मक्की · ४० आयतें · ७८
अन-नबा
النبأ
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
{ﭑ ﭒ ﭓ ﭔ ﭕ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ ﭞ ﭟ ﭠ ﭡ ﭢ ﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ ﭪ ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸ ﭹ ﭺ ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ} [سورة النبأ:1-16].
(वे आपस में किस विषय में प्रश्न कर रहे हैं? बहुत बड़ी सूचना के विषय में। जिसमें मतभेद कर रहे हैं। निश्चय वे जान लेंगे। फिर निश्चय वे जान लेंगे। क्या हमने धरती को पालना नहीं बनाया? और पहाड़ों को खूंटे (कीलें) नहीं बनाया? तथा तुम्हें जोड़े-जोड़े पैदा किया। तथा तुम्हारी निद्रा को स्थिरता (आराम) बनाया। और रात का वस्त्र बनाया। और दिन को कमाने के लिए बनाया। तथा हमने तुम्हारे ऊपर सात दृढ़ आकाश बनाए। और एक दमकता दीप (सूर्य) बनाया। और बादलों से मूसलाधार वर्षा की। ताकि उससे अन्न और वनस्पति उपजाएँ। और घने-घने बाग़ उगाएँ)।
सूरह नबा का आरंभ एक प्रश्नात्मक शैली एवं नकारात्मक-आश्चर्यसूचक प्रश्न से होता है, जो इस बात पर है कि मुश्रिक लोग किस विषय में प्रश्न कर रहे थे और आपस में किस बात पर चर्चा कर रहे थे। इस प्रश्न के माध्यम से उस विषय की भयावहता, गंभीरता और महत्त्व को उजागर किया गया है, जिसके बारे में वे एक-दूसरे से पूछ रहे थे।
अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: {ﭑ ﭒ } “वे किस विषय में एक-दूसरे से प्रश्न कर रहे हैं?” अर्थात ये लोग किस वस्तु के विषय में पूछ रहे हैं? किस मामले और किस प्रसंग पर ये आपस में सवाल-जवाब कर रहे हैं? यह शैली आश्चर्य और अस्वीकार के अर्थ में है, अर्थात उनकी इस जिज्ञासा पर हैरानी और उससे इनकार प्रकट किया गया है। यहाँ इस दिव्य प्रसंग में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वे किस विषय में पूछ रहे थे। अल्लाह तआला ने उसे प्रश्नवाचक रूप में प्रस्तुत किया, बिना उसके विषय को तत्काल स्पष्ट किए, ताकि ध्यान आकृष्ट हो, उनकी बुद्धियाँ और चित्त उस ओर उन्मुख हों, और उनके हृदय उसकी ओर मुड़ जाएँ। इस प्रकार अल्लाह तआला का कथन {ﭑ ﭒ } “वे किस विषय में प्रश्न कर रहे हैं?” आगे आने वाले कथन के लिए उत्सुकता और कौतूहल उत्पन्न करता है, जिससे उनके प्रश्न का केंद्र, अल्लाह तआला के पूर्ण ज्ञान का विस्तार, उनकी वास्तविक स्थिति और उनके प्रश्न का विषय उजागर हो सके।
इसके पश्चात अल्लाह तआला ने उस विषय की महानता और गंभीरता को स्पष्ट करते हुए फ़रमाया: { ﭔ ﭕ ﭖ } “महान समाचार के विषय में।” अर्थात वे एक अत्यंत महान और महत्वपूर्ण समाचार के विषय में प्रश्न कर रहे हैं। “नबा” शब्द ऐसे समाचार के लिए प्रयुक्त होता है जो अत्यंत महत्वपूर्ण, प्रभावशाली और महान हो, जिसकी जानकारी अत्यधिक आवश्यक और निर्णायक हो। राग़िब अल-अस्फ़हानी रह़िमहुल्लाह कहते हैं: “नबा वह समाचार है जिसमें महान लाभ हो, जिससे निश्चित ज्ञान या प्रबल अनुमान प्राप्त हो। मूलतः हर सूचना को ‘नबा’ नहीं कहा जाता, जब तक कि उसमें ये तीनों गुण न पाए जाएँ। और जिस समाचार को ‘नबा’ कहा जाए, उसका अधिकार यह है कि वह असत्य से पूर्णतः रहित हो, जैसे कि मुतवातिर समाचार।”([1])
अतः वे लोग एक महान समाचार के विषय में प्रश्न कर रहे हैं। अल्लाह तआला ने उसे महानता से विशेषित करते हुए कहा: { ﭔ ﭕ ﭖ } “महान समाचार के विषय में”, ताकि आगे के कथन में उत्सुकता और बढ़े और यह स्पष्ट हो सके कि वह कौन-सा समाचार है, जिसे इस महानता के साथ वर्णित किया गया है।
फिर अल्लाह तआला ने उस समाचार का ऐसा वर्णन किया, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि उसकी महानता और उनकी दृष्टि में उसकी कठोरता का एक पहलू यह भी है कि उसने उन्हें उसी विषय में आपसी मतभेद में उलझा दिया। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया:
{ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ } “जिस विषय में वे परस्पर मतभेद कर रहे हैं।” अर्थात यह वही महान समाचार है, जिसने उन्हें इस सीमा तक व्यस्त और उलझा दिया कि वे उसके विषय में आपस में मतभेद करने लगे। यानी वे उसके संबंध में भ्रमित हो गए, उनमें से कोई उसे सत्य मानने वाला है और कोई उसे झुठलाने वाला। इस प्रकार वे एक-दूसरे से भिन्न मत रखने लगे। यह स्थिति इस बात का प्रमाण है कि उस समाचार ने उन्हें अत्यंत प्रभावित और चकित कर दिया था, और उनकी आपसी बातचीत और चर्चाएँ उसी महान समाचार के इर्द-गिर्द केंद्रित हो गई थीं। इस प्रकार दिव्य वाणी ने तशवीक़ की शैली (उत्सुकता उत्पन्न करने की शैली) का प्रयोग किया, ताकि उस महान समाचार की महत्ता को और अधिक स्पष्ट किया जा सके, जिसने लोगों को पूरी तरह व्यस्त कर दिया। वह उनके सभा-स्थलों और बैठकों का मुख्य विषय बन गया, उनमें से कुछ उसे सत्य मानने वाले थे, कुछ उसे अस्वीकार करने वाले थे, और कुछ ऐसे थे जो भ्रम और स्तब्धता में पड़ गए थे। यह शैली अत्यंत उच्च कोटि की उत्सुकता उत्पन्न करने वाली है, जो इस बात को स्पष्ट करती है कि महान क़ुरआन की वाणी-शैली कितनी महान है, और यह कि उसके कथन की विधियाँ स्वयं इस सत्य की पुष्टि करती हैं कि यह वाणी केवल और केवल अल्लाह ही की ओर से हो सकती है, जो प्रभुत्वशाली और परम बुद्धिमान है।
विद्वानों ने इस विषय में, जिसमें वे सत्य मानने वाले और अस्वीकार करने वाले के रूप में विभक्त हो गए, विभिन्न मत प्रस्तुत किए हैं। कुछ विद्वानों के अनुसार इससे अभिप्राय क़ुरआन है, और कुछ के अनुसार इससे तात्पर्यः क़ियामत के दिन, तथा उसमें होने वाले पुनरुत्थान, हिसाब और प्रतिफल से है, और कुछ के अनुसार इससे अभिप्रायः नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का पैग़म्बरी (दूतत्व) के लिए भेजा जाना है। आदरणीय इब्ने अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा से वर्णित है किः इससे अभिप्राय क़ुरआन है। इसका प्रमाण अल्लाह तआला का यह कथन है:{ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ} “कह दीजिए: वह एक महान समाचार है, जिससे तुम विमुख हो।” अतः क़ुरआन एक समाचार है, एक सूचना है, और कथाओं का संग्रह है, और वह एक महान समाचार है, अत्यंत महान प्रतिष्ठा वाला।([2]) और मुजाहिद तथा क़तादा ने भी इस महान समाचार के विषय में कहा है कि इससे अभिप्राय क़ुरआन है। और यह भी कहा गया है कि इससे तात्पर्य मृत्यु के बाद पुनर्जीवन है। यह मत भी क़तादा का ही है। तथा इब्न -ए- ज़ैद ने कहा है किः इससे अभिप्राय क़ियमात का दिन है ([3]), तथा यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे अभिप्रायः नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का विषय है, जैसा कि ज़ज्जाज ने इसे वर्णित किया है([4]), अर्थात यह प्रश्न कि उन्हें पैग़म्बर बनाकर भेजे जाने का क्या महत्व है, और जो महान क़ुरआन उन पर अवतरित किया गया है उसका क्या स्थान है। इस प्रकार दिव्य संदर्भ की सूक्ष्मता और संरचनात्मक चमत्कार का एक पहलू यह है कि ये सभी अर्थ आपस में असंगत नहीं हैं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं। वे क़ुरआन महान से भी स्तब्ध थे, और उस संदेश से भी जो रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम उनके पास लेकर आए थे, और स्वयं रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के व्यक्तित्व से भी, और इसी प्रकार वे इस बात से भी स्तब्ध थे कि पुनरुत्थान, हिसाब और प्रतिफल जैसी कोई वास्तविकता भी है।
