अल्लाह तआला के इस कथन से हुआ: { ﮉ} “नून” जो एक अक्षर है उन अक्षरों में से, जिनके अर्थ और संकेत को मनुष्य पूरी तरह नहीं समझ सकता। ताकि मनुष्य एक अक्षर के सामने ही विस्मित रह जाए, जिसके बारे में वह कुछ नहीं जानता, और वह एक ऐसे शैलीगत ढाँचे को देखे, जिसे उसने पहले कभी नहीं सुना और न ही उसके मन में इस प्रकार की अद्भुत अभिव्यक्ति का विचार आया। यह उसे प्रेरित करता है कि वह उस एकल अक्षर के बाद आने वाली बातों को उत्सुकता के साथ सुने। जहाँ तक इसके अर्थ और उद्देश्य का प्रश्न है, तो उसका ज्ञान अल्लाह तआला के पास ही है। यह अल्लाह की पुस्तक के रहस्यों में से एक रहस्य है, हम उस पर ईमान रखते हैं और उसे वैसे ही पढ़ते हैं जैसे वह आया है। यह उन बातों में से है जिनकी व्याख्या नहीं की जाती, बल्कि उनसे मिलने वाले लाभों को समझने का प्रयास किया जाता है। और इसके कुछ लाभों का उल्लेख पहले सूरह अल-बक़रह में किया जा चुका है। तथा अल्लाह ही के लिए प्रशंसा एवं धन्यवाद है।
इन लाभों में से एक यह भी है, जैसा कि क़ुर्तुबी रह़िमहुल्लाह ने कहा: यह उन लोगों के लिए एक परीक्षा और कसौटी है, जो इन अक्षरों पर उसी प्रकार ईमान रखते हैं जैसे वे आए हैं। और जहाँ तक इनके लाभों की खोज का संबंध है, तो अनेक विद्वानों ने कहा है कि हमें इनके भीतर निहित लाभों को खोजने और उन पर विचार करना चाहिए।([1]) इन हुरूफ़े मुक़त्तआत का एक लाभ यह भी है कि वे ध्यान आकर्षित करते हैं। क़ुतरुब ने अरबों के विषय में कहा किः वे क़ुरआन सुनते समय उससे विमुख हो जाते थे, लेकिन जब उन्होंने {ﭑ} “अलिफ़ लाम” और {ﭑ } “अलिफ़ लाम मीम स़ाद” जैसे शब्द सुने, तो वे इस नई शैली से चकित हो गए। जब वे ध्यानपूर्वक सुनने लगे, तो नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने उन्हें क्रमबद्ध और सुसंगत क़ुरआन सुनाया, ताकि वह उनके कानों और हृदयों में स्थापित हो जाए और उन पर प्रमाण स्थापित हो सके।([2]) इससे स्पष्ट होता है कि इन अक्षरों से आरम्भ करने का एक उद्देश्य ध्यान को आकर्षित करना और आगे आने वाले संदेश के लिए मन को तैयार करना है।
अतः जब ये हुरूफे-मुक़त्तआत (कटे हुए अक्षर) अवतरित हुए, तो वे (सत्य-नकारक) विस्मित और हतप्रभ रह गए, क्योंकि अल्लाह तआला ने उन्हें ऐसे शब्दों से संबोधित किया जिन्हें वे समझ नहीं पा रहे थे। इसका उद्देश्य उन्हें सुनने के लिए तत्पर करना था, क्योंकि मानवीय स्वभाव है कि जिस वस्तु का अर्थ गुप्त हो, मन उसकी ओर अधिक आकर्षित होता है। फिर जब वे पूरी तरह एकाग्र हो गए, तब उन्हें उन शब्दों में संबोधित किया गया जिन्हें वे समझते थे। इस प्रकार, ये अक्षर संदेश पहुँचाने (इबलाग़) का एक सशक्त माध्यम बन गए, यद्यपि यह निश्चित है कि इनका कोई ऐसा अर्थ अवश्य है जो दूसरों के लिए अज्ञात होने पर भी संबोधित व्यक्ति (नबी) को ज्ञात होता है। यह कथन वास्तव में समस्त अक्षरों की व्यापकता को समाहित करता है।([3]) यह विषय शिक्षण में रोचकता और जिज्ञासाउत्पन्न करने के महत्व को रेखांकित करता है। साथ ही, यह किसी शिक्षार्थी, श्रोता, आमंत्रित व्यक्ति (मदऊ) अथवा जिसे उपदेश दिया जा रहा हो, उसका ध्यान उस ज्ञान, उपदेश, मार्गदर्शन या संदेश की ओर आकर्षित करने की महत्ता को भी दर्शाता है जो उसे दिया जाना है। यह पद्धति उसे आगामी संदेश की आवश्यकता का अनुभव कराती है, ताकि वह उसमें निहित ज्ञान, बोध, परामर्श अथवा अन्य किसी भी सूचना को पूर्ण चेतना के साथ ग्रहण कर सके।
जब अल्लाह तआला ने सूरह अल-क़लम का आरम्भ हुरूफ़े मुक़त्तआत के एक अक्षर से किया, अपने इस कथन द्वारा: {ﮉ} “नून” ताकि मनों को जाग्रत किया जाए और ध्यान को आकर्षित किया जाए, तथा महान क़ुरआन के चमत्कार को प्रकट किया जाए, और यह सिद्ध किया जाए कि यह अल्लाह अज़ीज़ व हकीम (प्रभुत्वशाली एवं तत्वदर्शी) की ओर से है, जिसने इसे अपने रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर अवतरित किया। फिर इसके बाद अल्लाह तबारक व तआला ने उस कलम की क़सम खाई, जिससे काग़ज़ों और अन्य वस्तुओं पर लिखा जाता है। अतः उसने फ़रमाया: { ﮉﮊ ﮋ ﮌ ﮍ }“नून, क़लम की क़सम और जो कुछ वे लिखते हैं उसकी क़सम।” और यह हर उस कलम को सम्मिलित करता है जिससे पुस्तकें लिखी जाती हैं, बिना किसी विशेष निर्धारण, निर्दिष्टकरण या सीमांकन के। अतः इसमें वह कलम भी सम्मिलित है जिससे लोग लिखते हैं, और वह कलम भी जिससे “लौहे महफ़ूज़” (सुरक्षित पटल) में लिखा गया। इसी कारण कुछ तफ़्सीर के विद्वानों ने इस विविधता का उल्लेख किया है। मुजाहिद रह़िमहुल्लाह ने कहा: वह कलम जिससे “ज़िक्र” (लेखन) लिखा गया।([4]) इब्नुल जौज़ी रह़िमहुल्लाह ने कहा: इसमें दो मत हैं: पहला: वह कलम जिससे “लौहे महफ़ूज़” में लिखा गया, और दूसरा: वह जिससे लोग लिखते हैं।([5]) इब्न -ए- जरीर त़बरी रह़िमहुल्लाह ने कहा: जहाँ तक “क़लम” का संबंध है, तो वह वही प्रसिद्ध कलम है, किन्तु जिन कलमों की हमारे पालनहार ने क़सम खाई है, वे वह कलम है जिसे अल्लाह तआला ने उत्पन्न किया।([6]) और क़ुर्तुबी रह़िमहुल्लाह ने कहा: अल्लाह तआला ने कलम की क़सम इसलिए खाई कि उसमें वाणी के समान अभिव्यक्ति की क्षमता है, और यह प्रत्येक उस कलम को सम्मिलित करता है, जिससे आकाश में रहने वाले और पृथ्वी में रहने वाले लिखते हैं।([7]) तथा सअदी रह़िमहुल्लाह ने कहा: यह इस्म-ए-जिंस अर्थात एक सामान्य संज्ञा (जाति-वाचक शब्द) के रूप में है, जो उन सभी कलमों को समाहित करता है, जिनसे विभिन्न प्रकार के ज्ञान लिखे जाते हैं, और जिनसे गद्य तथा पद्य को अंकित किया जाता है।([8]) अतः यह मतभेद परस्पर पूरकता का है, विरोध का नहीं, इनमें से किसी ने भी दूसरे का निषेध नहीं किया, बल्कि यह केवल वरीयता के रूप में कहा गया है। अतः (सअदी रह़िमहुल्लाह के अनुसार) यह हर उस कलम को सम्मिलित करता है जिससे लिखा जाता है, बिना किसी विशेष निर्धारण के, इसमें वह कलम भी सम्मिलित है जिससे लोग लिखते हैं, और वह कलम भी जिससे “लौहे महफ़ूज़” में लिखा गया। और यह उस शैली की एक विशेषता है, जिसने अपने संदर्भ में इस व्यापकता को समाहित कर लिया है।
और अल्लाह तआला द्वारा “नून”, “क़लम” और “जो कुछ वे लिखते हैं” की क़सम में मनों और दृष्टियों को इस ओर उन्मुख करना है कि यह उसकी महान नेमत है कि उसने लोगों को कलम की ओर मार्गदर्शन दिया और उन्हें वह सिखाया जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, जैसे अनुबंधों का लेखन, पत्राचार, लेन-देन और ऋणों का अभिलेखन, उत्तरदायित्वों, कर्तव्यों और अधिकारों का दस्तावेज़ीकरण, तथा ज्ञान को सुरक्षित रखना, संरक्षित करना और उसे लेखन और संकलन के माध्यम से लोगों के बीच प्रसारित करना। अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﮉﮊ ﮋ ﮌ ﮍ } “नून, क़लम की क़सम और जो कुछ वे लिखते हैं उसकी क़सम।” अतः उसने क़लम की क़सम खाई और लेखन की नेमत की भी { ﮌ ﮍ } अर्थात् जो कुछ वे लिखते हैं, चाहे वह फ़रिश्तों का लेखन हो या मनुष्यों का। अतः यह उस महान और उच्च कोटि की लेखन-नेमत की क़सम है, जो अल्लाह तआला की विशिष्ट कृपाओं में से है।
वर्णन की सूक्ष्मताओं में से यह भी है कि { ﮌ ﮍ } “वे लिखते हैं” वर्तमान काल के रूप में आया है, जिससे इस नेमत की निरंतरता का बोध होता है, और यह उस सतत अनुग्रह की स्थिति के अनुरूप है। इसी प्रकार यह फ़रिश्तों द्वारा आदम की संतानों के कर्मों के निरंतर लेखन के अनुरूप भी है, जो मनुष्यों के जीवन में कभी समाप्त नहीं होता। अतः हम इस महान नेमत पर अल्लाह तआला की प्रशंसा करते हैं। ऐ अल्लाह! हमें अपने अनुग्रह से और अधिक प्रदान कर। और क़लम की क़सम में उसके महान लाभों तथा अल्लाह तआला द्वारा अपने बंदों पर उसके माध्यम से किए गए महान अनुग्रह का संकेत है, तथा उसके अनेक लाभों का, जो लोगों को कलम द्वारा लेखन की ओर मार्गदर्शन देने से प्राप्त होते हैं। और जिन महान वस्तुओं को कलम से लिखा गया, उनमें सबसे महान क़ुरआन-ए-करीम के मुसहफ़ हैं, जिन्हें ईमान वाले अपने निवास और यात्राओं में अपने साथ रखते हैं, और उसी के द्वारा दूसरों को सिखाते हैं, इस प्रकार वह पीढ़ी-दर-पीढ़ी संचारित होता रहता है।
अतः अल्लाह तआला ने इस महान और उच्च कोटि की क़सम के द्वारा यह सिद्ध किया कि उसके रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम उन आरोपों से सर्वथा परे हैं, जो उनके शत्रुओं ने उन पर पागलपन के लगाए। उसने फ़रमाया: { ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ } “नहीं हैं आप, अपने पालनहार के अनुग्रह से पागल।” हे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम! आप उस धर्म के कारण, जिसे आप लोगों तक पहुँचा रहे हैं, पागल नहीं हैं, जैसा कि शत्रुओं ने ईर्ष्या और अहंकार के कारण अपने मन से आप पर आरोप लगाया। निस्संदेह आप अपने शत्रुओं के इन आरोपों से पूर्णतः निर्दोष हैं। इस निषेध के द्वारा अल्लाह तआला ने हमारे नबी और रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के लिए पूर्ण बुद्धिमत्ता, सुदृढ़ विचार, महान प्रशंसा और उच्च स्तुति को सिद्ध किया, तथा उन्हें समस्त सृष्टि के पालनहार की ओर से पवित्रता प्रदान की।
और अल्लाह तआला के इस कथन { ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ } से यह भी सिद्ध होता है कि “दीन” (धर्म) एक महान नेमत है, क्योंकि यहाँ नेमत से अभिप्राय वही धर्म है, जिसे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अपने पालनहार की ओर से लेकर आए, और उसके शीर्ष पर महान क़ुरआन है। { ﮏ ﮐ} अर्थात् हे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम!