इसके बाद दिव्य वाणी उन लोगों के प्रत्युत्तर की ओर बढ़ती है, जिन्होंने सत्य को मानने वालों का विरोध किया, उसे झुठलाया, सत्य का इनकार किया, और उन लोगों का भी विरोध किया जिन्होंने उसे स्वीकार किया और उस पर ईमान लाए। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﭝ ﭞ } “कदापि नहीं! शीघ्र ही वे जान लेंगे।” अर्थात यह एक निश्चित और दृढ़ घोषणा है कि ये अस्वीकार करने वाले अवश्य जान लेंगे, जब अल्लाह तआला उनके सामने अपने कर्मों को प्रकट करेगा। उस समय वे अपने इनकार का परिणाम जान लेंगे, क़ुरआन महान को झुठलाने का, रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को अस्वीकार करने का, पुनरुत्थान का इनकार करने का, और अल्लाह तआला की समस्त दलीलों तथा उसके सीधे मार्ग वाले धर्म का विरोध करने का।
दिव्य वाणी “कल्ला” शब्द से आरंभ हुआ है, जो इनकार करने वालों के इनकार की शुद्धता को पूर्णतः नकार देता है, उस विषय में जिसमें उन्होंने सत्य को मानने वालों से मतभेद किया था। यह शब्द उनकी नुबुव्वत, क़ुरआन महान, पुनरुत्थान और प्रतिफल के इनकार को पूर्ण रूप से असत्य सिद्ध करता है। साथ ही यह उनके भ्रष्ट विश्वास के निराकरण, उनके प्रति उत्तर और प्रत्युत्तर, तथा उनके लिए चेतावनी और कठोर प्रतिषेध भी है। इस प्रकार { ﭝ} “कल्ला” शब्द ने अपने स्थान पर इन सभी अर्थों को पूर्ण रूप से समाहित कर लिया। यह सब इस बात को स्पष्ट करता है कि दिव्य वाणी अपने उद्देश्यों की पूर्णता को किस प्रकार अत्यंत सूक्ष्म, प्रभावशाली और सुदृढ़ अभिव्यक्ति शैलियों के माध्यम से साकार करती है, जो न केवल उसके अर्थ में बल्कि उसकी संरचना, शैली की भव्यता और तर्कों की शक्ति में भी क़ुरआन के चमत्कार को प्रकट करती हैं।
और उस (अल्लाह) की बुद्धिमत्ता में से यह भी है कि अल्लाह तआला ने यह बात छिपाकर रखी कि वे क्या जानेंगे { ﭝ ﭞ } “कदापि नहीं, वे शीघ्र जान लेंगे” ताकि उस विषय की महानता और भयावहता प्रकट हो, कठोर चेतावनी की शक्ति उजागर हो, और उन्हें उसके समय के अज्ञात होने के कारण निरंतर भय में रखा जाए। साथ ही यह चेतावनी उनके लिए इस संसार में जो कुछ होने वाला है और परलोक में जो कुछ उनके साथ घटित होगा, उन दोनों को समाहित कर ले। यह शैली अत्यंत महान है और उसकी वाणी की शक्ति को दर्शाती है, जो उन्हें कठोरता से रोकने और झकझोरने के लिए है, ताकि वे अपने विचारों पर पुनः विचार करें।
इसके पश्चात अल्लाह तआला ने उस बात की सत्यता को और अधिक दृढ़ता से प्रमाणित किया, जिसके विषय में वे प्रश्न कर रहे थे, और उस बात के घटित होने की पुष्टि की, जिसका वे इनकार कर रहे थे, तथा जिस विषय में वे आपस में मतभेद कर रहे थे। यह चेतावनी को एक उच्च स्तर से और भी दृढ़ स्तर तक ले जाना है, अर्थात पूर्ण निश्चय और दृढ़ता की शैली में यह कथन करना कि { ﭠ ﭡ ﭢ } “फिर कदापि नहीं, वे अवश्य जान लेंगे।” अर्थात वास्तव में और निस्संदेह वे यह जान लेंगे, ताकि उन्हें भली-भांति विश्वास हो जाए कि बात वैसी नहीं है जैसी वे इनकार के रूप में कहते हैं। वे अपने इनकार का परिणाम अवश्य देखेंगे, जो उनके पास आए हुए सत्य की पुष्टि करेगा। यह एक चेतावनी के बाद दूसरी चेतावनी है, ताकि उन्हें कठोरता से रोका और भयभीत किया जाए। इब्न -ए- आशूर रह़िमहुल्लाह कहते हैं किः यह चेतावनी में क्रमिक उन्नति है, क्योंकि { ﭠ} “फिर” शब्द द्वारा जब दूसरे वाक्य को जोड़ा गया, तो यह स्तरगत क्रम के लिए है, अर्थात बाद वाला कथन प्रभाव और प्रस्तुति में पहले कथन से अधिक उच्च स्तर का है।([5]) यह इस बात को स्पष्ट करता है कि अल्लाह तआला की नसीहत कितनी शक्तिशाली और उन्हें रोकने वाली है।
इसके बाद अल्लाह तआला उन्हें अपनी ब्रह्मांडीय निशानियों की ओर ले जाता है, ताकि वे उनमें निहित उपदेशात्मक संकेतों पर विचार करें, जो हर वस्तु में अल्लाह तआला की महान शक्ति को स्पष्ट करते हैं, और जिनमें मृत्यु के बाद पुनरुत्थान भी सम्मिलित है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: {ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ} “क्या हमने पृथ्वी को बिछी हुई शैय्या नहीं बनाया?” अर्थात क्या तुम्हारे पालनहार ने, अपनी कृपा और महान व्यवस्था के साथ, तुम्हारे लिए पृथ्वी को समतल, विस्तृत और सुसज्जित नहीं बनाया, ताकि