{ ﮑ ﮒ } आप अपने पालनहार की उस नेमत, जो यह धर्म है और जिसे आप लोगों तक पहुँचा रहे हैं, के कारण पागल नहीं हैं। अल्लाह तबारक व तआला ने इसे “नेमत” कहा, क्योंकि यह वह सबसे महान नेमत है, जो उसने अपने बंदों पर की है, क्योंकि इसी दीन की नेमत से अल्लाह तआला की मुहब्बत ईमान वालों को प्राप्त होती है, और उसी के परिणामस्वरूप दुनिया और आख़िरत की सफलता मिलती है। और इस निषेध में
{ ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ } शत्रुओं के उस आरोप का खंडन भी है, जो उन्होंने इस धर्म को उठाने के कारण आप पर लगाया था। इससे यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने इस महान दीन को उठाने के कारण आपको पागल कहा, और इस दीन को अपनाना उन्होंने पागलपन समझा। और इस निषेध में यह भी सिद्ध होता है कि वास्तव में वही लोग इस दोष से ग्रस्त हैं, अपने क्रोध, ईर्ष्या और अहंकार के कारण। अतः उन्होंने ज्ञान के वाहक को पागल कह दिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ईर्ष्यालु और अहंकारी व्यक्ति उस पर ऐसे आरोप लगा देता है, जिसका उससे कोई संबंध नहीं होता और जो सत्य के प्रतिकूल होता है। वह केवल विजय चाहता है, चाहे वह स्पष्ट रूप से असत्य के द्वारा ही क्यों न हो। इस प्रकार वह लज्जा, नैतिकता और शिष्टाचार की सीमा से बाहर हो जाता है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि ईर्ष्या और अहंकार कितने खतरनाक हैं उस व्यक्ति के लिए, जो इस मार्ग को अपनाता है। अतः मनुष्य के लिए आवश्यक है कि वह ईर्ष्या और अहंकार से बचे और स्वयं को विनम्रता तथा अल्लाह तआला के समक्ष दीनता के द्वारा सुधार करे, और जो सत्य आया है उसके समक्ष समर्पण करे, बल्कि अपने समस्त जीवन और आचरण में सत्य की खोज और उसके प्रति समर्पण को ही आधार बनाए।
और “नून”, “क़लम” तथा “जो कुछ वे लिखते हैं” की इस क़सम में नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के लिए उनके पालनहार की ओर से महान प्रशंसा और स्तुति है, और इसमें नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की उच्च स्थिति और महान पद का भी प्रमाण है, क्योंकि अल्लाह तआला ने इन सबकी क़सम खाकर यह घोषित किया कि उसका रसूल उन सभी आरोपों से पूर्णतः पवित्र और निर्दोष है, जो पाप और कुफ्र करने वाले लोगों ने उन पर लगाए।
तत्पश्चात, अल्लाह अज़्ज़-व-जल्ल के इस कथन से रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की प्रशंसा और महिमामंडन और अधिक बढ़ जाता है: { ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ} “और निश्चय ही आपके लिए ऐसा प्रतिफल (अज्र) है जो कभी समाप्त न होने वाला है।” अर्थात्: हे रसूल! आपके लिए वह महान प्रतिफल और प्रचुर पुण्य सुरक्षित है जो कभी समाप्त नहीं होगा, यह उस दायित्व के भारी बोझ को सहन करने का पुरस्कार है जो आपके पालनहार ने संदेश (रिसालत) पहुँचाने के रूप में आपको सौंपा था। अल्लाह का यह वचन विशेष रूप से आपके लिए (तख़्सीस के साथ) प्रारंभ हुआ है: { ﮕ ﮖ} “और निश्चय ही आपके लिए” अर्थात् विशेष रूप से आपके लिए, हे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम! { ﮗ} “ऐसा प्रतिफल है” अर्थात स़वाब तथा अज्र है जो { ﮘ ﮙ }“ग़ैर-ममनून” है, जिसका अर्थ है ऐसा पुण्य जो न तो कभी कटेगा और न ही जिसकी गणना संभव है। यह ऐसा असीम और महान प्रतिफल है जिसकी भव्यता का अनुमान लगाना किसी के लिए भी संभव नहीं है। यह अभिव्यक्ति उस ‘अतिशयोक्ति’ को दर्शाती है, जिसका आशय यह है कि यह प्रतिफल अल्लाह तबारक व तआला की ओर से अपनी पराकाष्ठा (अंतिम सीमा) पर है।
तत्पश्चात, अल्लाह अज़्ज़-व-जल्ल की ओर से रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की प्रशंसा और उनके चरित्र की पावनता (तज़्किया) और अधिक बढ़ जाती है, जब अल्लाह जल्ला जलालाहु फ़रमाता है: { ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ }“और वास्तव में आप महान चरित्र के स्वामी हैं।” अर्थात् हे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम! आप नैतिक उत्कृष्टता और श्रेष्ठतम मानवीय गुणों के सर्वोच्च शिखर पर आसीन हैं। इस प्रशंसा ने अल्लाह के धर्म ‘इस्लाम’ को अपने भीतर समाहित कर लिया है, क्योंकि इस्लाम वास्तव में नैतिकता का ही धर्म है, जिसे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अपने आचरण में पूर्णतः साकार किया। अतः आयत “और वास्तव में आप महान चरित्र के स्वामी हैं” का अर्थ है: आप नैतिकता पर आधारित एक महान धर्म पर प्रतिष्ठित हैं। इब्न -ए- कस़ीर रह़िमहुल्लाह कहते हैं: अर्थात् आप एक महान धर्म पर हैं और वह इस्लाम है।([9]) भाव यह है कि आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अपने समस्त व्यवहार और कृत्यों में ‘क़ुरआन’ का जीवंत प्रतिरूप बन गए थे। यही वह तथ्य है जो उम्मुल मोमिनीन आइशा रज़ियल्लाहु अन्हा ने उस व्यक्ति से कहा था जिसने उनसे आपके चरित्र के विषय में प्रश्न किया था। उन्होंने पूछा: (क्या तुम क़ुरआन नहीं पढ़ते? उसने उत्तर दिया: अवश्य पढ़ता हूँ। तब उन्होंने फ़रमाया: निश्चय ही अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का चरित्र क़ुरआन ही था।)([10]) इब्न -ए- तैमिय्या रह़िमहुल्लाह का मत है: वह महान चरित्र, जिससे अल्लाह ने मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को विभूषित किया है, वास्तव में वह समग्र धर्म है जिसमें अल्लाह के समस्त आदेश पूर्णतः सम्मिलित हैं, यही इमाम मुजाहिद और अन्य विद्वानों का कथन है और यही क़ुरआन की वह व्यावहारिक व्याख्या है जिसका उल्लेख आइशा रज़ियल्लाहु अन्हा ने किया।([11]) आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अपने पालनहार के प्रति पूर्णतः आज्ञाकारी थे और जो कुछ क़ुरआन में अवतरित हुआ, उसके साक्षात स्वरूप थे। आप अपनी उम्मत के प्रति अत्यंत दयालु, दूसरों द्वारा पहुँचाए गए कष्टों पर धैर्यवान, अपने रिसालत के दायित्वों के निर्वहन में अडिग, अपनी वाणी में सत्यनिष्ठ और अपने वचनों के पक्के थे। आप अदम्य साहसी, परम उदार और दानशील थे तथा सदैव स्वयं पर दूसरों को प्राथमिकता देते थे। आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अपने पालनहार की प्रसन्नता प्राप्त करने में सदैव तत्पर रहते थे। समस्त दोष और बुराइयाँ आपसे कोसों दूर थीं और आप उनसे पूर्णतः पवित्र थे। इसके विपरीत, आपने अपने पालनहार और समस्त मानवता के प्रति श्रेष्ठतम गुणों को स्वयं में आत्मसात कर लिया था।
जब अल्लाह तआला ने उस ‘ख़बीर और अलीम’ (अर्थात अल्लाह) की ओर से आपकी प्रतिष्ठा, गरिमा और पवित्रता को स्पष्ट कर दिया, तो इसके पश्चात यह दिव्य विवरणी शत्रुओं पर विजय और उनकी उस सुनिश्चित पराजय की शुभ सूचना की ओर मुड़ती है, जो शीघ्र ही उन पर घटित होने वाली है। अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﮠ ﮡ } “अतः शीघ्र ही आप भी देख लेंगे और वे भी देख लेंगे कि तुममें से कौन पागल (मफ़्तून) है।” अर्थात् हे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम! शीघ्र ही आप भी जान लेंगे और प्रत्यक्ष देख लेंगे, और इसी प्रकार आपके विरोधी भी वास्तविकताओं और परिणामों से अवगत हो जाएंगे। भाव यह है कि दोनों पक्षों के समक्ष यह तथ्य उजागर हो जाएगा कि वह कौन है जिसे पथभ्रष्टता और उन्माद ने ग्रस रखा है और वह कौन है जो असत्य के मोहपाश में जकड़ा हुआ है। इसमें नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और मोमिनों के लिए विजय की शुभ सूचना है और शत्रुओं के लिए न्यायपूर्ण शैली में एक कठोर चेतावनी है। जैसा कि क़ुर्तुबी रह़िमहुल्लाह ने सूरह सबा की आयतः { ﭶ ﭷ ﭸ ﭹ ﭺ ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ} “और निश्चय ही हम या तुम मार्गदर्शन पर हैं अथवा स्पष्ट पथभ्रष्टता में” के विषय में कहा है: यह तर्क में न्याय का वह पक्ष है जिसे ‘कलाम-ए-मुन्सिफ़’ कहा जाता है, जैसे कोई व्यक्ति कहे कि हममें से कोई एक झूठा है, जबकि वह भली-भाँति जानता है कि वह स्वयं सच्चा है और उसका प्रतिपक्षी झूठा है।([12]) शौकानी रह़िमहुल्लाह कहते हैं: अल्लाह ने अपने नबी को आदेश दिया कि वे उन्हें उनकी पथभ्रष्टता के बारे में सूचित करें, किंतु तर्क में पूर्णतः न्यायपूर्ण शैली अपनाते हुए।([13]) इब्न -ए- आशूर रह़िमहुल्लाह का मत है: संवाद की इस पद्धति को ‘न्यायपूर्ण संवाद’ कहा जाता है, ताकि तर्क करने वाला अपने प्रतिपक्षी के भीतर क्रोध या उत्तेजना का कोई कारण शेष न छोड़े।([14]) विरोधियों को निरुत्तर करने की इस शैली में वह तत्व समाहित है जो दूसरे पक्ष को उस निष्पक्षता पर विचार करने के लिए विवश करता है, जो सत्य के पक्षधर ने प्रस्तुत की है। तर्क की इस ईश्वरीय पद्धति से एक मोमिन यह सीखता है कि अपने प्रतिपक्षी के सम्मुख प्रमाण कैसे प्रस्तुत किए जाते हैं और उसे उसकी त्रुटि का बोध किस गरिमा से कराया जाता है। यदि कोई व्यक्ति क़ुरआन के इन महान तर्कों को संकलित करे, तो वह शास्त्रार्थ की इस कला और अकाट्य प्रमाण प्रस्तुत करने की कुरानी कार्यप्रणाली को आत्मसात कर सकता है।
यह शैली यह स्थापित करती है कि दोनों पक्षों में से कोई एक, हम या तुम, मार्गदर्शन पर है और दूसरा उस असत्य के कारण ‘मफ़्तून’ (विक्षिप्त/ग्रस्त) है। अल्लाह तआला का यह कथन { ﮠ ﮡ }“अतः शीघ्र ही आप भी देख लेंगे और वे भी देख लेंगे”, उन्हें अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करने का आह्वान है और सत्य के प्रकटीकरण के माध्यम से उन्हें आत्मचिंतन का अवसर प्रदान करना है। { ﮠ ﮡ }यहाँ ‘इब्स़ार’ (देखने) का प्रयोग वास्तविकता को अपनी आँखों से प्रत्यक्ष अनुभव करने की ओर संकेत करता है, जब अल्लाह सुभानहु व तआला दोनों पक्षों के लिए सत्य को पूरी तरह स्पष्ट कर देगा। तब उन्हें ज्ञात होगा कि { ﮣ ﮤ }“तुममें से कौन पागल (मफ़्तून) है”, अर्थात् वह कौन है जिसे अपने मिथ्या अहंकार ने अंधा कर दिया था। इसमें शत्रुओं की सांसारिक पराजय और रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की विजय का समाचार भी निहित है, और साथ ही प्रलय के दिन अंतिम परिणाम का प्रत्यक्ष दर्शन भी। आयत { ﮣ ﮤ }“तुममें से कौन पागल (मफ़्तून) है” के अर्थ में दुनिया की वह पराजय भी सम्मिलित है जो असत्य पर मुग्ध लोगों की नियति है, और परलोक का वह दृश्य भी, जहाँ स्वर्ग को पाने वाले सफल जन और नरक की अपमानजनक यातना में डाले जाने वाले ‘मफ़्तून’ लोग एक-दूसरे से पूर्णतः भिन्न दिखाई देंगे।
अतः यह एक ऐसी शैली है, जो असावधान (गाफ़िल) व्यक्ति को प्रकट और स्पष्ट सत्य की ओर उसकी पूर्ण शक्ति के साथ लौटा देती है, ऐसा सत्य जो हर प्रकार के संशय और भ्रम से रहित है, और जो बुद्धि तथा प्रमाण, दोनों के अनुरूप, वास्तविकता के रूप में प्रतिष्ठित है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह दीन सत्य का दीन है, स्पष्ट प्रमाणों, सुदृढ़ तर्कों और उज्ज्वल दलीलों का दीन, और यह लोगों को बिना स्पष्ट प्रमाण, तर्क और साक्ष्य के सत्य की ओर नहीं बुलाता, ताकि प्रत्येक विवेकशील व्यक्ति पर यह उद्घाटित हो जाए कि यही अल्लाह का सत्य धर्म है।
और जब अल्लाह तआला ने अपने रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की नुबुव्वत को स्थापित कर दिया, उनकी दावत, उनके संदेश और उनके महान चरित्र की पुष्टि तथा प्रशंसा कर दी, और काफ़िरों को इस बात से सचेत कर दिया कि शीघ्र ही यह प्रकट हो जाएगा कि कौन सत्य पर है और कौन असत्य पर, तथा कौन अपनी अहंकारपूर्ण मूढ़ता में भ्रमित है, तो इसके पश्चात वह समस्त मनुष्यों को एक निर्णायक तथ्य की ओर मार्गदर्शन करता है कि अल्लाह तआला को आज्ञाकारी और अस्वीकार करने वालों, दोनों की वास्तविकताओं का पूर्ण ज्ञान है। अतः वह काफ़िरों को उनके कुफ़्र के कारण दंड देगा और मार्गदर्शितों का पद ऊँचा करेगा तथा उन्हें उत्तम प्रतिफल प्रदान करेगा। इसी संदर्भ में अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭ ﮮ ﮯ ﮰ }“निस्संदेह आपका पालनहार ही भली-भाँति जानता है कि कौन उसके मार्ग से भटक गया है, और वही भली-भाँति जानता है कि कौन मार्गदर्शित है।” इस प्रकार अल्लाह तआला अपने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को संबोधित करके दोनों वर्गों को अपने पूर्ण ज्ञान की ओर लौटा देता है। इस दिव्य कथन का अभिप्राय यह है कि वही तुम सबको भली-भाँति जानता है, और उसके अतिरिक्त कोई भी तुम्हारे विषय में उससे अधिक जानकार नहीं है। अतः वास्तविकता यह नहीं है कि असत्य के अनुयायी स्वयं अपनी प्रशंसा करें, बल्कि प्रतीक्षा करो, प्रत्येक समूह के लिए वही परिणाम प्रकट होगा, जिसके वे अधिकारी हैं। इसमें असत्य के अनुयायियों के लिए चेतावनी है, और सत्य के अनुयायियों के लिए शुभ-संदेश, सहायता और प्रतिष्ठा की सूचना है। इस प्रकार वह अपने पूर्ण ज्ञान को स्थापित करता है।
निस्संदेह, उसका ज्ञान उनके विषय में उन काफ़िरों के मिथ्या अनुमानों से कहीं अधिक विशिष्ट और सत्य है। अल्लाह तआला का ज्ञान वास्तविकताओं पर उसी प्रकार स्थित है जैसी वे हैं, और जैसी वे होने वाली हैं, उससे पहले भी। अतः सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह के कथन { ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ}“निस्संदेह आपका पालनहार ही भली-भाँति जानता है” से यह अभिप्राय है कि उसका ज्ञान पूर्णतः निश्चित और वास्तविकताओं के अनुरूप है। और अल्लाह तआला के इस कथन { ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭ ﮮ ﮯ ﮰ } “कौन उसके मार्ग से भटक गया है और कौन मार्गदर्शित है” में यह संकेत है कि यह ज्ञान केवल उसी के लिए विशिष्ट है, उसके अतिरिक्त कोई भी इस विषय में उसके समान जानकार नहीं है। वह उन सबकी स्थिति जानता है जिन्हें आमंत्रित किया गया, चाहे वे स्वीकार करें या अस्वीकार करें, और किसी भी प्राणी को किसी अन्य की वास्तविक स्थिति का ऐसा ज्ञान नहीं है जैसा अल्लाह तआला को है।
विशेष रूप से उसने यह स्पष्ट किया कि वह उन लोगों को भली-भाँति जानता है जो उसके मार्ग से भटक गए हैं, इस ज्ञान में उसका कोई सहभागी नहीं है। इसमें यह चेतावनी निहित है कि { ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭ ﮮ ﮯ ﮰ }तुम्हारा पालनहार तुम्हारी गुमराही को जानता है, चाहे तुम सत्य का दावा ही क्यों न करो, क्योंकि वास्तविकता दावों पर नहीं, बल्कि सत्य तथ्यों पर आधारित होती है। इसी प्रकार उसने मार्गदर्शितों के ज्ञान को भी अपने लिए विशिष्ट किया {ﮮ ﮯ ﮰ }“और वही भली-भाँति जानता है मार्गदर्शितों को।” अर्थात् वह जानता है कि मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और उनके साथी ही मार्गदर्शित हैं, और तुम्हारा उन्हें असत्य कहना उनके सत्य और मार्गदर्शन को समाप्त नहीं कर सकता, जैसे तुम्हारा अपने लिए सत्य का दावा करना तुम्हारे असत्य को समाप्त नहीं कर सकता। इस प्रकार इस कथन में दोनों वर्गों, गुमराह और मार्गदर्शित, की स्थिति को अत्यंत स्पष्ट और विशिष्ट रूप से उद्घाटित किया गया है, और यह प्रतिपादित किया गया है कि अल्लाह तआला का ज्ञान सबको आवृत्त किए हुए है, उनकी वर्तमान अवस्था को भी और उन सभी घटनाओं को भी, जो भविष्य में घटित होने वाली हैं।