तुम उस पर स्थिर रह सको और वह तुम्हारे लिए निवास-स्थल बने? फिर तुम उसकी ब्रह्मांडीय दलीलों और उन आयतों का इनकार कैसे कर सकते हो जो तुम्हें पढ़कर सुनाई जाती हैं? तुम क़ुरआन और पुनरुत्थान का इनकार करते हो और उसके सिवा दूसरों की उपासना करते हो, जिन्होंने तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं बनाया। यह स्थिति इस बात की मांग करती है कि तुम अपने आचरण पर पुनर्विचार करो, अपने पालनहार की आज्ञाकारिता के द्वारा इस महान उपकार और उस विशेष सम्मान का आभार प्रकट करो, जो इस मनुष्य को प्रदान किया गया है, उसके रसूल की आज्ञा का पालन करो, क़ुरआन को सत्य मानो, और पुनरुत्थान, मरणोंपरांत उठाया जाना, हिसाब और प्रतिफल पर विश्वास रखो।
यह प्रश्न आश्चर्य प्रकट करने वाला है, जो उनके आचरण और उनके पालनहार की निशानियों के बीच के विरोधाभास को उजागर करता है। {ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ} “क्या हमने धरती को बिछौना नहीं बनाया?” यह ऐसा प्रश्न है जो चिंतन और मनन को उकसाता है, और इस बात की ओर प्रेरित करता है कि वे जो कुछ अपनी आँखों से देखते और जिसके साथ जीवन व्यतीत करते हैं, उसमें निहित पूर्ण शक्ति के माध्यम से उस परोक्ष ज्ञान पर विश्वास करें, जिसे अल्लाह तआला का रसूल उन्हें क़ुरआन महान के माध्यम से मृत्यु के बाद पुनरुत्थान के समाचार के रूप में सुनाता है। यह सब इस बात को स्पष्ट करता है कि पृथ्वी की रचना, उसकी समतलता और उसका संतुलन किस प्रकार प्रश्नात्मक शैली में प्रस्तुत कर ध्यान आकर्षित किया गया है। यह शैली बुद्धि को विचार और चिंतन के लिए जाग्रत करती है, ताकि वह सत्य, सही मार्ग और सद्बुद्धि की ओर लौट आए। तब मनुष्य सीखता है कि उसे कैसे विचार करना है, अपनी बुद्धि को कैसे उन्नत करना है, और उस परोक्ष सत्य को, जिसकी सूचना अल्लाह तआला अपने बंदों को देता है, प्रत्यक्ष ब्रह्मांडीय प्रमाणों के माध्यम से कैसे परखना है। निश्चय ही तुम्हारा रब एवं पालनहार ही वह है, जिसने तुम्हारे लिए पृथ्वी को बिछा हुआ और विस्तृत बनाया, ताकि वह मानव जीवन और उसकी आवश्यकताओं के अनुकूल हो सके। यह अनुकूलता की प्रक्रिया स्वयं में अल्लाह तआला की पूर्ण और सर्वोच्च शक्ति की एक महान निशानी है।
बयान -ए- करीम (दिव्य वाणी) की सूक्ष्मताओं में से एक यह भी है कि इस प्रसंग में मनुष्यों पर किए गए उपकारों की व्यापकता को अत्यंत सूक्ष्म ढंग से प्रकट किया गया है।
{ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ} “क्या हमने पृथ्वी को शैय्या नहीं बनाया?” अर्थात अल्लाह तआला ने पृथ्वी को तुम्हारे लिए बिछा हुआ, समतल और विस्तृत बनाया, तुम्हारे लिए और उन सभी वस्तुओं के लिए जो तुम्हारे साथ जीवन व्यतीत करती हैं, ताकि वह बिना किसी अपवाद के सबको समाहित कर सके और पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक प्राणी को अपने भीतर समेट ले। इस कथन में पृथ्वी का गुण स्पष्ट किया गया है कि वह { ﭧ } “मिहाद” है, अर्थात बिछी हुई शैय्या के समान है, ताकि तुम उस पर स्थिर रह सको, आवागमन कर सको, निर्माण कर सको, उसमें निवास करो और उस पर खेती कर सको, और वह तुम्हारे लिए सर्वोत्तम स्थिरता का स्थान बने, जिसमें तुम्हारे लिए कोई कष्ट या बाधा न हो। ऐसी पूर्ण अनुकूलता का होना किसी सृष्टिकर्ता के बिना असंभव है। इस तर्क का निष्कर्ष यह निकलता है कि तुम उसके अतिरिक्त दूसरों की उपासना कैसे करते हो, और उसके सिवा किसी और को पूज्य कैसे ठहराते हो। तुम निर्बल की उपासना कैसे करते हो और उस शक्तिशाली सृष्टिकर्ता को कैसे छोड़ देते हो, जिसने तुम्हें यह समतल और संतुलित पृथ्वी प्रदान की? और इतनी महान ब्रह्मांडीय निशानियों के होते हुए तुम पुनरुत्थान का इनकार कैसे कर सकते हो? यह कथन बुद्धि को पुनर्विचार और पुनः मनन की ओर प्रेरित करता है, और उससे उत्पन्न होने वाले विश्वास तथा महान सृष्टिकर्ता के प्रति पूर्ण समर्पण की ओर ले जाता है।