{ﯓ ﯔ ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ ﯙ ﯚ ﯛ ﯜ ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ ﯮ ﯯ ﯰ ﯱ ﯲ ﯳ ﯴ ﯵ ﯶ ﯷ ﯸ ﯹ ﯺ ﯻ ﯼ ﯽ ﭑ ﭒ ﭓ ﭔ}
(तो आप बात न मानें झुठलाने वालों की। वे चाहते हैं कि आप ढीले हो जायें, तो वे भी ढीले हो जायें। और बात न मानें आप किसी अधिक शपथ लेने वाले, हीन व्यक्ति की। जो व्यंग करने वाला, चुगलियाँ खाता फिरता है। भलाई से रोकने वाला, अत्याचारी, बड़ा पापी है। घमंडी है और इसके पश्चात् कुवंश (वर्ण संकर) है। इसलिए कि वह धन तथा पुत्रों वाला है। जब पढ़ी जाती है उसपर हमारी आयतें, तो कहता हैः ये पूर्वजों की कल्पित कथायें हैं। शीघ्र ही हम दाग़ लगा देंगे उसके सूंड पर)।
और जब अल्लाह तआला ने काफ़िरों को इस बात से सचेत कर दिया कि उसे भली-भाँति ज्ञान है कि कौन उस मार्ग से भटक गया है, जिसे उसने अपने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर उतारा, और उसे यह भी पूर्ण ज्ञान है कि कौन उस मार्ग पर स्थित है जिसे उसने प्रकट किया है, तथा यह भी स्पष्ट कर दिया कि तुम्हारा उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और मोमिनों पर असत्य का आरोप लगाना उन्हें सत्य और मार्गदर्शन से वंचित नहीं कर सकता, और न ही तुम्हारा अपने लिए सत्य का दावा करना तुम्हें असत्य से मुक्त कर सकता है, तो इस स्पष्ट उद्घाटन के पश्चात् अल्लाह तआला अपने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को, और उनके माध्यम से समस्त मोमिनों को, सावधान करता है कि वे मुशरिकों के उस आह्वान से प्रभावित न हों, जिसमें वे उन्हें अपने साथ समझौता करने और ढील देने के लिए बुलाते हैं। अतः वह फ़रमाता है: { ﯓ ﯔ ﯕ }“अतः आप झुठलाने वालों का अनुसरण न करें।” अर्थात्, हे रसूल! उनके कहे अनुसार मत चलें, क्योंकि वे आपसे वही चाहेंगे जो उनके शिर्क और कुफ़्र के अनुकूल हो। यह आदेश यद्यपि रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को संबोधित है, तथापि इसके भीतर समस्त मोमिनों के लिए एक स्थायी सिद्धांत निहित है, जिसका उन्हें अनुसरण करना चाहिए।
फिर अल्लाह तआला झुठलाने वालों की वास्तविक इच्छा को उजागर करता है और फ़रमाता है: { ﯗ ﯘ ﯙ ﯚ }“वे चाहते हैं कि आप कुछ नरमी दिखाएँ, तो वे भी नरमी दिखाएँ।” अर्थात् वे यह कामना करते हैं कि आप उनके प्रति कुछ झुकाव और ढील प्रदर्शित करें, ताकि वे भी आपके साथ कुछ बाह्य सौम्यता का व्यवहार करें। इब्न -ए- अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा ने कहा: अर्थात् यदि आप उनके लिए कुछ रियायत करें, तो वे भी आपके लिए रियायत करेंगे। और मुजाहिद ने कहा: अर्थात् आप उनके देवताओं की ओर झुक जाएँ और उस सत्य को छोड़ दें जिस पर आप स्थित हैं।([15]) यह स्पष्ट रूप से उनके छल और कपट से सावधान करने के लिए निषेध और चेतावनी है। इसके पश्चात् यह दिव्य मार्गदर्शन क्रमशः और अधिक दृढ़ होकर प्रत्येक झूठे व्यक्ति के प्रति भी निषेध को स्थापित करता है। अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﯜ ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ }“और किसी भी अत्यधिक क़सम खाने वाले, तुच्छ व्यक्ति का अनुसरण न करो।” अर्थात्, हे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम! उस व्यक्ति की आज्ञा का पालन न करें जो अत्यधिक झूठी और दुराचारी क़समें खाता है। वह व्यक्ति जो निरंतर क़समें खाकर अपने उद्देश्यों को पूरा करना चाहता है, वास्तव में दुष्टता में लिप्त होता है। सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह ने उसे
{ ﯜ ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ } “महीन” अर्थात् नीच और तुच्छ कहा है, ऐसा व्यक्ति जो झूठी क़समों का सहारा लेकर अपने स्वार्थ सिद्ध करना चाहता है। यह आदेश मोमिनों के लिए एक अटल सिद्धांत स्थापित करता है कि जो व्यक्ति अत्यधिक झूठी क़समें खाने का आदी हो, वह अवश्य ही छल करने वाला है। अतः उससे सावधान रहो, उसकी किसी क़सम पर विश्वास न करो, न उसे सत्य मानो और न ही उसका अनुसरण करो, क्योंकि झूठी क़समें उसकी हीनता, उसके पतित आचरण और उसकी गहन दुष्टता का स्पष्ट प्रमाण हैं।
फिर इस तुच्छ और दुष्ट व्यक्ति की दशा का वर्णन और अधिक स्पष्ट करते हुए अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﯢ ﯣ ﯤ }अर्थात् वह व्यक्ति दो अत्यन्त निकृष्ट गुणों से युक्त है, जिनके द्वारा वह लोगों के बीच फ़साद फैलाता है। पहला यह कि वह {ﯢ} “हम्माज़” है, अर्थात् दूसरों में दोष निकालने वाला, उन्हें तिरस्कार और उपहास के साथ नीचा दिखाने वाला। दूसरा यह कि वह {ﯣ ﯤ }“मश्शाइम्बि-नमीम” है, अर्थात् चुगली करने वाला, जो लोगों के बीच फूट डालने के लिए एक की बात दूसरे तक पहुँचाता फिरता है। और उसकी अन्य बुरी विशेषताओं में यह भी है कि वह { ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ }अर्थात् वह भलाई करने से स्वयं भी रुकता है और दूसरों को भी उससे रोकता है। साथ ही वह { ﯨ} “मुअतदिन” है, अर्थात् अपनी ज़्यादती और अन्याय के द्वारा दूसरों पर अत्याचार करता है। वह { ﯩ } “अस़ीम” है, अर्थात् अत्यन्त पापी एवं दुष्ट जो स्वयं को पाप में डालता है और उसे इसकी कोई परवाह नहीं होती। और उसकी एक अन्य विशेषता यह है कि वह
{ ﯫ ﯬ ﯭ ﯮ } “इन सब के बाद वह कठोर और दुष्ट स्वभाव का है।” अर्थात् इन सभी घृणित और निकृष्ट गुणों के बाद भी वह कठोर, उद्दण्ड और अत्यधिक दुष्टता में बढ़ा हुआ है। { ﯫ }“अुतुल्लिन” से अभिप्राय है वह व्यक्ति जो कठोर, क्रूर और अभद्र हो, और { ﯮ }“ज़नीम” का अर्थ है वह जो स्वभाव से ही बुरा हो, जिसमें भलाई की कोई बात न हो। अतः वह व्यक्ति अत्यन्त निकृष्ट आचरण वाला है, जो सबसे बुरे चरित्रों को अपनाए हुए है। वह बुराई के लिए ही प्रसिद्ध होता है, जैसे किसी भेड़ को उसके कान के विशेष चिन्ह से पहचाना जाता है। इस प्रकार उसकी दुष्टता स्वयं उसकी पहचान बन जाती है, और वही उसकी स्थायी निशानी (ज़नीमियत) हो जाती है।
और उसकी एक और निकृष्ट विशेषता यह है कि { ﯰ ﯱ ﯲ ﯳ ﯴ }“कि वह धन और संतानों वाला है।” अर्थात् जब वह धन और संतानों की अधिकता का स्वामी हो जाता है, तो वह उन्हीं पर घमण्ड करता है और उनसे अपनी श्रेष्ठता जताता है। वह इन नेमतों के कारण विनम्रता, उदारता और दानशीलता नहीं अपनाता, बल्कि इसके विपरीत वह और अधिक कुटिल, कृतघ्न और बुराई में हठ करने वाला बन जाता है। और उसकी एक अन्य विशेषता यह है कि { ﯶ ﯷ ﯸ ﯹ ﯺ ﯻ ﯼ }“जब उसके सामने हमारी आयतें पढ़ी जाती हैं, तो वह कहता है: यह तो पहले लोगों की कहानियाँ हैं।” अर्थात् जब वह क़ुरआन की आयतों को सुनता है, तो उन्हें झूठी, निरर्थक और मनगढ़ंत कथाएँ कहकर उनका उपहास करता है। अल्लाह तआला ने उसे जो धन और संतान की प्रचुरता दी है, उसके घमण्ड में वह इतना अन्धा हो जाता है कि जब क़ुरआन की आयतें उसके सामने पढ़ी जाती हैं, तो वह उन्हें पूर्वजों की कहानियाँ, दार्शनिक कल्पनाएँ और निरर्थक बातें बताता है। वह उपहास और व्यंग्य के रूप में यह कहता है कि जो कुछ तुम अल्लाह की ओर से अवतरित बताते हो, वह तो पूर्वकालीन लोगों की पुस्तकों से लिया गया है। इस प्रकार वह नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की नुबुव्वत का इन्कार करता है और उन पर झूठ का आरोप लगाता है।
कुछ मुफ़्फ़िसिरों ने उल्लेख किया है कि ये आयतें कुछ बड़े काफ़िरों, जैसे वलीद बिन मुग़ीरा और नज़्र बिन हारिस के विषय में अवतरित हुई थीं, किन्तु यह वर्णन सामान्य है, जो उन सब व्यक्तियों को सम्मिलित करता है जिनमें ये निकृष्ट गुण पाए जाते हैं। इससे यह शिक्षा मिलती है कि ऐसे दुष्ट और मिथ्या आचरण वाले लोगों से सावधान रहना चाहिए।
फिर अल्लाह तआला उन लोगों के लिए दण्ड का वर्णन करते हुए फ़रमाता है:
{ ﭑ ﭒ ﭓ } “हम शीघ्र ही उसकी नाक पर एक चिन्ह अंकित कर देंगे।” अर्थात् हम उसके चेहरे पर ऐसा अपमानजनक और स्पष्ट चिन्ह लगा देंगे, जिससे वह पहचाना जाएगा। यहाँ “ख़ुरतूम” से अभिप्राय नाक है, और नाक के माध्यम से पूरे चेहरे का संकेत किया गया है। अर्थात् उसका चेहरा कलंक और अपमान का प्रतीक बना दिया जाएगा। इब्न -ए- जरीर त़बरी रह़िमहुल्लाह ने कहा किः हम उसकी वास्तविकता को इस प्रकार स्पष्ट कर देंगे कि वह सबके सामने प्रकट हो जाएगा, जैसे नाक पर लगा हुआ चिन्ह छिप नहीं सकता।([16]) अबुल आलिया और मुजाहिद रह़िमहुमल्लाह ने कहा किः यह चिन्ह उसकी नाक पर होगा, और आख़िरत में उसका चेहरा काला कर दिया जाएगा, जिससे वह पहचाना जाएगा। फ़र्रा ने कहा कि यद्यपि चिन्ह विशेष रूप से नाक पर बताया गया है, किन्तु उसका आशय पूरे चेहरे से है, क्योंकि कभी-कभी किसी एक अंग से पूरे शरीर की ओर संकेत किया जाता है।([17]) क़तादा ने कहा किः उसके साथ ऐसा चिन्ह जोड़ दिया जाएगा जो उससे कभी अलग नहीं होगा।([18]) इस प्रकार इस व्यापक कथन से यह भी स्पष्ट होता है कि यह चिन्ह संसार में भी किसी रूप में प्रकट हो सकता है और आख़िरत में भी उसके चेहरे के कालेपन के रूप में प्रकट होगा। यह चिन्ह उसके जीवन भर और मृत्यु के बाद भी उससे जुड़ा रहेगा। इसमें अल्लाह तआला की महान शक्ति का स्पष्ट प्रमाण है और इन घृणित गुणों तथा उनके धारकों से सावधान रहने की कठोर चेतावनी है, क्योंकि उन्होंने अल्लाह के दीन और लोगों के साथ व्यवहार में अत्यन्त निकृष्ट आचरण अपनाया है।
{ﭕ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ ﭞ ﭟ ﭠ ﭡ ﭢ ﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ ﭪ ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸ ﭹ ﭺ ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭ ﮮ ﮯ ﮰ ﮱ ﯓ ﯔ ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ ﯙ ﯚ ﯛﯜ ﯝ ﯞ ﯟﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ}
(निःसंदेह, हमने उन्हें परीक्षा में डाला है, जिस प्रकार बाग़ वालों को परीक्षा में डाला था। जब उन्होंने शपथ ली कि अवश्य तोड़ लेंगे उसके फल भोर होते ही। और इन् शा अल्लाह (यदि अल्लाह ने चाहा) नहीं कहा। तो फिर गया उस बाग़ पर एक कुचक्र, आपके पालनहार की ओर से और वे सोये हुए थे। तो वह हो गया जैसे उजाड़ खेती हो। अब वे एक-दूसरे को पुकारने लगे भोर होते हीः कि तड़के चलो अपनी खेती पर, यदि फल तोड़ने हैं। फिर वे चल दिये आपस में चुपके-चुपके बातें करते हुए। कि कदापि न आने पाये उस (बाग़) के भीतर आज तुम्हारे पास कोई निर्धन। और प्रातः ही पहुँच गये कि वे फल तोड़ सकेंगे। फिर जब उसे देखा तो कहाः निश्चय हम राह भूल गये। बल्कि हम वंचित हो गये। तो उनमें से बिचले भाई ने कहाः क्या मैंने तुमसे नहीं कहा था कि तुम (अल्लाह की) पवित्रता का वर्णन क्यों नहीं करते? वे कहने लगेः पवित्र है हमारा पालनहार! वास्तव में, हम ही अत्याचारी थे। फिर सम्मुख हो गये, एक-दूसरे की निन्दा करते हुए। कहने लगेः हाय अफ़्सोस! हम ही विद्रोही थे। संभव है हमारा पालनहार हमें बदले में प्रदान करे इससे उत्तम (बाग)। हम अपने पालनहार ही की ओर रूचि रखते हैं। ऐसे ही यातना होती है और आख़िरत (परलोक) की यातना इससे भी बड़ी है। काश वे जानते!)।
जब अल्लाह तआला ने उन लोगों से सावधान कर दिया जो इन विविध निकृष्ट गुणों से युक्त हैं, जैसे झूठी क़समें खाने में दुष्टता, कंजूसी, दूसरों को लाभ पहुँचाने से रोकना, घमण्ड और दुष्टता, दूसरों पर अत्याचार करना, जिससे वे स्वयं को पाप में डालते हैं और उसकी परवाह नहीं करते, तथा क़ुरआन का इनकार करना और उसे पूर्वजों की कथाएँ कहना, तो इस चेतावनी के बाद वह अपने बंदों को यह बताता है कि उसने इन झुठलाने वाले दुष्टों की परीक्षा उसी प्रकार ली है, जैसे बाग़ वालों की ली थी। सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह फ़रमाता है: {ﭕ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ ﭞ } “निःसंदेह हमने इनको उसी प्रकार परखा है जैसे हमने बाग़ वालों को परखा था, जब उन्होंने क़सम खाई कि वे प्रातःकाल अवश्य ही उसके फल तोड़ लेंगे।” अर्थात, हमने मक्का के उन मुशरिकों (बहुदेववादियों) को उसी प्रकार परखा और उनकी परीक्षा ली, जैसे हमने उस बगीचे के स्वामियों की ली थी।
{ ﭛ ﭜ } “जब उन्होंने शपथ ली” अर्थात, जब उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ कसम खाई कि {ﭝ} वे प्रातः होते ही अपने बाग़ के फलों की कटाई कर लेंगे। { ﭞ } का अर्थ है कि वे सुबह होते ही बहुत जल्दी कटाई का कार्य प्रारंभ कर देंगे। यह उनके शीघ्रता करने के भाव को दर्शाता है। { ﭠ ﭡ }“और उन्होंने कोई छूट न रखी” अर्थात उन्होंने अपने बगीचे और खेत के वृक्षों से सब कुछ काट लेने और एकत्र कर लेने का निश्चय किया, ताकि निर्धनों के लिए फलों का कोई भी अंश शेष न रहे। उनका उद्देश्य यह था कि जब निर्धन व्यक्ति वहाँ आएँ, तो उन्हें कुछ भी प्राप्त न हो और वे निराश होकर खाली हाथ लौट जाएँ। यह सब उनके लोभ, कंजूसी और दूसरों के प्रति ईर्ष्या के कारण था।
क़तादा रह़िमहुल्लाह ने कहा: वह बाग़ एक वृद्ध व्यक्ति का था, जो उसमें से दान किया करता था। उसके पुत्र उसे दान करने से रोकते थे। वह अपनी वर्ष-भर की आवश्यकता भर अपने पास रखता और शेष को खर्च करता तथा दान कर देता था। फिर जब उनके पिता का निधन हो गया, तो वे प्रातःकाल उस बाग़ की ओर गए और कहने लगे: आज इसमें कोई भी निर्धन प्रवेश न करने पाए।([19]) यह सब अल्लाह तआला द्वारा उन्हें दी गई नेमतों के प्रति उनकी कंजूसी के कारण था। अतः क़ुरैश के काफ़िरों में से झुठलाने वाले लोग भी बाग़वालों के समान थे।
जब पहले उनके विषय में यह वर्णन किया जा चुका कि { ﯰ ﯱ ﯲ ﯳ ﯴ } “वह धन और संतानों वाला है”, तो वह वास्तव में धन और संतानों का स्वामी तो है -बाग़वालों के समान- किन्तु वह अत्यन्त कंजूस है, भलाई से रोकने वाला, अत्याचारी और पापी। वह भलाई करने से विरत रहता है, {ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ } अपने अत्याचार द्वारा दूसरों पर अतिक्रमण करता है, और अपने व्यवहार में दुष्ट है, इस प्रकार वह स्वयं को पाप में डालता है और उसकी कोई परवाह नहीं करता।