यह एक ऐसी सत्य सूचना है जो सत्य के अभिलाषी बुद्धिमानों की बुद्धि को झकझोर देती है। यहाँ यह भी ध्यान देने योग्य है कि इस प्रसंग में “خَلَقَ” “सृजन किया” शब्द का प्रयोग नहीं किया गया, बल्कि { ﭥ } “बनाया” शब्द का प्रयोग किया गया। क्योंकि “सृजन” का अर्थ केवल अस्तित्व में लाना होता है, जबकि “बनाया” शब्द व्यापक अर्थ रखता है, जिसमें सृजन करना, रचना करना, उत्पन्न करना, रूप देना और अधीन कर देना, ये सभी सम्मिलित हैं। जैसा कि राग़िब अल-अस्फ़हानी और अन्य विद्वानों ने उल्लेख किया है कि: यह शब्द “فَعَلَ” “किया” और “صَنَعَ” “أنْشَأ” “صَيَّرَ” “سَخَّرَ”अर्थात “बनाया” तथा इनके समान अन्य शब्दों से भी अधिक व्यापक है।([6]) “جَعَلَ” “बनाया” का अर्थ है कार्य किया, तैयार किया और रूप प्रदान किया, और “جَعَلَ” “बनाया” का एक अर्थ “सृजन किया” भी है।([7]) अतः यह शब्द इस बात को दर्शाता है कि उसने तुम्हारे लिए बनाया, तुम्हारे लिए सृजित किया, तुम्हारे लिए रूप दिया और तुम्हारे लिए अस्तित्व में लाया, ताकि इसमें सृजन और अधीनता, दोनों के अर्थ सम्मिलित हो जाएँ। यह एक अत्यंत सूक्ष्म भाषिक बिंदु है, बल्कि एक महान वाग्मय और भाषिक चमत्कार है। और इस दिव्य संदर्भ की सुंदरता में से यह भी है कि { ﭥ } “हमने बनाया” क्रिया को अल्लाह तआला की ओर नून (ن)के साथ संबद्ध किया गया है, जो क्रिया के आरंभ में आता है और अल्लाह तआला की ओर लौटता है {ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ} “क्या हमने पृथ्वी को शैय्या नहीं बनाया?” इससे यह अर्थ स्पष्ट होता है कि इसके बाद आने वाला सारा सृजन, अधीनता और व्यवस्था केवल उसी के लिए विशिष्ट है। अतः अल्लाह तआला की पुस्तक में प्रत्येक वस्तु हर दृष्टि से चमत्कारपूर्ण है।
इसके पश्चात पृथ्वी की रचना के साथ पर्वतों की रचना का उल्लेख किया गया। अल्लाह तआला ने कहाः { ﭩ ﭪ } कि उसने पर्वतों को खूंटों के समान बनाया। अर्थात पर्वत पृथ्वी के लिए वैसे ही हैं जैसे खूंटे वस्तुओं को थामे रखते हैं, जैसे किसी भवन की नींव। अल्लाह तआला ने पर्वतों को इस प्रकार बनाया कि वे पृथ्वी को थामे रखें, ताकि वह डगमगाए नहीं। इस महान रचना और व्यवस्था में किया गया यह प्रबंध, हे मनुष्यो, तुम्हारे लिए पुनरुत्थान पर हमारी पूर्ण शक्ति को स्पष्ट करता है। यह मनुष्य के भीतर तुलना और तर्क की भावना को जाग्रत करता है कि जिसने इस सृष्टि को इस महान व्यवस्था के साथ उत्पन्न किया, वह निश्चित रूप से मनुष्य को मृत्यु के बाद उसी रूप में पुनः उत्पन्न करने की पूर्ण क्षमता रखता है। बल्कि उसकी शक्ति, जिसकी महिमा अत्यंत महान है, इससे कहीं अधिक व्यापक और उच्च है। वर्तमान स्थिति के प्रमाण ही तुम्हारे लिए अदृश्य पर विश्वास करने के लिए पर्याप्त हैं।
फिर अल्लाह तआला अपने बंदों की सोच, ध्यान और चिंतन को उनकी अपनी ओर मोड़ता है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: {ﭬ ﭭ} “और हमने तुम्हें जोड़ों में पैदा किया।” अर्थात तुम्हारे पालनहार ने तुम्हें नर और नारी के रूप में, विभिन्न प्रकारों और विभिन्न रंगों में उत्पन्न किया। महान विद्वान क़ुर्तुबी रह़िमहुल्लाह { ﭭ} “अज़वाज” के अर्थ के बारे में कहते हैं किः इसका अर्थ है विभिन्न प्रकार, जैसे पुरुष और स्त्री। और यह भी कहा गया है कि इससे रंगों का भेद अभिप्रेत है। तथा यह भी कहा गया है कि इसमें हर प्रकार की जोड़ी सम्मिलित है, जैसे सुंदर और असुंदर, लंबा और छोटा, ताकि अवस्थाएँ भिन्न हों, उनसे शिक्षा प्राप्त की जाए, श्रेष्ठ व्यक्ति कृतज्ञता प्रकट करे और कमतर व्यक्ति धैर्य धारण करे।([8]) यह कथन इस जोड़ीदार व्यवस्था पर चिंतन को उभारता है और उस विविधता पर ध्यान दिलाता है, जिसके माध्यम से परस्पर पूरकता उत्पन्न होती है। स्त्री पुरुष की पूरक है, निर्धन अपनी कमी को धनवान के पास उपलब्ध साधनों से पूरा करता है, और धनवान अपने कर्मों की कमी को निर्धन के परिश्रम और सेवा के माध्यम से पूरा करता है। यह परस्पर पूरकता की एक ऐसी श्रृंखला है जो उस व्यक्ति के लिए कभी समाप्त नहीं होती, जो गहराई से चिंतन करता है। ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि यह संपूर्ण व्यवस्था अल्लाह तआला की ओर से है, जो हर वस्तु पर पूर्ण सामर्थ्य रखता है, और जिसकी उपासना के अतिरिक्त किसी की भी उपासना उचित नहीं। और यह भी कि उसने अदृश्य के विषय में जो कुछ बताया है, वह पूर्ण सत्य है और उस पर ईमान लाना अनिवार्य है। और यह क़ुरआन अपने इस महान और सूक्ष्म ज्ञान के साथ केवल अल्लाह तआला की ओर से ही हो सकता है। इसे न कोई मनुष्य रच सकता है और न ही मनुष्य और जिन्न मिलकर भी ऐसा कर सकते हैं। जैसा कि अल्लाह तआला ने सूरह इस्रा में फ़रमाया:
{ﭜ ﭝ ﭞ ﭟ ﭠ ﭡ ﭢ ﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ ﭪ ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ}
“कह दीजिए कि यदि मनुष्य और जिन्न सब मिलकर इस क़ुरआन के समान कुछ लाने के लिए एकत्र हो जाएँ, तो वे इसके समान नहीं ला सकते, चाहे वे एक-दूसरे के सहायक ही क्यों न बन जाएँ।”
फिर अल्लाह तआला मनुष्य की गति और उसकी अवस्थाओं की ओर संकेत करता है, जिनमें उसकी नींद और जागरण भी सम्मिलित है। और इसे अपनी सृष्टि और व्यवस्था के साथ जोड़ता है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: {ﭯ ﭰ ﭱ} “और हमने तुम्हारी नींद को विश्राम बनाया।” अर्थात हे मनुष्यो, यह भी उसकी कृपा है कि उसने तुम्हारी नींद को तुम्हारे लिए शांति और आराम का साधन बनाया, जिससे नींद के द्वारा तुम्हारी संपूर्ण शक्ति और सक्रियता पुनः जाग्रत हो जाती है। { ﭱ} सुबात का अर्थ है ठहराव और विराम। इब्न -ए- जरीर त़बरी रह़िमहुल्लाह कहते हैं किः सब्त और सुबात का अर्थ सुकून है, और इसी कारण शनिवार को सब्त कहा जाता है, क्योंकि वह विश्राम और शांति का दिन है।([9]) और सोने वाला व्यक्ति नींद की अवस्था में अपनी जाग्रत अवस्था की गतिविधियों से कट जाता है। इस प्रकार सुबात शरीर और विचार दोनों के लिए विश्राम का अर्थ देता है, और सोने वाला व्यक्ति जागने पर पहले की अपेक्षा अधिक स्वस्थ और सक्रिय होता है। अल्लाह तआला ने नींद को अपनी ओर अनुप्राणित करते हुए कहा: {ﭯ } “और हमने बनाया”। इस प्रकार “बनाया” शब्द को अपने साथ जोड़कर यह स्पष्ट किया कि नींद की यह व्यवस्था उसी की ओर से है। यह उस महान व्यवस्था की महत्ता को दर्शाता है, जो उसने तुम्हारे लिए की, और उस सृष्टिकर्ता की महानता को प्रकट करता है जिसने तुम्हारे शरीरों के लिए नींद को विश्राम बनाया। जो व्यक्ति इस पर विचार और मनन करता है, वह सृष्टिकर्ता की रचना, उसकी व्यवस्था और उसकी पूर्ण शक्ति की महानता को पहचान लेता है, जो अदृश्य पर ईमान की अनिवार्यता को सिद्ध करती है, क्योंकि प्रत्यक्ष प्रमाण अदृश्य सत्य की ओर संकेत करते हैं।
और इस प्रमाण को पूर्ण करने के लिए अल्लाह तआला रात की उस विशेषता को भी जोड़ता है, जो ढकने का कार्य करती है। अतः उसने फ़रमाया: {ﭳ ﭴ ﭵ} “और हमने रात को वस्त्र बनाया”। अर्थात रात की अवस्था तुम्हारे लिए वस्त्र के समान है, क्योंकि उसका अंधकार तुम्हें ढक लेता है। इस प्रकार रात को वस्त्र के समान रूपक के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो आवरण, शांति, ठहराव और थकावट से विश्राम की ओर संकेत करता है। और अल्लाह तआला ने {ﭳ} “और हमने बनाया” शब्द को रात के साथ जोड़कर यह स्पष्ट किया कि रात स्वयं उसके द्वारा बनाया गया वह आवरण है, जो ढकने और शांति प्रदान करने वाला है।
जबकि अल्लाह तआला ने तुम्हारे लिए दिन को गति, परिश्रम और जीविका की खोज के लिए बनाया, तथा तुम्हारी विविध आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निर्धारित किया। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: {ﭷ ﭸ ﭹ} “और हमने दिन को आजीविका का समय बनाया”। अर्थात हमने दिन को अपनी उज्ज्वल रोशनी के साथ पृथ्वी पर तुम्हारे लिए उस समय के रूप में निर्धारित किया, जिसमें तुम अपने जीवन-निर्वाह के साधनों की खोज करते हो और आने-जाने के माध्यम से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हो। यह व्यवस्था, हे मनुष्यो, तुमसे यह अपेक्षा करती है कि तुम इस अद्भुत प्रबंध पर विचार करो, और अपनी आवश्यकताओं तथा अपनी अवस्थाओं और अल्लाह तआला द्वारा इस ब्रह्मांड के लिए निर्धारित व्यवस्था के बीच विद्यमान इस अद्वितीय सामंजस्य पर चिंतन करो। इसी सामंजस्य और अनुकूलन से यह आश्चर्यजनक व्यवस्था अस्तित्व में आई है, जो तुमसे यह मांग करती है कि तुम सृष्टिकर्ता अल्लाह तआला पर ईमान लाओ, तुम्हारे पास आए हुए सत्य की पुष्टि करो, और अपने पालनहार का आभार उसकी आज्ञाकारिता तथा उसके रसूल की आज्ञा का पालन करके प्रकट करो। बल्कि यह महान दिव्य कथन इस बात का प्रमाण है कि यह क़ुरआन, इस ज्ञान और शिक्षण के साथ, केवल अल्लाह तआला की ओर से ही हो सकता है। और यह समस्त मानव जाति की असमर्थता को सिद्ध करता है कि यदि वे सब मिलकर भी इसके समान कुछ लाना चाहें, तो वे कभी ऐसा नहीं कर सकते।
फिर अल्लाह की दिव्य वाणी की सूक्ष्मताओं में से यह भी है कि { ﭯ ﭰ ﭱ } “और हमने तुम्हारी नींद को विश्राम बनाया” वाले वाक्य को { ﭳ ﭴ ﭵ } “और हमने रात को वस्त्र बनाया” वाले वाक्य के साथ जोड़ा गया, ताकि उनके बीच के आपसी संबंध को स्पष्ट किया जा सके। इसके बाद {ﭷ ﭸ ﭹ} “और हमने दिन को आजीविका का समय बनाया” का उल्लेख किया गया, क्योंकि रात का दिन से और दिन का रात से पृथक होना, तथा दिन की गतिविधियों का रात से अलग होना स्वाभाविक है। जबकि नींद को रात के साथ जोड़ा गया, क्योंकि दोनों के बीच गहरा संबंध है। रात शांति और विश्राम की अवस्था है, और उसी में नींद घटित होती है। इस प्रकार दोनों को एक महान क्रम और सुंदरता के साथ जोड़ा गया। यह इस प्रसंग में विद्यमान भाषिक चमत्कार का एक पहलू है, और कथन की वह सुदृढ़ संगति है, जिस पर मनुष्य सामान्यतः अपने दैनिक वार्तालाप और अभिव्यक्ति में ध्यान नहीं दे पाता। अतः वह अल्लाह पवित्र है, जिसने अपनी वाणी के माध्यम से अपने बंदों को असमर्थ सिद्ध कर दिया। ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि यह क़ुरआन हर दृष्टि से अल्लाह तआला का चमत्कारपूर्ण वचन है।
इसके पश्चात पृथ्वी की रचना, पर्वतों को स्थिर करने वाले आधारों के रूप में स्थापित करने, रात और नींद, तथा दिन और आजीविका के माध्यम से प्रस्तुत इस महान प्रमाण के बाद, दिव्य वाणी श्रोताओं को एक अन्य प्रमाण की ओर ले जाती है, जो आकाशों के साम्राज्य में चिंतन के द्वारा स्पष्ट होता है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया:
{ ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ } “और हमने तुम्हारे ऊपर सात दृढ़ आकाश बनाए।” अर्थात हमने तुम्हारे ऊपर सात ऐसे आकाश बनाए, जो { ﭾ } अत्यंत सुदृढ़ रचना वाले और पूर्ण रूप से सुदृढ़ संरचना वाले हैं। इसका अर्थ यह भी है कि क्या तुमने अपनी आँखों और अपनी अंतर्दृष्टि से अल्लाह तआला द्वारा निर्मित सात आकाशों की महानता को नहीं देखा, जिनमें प्रत्येक एक-दूसरे के ऊपर स्थित है, और वे अपनी दृढ़ता और सुदृढ़ व्यवस्था के कारण गिरते नहीं हैं। जो व्यक्ति इसे देखता और समझता है, वह अनिवार्य रूप से सृष्टिकर्ता अल्लाह तआला की महानता को पहचान लेता है, और यह भी स्वीकार करता है कि वह हर वस्तु पर पूर्ण सामर्थ्य रखता है। अतः जिस प्रकार यह दृश्य ब्रह्मांड सत्य है, उसी प्रकार वह अदृश्य सत्य भी है, जिसकी सूचना अल्लाह तआला ने दी है। इस प्रकार प्रत्यक्ष देखे जाने वाले प्रमाण अदृश्य सत्यों की वास्तविकता के लिए प्रमाण और साक्ष्य बन जाते हैं। इन अदृश्य सत्यों में क़ियामत का दिन, पुनरुत्थान, जीवनोत्तर उठान, हिसाब और प्रतिफल, तथा स्वर्ग और नरक सम्मिलित हैं। अतः अल्लाह तआला द्वारा अपने रसूलों के माध्यम से प्रकट की गई दलीलों और प्रमाणों को झुठलाने का कोई कारण शेष नहीं रहता, और न ही उन प्रमाणों को अस्वीकार करने का, जो सभी रसूलों के साथ प्रकट किए गए, और जिनकी अंतिम कड़ी हमारे नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम हैं।