इसके पश्चात् अल्लाह तआला बाग़वालों के विषय में वर्णन को आगे बढ़ाता है, कि उन पर क्या विपत्ति आई, उस समय से पूर्व ही जब वे प्रातः होने वाले थे, और उससे भी पहले कि वे उस योजना को कार्यान्वित करते, जिस पर उन्होंने परामर्श किया था कि वे प्रातःकाल अपने खेत पर जाएँ और उसके फलों को तोड़ लें। सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह फ़रमाता है: { ﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ }“तो उस पर तुम्हारे रब की ओर से एक विपत्ति आ घिरी, जबकि वे सो रहे थे।” अर्थात् अल्लाह तआला ने उस बाग़ पर अपनी ओर से एक ऐसी आपदा भेज दी, जब वे रात्रि में गहरी नींद में थे, और उसने उनके बाग़ को पूर्णतः नष्ट कर दिया। और इस वचन {ﭣ ﭤ ﭥ}“तो उस पर एक विपत्ति आ घिरी” से यह संकेत मिलता है कि अल्लाह तआला ने उस विपत्ति के प्रकार और स्वरूप का वर्णन नहीं किया, ताकि यह उसके बंदों के लिए और भी अधिक प्रभावशाली चेतावनी और गहन उपदेश बन जाए। और इससे यह भी प्रकट होता है कि उसकी शक्ति और सामर्थ्य अपरिमित है, उसकी सेनाएँ असंख्य प्रकार की हैं, और समस्त वस्तुएँ उसी की सेना हैं, निःसंदेह वह प्रत्येक वस्तु पर पूर्णतः समर्थ है। यह प्रसंग प्रत्येक कंजूस और भलाई से रोकने वाले व्यक्ति के लिए गहन शिक्षा और उपदेश प्रदान करता है। यह कंजूसी के घातक परिणामों को स्पष्ट करता है, और यह भी बताता है कि इसके विपरीत उदारता और दानशीलता ही अल्लाह तआला की ओर से प्राप्त अनुग्रह का सही उपयोग है, चाहे वह दान किसी भी प्रकार का क्यों न हो और नेमत कैसी भी हो। निस्संदेह समस्त स्वामित्व अल्लाह तआला का ही है, और वही अत्यन्त उदारता से रोज़ी प्रदान करने वाला है। और इस कथन में यह भी संकेत है कि अल्लाह तआला कभी-कभी अपने उस बंदे की भी परीक्षा लेता है, जिसे उसने अपने फ़ज़्ल से विपुल रोज़ी और समृद्धि प्रदान की होती है, वह सर्वज्ञ, सर्वबुद्धिमान और उत्तम व्यवस्था करने वाला है।
इसी प्रकार उपदेश और चेतावनी की प्रबलता का एक पक्ष यह भी है कि सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह ने उस विपत्ति को स्पष्ट रूप से अपनी ओर सम्बद्ध किया
{ ﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ } “तो उस पर तुम्हारे रब की ओर से एक विपत्ति आ घिरी” अर्थात् वह विशेषतः उसी की ओर से उनकी बाग़ के लिए भेजी गई थी। और { ﭨ ﭩ } “जबकि वे सो रहे थे” इसमें विनाश की तीव्रता और आकस्मिकता का संकेत है, ताकि कंजूस व्यक्ति यह समझ ले कि अल्लाह तआला एक क्षण में ही दी हुई नेमत को छीन सकता है और उसे नष्ट कर सकता है। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि बुरी निय्यत का प्रभाव बरकत के नष्ट हो जाने में होता है, वह भलाई को समाप्त कर देती है और उसे विनाश की ओर ले जाती है। इसके विपरीत, रोज़ी में से दान करना और शुद्ध निय्यत रखना, नेमतों की रक्षा करता है तथा उनमें वृद्धि और बरकत उत्पन्न करता है।
फिर अल्लाह तआला उस बाग़ की स्थिति का वर्णन करता है, जब उस पर वह विपत्ति आ चुकी, जिसे उसने भेजा था। वह फ़रमाता है: { ﭫ ﭬ }“तो वह प्रातःकाल तक ऐसे हो गया जैसे कटा हुआ (उजड़ा हुआ) खेत।” अर्थात् वह बाग़ नष्ट-भ्रष्ट होकर ऐसा हो गया मानो जला हुआ काला ढेर हो। इब्नुल जौज़ी रह़िमहुल्लाह ने इसके तीन अर्थ बताए हैं: पहलाः वह काली राख के समान हो गया, जैसा कि इब्न -ए- अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा ने कहा। दूसराः वह अँधेरी रात्रि के समान काला हो गया, जैसा कि फ़र्रा और इब्न -ए- क़ुतैबा ने कहा, अर्थात् वह जलकर काला पड़ गया। तीसराः उसमें जो भी फल थे, सब समाप्त हो गए, मानो सब काट लिए गए हों और कुछ भी शेष न रहा हो। इसी तरह का कथन इब्न -ए- क़ुतैबा से भी वर्णित है।([20]) इससे यह सिद्ध होता है कि अल्लाह तआला के आदेश से आने वाली उस विपत्ति ने उस बाग़ को जला कर नष्ट कर दिया, यहाँ तक कि उसमें कोई फल शेष न रहा, और उसका स्वरूप ऐसा हो गया मानो वह पूर्णतः भस्म कर दिया गया हो, उसमें जीवन का कोई चिन्ह न बचा। यह अल्लाह तआला की दण्ड-शक्ति की तीव्रता और उसके शीघ्र घटित होने को स्पष्ट करता है, उसका दण्ड मनुष्य की कल्पना और प्रयत्न से भी अधिक तीव्र होता है। इससे मनुष्य को यह शिक्षा मिलती है कि अल्लाह तआला की शक्ति कैसी है, और उसे चाहिए कि वह अपने पालनहार के साथ उन नेमतों के विषय में उचित व्यवहार करे जो उसे प्रदान की गई हैं। और इस वर्णन की अलंकारिक सुंदरता यह है कि केवल दो शब्दों में सम्पूर्ण स्थिति का चित्र खींच दिया गया { ﭫ ﭬ }“तो वह कटा हुआ (उजड़ा हुआ) हो गया।”
इसके पश्चात् यह दिव्य वर्णन उनके स्वामियों की स्थिति की ओर आता है, जबकि वे अभी तक अपने बाग़ के साथ घटित घटना से अनभिज्ञ थे। अल्लाह तआला उनके विषय में फ़रमाता है: { ﭮ ﭯ }“तो वे प्रातःकाल एक-दूसरे को पुकारने लगे।” अर्थात् जब सुबह हुई, तो वे एक-दूसरे को बुलाने लगे, ताकि एकत्र होकर अपने बाग़ के फलों को तोड़ लें। वे कहने लगे: { ﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ }“चलो, अपने खेत की ओर प्रातःकाल ही चलो, यदि तुम फल तोड़ने वाले हो।” अर्थात् आओ, हम शीघ्रता से अपने फलों की कटाई प्रारम्भ करें, जैसा कि हमने रात्रि में आपस में परामर्श कर निर्णय किया था। उनका इस प्रकार एक-दूसरे को पुकारना उनकी अत्यधिक उतावली को दर्शाता है, और यह भी कि उन्होंने अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए दृढ़ संकल्प कर लिया था। उनका एक दूसरे से यह कहना कि
{ ﭵ ﭶ ﭷ }“यदि तुम फल तोड़ने वाले हो”इस बात का संकेत है कि वे एक-दूसरे को अधिकाधिक उकसा रहे थे और शीघ्रता कर रहे थे, ताकि निर्धनों के आने से पहले ही वे सब कुछ ले लें। किन्तु वे यह नहीं जानते थे कि अल्लाह तआला की शक्ति उनसे कहीं अधिक तीव्र और अग्रसर है, वह उनसे पहले ही अपना निर्णय लागू कर चुका था। इससे मनुष्य को यह शिक्षा मिलती है कि जब अल्लाह तआला किसी कार्य का इरादा करता है, तो वह उसे कहता है “हो जा”, और वह तत्काल हो जाता है, पलक झपकते ही।
फिर अल्लाह तआला उनके निकलने की दशा और अपने बाग़ की ओर उनके प्रस्थान का वर्णन करता है। वह उनके विषय में फ़रमाता है किः { ﭹ ﭺ ﭻ} “वे चल पड़े, और वे आपस में धीमे-धीमे परामर्श करते हुए जा रहे थे।” वे अपने बाग़ की ओर निकल पड़े, {ﭺ ﭻ} “जबकि वे आपस में गुप्त रूप से बातें कर रहे थे”, इस प्रकार कि न कोई उनकी बात सुन सके और न ही कोई उन्हें देख सके। वे शान्ति और छिपाव के साथ चल रहे थे, ताकि अपने आपको दूसरों से छिपा सकें। क़ुर्तुब़ी रह़िमहुल्लाह ने कहा: यह भी कहा गया है कि उनके पिता निर्धनों और दरिद्रों को सूचित कर देते थे, जिससे वे कटाई के समय उपस्थित हो जाया करते थे।([21]) वे एक दूसरे से जो बातें कर रहे थे उनकी आपसी गुप्त बातचीत का सार यह था: { ﭽ ﭾ ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ } “आज तुम पर कोई भी निर्धन इसमें प्रवेश न करने पाए।” अर्थात् आज इस बाग़ में कोई भी गरीब प्रवेश न करे, जिससे वह हमारी फ़सल में साझीदार बन सके, क्योंकि वे चाहते थे कि उसके समस्त फल केवल उन्हीं के लिए हों। यह उनके अत्यन्त कंजूसी और इस बात की ईर्ष्या का प्रमाण था कि कोई अन्य उनके साथ उसमें से लाभ न उठाए।
फिर अल्लाह तआला उनकी उस दृढ़ निय्यत और संकल्प का वर्णन करता है, जो वे अपने भीतर लिए हुए थे। वह फ़रमाता है: { ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ }“और वे दृढ़ निश्चय के साथ, पूर्ण सामर्थ्य रखते हुए चले।” अर्थात् वे अपने भीतर प्रबल उद्देश्य, कठोर निश्चय और पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़े, { ﮅ ﮆ}इस दृढ़ता के साथ कि वे अपने बाग़ के फलों को अवश्य प्राप्त कर लेंगे, { ﮇ }और इस प्रकार निर्धनों के लिए उसमें कोई हिस्सा न रहने देंगे। इससे उनकी मानसिक अवस्था का पता चलता है कि वे यह समझ रहे थे कि उनके सभी कार्य उनकी योजना के अनुसार ही सम्पन्न होंगे। वे अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अत्यन्त दृढ़ निश्चय और गंभीरता की चरम सीमा तक पहुँच चुके थे।
फिर अल्लाह तआला उस स्थिति का वर्णन करता है, जब वे अपने बाग़ तक पहुँचे, और जो कुछ उन्होंने देखा उससे उन पर कैसी आकस्मिकता और आश्चर्य की अवस्था उत्पन्न हुई। वह फ़रमाता है: { ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ }“तो जब उन्होंने उसे देखा, तो कहने लगे: निश्चय ही हम तो भटक गए हैं।” अर्थात् जब उन्होंने अपने बाग़ को उस जली हुई और नष्ट हुई अवस्था में देखा, तो उसकी दशा को पहचान न सके और उन्हें यह भ्रम हुआ कि वे मार्ग भूल गए हैं और किसी अन्य स्थान पर पहुँच गए हैं। अतः उन्होंने कहा: { ﮌ ﮍ }“निश्चय ही हम रास्ता भटक गए हैं।”अर्थात् हम अपने बाग़ का रास्ता भटक गए हैं, यह हमारा बाग़ नहीं है। इब्न -ए- अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा ने कहा: अर्थात् हमने उसकी ओर जाने वाला मार्ग खो दिया है और हम उससे भटक गए हैं।([22]) फिर उन्होंने एक-दूसरे से यह स्वीकार किया कि बात केवल मार्ग-भ्रम की नहीं है, बल्कि यह उनके रब की ओर से दण्ड है। अतः उन्होंने कहा: { ﮏ ﮐ ﮑ }“बल्कि हम ही वंचित कर दिए गए हैं।” अर्थात् हम अपने बाग़ से वंचित कर दिए गए, यह हमारे उस निश्चय का परिणाम है, जो हमने किया था कि हम निर्धनों को उसके फल और भलाई से वंचित कर देंगे। इस प्रकार उन्होंने अपने पूर्व कथन से पलटकर यह स्वीकार कर लिया कि यह अल्लाह तआला की ओर से दण्ड है, जो उनकी उस बुरी निय्यत और आपसी निर्णय के कारण आया, जिसके अनुसार वे निर्धनों को उससे कुछ भी देने के लिए तैयार न थे। यह उस समय का स्वीकार है, जब वे अपने बाग़ की समस्त भलाई से वंचित हो चुके थे।
फिर अल्लाह तआला यह वर्णन करता है कि उनमें से जो सबसे अधिक न्यायप्रिय और उत्तम था, उसने उनसे क्या कहा। अल्लाह फ़रमाता है: { ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ }“उनमें से सबसे उत्तम ने कहा: क्या मैंने तुमसे नहीं कहा था कि तुम अल्लाह की तस्बीह क्यों नहीं करते?” उनके बीच जो सबसे विवेकशील और नेक व्यक्ति था जिसे यहाँ {ﮓ ﮔ} 'औसत' (संतुलित/श्रेष्ठ) कहा गया है, उसने उन्हें उस सही मार्ग की ओर निर्देशित किया जिसका अनुसरण उन्हें अपनी योजना पर आगे बढ़ने से पूर्व करना चाहिए था। उसने कहा: {ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ} क्या मैंने तुम्हें पहले नहीं बताया था कि तुम्हें अपने रब की तस्बीह करनी चाहिए? यह इस बात का प्रमाण है कि उसने पहले ही उन्हें यह सलाह दी थी, किन्तु उन्होंने उसकी बात को न माना और न ही उसकी परवाह की। { ﮕ ﮖ ﮗ} “क्या मैंने तुमसे नहीं कहा था” यह एक पुष्टिकारक प्रश्न है, जो उन्हें उस परामर्श की याद दिलाता है जो उसने पहले दिया था और जिसे उन्होंने अनसुना कर दिया था। { ﮘ ﮙ} “तुम तस्बीह क्यों नहीं करते” में उन्हें उस उत्तम कार्य की ओर मार्गदर्शन है, जो उनकी नेमत की रक्षा कर सकता था। यदि तुम अल्लाह तआला की तस्बीह करते, उसका स्मरण करते, तो वह तुम्हें मार्गदर्शन देता और तुम निर्धनों को उनके अधिकार से वंचित करने की ओर अग्रसर न होते। तस्बीह के अर्थ में अनेक आशय सम्मिलित हैं। मुजाहिद रह़िमहुल्लाह के अनुसार इसका अर्थ “इन शा अल्लाह” कहना है।([23]) और यह भी कहा गया कि तुम अल्लाह की पवित्रता का वर्णन करो, अर्थात् “सुब्हानल्लाह” कहो, और उसकी दी हुई नेमतों पर उसका आभार व्यक्त करो। नह़्ह़ास ने कहा: तस्बीह का मूल अर्थ अल्लाह की पवित्रता और दोषमुक्ति का वर्णन करना है। और यह भी कहा गया है कि: (इसका अर्थ है) तुम अपने कर्मों के लिए उससे क्षमा माँगो और अपनी बुरी निय्यत के लिए उसकी ओर पलट आओ (तौबा करो)।([24]) अतः उनके इस न्यायप्रिय साथी ने उन्हें उसी समय सचेत किया था जब उन्होंने यह निश्चय किया था, और उन्हें अपराधियों पर आने वाली अल्लाह की पकड़ की याद दिलाई थी। इसलिए तुम पर आवश्यक था कि अल्लाह की तस्बीह करो और उसकी दी हुई नेमतों पर उसका शुक्र अदा करो। इसी प्रकार “इन शा अल्लाह” कहना भी अल्लाह की महानता का स्वीकार है, जिसमें कार्य को उसी की इच्छा पर छोड़ दिया जाता है, क्योंकि कोई भी कार्य उसकी इच्छा के बिना संभव नहीं। यह भी स्पष्ट होता है कि यदि तुम अल्लाह का स्मरण करते, तो वह तुम्हें भलाई की ओर प्रेरित करता और तुम निर्धनों के साथ उपकार करने से न रुकते। इससे यह शिक्षा मिलती है कि अल्लाह का स्मरण, विशेषकर तस्बीह, भलाई की कुंजी है, नेमतों की रक्षा का साधन है, और मनुष्य को उसके कर्तव्यों की ओर जागरूक करता है, जिनमें दान भी सम्मिलित है।
फिर जब उन्होंने अल्लाह की ओर से आई हुई सज़ा को देखा, तो उन्होंने अपने उस साथी की बात मान ली और कहा: { ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ }“उन्होंने कहा: हमारा रब पवित्र है, निश्चय ही हम अत्याचारी थे।” अर्थात् उन्होंने अल्लाह की पवित्रता का वर्णन किया { ﮛ ﮜ ﮝ } और स्वीकार किया कि उन्होंने निर्धनों को उनके अधिकार से वंचित करके { ﮞ ﮟ ﮠ }अपने ऊपर अत्याचार किया है। फिर वे एक-दूसरे की ओर मुखातिब होकर परस्पर दोषारोपण करने लगे: { ﮢ ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ }“तब वे एक-दूसरे की ओर मुड़े और एक-दूसरे को दोष देने लगे।” और उन्होंने कहा: {ﮨ ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ}“उन्होंने कहा: हाय हमारी विपत्ति! निश्चय ही हम सीमा से बढ़ने वाले थे।”
यहाँ उनके भीतर अल्लाह का भय उत्पन्न हुआ। {ﮨ ﮩ}हाय हमारा विनाश! कहकर उन्होंने उस अल्लाह के दंड पर विलाप किया जो उनके कर्मों के कारण उन पर आया था। उन्होंने स्वीकार किया कि { ﮪ ﮫ ﮬ} उनका अन्याय “तुग़यान” (सीमा पार कर जाना) के स्तर तक पहुँच गया था। इस प्रकार उन्होंने स्वीकार किया कि निर्धनों पर किया गया उनका अत्याचार वास्तव में स्वयं उनके अपने विनाश का कारण बना।
फिर वे सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह से आशा रखने लगे और कहा:
{ﮮ ﮯ ﮰ ﮱ ﯓ ﯔ ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ }“आशा है कि हमारा रब हमें इसके बदले इससे बेहतर प्रदान करे, निश्चय ही हम अपने रब की ओर ही रुचि रखने वाले हैं।” अर्थात् उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार करने के पश्चात् अल्लाह से प्रार्थना की {ﮮ ﮯ ﮰ ﮱ ﯓ ﯔ} कि वह उन्हें इस नष्ट हुए बाग़ के स्थान पर उससे बेहतर प्रदान करे, { ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ } और यह कि वे अब अपने रब की ओर ही रुचि रखने वाले, उसकी आज्ञा का पालन करने वाले बनेंगे। निस्संदेह, यदि उन्होंने सच्चे मन से तौबा की और आज्ञाकारिता को अपनाया, तो अल्लाह तआला अत्यंत क्षमाशील और दयालु है।
फिर अल्लाह तआला यह सूचित करता है कि यह तो संसार का वह दण्ड है, जो उन लोगों को प्राप्त हुआ जिन्होंने निर्धनों के अधिकारों को रोक रखा था, और जिसे इस बाग़ वालों ने अपनी आँखों से देख लिया। सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह फ़रमाता है:
{ ﯚ ﯛﯜ ﯝ ﯞ ﯟﯠ ﯡ ﯢ ﯣ }“इसी प्रकार का दण्ड है, और निश्चय ही आख़िरत का दण्ड इससे कहीं अधिक बड़ा है, यदि वे जानते होते।” अर्थात् इसी प्रकार हम आख़िरत में भी उन लोगों को, जिन्होंने अपने पालनहार की नेमतों का इनकार किया, इससे कहीं अधिक कठोर और पीड़ादायक दण्ड देंगे। { ﯝ ﯞ ﯟﯠ}और निःसंदेह आख़िरत का दण्ड इस सांसारिक दण्ड से कहीं अधिक महान और भयावह है। यदि तुमने इस सांसारिक दण्ड की तपिश, उसकी कड़वाहट, और अपने कृत्य पर होने वाले पश्चाताप को अनुभव कर लिया है, तो जान लो कि आख़िरत का दण्ड उससे कहीं अधिक कठोर और भयानक है,
{ ﯡ ﯢ ﯣ} “यदि वे जानते और समझते होते।” यह कथन इस ओर संकेत करता है कि यदि मनुष्य इस सत्य को जान ले, तो उसके लिए अनिवार्य है कि वह आज्ञाकारिता को अपनाए और अल्लाह तआला की अवज्ञा से दूर रहे। निःसंदेह आख़िरत का दण्ड संसार के दण्ड से अधिक कठोर और विनाशकारी है। अतः संसार के लोगों को चाहिए कि वे दूसरों पर आने वाली, अथवा स्वयं अपने ऊपर घटित होने वाली विपत्तियों और दण्डों से शिक्षा ग्रहण करें, जो अवज्ञा करने वालों पर उतरते हैं।
{ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ ﯮ ﯯ ﯰ ﯱ ﯲ ﯳ ﯴ ﯵ ﯶ ﯷ ﯸ ﯹ ﯺ ﯻ ﯼ ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ ﰁ ﰂ ﰃ ﰄ ﰅ ﰆ ﰇ ﰈﰉ ﰊ ﰋ ﰌ ﰍ ﰎ ﰏ ﰐ ﰑ ﰒ ﰓ ﰔ ﰕ ﰖ ﰗ ﰘ ﰙ ﰚ ﰛ ﰜ ﰝ ﰞ ﰟ ﰠ ﰡ ﰢ ﰣ ﰤ ﰥ 42ﭑ ﭒ ﭓ ﭔﭕ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ}
(निःसंदेह, सदाचारियों के लिए उनके पालनहार के पास सुखों वाले स्वर्ग हैं। क्या हम आज्ञाकारियों को पापियों के समान कर देंगे? तुम्हें क्या हो गया है? तुम कैसा निर्णय कर रहे हो? क्या तुम्हारे पास कोई पुस्तक है, जिसमें तुम पढ़ते हो? कि तुम्हें वही मिलेगा, जो तुम चाहोगे? या तुमने हमसे शपथें ले रखी हैं, जो प्रलय तक चली जायेंगी कि तुम्हें वही मिलेगा जिसका तुम निर्णय करोगे? आप उनसे पूछिये कि उनमें कौन इसकी ज़मानत लेता है? क्या उनके कुछ साझी हैं? फिर तो वे अपने साझियों को लायें, यदि वे सच्चे हैं। जिस दिन पिंडली खोल दी जायेगी और वह बुलाये जायेंगे सज्दा करने के लिए, तो (सज्दा) नहीं कर सकेंगे। उनकी आँखें झुकी होंगी और उनपर अपमान छाया होगा। वे (संसार में) सज्दा करने के लिए बुलाये जाते रहे जबकि वे स्वस्थ थे)।
जब अल्लाह तआला ने उद्दण्डता और अत्याचार करने वालों के लिए बाग़ वालों का उदाहरण प्रस्तुत कर दिया, तब यह करुणामय और दयालु पालनहार अपने वचन को उस ओर परिवर्तित करता है, जो उसने अपने धर्मपरायण बंदों के लिए तैयार कर रखा है। अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ ﯪ }“निःसंदेह, सदाचारियों के लिए उनके पालनहार के पास सुखों वाले स्वर्ग हैं।” अर्थात् परहेज़गारों के लिए उनके पालनहार के यहाँ महान पद और उच्च सम्मान है, कि वह उन्हें ऐसे बाग़ों में प्रवेश देगा, जिनमें वे अनन्त और अविच्छिन्न सुखों का उपभोग करेंगे, जो कभी समाप्त न होंगे। “जन्नात” शब्द का बहुवचन में आना उसकी बहुलता को दर्शाता है, और “नईम” {ﯩ ﯪ} नामकरण इस बात का द्योतक है कि वह शाश्वत और अखण्ड सुख है, जिसमें किसी प्रकार का कष्ट या बाधा नहीं होगी। यह विशेषतः उन्हीं परहेज़गारों के लिए है, जो अल्लाह तआला से भय रखते हैं, उसकी दया की आशा करते हैं, अतः वे पापों से दूर रहते हैं और आज्ञाकारिता तथा पालन में तत्पर रहते हैं। और जब उनसे कोई भूल हो जाती है, तो वे शीघ्र ही तौबा और क्षमा की ओर अग्रसर होते हैं। परहेज़गार वे हैं जिनके हृदय तक़वा से परिपूर्ण होते हैं, वे केवल अल्लाह तआला की ही निगरानी को अनुभव करते हैं। यदि उन्हें कोई प्राणी न भी देखे, तो भी उनका निरीक्षक उनका रब ही होता है। अपने पालनहार के प्रति भय और श्रद्धा के कारण वे विनम्र, भयभीत और पूर्णतः समर्पित रहते हैं। यह उनके भीतर निहित दास्यभाव, आज्ञाकारिता और भय की पराकाष्ठा को प्रकट करता है। अतः परहेज़गार वे हैं जिनके हृदय सर्वदा अल्लाह तआला के भय से परिपूर्ण रहते हैं। वे जहाँ कहीं भी हों, जिस दशा में भी हों, अपने रब से भय करते हैं, चाहे उन्हें कोई देखे या न देखे। और साथ ही वे उसकी दया के आकांक्षी भी रहते हैं। इस संसार में भी और आख़िरत में भी।
फिर अल्लाह तआला अपने पूर्ण न्याय का वर्णन एक प्रश्न के रूप में करता है, जिसमें वह मुसलमान और अपराधी के बीच समानता को अस्वीकार करता है, और यह स्थापित करता है कि परहेज़गारों का प्रतिफल अपराधियों के प्रतिफल से सर्वथा भिन्न और विपरीत है। वह फ़रमाता है: { ﯬ ﯭ ﯮ }“क्या हम मुसलमानों को अपराधियों के समान कर देंगे?” अर्थात् हे काफ़िरो! क्या तुम यह समझते हो कि तुम्हारा पालनहार उन { ﯭ} मुसलमानों को, जिन्होंने अपने रब के प्रति आज्ञाकारिता के साथ आत्मसमर्पण किया है और शिर्क से अपने को शुद्ध रखा है, उन { ﯮ } अपराधियों के समान कर देगा जिन्होंने सबसे बड़ा अपराध अर्थात् कुफ़्र किया है? अतः उन्हें “अपराधी” कहा गया, क्योंकि अपराधी वह होता है जो अत्यन्त घृणित कर्म और वचन का अधिकारी हो, और कुफ़्र मनुष्य का सबसे बड़ा अपराध है, क्योंकि वही उसे अन्य सभी दुष्कर्मों और पापों की ओर ले जाता है। उन्होंने अल्लाह तआला की आयतों, उसके प्रमाणों और स्पष्ट तर्कों का इन्कार किया। यह प्रश्न उनके लिए ताड़ना, निन्दा, उपहास और उनकी भ्रान्त धारणा के खण्डन के लिए है, और यह उन्हें विचार और चिंतन के लिए प्रेरित करता है। साथ ही यह अल्लाह तआला के पूर्ण न्याय को भी स्पष्ट करता है कि उसने अपराधियों के लिए उनके अनुरूप दण्ड तैयार कर रखा है, और ईमान वालों के लिए आनंदमय बाग़।
और सूक्ष्म एवं गूढ़ अभिव्यक्ति के पक्षों में से यह भी है कि आज्ञाकारियों को “मुस्लिम” कहा गया, क्योंकि { ﯭ} “मुस्लिम” शब्द में समर्पण, आज्ञापालन, अनुपालन तथा पूर्णतः अधीन हो जाने का अर्थ निहित है। और काफ़िरों को “अपराधी” (मुजरिम) कहा गया, जो उनकी अवस्था अर्थात् अत्याचार और उद्दंडता के अनुकूल है। और अल्लाह तआला ने इसे प्रश्नवाचक, नकारात्मक (इंकारी) शैली में प्रस्तुत किया, जो उन्हें पुनः इस बात पर विचार और चिंतन करने के लिए प्रेरित करता है कि आज्ञाकारी, अपने पालनहार के प्रति समर्पित व्यक्ति और वह व्यक्ति जिसने सबसे बड़ा पाप अर्थात् कुफ्र किया है, इन दोनों को समान ठहराना कितना अन्यायपूर्ण निर्णय है।
फिर मुशरिक काफ़िरों के लिए तिरस्कार और भी तीव्र किया जाता है, उनके उस निर्णय पर जो सत्य से दूर और उसके विपरीत है, नकारात्मक प्रश्न के माध्यम से। अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है: “ { ﯰ ﯱ ﯲ ﯳ }तुम्हें क्या हो गया है? तुम कैसे निर्णय करते हो?”अर्थात् तुम्हें क्या हो गया है? तुम्हारे साथ क्या हुआ है कि तुम इस प्रकार का अन्यायपूर्ण निर्णय करते हो, जिसमें मुसलमानों और अपराधियों को समान ठहराते हो? तुम किस प्रकार के निर्णय पर हो कि इस प्रकार का टेढ़ा और विकृत निर्णय करते हो? इसका अभिप्राय यह है: क्या तुमने प्रतिफल (अज़ाब या इनाम) को अपने अपूर्ण अधिकार के अधीन कर लिया है? मानो तुम ही निर्णय करने के लिए अधिकृत हो। यह तिरस्कार इस बात को भी दर्शाता है कि वे अपने वाद-विवाद में ईमान वालों के सामने अपने आपको और अपने कर्मों को श्रेष्ठ समझते हुए गर्व करते थे। अतः अल्लाह तआला उनके इस निर्णय पर उन्हें लताड़ता है, मानो यह कार्य उन्हीं के अधीन हो। इससे यह स्पष्ट होता है कि मानव-मन के लिए यह एक बड़ा ख़तरा है कि वह अपनी भ्रांति में स्वयं को सत्य पर समझने लगे, और अपनी इच्छा तथा प्रवृत्ति के अनुसार स्वयं पर और दूसरों पर निर्णय करने लगे, जबकि वास्तविकता यह है कि निर्णय केवल अल्लाह तआला का है, उसके उस मार्गदर्शन के आधार पर जो उसने अपनी पुस्तक क़ुरआन-ए-करीम में उतारा और अपने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की सुन्नत में स्पष्ट किया।
फिर संवाद क्रमशः उन्हें एक अन्य आधार की ओर ले जाता है, यह जाँचने के लिए कि क्या उनके पास कोई दैवी ग्रंथ है, जिस पर वे अपने निर्णयों में आश्रित हों। अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﯵ ﯶ ﯷ ﯸ ﯹ } “क्या तुम्हारे पास कोई ऐसी पुस्तक है जिसमें तुम अध्ययन करते हो?”अर्थात् क्या तुम्हारे पास अपने पालनहार की ओर से उतरी हुई कोई पुस्तक है, जिसे तुम पढ़ते हो और जिसमें ज्ञान प्राप्त करते हो? यदि ऐसा है, तो
{ ﯻ ﯼ ﯽ ﯾ ﯿ } “तो उसमें तुम्हारे लिए वह सब है जिसे तुम चुनते हो” अर्थात् उस पुस्तक में तुम्हें ऐसे निर्णय मिलते हैं, जिनमें से तुम अपनी इच्छानुसार चयन करते हो। यह एक असंभवता को प्रकट करने वाला प्रश्न है, जो उन्हें इस बात को स्वीकार करने की ओर ले जाता है कि उनके निर्णय किसी दैवी ग्रंथ पर आधारित नहीं हैं, क्योंकि उनके पास अल्लाह तआला की ओर से कोई पुस्तक है ही नहीं। इससे यह स्पष्ट होता है कि तुम्हारे पास अपने सृष्टिकर्ता की ओर से कोई प्रमाण नहीं है, जिस पर तुम भरोसा करते हो, बल्कि तुम अपने निर्णयों में केवल अपनी मिथ्या इच्छाओं का अनुसरण करते हो। यह प्रस्तुति अपराधी को क्रमशः उसके झूठ और मिथ्याचार को स्वीकार कराने और उसे अपनी त्रुटि तथा मार्गभ्रष्टता को मानने तक पहुँचाने का एक सशक्त तर्क है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि अल्लाह का धर्म उसी पर आधारित है जो अल्लाह तआला की ओर से हो, न कि उन मिथ्या मतों पर जिनका कोई दैवी आधार नहीं।
इसके बाद यह दिव्य वचन उन्हें तर्क-वितर्क और निर्णय के क्षेत्र में और अधिक परास्त करता है, एक अन्य प्रश्न के माध्यम से: { ﰁ ﰂ ﰃ ﰄ ﰅ ﰆ ﰇ ﰈﰉ ﰊ ﰋ ﰌ ﰍ } “या क्या तुम्हारे पास हमारे ऊपर ऐसे दृढ़ वचन हैं जो क़ियामत के दिन तक पहुँचते हों कि तुम्हें वही प्राप्त होगा जो तुम निर्णय करते हो?” अर्थात् क्या तुम्हारे पास अपने पालनहार पर ऐसे वचन और संधियाँ हैं, जिन्हें तुमने दृढ़ता से स्थापित कर लिया है? { ﰁ ﰂ ﰃ} अर्थात् वचन और प्रतिज्ञाएँ, { ﰄ} अर्थात् तुम्हारे रब के ऊपर { ﰅ} अर्थात् अत्यन्त प्रबल और पुष्ट, और इस शब्द { ﰅ} ने इन प्रतिज्ञाओं के विषय में अत्यन्त परिपूर्णता और चरम सीमा तक पहुँचने का अर्थ व्यक्त किया है, अतः वे ऐसी दृढ़ता और प्रामाणिकता को प्राप्त हो गई हैं कि उनमें न तो कोई विघटन सम्भव है और न ही किसी प्रकार का संदेह।
तो क्या तुम्हारे पास अपने पालनहार पर ऐसे वचन और संधियाँ हैं, जिन पर तुमने पूर्णतः दृढ़ विश्वास कर लिया है, { ﰆ ﰇ ﰈﰉ} जो क़ियामत के दिन तक स्थिर रहें कि तुम्हें वही प्राप्त होगा जो तुमने अपने लिए संसार में निर्धारित किया है? अर्थात् वे वचन तुम्हारे लिए इस प्रकार पुष्टि किए हुए और अनिवार्य कर दिए गए हैं कि क़ियामत के दिन तक तुम उनसे विचलित न हो सको। यह ऐसा प्रश्न है जो उन्हें उनके उस अज्ञान में सीमित कर देता है जो उस सत्य के प्रतिकूल है जिसे वे भली-भाँति जानते हैं कि उनके पास अपने लिए किए गए निर्णयों के समर्थन में न तो कोई संधि है और न ही उनके पास इस विषय में अपने पालनहार की ओर से कोई ग्रंथ है।
फिर अल्लाह तआला के इस कथन द्वारा उनकी लज्जा और भी बढ़ाई जाती है और उन्हें बौद्धिक रूप से घेर लिया जाता है: { ﰊ ﰋ ﰌ ﰍ }“निश्चय ही तुम स्वयं निर्णय करने वाले नहीं हो” अर्थात् यदि ऐसा है, तो तुम्हारे लिए वही होगा जो तुमने निर्णय किया है, और यदि ऐसा नहीं है, तो अपने आप पर पुनर्विचार करो और अपने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का पालन करो। वास्तव में स्थिति ऐसी नहीं है। क्योंकि दोनों ही अवस्थाओं में तुम किसी भी ऐसे आधार से वंचित हो जिस पर तुम अपने लिए निर्णय करने में भरोसा कर सको न कोई ग्रंथ, न कोई संधि। अतः केवल एक ही निष्कर्ष शेष रह जाता है कि तुम ऐसे लोग हो जो निराधार होकर अपनी इच्छाओं के अनुसार अपने लिए निर्णय करते हो, अपने पालनहार के प्रति धृष्टता करते हो, और परिणामस्वरूप अहंकार में पड़ गए हो। इसलिए अपने आप पर पुनर्विचार करो और अपने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का अनुसरण करो। इससे यह स्पष्ट होता है कि मनुष्य क्रमशः असत्य में आगे बढ़ता हुआ इस सीमा तक पहुँच सकता है कि वह उसी को सत्य समझने लगे, और उसे अपने जीवन, विचार और बुद्धि का परिधान बना ले, तथा अपने समस्त विचारों और मतों को उसी के आधार पर स्थापित करे। यह उन मिथ्या भ्रांतियों से सावधान करने का संकेत है।
और इस प्रसंग का आरम्भ { ﰁ}“अम” अक्षर से किया गया है, जिसने इस बात की संभावना के प्रति नकारात्मक प्रश्न का अर्थ प्रदान किया है कि उनके पास कोई ग्रंथ है, या अल्लाह तआला की ओर से कोई संधि है, जिसके आधार पर वे अपने लिए निर्णय करते हैं और सत्य के विषय में निर्णय देकर उसे असत्य घोषित करते हैं। इसमें उनके उस अत्याचार का विश्लेषण है जिसके कारण वे स्पष्ट और प्रत्यक्ष सत्य के विपरीत निर्णय देते हैं। और इस विश्लेषण में क़ुरआन-ए-करीम की शैली, उसकी संवाद-पद्धति तथा उसके तर्क की गहनता का प्रमाण निहित है, जो उनके गढ़े हुए मिथ्या आरोपों को चूर्ण कर देती है। और उन्होंने अपने जिस स्वरूप का वर्णन किया तथा जिस प्रकार वे अन्यायपूर्ण और असत्य निर्णयों में अड़े रहे, अल्लाह तआला ने अत्यन्त सूक्ष्म और सटीक अभिव्यक्ति द्वारा उनकी वास्तविक अवस्था को प्रकट कर दिया, जो उन्हें उनके उस मार्ग के खतरे और त्रुटि से अवगत कराती है। और यह उन समस्त भ्रमों तथा हृदयों और अंतःकरणों में छिपी बातों को दूर कर देता है, ताकि काफ़िरों के कुफ्र का असत्य होना स्पष्ट हो जाए, और यह सिद्ध हो जाए कि उन्हें अल्लाह के धर्म से कोई भी वस्तु नहीं रोकती सिवाय उनके अत्याचार, उनकी इच्छाओं, ईर्ष्या और अहंकार के।
और इस दिव्य प्रसंग की शैली और उसका क्रम यह भी स्पष्ट करता है कि अल्लाह तआला का मार्ग प्रमाण और तर्क पर आधारित है, और उसने प्रमाण स्थापित कर दिया है तथा असत्य को उजागर कर दिया है, और उससे केवल वही विमुख होता है जो हठी और जिद्दी हो। और यह दिव्य पद्धति यह भी सिखाती है कि एक मुस्लिम को किस प्रकार तर्क और प्रमाण की विधियों का अनुसरण करना चाहिए और असत्य के अनुयायियों पर प्रमाण स्थापित करना चाहिए। साथ ही यह मनुष्यों के मस्तिष्क को वास्तविक ज्ञान की ओर उन्मुख करती है और अपने अनुयायियों की बुद्धि को उच्च कोटि के विवेकशील लोगों के स्तर तक उन्नत करती है, क्योंकि वे उच्च और श्रेष्ठ ज्ञान से लाभान्वित होते हैं।
फिर अल्लाह तआला अपने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को निर्देश देता है कि वे उनसे यह प्रश्न करें: { ﰏ ﰐ ﰑ ﰒ }“उनसे पूछिए, उनमें से इस बात का दायित्व लेने वाला कौन है?” अर्थात् ऐ रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम! उनसे पूछिए कि इस मिथ्या कथन और असत्य निर्णय का प्रवक्ता और उत्तरदायी उनमें से कौन है? यह प्रश्न उपहास और तिरस्कार के अर्थ में है। क्योंकि अल्लाह तआला को उनसे पूछने की कोई आवश्यकता नहीं, वह सर्वज्ञ और सर्वज्ञाता है, किन्तु यह उनके विचारों को तुच्छ सिद्ध करने और उनका उपहास करने के लिए है, ताकि वे उन विचारों को त्यागकर स्पष्ट और प्रत्यक्ष सत्य की ओर लौट आएँ।
फिर यह पवित्र संदर्भ और महान दिव्य कथन एक गहन क्रमबद्धता के साथ उन्हें एक अन्य प्रश्न और पूछताछ की ओर ले जाता है, ताकि उन्हें उनके मार्ग की असत्यता पर स्थापित कर दे। अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है: { ﰔ ﰕ ﰖ ﰗ ﰘ ﰙ ﰚ ﰛ }“क्या उनके कुछ सहभागी हैं? तो यदि वे सत्यवादी हैं, तो वे अपने साझीदारों को प्रस्तुत करें” अर्थात् क्या इनके पास ऐसे उपास्य हैं जो अल्लाह तआला के साथ सहभागिता रखते हों, जो इनके कर्मों में उनके साथ हों और उनके इस असत्य मार्ग की सत्यता और शुद्धता की गवाही दें? और क्या उनके ये साझीदार इनके लिए इस बात की ज़िम्मेदारी लेते हैं कि जो कुछ ये कह रहे हैं वह सत्य है और सुरक्षित है?
यदि ऐसा है, तो उन्हें चाहिए कि वे उन्हें प्रस्तुत करें { ﰗ ﰘ ﰙ ﰚ ﰛ } “तो वे अपने साझीदारों को ले आएँ, यदि वे सत्यवादी हैं” अर्थात् वे उन्हें उपस्थित करें ताकि वे स्वयं बोलकर यह प्रमाणित करें कि उन्होंने इनसे क्या कहा है, यदि ये वास्तव में सत्यवादी हैं। और इसमें इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि उन्होंने यह सब अपनी ओर से गढ़ा और मनगढ़ंत रूप से अल्लाह तआला पर आरोपित किया है। उन्होंने अल्लाह तआला के लिए ऐसे साझीदार बना लिए जो निर्जीव वस्तुएँ हैं, जो किसी प्रकार बोलने का सामर्थ्य नहीं रखतीं, और यदि अल्लाह तआला अपनी शक्ति से उन्हें बोलने की क्षमता दे भी दे, तो वे अल्लाह तआला पर झूठ नहीं बोल सकतीं। इसमें उनके लिए यह स्पष्ट कर दिया गया है कि उन्होंने अपने पालनहार पर झूठा आरोप लगाया है, यहाँ तक कि उन्होंने स्वयं ही साझीदारों का आविष्कार कर लिया। यह उनकी उस प्रवृत्ति को दर्शाता है कि वे असत्य में अत्यन्त सीमा तक आगे बढ़ चुके हैं। और इस महान एवं स्पष्ट दिव्य कथन के द्वारा अल्लाह तआला ने उन्हें परास्त कर दिया और उन्हें इस स्थिति में ला खड़ा किया कि वे अपने अज्ञान को स्वीकार करने के लिए विवश हो जाएँ और यह अज्ञान उन्हें इस बात के लिए बाध्य करता है कि वे अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की आज्ञा का पालन करें और उनके आदेश के आगे समर्पित हो जाएँ।
फिर जब अल्लाह तआला ने उन इंकार करने वालों के साथ अपने तर्क-वितर्क को स्पष्ट कर दिया, जो झूठ और मिथ्या आरोप लगाते हैं, तो वह, जिसकी महिमा अत्यन्त महान और महानतम है, उस दिन को स्पष्ट करता है जिसमें हिसाब और प्रतिफल होगा और वह क़ियामत का दिन है। उस दिन ईमान वाले अल्लाह महान और प्रतिष्ठित के सामने सज्दा करेंगे, और काफ़िर, मुनाफ़िक़ और रियाकार लोग असमर्थ हो जाएँगे। अतः अल्लाह तबारक व तआला फ़रमाता है: { ﰝ ﰞ ﰟ ﰠ ﰡ ﰢ ﰣ ﰤ ﰥ }“जिस दिन पिंडली खोली जाएगी और उन्हें सज्दा करने के लिए बुलाया जाएगा, तो वे सज्दा न कर सकेंगे” यह वह दिन होगा जो अत्यन्त भयानक और भयावह घटनाओं से परिपूर्ण होगा। उस समय सभी मनुष्यों को सज्दा करने का आदेश दिया जाएगा, तब ईमान वाले सज्दा करेंगे, जबकि काफ़िरों, मुनाफ़िक़ों और रियाकारों की पीठें कठोर हो जाएँगी, अतः वे सज्दा करने में असमर्थ रहेंगे, क्योंकि वे संसार में अपने पालनहार के लिए आज्ञापालन और समर्पण के साथ सज्दा करने वालों में से न थे।
इब्न -ए- अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा ने कहा: क़ियामत का दिन अत्यन्त कठोर संकट और भय का दिन होगा। और अरब लोग कहते हैं: “इस मामले ने अपनी पिंडली खोल दी”, अर्थात् जब कोई मामला अत्यन्त कठिन और गंभीर हो जाता है।([25]) अल-वाहिदी ने कहा: व्याख्याताओं ने अल्लाह तआला के इस कथन { ﰟ ﰠ} का अर्थ लिया है एक अत्यन्त कठिन स्थिति से।([26]) इब्न -ए- क़ुतैबा ने कहा: इसका मूल यह है कि जब कोई व्यक्ति किसी बड़े और कठिन कार्य में पड़ता है, जिसमें परिश्रम और गंभीर प्रयास की आवश्यकता होती है, तो वह अपनी पिंडली खोल लेता है, अतः “पिंडली” शब्द को यहाँ कठिनाई और संकट के अर्थ में रूपक के रूप में प्रयुक्त किया गया है।([27]) और इब्न -ए- अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा से यह भी वर्णति है: जब मामला प्रकट हो जाएगा, कर्म उजागर हो जाएँगे, और परलोक का प्रवेश होगा तो यह एक अत्यन्त भयावह और भीषण स्थिति होगी। और इसी प्रकार यह भी उल्लेख किया गया है कि: इससे तात्पर्य प्रलय (क़यामत) के दिन की वह अत्यंत भयावह, विकराल और हृदय विदारक स्थिति है (जिसका सामना करना होगा)।([28]) और उस दिन काफ़िर, मुनाफ़िक़ और रियाकार लोग सज्दा करने से वंचित रहेंगे, उनकी पीठें कठोर हो जाएँगी। {ﰡ ﰢ ﰣ ﰤ ﰥ } “और उन्हें सज्दा करने के लिए बुलाया जाएगा, तो वे सज्दा न कर सकेंगे” उस समय सभी मनुष्यों को सज्दा करने का आदेश दिया जाएगा, तब ईमान वाले सज्दा करेंगे, जबकि काफ़िरों, मुनाफ़िक़ों और रियाकारों की पीठें कठोर हो जाएँगी, अतः वे सज्दा करने में असमर्थ रहेंगे, क्योंकि वे संसार में अपने पालनहार के लिए आज्ञापालन, समर्पण और नमाज़ अदा करने वालों में सम्मिलित न थे।
और शौकानी रह़िमहुल्लाह तआला ने कहा: कहा गया है कि किसी वस्तु की “साक़” से अभिप्राय उसका मूल और आधार होता है, जैसे वृक्ष का तना और मनुष्य की पिंडली। अर्थात् उस दिन मामले की वास्तविकता प्रकट कर दी जाएगी और उसके सत्य रूप सामने आ जाएँगे। और यह भी कहा गया है कि जहन्नम की साक़ खोली जाएगी, और यह भी कहा गया कि अर्श की साक़ खोली जाएगी, और यह भी कहा गया कि यह निकटता का रूपक है। और यह भी कहा गया कि पालनहार अपने नूर को प्रकट करेगा।([29]) इस संबंध में हदीस में यह कथन आया है: (हमारा पालनहार अपनी साक़ प्रकट करेगा, तब प्रत्येक मोमिन पुरुष और स्त्री उसके लिए सज्दा करेगा, और वह व्यक्ति रह जाएगा जो संसार में दिखावे और प्रतिष्ठा के लिए सज्दा करता था, वह सज्दा करने जाएगा, किन्तु उसकी पीठ एक कठोर पट्ट की भाँति हो जाएगी)।([30]) इस पवित्र संदर्भ की अभिव्यक्ति की व्यापकता यह है कि इसमें उस दिन की कठोरता, भयावहता और उसके समस्त अवस्थाओं को समाहित कर दिया गया है जो कुछ उस दिन होने वाला है और उससे पहले की परिस्थितियाँ मानो जिनसे संबोधित किया जा रहा है वे उस दिन को प्रत्यक्ष देख रहे हों और उसका अनुभव कर रहे हों। यह प्रत्येक उस व्यक्ति के लिए चेतावनी है जो सत्य से विमुख है, और उस व्यक्ति के लिए संतोष का कारण है जो अल्लाह तआला के मार्ग पर है। यह अल्लाह तआला के निर्णयों के न्याय का प्रमाण है, और साथ ही उसकी दया का भी, कि उसने अपने बंदों को आने वाली बातों से पूर्व ही सचेत कर दिया। अतः हम अल्लाह तआला से सहायता और उस कार्य की तौफ़ीक़ की प्रार्थना करते हैं जो उसे प्रिय और संतोषजनक हो, और अपने तथा समस्त मुसलमानों के लिए उत्तम अंत की कामना करते हैं।
फिर अल्लाह तआला उन लोगों की अवस्था का वर्णन करता है जिनकी पीठें सज्दा करने की क्षमता से कठोर कर दी जाएँगी यह उनके लिए दंड होगा क्योंकि वे संसार में अल्लाह तआला के लिए सज्दा करने से विमुख रहे। अतः वह महान और प्रतिष्ठित फ़रमाता है: { ﭑ ﭒ ﭓ ﭔﭕ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ }“उनकी दृष्टियाँ झुकी हुई होंगी, उन पर अपमान छाया हुआ होगा, जबकि उन्हें संसार में सज्दा के लिए बुलाया जाता था और वे स्वस्थ एवं सक्षम थे” अर्थात् क़ियामत के दिन उनकी आँखें झुकी हुई और अपमानित होंगी। उनकी स्थिति को “ख़ुशूअ” शब्द द्वारा व्यक्त किया गया है { ﭑ ﭒ}अर्थात् उनकी दृष्टियाँ नीची और झुकी हुई होंगी, उन पर भय और अपमान छाया होगा { ﭓ ﭔ} अर्थात् उन पर अपमान पूरी तरह से छा जाएगा। “इरहाक़” शब्द इस बात का प्रमाण है कि जिस अपमान में वे पड़े होंगे वह अत्यन्त तीव्र और चरम सीमा तक पहुँचा हुआ होगा।
फिर अल्लाह तबारक व तआला ने इसका कारण स्पष्ट करते हुए फ़रमाया:
{ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ } “और उन्हें सज्दा के लिए बुलाया जाता था जबकि वे सुरक्षित और स्वस्थ थे” अर्थात् संसारिक जीवन में उनकी स्थिति यह थी कि उन्हें सज्दा के लिए बुलाया जाता था, अर्थात् उन्हें नमाज़ के लिए आमंत्रित किया जाता था, जिसे अल्लाह तबारक व तआला ने उसमें विनम्रता और दीनता के सबसे महान अंग -अर्थात् सज्दा- के द्वारा विशिष्ट किया है, क्योंकि सज्दा में अल्लाह की महानता के सामने पूर्ण समर्पण और दीनता का भाव प्रकट होता है। {ﭛ ﭜ } “जबकि वे स्वस्थ और निःरोग थे” अर्थात् वे संसार में पूर्णतः स्वस्थ और सक्षम थे, उनके पास कोई ऐसा अवरोध नहीं था जो उन्हें अल्लाह तआला के लिए सज्दा करने और उसकी आज्ञा का पालन करने से रोकता। इब्न -ए- अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा ने कहा: ये काफ़िर लोग हैं, जिन्हें संसार में बुलाया जाता था जबकि वे सुरक्षित और निश्चिंत थे, परन्तु आज उन्हें बुलाया जाएगा जबकि वे भयभीत होंगे।([31]) अतः संसार में उनकी अवस्था आज की अवस्था के समान नहीं थी, जहाँ उनकी पीठें इस प्रकार कठोर हो जाएँगी कि वे सज्दा करने में असमर्थ हो जाएँगे यह उनके लिए दंड और अपमान होगा। और इसमें उस व्यक्ति के लिए चेतावनी है जो नमाज़ को छोड़ देता है या उसमें लापरवाही करता है। और यह प्रत्येक उस व्यक्ति के लिए भी चेतावनी है जो कुफ्र करता है और घमंड करता है, क्योंकि उसका यह कुफ्र और अहंकार संसार में ही उसके लिए अपमान का कारण है, जो आख़िरत में और भी अधिक प्रकट होगा।
{ﭞ ﭟ ﭠ ﭡ ﭢﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ ﭪ ﭫﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸ ﭹ ﭺ ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭﮮ}
(अतः, आप छोड़ दें मुझे तथा उन्हें, जो झुठला रहे हैं इस बात (क़ुर्आन) को, हम उन्हें धीरे-धीरे खींच लायेंगे, इस प्रकार कि उन्हें ज्ञान भी नहीं होगा। तथा हम उन्हें अवसर दे रहे हैं। वस्तुतः, हमारा उपाय सुदृढ़ है। तो क्या आप माँग कर रहे हैं किसी पारिश्रमिक की, तो वे बोझ से दबे जा रहे हैं। या उनके पास ग़ैब का ज्ञान है, जिसे वे लिख रहे हैं? तो आप धैर्य रखें अपने पालनहार के निर्णय तक और न हो जायें मछली वाले के समान। जब उसने पुकारा और वह शोकपूर्ण था। और यदि न पा लेती उसे उसके पालनहार की दया, तो वह फेंक दिया जाता बंजर में और वह बुरी दशा में होता। फिर चुन लिया उसे उसके पालनहार ने और बना दिया उसे सदाचारियों में से। और ऐसा लगता है कि जो काफ़िपर हो गये, वे अवश्य फिसला देंगे आपको अपनी आँखों से (घूर कर) जब वे सुनते हों क़ुर्आन को तथा कहते हैं कि वह अवशय् पागल है। जबकि ये क़ुर्आन तो बस एक शिक्षा है, पूरे संसार वासियों के लिए)।
फिर जब अल्लाह तआला ने उन उपहास करने वाले, झुठलाने वाले और आज्ञापालन से विमुख रहने वालों की अवस्था स्पष्ट कर दी, जो रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की बात मानने से इंकार करते थे, तो संवाद का रुख़ नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की ओर कर दिया जाता है, ताकि इन झुठलाने वालों के विषय में मार्गदर्शन दिया जाए। अतः उन्हें यह निर्देश दिया गया कि वे अपने हृदय और चिंतन को इन झुठलाने वालों में न उलझाएँ, बल्कि उनके मामले को अपने प्रभु, जो अत्यन्त शक्तिशाली और अत्यन्त ज्ञानवान है, के सुपुर्द कर दें। अतः अल्लाह फ़रमाता है: {ﭞ ﭟ ﭠ ﭡ ﭢﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ} “अतः मुझे और उसे छोड़ दीजिए जो इस वचन को झुठलाता है, हम उन्हें धीरे-धीरे वहाँ से पकड़ेंगे जहाँ से उन्हें ज्ञान भी न होगा” अर्थात् जो इस महान क़ुरआन को झुठलाता है, उसके विषय को अल्लाह तआला पर छोड़ दीजिए, वह स्वयं उनके मामले को संभालेगा और उन्हें दंड देगा। इसमें अत्यन्त शक्तिशाली चेतावनी निहित है। {ﭞ ﭟ ﭠ ﭡ ﭢﭣ } “अतः मुझे और उसे छोड़ दीजिए जो इस वचन को झुठलाता है” अर्थात् आप इस मामले को अल्लाह तआला के सुपुर्द कर दीजिए, ऐ रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम! हम आपके लिए उनके मामले को पर्याप्त कर देंगे और उनके दंड का प्रबंध स्वयं करेंगे। यह इस बात का संकेत है कि उन पर कितना बड़ा दंड और कठोर प्रताड़ना आने वाली है। इस प्रकार यह क़ुरआन को झुठलाने वालों के लिए अत्यन्त गंभीर चेतावनी है।
और अल्लाह तआला ने यहाँ क़ुरआन को { ﭢﭣ } “ह़दीस़” अर्थात् “वचन” कहा है, क्योंकि उसकी आयतें उन्हें उनके कर्तव्यों के विषय में बताती हैं, अत्यन्त प्रभावशाली प्रेरणा, भय-प्रदर्शन, उपदेश तथा पूर्ववर्ती समुदायों की कथाओं के माध्यम से। फिर अल्लाह तआला उन्हें अपनी उस दंड-प्रक्रिया के विषय में सूचित करता है, जिसमें धैर्य और क्रमिक पकड़ अर्थात् “इस्तिदराज” निहित है, जो अंततः उन्हें अत्यन्त कठोर दंड में गिरा देगी। अतः वह फ़रमाता है: { ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ} “हम उन्हें धीरे-धीरे वहाँ से पकड़ेंगे जहाँ से उन्हें ज्ञान भी न होगा”, अर्थात् हम उन्हें उनकी ग़फ़लत और असावधानी की अवस्था में क्रमशः पकड़ते हुए उस स्थिति तक ले जाएँगे जो उन्हें दंड में डाल देगी, {ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ} “ऐसे स्थान से जहाँ से उन्हें इसका अनुमान भी न होगा” अर्थात् वे यह समझ भी नहीं पाएँगे कि यह उनके लिए एक क्रमिक पकड़ है। इसमें इस बात का संकेत है कि उनका पतन अचानक और अप्रत्याशित रूप से होगा। वे उस ओर ले जाए जाएँगे जिसे वे अपने लिए लाभकारी समझते हैं, जबकि उसका परिणाम उनके लिए अत्यन्त हानिकारक होगा। अर्थात् उनका दंड यह होगा कि अल्लाह तआला उन्हें क्रमशः उस दिशा में ले जाएगा जहाँ से वे अनभिज्ञ होंगे, और फिर अचानक ऐसी पकड़ होगी जो उन्हें तोड़ देगी और नष्ट कर देगी। अर्थात् यह उनके लिए “इस्तिदराज” है, संभव है कि उनके लिए ऐसे द्वार खोल दिए जाएँ जिन्हें वे अपने लिए हितकारी समझते हैं, किन्तु वही उनके लिए कठोर दंड, अपमान और पीड़ा का कारण बनेंगे। जैसा कि अल्लाह तआला ने सूरह आले इमरान में फ़रमाया है:
{ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣﮤ ﮥ ﮦ ﮧ} “और काफ़िर यह न समझें कि जो मोहलत हम उन्हें दे रहे हैं वह उनके लिए भलाई है, हम उन्हें केवल इसलिए मोहलत दे रहे हैं कि वे पाप में और बढ़ जाएँ, और उनके लिए अपमानजनक दंड है”। निस्संदेह अल्लाह तआला सर्वज्ञ, अत्यन्त सहनशील और दंड देने में अत्यन्त कठोर है।
अतः ये काफ़िर यह कदापि न समझें और न ही यह भ्रम पालें कि अल्लाह तआला द्वारा उन्हें दी जाने वाली मोहलत, उनकी आयु का बढ़ाया जाना, उनकी मृत्यु का विलंबित किया जाना और विपत्तियों से उनकी सुरक्षा, उनके लिए किसी प्रकार की भलाई है, बल्कि इसमें अल्लाह तआला की गूढ़ और पूर्णतः परिपक्व हिकमत निहित है, जैसा कि इस आयत में स्पष्ट किया गया है: { ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣﮤ ﮥ ﮦ ﮧ} “हम उन्हें केवल इसलिए मोहलत दे रहे हैं कि वे पाप में और अधिक बढ़ जाएँ, और उनके लिए अपमानजनक दंड है।” अतः इस मोहलत का उद्देश्य यह है कि वे इस अवकाश के कारण और अधिक पापों में लिप्त हो जाएँ, जो अंततः उनके लिए इस संसार में भी अपमानजनक दंड और परलोक में उससे भी अधिक घोर अपमान का कारण बने। अल्लाह तआला ने दंड को किसी एक निश्चित समय तक सीमित नहीं किया, बल्कि उसे संसार और परलोक दोनों में सम्भव रखा, ताकि इससे उनके भीतर भय, आशंका और चिंता की तीव्रता और अधिक बढ़े।
यह बात ईमान वालों के लिए भी अल्लाह तआला की हिकमत को स्पष्ट करती है कि वह कभी-कभी काफ़िरों को दीर्घ आयु, संसाधन और कभी-कभी प्रभुत्व भी प्रदान करता है तो यह न तो उनके प्रति प्रेम का चिन्ह है और न ही ईमान वालों के अधिकार में कोई कमी, बल्कि इसलिए कि वे अपने कुफ्र के कारण पाप में और अधिक बढ़ जाएँ, क्योंकि वे उसमें तीव्रता से आगे बढ़ते हैं और अल्लाह तआला के आदेश का विरोध करते हैं। तब अल्लाह तआला उन्हें उनके महान अपराधों के अनुरूप दंड देता है और यह दंड संसार तथा परलोक दोनों में हो सकता है। इसका एक लाभ यह भी है कि ईमान वाला व्यक्ति पाप से सावधान रहे और उसमें निरंतरता न रखे, क्योंकि अल्लाह तआला कभी-कभी मोहलत देता है, किन्तु जब वह बंदे को उसके पाप पर पकड़ता है तो उसे कठोरता से दंडित करता है। निस्संदेह अल्लाह तआला मोहलत देता है, उपेक्षा नहीं करता।
इसी प्रकार अल्लाह तआला अपने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को आदेश देता है कि वे धैर्य धारण करें और उनके साथ संयम बरतें, क्योंकि अंततः परिणाम और प्रभुत्व उन्हीं के विरुद्ध होने वाला है। अतः वह फ़रमाता है: { ﭪ ﭫﭬ ﭭ ﭮ ﭯ }“और मैं उन्हें मोहलत देता हूँ, निःसंदेह मेरी योजना अत्यन्त सुदृढ़ है” अर्थात् उन्हें कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए और उन पर तुरंत कठोरता न कीजिए, ताकि वे पाप में और अधिक बढ़ जाएँ।
{ ﭭ ﭮ ﭯ }“निःसंदेह मेरी योजना अत्यन्त सुदृढ़ है” अर्थात् अल्लाह तआला की योजना अत्यन्त शक्तिशाली और दृढ़ है, इससे यह शिक्षा मिलती है कि पाप और उसके परिणाम से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि अल्लाह तआला अत्याचारी को मोहलत देता है, किन्तु जब उसे पकड़ता है तो अत्यन्त शक्तिशाली रूप से पकड़ता है।
फिर अल्लाह तआला यह स्पष्ट करता है कि उसके धर्म को स्वीकार करने से उनका विमुख रहना उस व्यक्ति के समान है जिससे ऐ रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम किसी प्रकार का पारिश्रमिक या मूल्य माँगा जा रहा हो, जिसे उसे इस धर्म को स्वीकार करने के बदले देना पड़े। अतः वह फ़रमाता है: { ﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ }“क्या आप उनसे कोई पारिश्रमिक माँगते हैं, जिसके बोझ से वे दबे हुए हैं?” अर्थात् क्या आप, ऐ रसूल, उन्हें अपनी दावत स्वीकार करने के बदले { ﭱ ﭲ ﭳ }कोई धन या पारिश्रमिक देने के लिए बाध्य करते हैं? वास्तव में आपकी स्थिति यह है कि आप उनसे कोई धन नहीं माँगते जो उन्हें भारी पड़े या आपको उनसे दूर कर दे। तो यदि आप उनसे कुछ माँगते भी नहीं, तो फिर उनका यह व्यवहार कैसा है? अतः यह उनकी स्थिति पर एक 'विस्मयादिबोधक प्रश्न' है, जो अल्लाह के दीन को स्वीकार करने से उनके विमुख होने पर उन्हें धिक्कारता और उनकी भर्त्सना करता है। यह इस तथ्य को उजागर करता है कि स्पष्ट आयतों, अकाट्य तर्कों और प्रमाणों के सम्मुख भी उनका इनकार किस सीमा तक बढ़ा हुआ है। उनकी इस विमुखता का स्वरूप ऐसा प्रतीत होता है मानो उनसे उनके धन की मांग की गई हो, और जिसके परिणामस्वरूप:
{ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ} “वे दंड (के बोझ) से दबे जा रहे हैं।” अर्थात् मानो उनसे मांगी गई धनराशि इतनी अधिक है कि {ﭷ } वे उसके भार से दब गए हैं और उसे चुकाने में पूर्णतः असमर्थ हैं। उनकी अवस्था उस व्यक्ति के समान है जिससे किसी कार्य के बदले प्रतिफल मांगा गया हो और वह { ﭵ ﭶ } “मग़रम” (अर्थदंड/अनिवार्य भुगतान) के बोझ तले दब गया हो। {ﭷ } “वे दबे जा रहे हैं” का तात्पर्य यहाँ उस स्थिति की गंभीरता से है जिसमें वे अत्यधिक आर्थिक भार के कारण भुगतान करने में अक्षम हों। उन्होंने अल्लाह के दीन से केवल इसलिए दूरी बना ली (मानो) उन पर पारिश्रमिक का भारी बोझ डाल दिया गया हो, और यदि यह मांग न होती, तो वे कदाचित दीन में दीक्षित हो जाते। यह वर्णन इस सत्य को प्रतिपादित करता है कि यह दीन (धर्म) सदैव प्रदान करता है और उदारता बरतता है, यह स्वीकार करने वालों से कोई मूल्य नहीं वसूलता। और यदि इसके लिए किसी मूल्य की अपेक्षा की भी जाती, तो यह दीन इतना मूल्यवान है कि इसमें सब कुछ अर्पण कर देना भी न्यायसंगत होता। यह चित्रण उनके हठ और इनकार की पराकाष्ठा को दर्शाता है। इस प्रकार, अल्लाह सुब्हानहु व तआला ने उनके विमुख होने के कारणों को अत्यंत सटीक उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कर दिया है, जो स्पष्ट और प्रकट सत्य के प्रति उनके घोर अहंकार को उजागर करते हैं।
और इस प्रसंग का आरम्भ {ﭱ} अक्षर से किया गया है, जिसने इस बात के प्रति नकारात्मक प्रश्न का अर्थ प्रदान किया है कि क्या रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने उनसे कोई धन माँगा, जिससे वे बोझिल हो गए हों। इसमें उनके उस अत्याचार का विश्लेषण है जो वे स्पष्ट और प्रत्यक्ष सत्य के प्रति करते हैं। और इस विश्लेषण में उन सभी कारणों का विवेचन है जो उन्हें सत्य को स्वीकार करने से रोकते हैं। यह क़ुरआन-ए-करीम की शैली, उसके संवाद और उसके तर्क की गहराई का प्रमाण है, जो उनके गढ़े हुए झूठ और मिथ्या आरोपों को तोड़ देता है यहाँ तक कि उन संदेहों, भ्रमों और उन बातों को भी उजागर कर देता है जो हृदयों और अंतःकरणों में छिपी होती हैं। इसका उद्देश्य काफ़िरों के कुफ्र की निरर्थकता को स्पष्ट करना है, और यह बताना है कि उन्हें अल्लाह तआला के धर्म से कोई नहीं रोकता सिवाय उनके अत्याचार, उनकी इच्छाओं, ईर्ष्या और अहंकार के।
और यह दिव्य कथन निरंतर मनुष्यों की बुद्धि को उन प्रमाणों और तर्कों की ओर प्रेरित करता है जो उनके विवेक को संबोधित करते हैं। अतः वह महान और प्रतिष्ठित फ़रमाता है: { ﭹ ﭺ ﭻ ﭼ ﭽ } “क्या उनके पास अदृश्य का ज्ञान है, कि वे उसे लिखते हैं?” अर्थात् क्या उन्होंने ग़ैब का ज्ञान प्राप्त कर लिया है, कि वे अपनी इच्छानुसार उसे लिखते और निर्धारित करते हैं? यह एक नकारात्मक प्रश्न है, जिसके माध्यम से सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह अपने नबी की पैग़म्बरी (दूतत्व) और क़ुरआन के इनकार को असत्य सिद्ध करता है।
{ ﭹ ﭺ ﭻ ﭼ ﭽ }“क्या उनके पास अदृश्य का ज्ञान है, कि वे उसे लिखते हैं?” क्या हमारे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की पैग़म्बरी और इस महान क़ुरआन को अस्वीकार करना इस आधार पर है कि वे ग़ैब के स्वामी हैं और वह उनके अधीन है? उनकी स्थिति तो ऐसी है मानो ग़ैब उनके हाथों में हो वे जैसा चाहें उसे लिखें, जो चाहें चुन लें और जो चाहें छोड़ दें। इसमें उनके व्यवहार और उनके अतिरेक को स्पष्ट किया गया है। अतः यह प्रश्न इस बात को स्थापित करता है कि वे ग़ैब से पूर्णतः दूर हैं और उससे सर्वथा असमर्थ हैं, किन्तु उनके आचरण ऐसे हैं मानो ग़ैब उनके अधिकार में हो, जिसमें वे अपनी इच्छानुसार हस्तक्षेप करते हों जो चाहें स्वीकार करें और जो चाहें अस्वीकार कर दें।
इसका परिणाम यह होता है: जब तुम ग़ैब का ज्ञान नहीं रखते, तो किस आधार पर अल्लाह तआला के स्पष्ट और प्रकट प्रमाणों और तर्कों का इनकार करते हो जिन्हें तुम्हारे हृदय और बुद्धि सत्य मानते हैं, किन्तु तुम्हारी जिह्वाएँ उनका खंडन करती हैं? उनकी जिह्वाएँ उनके हृदयों के विपरीत हैं, और इसका कारण उनके भीतर का प्रबल ईर्ष्या, अत्याचार, अहंकार और घमंड है। जैसा कि सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह ने सूरह अल-अनआम में फ़रमाया है: { ﯙ ﯚ ﯛ ﯜ ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ} “वे आपको झुठलाते नहीं हैं, बल्कि अत्याचारी लोग अल्लाह की आयतों का इनकार करते हैं।” और सूरह अन-नम्ल में फ़रमाया: {ﭑ ﭒ ﭓ ﭔ ﭕ ﭖﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ} “उन्होंने उनका इनकार किया, जबकि उनके मन उन्हें सत्य मान चुके थे, अत्याचार और अहंकार के कारण, अतः देखिए कि बिगाड़ फैलाने वालों का परिणाम कैसा हुआ।” अतः यह आवश्यक है कि मनुष्य अल्लाह तआला के समक्ष समर्पित हो जाए और उन प्रमाणों और तर्कों को स्वीकार करे जो अल्लाह तआला ने अपने रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर अवतरित किए हैं जिनमें यह महान क़ुरआन भी सम्मिलित है और ईर्ष्या तथा अहंकार से स्वयं को मुक्त रखे, क्योंकि यही वे बाधाएँ हैं जो मनुष्य को सत्य को स्वीकार करने से रोकती हैं और उसे भलाई से वंचित कर देती हैं।
फिर अल्लाह तबारक व तआला अपने नबी और रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को धैर्य धारण करने का आदेश देता है। अतः अल्लाह जो महान और प्रतिष्ठित फ़रमाता है: ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ ﮉ } “अतः आप अपने पालनहार के निर्णय पर धैर्य रखें और मछली वाले के समान न बनें, जब उसने पुकारा जबकि वह व्याकुल था।” अर्थात् ऐ नबी! { ﭿ}अपने पालनहार के उस निर्णय पर धैर्य धारण कीजिए जिसे उसने निर्धारित किया है। और सब्र अर्थात् धैर्य, जैसा कि इब्नु क़य्यिम अल-जौज़िय्या ने कहा हैःव्याकुलता का विपरीत है, अर्थात् आत्मा को व्याकुलता से रोकना, स्वयं को धैर्य का अभ्यस्त बनाना और धैर्य को अपनाने का प्रयास करना। और उमर बिन उस्मान अल-मक्की ने कहा: धैर्य यह है कि मनुष्य अल्लाह के साथ दृढ़ बना रहे और उसकी परीक्षा को प्रसन्नता और शांति के साथ स्वीकार करे।([32]) और धैर्य का स्थान और उसका उद्देश्य { ﮀ ﮁ} “आपके पालनहार के निर्णय के लिए” है अर्थात् उस सब पर धैर्य रखना जो आपके पालनहार ने आपके लिए निर्धारित किया है, चाहे वह आपको प्रदान की गई महान पैग़म्बरी की ज़िम्मेदारी हो, या उस मार्ग में आने वाली कठिनाइयाँ जो आप अपने लोगों को आमंत्रित करते हुए सहन करते हैं, और वह निर्णय जो अंततः आपके पक्ष में और उनके विरुद्ध होने वाला है, अर्थात् रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के लिए विजय और सफलता, तथा आख़िरत में जन्नत, और काफ़िरों के लिए पराजय और आख़िरत में नरक। इससे ईमान वाले, दावत देने वाले, मार्गदर्शक और शिक्षक को यह शिक्षा मिलती है कि वह अपने कार्य की कठिनाइयों और विरोधियों की विरोधात्मकता पर धैर्य रखे, यहाँ तक कि अल्लाह तआला अपना निर्णय सुना दे जो विजय, सफलता और महान प्रतिफल के रूप में प्रकट होगा।
फिर धैर्य का आदेश देने के पश्चात्, सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह ने नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को अल्लाह के नबी यूनुस बिन मत्ता अलैहिस्सलाम के समान होने से रोका: { ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ ﮉ } “और आप मछली वाले के समान न बनें, जब उसने पुकारा जबकि वह व्याकुल था।” अर्थात् उस व्यक्ति के समान न बनें जिसे हमने मछली का साथी बनाया, जो उसके पेट में ठहरा रहा यहाँ तक कि हमने उसे उससे बाहर निकाला। यह उनके अपनी क़ौम पर धैर्य न रखने के कारण हुआ। इब्न -ए- जरीर त़बरी रह़िमहुल्लाह तआला ने कहा: वह जिन्हें मछली के पेट में रोका गया, वे यूनुस बिन मत्ता अलैहिस्सलाम हैं। अर्थात् यदि आप इस दायित्व को छोड़ देंगे, तो आपका पालनहार भी आपको दंडित कर सकता है, जैसे उसने उन्हें दंडित किया और मछली के पेट में रोक दिया।([33]) और मछली के पेट में यह ठहराया जाना अल्लाह तआला की महान निशानियों में से एक है, जो उसकी पूर्ण शक्ति और उसके पूर्ण प्रबंधन को स्पष्ट करता है। और यह भी दर्शाता है कि आदेशों में ढील और विलंब करना, चाहे व्यक्ति चयनित ही क्यों न हो, उसे दंड से नहीं बचाता, किन्तु इससे उसका चयन समाप्त नहीं होता, क्योंकि अल्लाह तआला भली-भाँति जानता है कि वह किसे चुनता है। इससे यह भी ज्ञात होता है कि श्रेष्ठ लोगों से भी त्रुटि हो सकती है, और अल्लाह तआला उन्हें दंडित कर सकता है, किन्तु वे अपने उच्च स्थान पर बने रहते हैं, जब तक वे तौबा करते हैं, अल्लाह से डरते हैं और उसकी आज्ञा का पालन करते हैं। और इसमें यह भी शिक्षा है कि मनुष्य को, चाहे उसका स्थान कितना ही उच्च क्यों न हो, उपदेश और चेतावनी को स्वीकार करना चाहिए। यह स्वयं रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम हैं जिन्हें उनका पालनहार चेतावनी देता है, अतः किसी मनुष्य को उपदेश से घमंड नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे ग्रहण करना चाहिए विशेषतः क़ुरआन और पवित्र सुन्नत से ताकि पूरी उम्मत इस शिक्षा को समझे और उस पर अमल करे। यदि -मान लो- रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से भी कुछ ऐसा हो जाता जो अल्लाह की इच्छा के विपरीत होता, तो अल्लाह तआला उनके साथ भी दंड का व्यवहार करता, ताकि इस उपदेश की शक्ति और अधिक स्पष्ट हो जाए और ईमान वालों के लिए इसका प्रभाव प्रबल हो।
फिर अल्लाह तआला अपने नबी यूनुस अलैहिस्सलाम की उस अवस्था का वर्णन करता है जब उन्होंने शिक्षा ग्रहण की: { ﮆ ﮇ ﮈ ﮉ}“जब उन्होंने पुकारा जबकि वे अत्यन्त व्याकुल थे” अर्थात् उन्होंने अपने पालनहार को पुकारा, जबकि वे गहन दुःख और चिंता में थे, और उनका हृदय व्याकुलता से भरा हुआ था। जैसा कि अल्लाह सुब्हानहू व तआला (वह पवित्र और सर्वोच्च है) ने सूरह अल-अंबिया में इरशाद फ़रमाया:
{ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ} “तब उन्होंने अंधकारों में पुकारा कि तेरे सिवा कोई उपास्य नहीं है, तू पवित्र है, निश्चय ही मैं ही अत्याचारियों में से था।” अर्थात् जब वे मछली के पेट के अंधकार में पहुँच गए, तो उन्होंने अल्लाह तआला के समक्ष विनयपूर्वक प्रार्थना की, और सबसे पहले उसके एकत्व की घोषणा की, तब अल्लाह तआला ने उनकी तौबा को स्वीकार किया और उनकी प्रार्थना को स्वीकार कर लिया।
फिर अल्लाह तआला अपने नबी और रसूल यूनुस अलैहिस्सलाम पर अपने अनुग्रह का वर्णन करता है, जब उसने उनकी विनती को स्वीकार कर लिया, तो अपनी दया और कृपा से उनकी तौबा को स्वीकार किया। अतः सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह फ़रमाता है:
{ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ ﮔ } “यदि उसके पालनहार की कृपा उसे न प्राप्त होती, तो वह खुले मैदान में फेंक दिया जाता जबकि वह निंदित होता।” अर्थात् यदि अल्लाह तआला की कृपा ने अल्लाह के नबी यूनुस अलैहिस्सलाम को न पा लिया होता, उन्हें मछली के पेट से निकाल कर, जब यूनुस अलैहिस्सलाम विनय और तौबा करते हुए कहा:
{ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ} “तेरे सिवा कोई उपास्य नहीं, तू पवित्र है, निस्संदेह मैं ही अत्याचारियों में से था”, यदि ऐसा न होता {ﮑ} तो उन्हें अवश्य ही फेंक दिया जाता, अर्थात् मछली के पेट से निकाल कर { ﮒ} उजाड़ भूमि पर डाल दिया जाता, जहाँ कोई वनस्पति नहीं होती, {ﮓ ﮔ } “जबकि वह निंदित होता” अर्थात् वह अपने उस अपराध के कारण निंदा और दोष के योग्य होता, और अपने पालनहार की दया से दूर कर दिया जाता। इससे यह स्पष्ट होता है कि चाहे पाप कितना ही बड़ा क्यों न हो, अल्लाह तआला उस व्यक्ति को क्षमा कर देता है जो उसकी ओर लौटता है और तौबा करता है। और यह भी कि अल्लाह तआला किसी से भी, चाहे उसका स्थान कितना ही उच्च क्यों न हो, अवज्ञा को स्वीकार नहीं करता, अतः बंदे को चाहिए कि वह अल्लाह तआला की आज्ञापालन में स्थिर रहे।
और अपनी दया से उसने अपने नबी यूनुस अलैहिस्सलाम की तौबा को स्वीकार किया। अतः वह फ़रमाता है: { ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ}“तब उसके पालनहार ने उसे चुन लिया और उसे धर्मपरायणों में से कर दिया।” अर्थात् अल्लाह तआला ने उनकी तौबा स्वीकार की और उन्हें दो महान अनुग्रह प्रदान किए: पहलाः { ﮖ ﮗ}“उसके पालनहार ने उसे चुन लिया” और ‘इज्तिबा’ का अर्थ है विशेष रूप से चयन करना और शुद्ध कर लेना, अर्थात् उसे उसके पूर्व दोष से मुक्त कर दिया। बल्कि यह भी उसकी महान कृपा है कि उसने अपनी पालनहारिता के द्वारा उस पर विशेष ध्यान दिया। { ﮖ ﮗ}दूसराः
{ ﮘ ﮙ ﮚ} “और उसे धर्मपरायणों में से कर दिया” अर्थात् वे लोग जो आदेशों का पालन करते हैं और निषेधों से बचते हैं। इस प्रकार उनकी पैग़म्बरी बनी रही, और अल्लाह तआला ने उन्हें मार्गदर्शन दिया और सफल बनाया, यहाँ तक कि वे उसके नेक बंदों में से हो गए अर्थात् स्वयं भी नेक और दूसरों के लिए भी मार्गदर्शक। और { ﮙ }“मिन” का प्रयोग इस बात को दर्शाता है कि वे उन अनेक ईमान वालों में से एक हैं और अल्लाह का शुक्र है कि ऐसे लोग बहुत हैं।
फिर अल्लाह तआला सूरह अल-क़लम का समापन इस प्रकार करता है कि वह मुशरिकों के हृदयों में रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के प्रति तीव्र क्रोध और घृणा को स्पष्ट करता है। उसने इस अवस्था का अत्यन्त सूक्ष्म और स्पष्ट वर्णन किया है, जो इस बात को प्रकट करता है कि वे इस धर्म और रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से कितनी घृणा करते हैं हालाँकि उनके पास स्पष्ट प्रमाण, महान तर्क और रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का उत्तम आचरण उपस्थित था, वे उन्हें उनके बचपन से ही सत्यनिष्ठा, उत्तम चरित्र, ईमानदारी और सत्यवादिता के साथ जानते थे। किन्तु अहंकार और ईर्ष्या -अल्लाह तआला हमें उससे सुरक्षित रखे- ने उन्हें अंधा कर दिया। अतः अल्लाह जल्ला शानुहू फ़रमाता हैः
{ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ ﮧ } “और काफ़िर लोग तो ऐसे हो गए हैं कि जब वे यह उपदेश सुनते हैं तो अपनी नज़रों से आपको गिरा देने के निकट हो जाते हैं, और कहते हैं कि यह तो निश्चय ही पागल है।” अर्थात् हे रसूल! आपके प्रति उन काफ़िरों की स्थिति इस सीमा तक पहुँच गई थी कि वे अपने धर्म के प्रति आपकी दावत और अपनी तीव्र घृणा के कारण आपको अपनी नज़रों से गिरा देना (परास्त कर देना) चाहते थे। यहाँ आयत में { ﮜ ﮝ }“और वे निकट हैं कि...” के प्रयोग से उस निकटता की अतिशयोक्ति व्यक्त हुई है, जिस पर वे काफ़िर पहुँच चुके थे। { ﮞ ﮟ}अर्थात वे मुशरिक, जो सत्य को स्वीकार करने और इस्लाम में प्रविष्ट होने से स्वयं को रोकते हैं और इस दीन व रसूल के प्रति अपने अंतर्मन में विद्वेष पाले हुए हैं। { ﮠ }“वे आपके कदम उखाड़ दें” का अर्थ है: वे आपको आपके स्थान से विचलित कर दें, आपको समाप्त कर दें, आपको दूर हटा दें और अल्लाह के संदेश को लोगों तक पहुँचाने के जिस उच्च पद और गरिमा पर आप आसीन हैं, वहां से आपको विमुख कर दें। और आपके प्रति उनके इस कुत्सित मंतव्य का स्रोत उनकी आँखों में स्पष्ट झलकता है { ﮠ ﮡ }“वे अपनी नज़रों से आपके कदम उखाड़ दें” । तात्पर्य यह है कि घृणा की तीव्रता के कारण उनके देखने का ढंग ऐसा है मानो वह पैरों को डगमगा दे और व्यक्ति गिर पड़े। इब्न अल-जौज़ी रह़िमहुल्लाह ने कहा है: यह अरबों की बोलचाल में प्रचलित है, जैसे कोई कहता है: अमुक व्यक्ति ने मुझे ऐसी दृष्टि से देखा कि मानो वह मुझे पछाड़ ही देगा।([34]) यह इस तथ्य की पुष्टि करता है कि वे आपको उस मार्ग से हटाने और समाप्त करने की पराकाष्ठा तक पहुँच चुके थे जिस पर आप दृढ़ हैं। अतः जब वे आपको देखते हैं, तो उनकी आँखों में व्याप्त चरम ईर्ष्या और शत्रुता से ऐसा प्रतीत होता है मानो वे अपने मनोरथ की सिद्धि (आपको हानि पहुँचाने) की चेष्टा कर रहे हों।
तत्पश्चात, अल्लाह तआला स्पष्ट करता है कि उनके इस प्रकोप के भड़कने का कारण {ﮢ ﮣ ﮤ } “जब उन्होंने इस नसीहत/क़ुरआन को सुना” है। अर्थात जिस समय वे आपसे इस महान क़ुरआन का श्रवण करते हैं, तभी उनकी यह घृणा प्रज्वलित होती है। यह क़ुरआन के सत्य और श्रोताओं पर उसके प्रभाव के प्रति उनकी तीव्र अरुचि को दर्शाता है। फिर वे आपके हृदय और दूसरों के हृदयों को उससे फेरने का प्रयास करते हैं, इस प्रकार कि वे आपको पागल कहकर वर्णित और संबोधित करते हैं { ﮥ ﮦ ﮧ } “और वे कहते हैं कि निस्संदेह यह तो अवश्य ही पागल है” अतः वे जो कुछ आप पढ़ते हैं, उसे पागलपन से जोड़ते हैं, ताकि उनका यह वर्णन रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को भी सम्मिलित कर ले और क़ुरआन की आयतों पर भी आक्षेप कर सके। जबकि यह आक्षेप उस बात के सर्वथा विपरीत है जिसे वे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और क़ुरआन के बारे में भली-भाँति जानते हैं। उनके हृदय इस सत्य का इन्कार नहीं करते, विशेषतः इसलिए कि वे शुद्ध अरब हैं, किन्तु वे इस प्रकार इसलिए करते हैं कि वे सत्य को स्वीकार करने से बच सकें और लोगों को उससे दूर कर दें, यह सब ईर्ष्या और घमण्ड के परिणामस्वरूप है। इससे यह स्पष्ट होता है कि किसी भी क्षेत्र में सत्य को स्वीकार करने के सबसे बड़े अवरोधों में ईर्ष्या और अहंकार प्रमुख हैं। जब यह स्थिति अल्लाह के वचन और उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के साथ उत्पन्न हो सकती है जो उत्तम आचरण से युक्त थे तो फिर साधारण मनुष्यों के साथ कैसे नहीं होगी? और अन्य उन विषयों में कैसे नहीं होगी जिनमें न कुफ़्र का परिणाम होता है और न दण्ड का? इससे सावधान रहने का संकेत मिलता है, तथा आत्मा को अनुशासित और प्रशिक्षित करने के महत्व का बोध होता है कि वह सत्य को स्वीकार करे और उसे ग्रहण करे, चाहे वह किसी के द्वारा भी प्रस्तुत किया गया हो।
फिर अल्लाह तआला उनके इस कथन और झूठे आरोप का खण्डन करता है, अपने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की प्रशंसा करके और जो कुछ वह़्य (ईश्वरीय संदेश) उतारा गया है उसकी पुष्टि करके, जिनमें सर्वप्रमुख क़ुरआन है। अतः अल्लाह तआला ने कहा { ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭ }“और यह (क़ुरआन) तो समस्त संसारों के लिए केवल एक उपदेश है।” अर्थात यह महान क़ुरआन, और यह वह़्य जो पवित्र सुन्नत के रूप में है, तथा वह सब जिसकी ओर रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम उन्हें बुलाते हैं {ﮫ ﮬ ﮭ }“यह तो समस्त संसारों के लिए केवल एक उपदेश है।” यह अल्लाह तआला की ओर से है। {ﮭ} “संसारों” का उल्लेख इसलिए किया गया है ताकि इस धर्म के सभी उत्तरदायी प्राणियों -मनुष्यों और जिन्नों- को सम्मिलित कर लिया जाए। अल्लाह तआला का यह कथन { ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭ }“और यह तो समस्त संसारों के लिए केवल एक उपदेश है” इस बात का विशेष बलपूर्वक संकेत देता है कि रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम जो कुछ क़ुरआन और अन्य माध्यमों से लाए हैं, वह { ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ }“केवल उपदेश ही है” अर्थात उसमें केवल शिक्षाएँ, मार्गदर्शन, विधि-विधान, नैतिकताएँ, शिष्टाचार और एक पूर्ण जीवन-व्यवस्था है, जो समस्त संसारों के लिए है, क्योंकि यह उन्हें उनके कर्तव्यों का स्मरण कराती है। इस प्रकार इसके अतिरिक्त वे जो कुछ भी कल्पना करते हैं या मिथ्या आरोप लगाते हैं, वह सब निरस्त हो जाता है। यह क़ुरआन क़यामत तक के लिए मानवता का संशोधन और मार्गदर्शन है। अतः क़ुरआन सत्य का स्मरण कराने वाला है और यह बताने वाला है कि समस्त प्राणियों पर उनके पालनहार की ओर से क्या दायित्व हैं। और जो कोई जानना, सीखना और स्मरण करना चाहता है, उसके लिए क़ुरआन महान ही साधन है। अतः रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम केवल समस्त संसारों के लिए स्मरण कराने वाले हैं, उन प्रमाणों और तर्कों के साथ जो अल्लाह तआला ने उन्हें प्रदान किए हैं।
और मैं अल्लाह तआला का गुणगान करता हूँ और उसका आभार प्रकट करता हूँ कि उसने मुझे इस कार्य के सम्मान से विभूषित किया और मुझे सूरह क़लम को पूर्ण करने की तौफ़ीक़ प्रदान की। हे हमारे पालनहार! तू हमसे इसे स्वीकार कर, निस्संदेह तू ही सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है, और हमारी तौबा क़बूल कर, निस्संदेह तू ही अत्यन्त तौबा स्वीकार करने वाला, अत्यन्त दयालु है। और समस्त प्रशंसा अल्लाह के लिए है, जो समस्त संसारों का पालनहार है, तथा हमारे नबी मुह़म्मद और उनके समस्त परिवार पर शान्ति और कृपा हो।
([1]) देखें: क़ुरत़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़कामिल क़ुरआन” (1/ 109)।
([2]) पिछला संदर्भ (1/ 109)।
([3]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (1/ 17)।
([4]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 147)।
([5]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 65)।
([6]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 145)।
([7]) देखें: क़ुरत़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़कामिल क़ुरआन” (18/ 147)।
([8]) देखें: सअदी की पुस्तक “तैसीर अल-करीम अर-रह़मान फ़ी तफ्स़ीरि कलाम अल-मन्नान” (5/ 285)।
([9]) देखें: इब्न -ए- कस़ीर की पुस्तक “तफ़्सीर अल-क़ुरआन अल-अज़ीम” (4/ 429)।
([10]) देखें: स़ह़ीह़ मुस्लिम, ह़दीस़ संख्या (746)।
([11]) देखें: इब्न -ए- तैमिय्या की पुस्तक “मज्मूउर् रसाइल अल-कुब्रा” (1/ 234)।
([12]) देखें: क़ुरत़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़कामिल क़ुरआन” (14/ 191)।
([13]) देखें: शौकानी की पुस्तक “फ़त्ह़ुल क़दीर” (4/ 325)।
([14]) देखें: इब्न -ए- आशूर की पुस्तक “अत-तह़रीर वत-तनवीर” (9/ 159)।
([15]) देखें: इब्न -ए- कस़ीर की पुस्तक “तफ़्सीर अल-क़ुरआन अल-अज़ीम” (4/ 430)।
([16]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 170-171)।
([17]) देखें: क़ुरत़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़कामिल क़ुरआन” (18/ 155)।
([18]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 69)।
([19]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 172)।
([20]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 71)।
([21]) देखें: क़ुरत़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़कामिल क़ुरआन” (18/ 158)।
([22]) देखें: इब्न -ए- कस़ीर की पुस्तक “तफ़्सीर अल-क़ुरआन अल-अज़ीम” (4/ 433)।
([23]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 182)।
([24]) देखें: क़ुरत़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़कामिल क़ुरआन” (18/ 159)।
([25]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 196)।
([26]) देखें: शौकानी की पुस्तक “फ़त्ह़ुल क़दीर” (5/ 275)।
([27]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 75)।
([28]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 188)।
([29]) देखें: शौकानी की पुस्तक “फ़त्ह़ुल क़दीर” (5/ 275)।
([30]) देखें: स़ह़ीह़ बुख़ारी, ह़दीस़ संख्या (4919)।
([31]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 197)।
([32]) देखें: इब्नुल क़य्यिम की पुस्तक “उद्दतुस़्स़ाबिरीन” (17)।
([33]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 199)।
([34]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 77)।