मुक़ातिल रह़िमहुल्लाह तआला ने कहा है: इससे अभिप्राय आकाश हैं। प्रत्येक आकाश की मोटाई पाँच सौ वर्षों की यात्रा के बराबर है, और दो आकाशों के बीच की दूरी भी इतनी ही है। और ये सब तुम्हारे ऊपर हैं, हे आदम की संतान!([10]) और शौकानी रह़िमहुल्लाह तआला ने कहा है: नबी -ए- करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से, अहले-सुनन और अन्य विद्वानों के यहाँ, सहाबा के एक समूह से विभिन्न मार्गों से आकाशों के वर्णन से संबंधित ह़दीस़ें प्रमाणित हैं कि प्रत्येक आकाश की मोटाई पाँच सौ वर्षों की यात्रा के बराबर है, और प्रत्येक आकाश के बीच की दूरी भी पाँच सौ वर्षों की यात्रा के बराबर है। और यह कि वे सात आकाश हैं, तथा धरती भी सात हैं।([11]) अतः वे सात आकाश पूर्णतः सुसंगठित, सुदृढ़ और पूर्णता से युक्त हैं, यहाँ तक कि जो उन्हें देखता है, उसमें किसी प्रकार की अव्यवस्था या विरोधाभास नहीं पाता। इस प्रकार उनमें से प्रत्येक प्रकार का दोष समाप्त हो गया। क्योंकि जो भी उन्हें देखता है, वह उनके सौंदर्य, उनकी दृढ़ता, उनकी शक्ति और उनकी ऊँचाई से अभिभूत हो जाता है, जो अल्लाह -सर्वशक्तिमान और उच्च- की महानता पर स्पष्ट रूप से संकेत करता है।
फिर जब अल्लाह तबारक व तआला ने आकाशों की सृष्टि से संबंधित बातों का उल्लेख किया, तो उसके बाद उस वस्तु का उल्लेख किया जो उनकी ऊँचाई से संबंधित है, और वह है तेज प्रकाश वाला सूर्य। अतः अल्लाह तबारक व तआला ने फ़रमाया:
{ﮀ ﮁ ﮂ} “और हमने एक प्रज्वलित दीपक बनाया।” अर्थातः तेज़ चमक और उसकी किरणों से युक्त प्रकाश। वही अल्लाह है जिसने सूर्य को शून्य से उत्पन्न किया और उसे उसकी तीव्र चमक और किरणों के साथ प्रकाशमान बनाया, जिससे दिन स्पष्ट हो जाता है, और लोग उसमें अपनी आवश्यकताओं और कार्यों को पूरा करते हैं। और अल्लाह तआला ने उसे { ﮁ ﮂ} “प्रज्वलित दीपक” इसलिए कहा, क्योंकि दीपक के द्वारा उत्पन्न प्रकाश अधिक स्पष्टता और प्रत्यक्षता प्रदान करता है। जिस वस्तु पर दीपक का प्रकाश पड़ता है, वह अपनी तीव्र चमक के कारण भली-भाँति प्रकट हो जाती है। और “वह्हाज” का अर्थ अत्यधिक चमकने वाला होता है। इब्न -ए- आशूर रह़िमहुल्लाह तआला कहते हैं: { ﮂ} “वह्हाज” शब्द अत्यंत चमकीले एवं प्रकाशमान वस्तु के लिए प्रयुक्त होता है, और यहाँ भी वही अभिप्रेत है। क्योंकि { ﮂ} “वह्हाज” का विशेषण { ﮁ} “सिराज” के लिए लाया गया है, अर्थात ऐसा दीपक जो अत्यधिक तीव्र प्रकाश वाला हो।([12]) इस प्रकार अल्लाह तआला इस स्पष्ट विवरण के माध्यम से अपने बंदों को सूर्य की सृष्टि में चिंतन और मनन करने का आमंत्रण देता है, जो उसकी सृष्टि की महानता और उसकी अद्भुत शक्ति का प्रमाण है कि वह इस प्रकार की तीव्र प्रकाश-शक्ति के साथ जो चाहे, पैदा कर सकता है, जो सूर्य के प्रज्वलित प्रकाश से धरती की स्थिति को उजागर कर देती है। निस्संदेह यह अत्यंत सूक्ष्मता और महान शक्ति का प्रमाण है, जो महान स्रष्टा -अत्युच्च और महान अल्लाह- की महिमा पर स्पष्ट संकेत करता है। और यह कि वही प्रत्येक वस्तु का पालनहार और स्वामी है, और वह हर चीज़ पर पूर्णतः सक्षम है।
फिर अल्लाह तबारक व तआला उस वर्षा की नेमत का उल्लेख करता है, जिसे वह धरती पर उतारता है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ } “और हमने निचोड़ने वाले (बादलों) से प्रचुर जल उतारा।” क्या तुम देखते नहीं, विचार नहीं करते और ध्यान नहीं देते उस जल की ओर, जिसे अल्लाह तआला ने अपनी शक्ति और बुद्धिमत्ता से आकाश से तुम्हारे लिए उतारा है? इस आयत में अल्लाह तआला ने जल के स्रोत की ओर संकेत किया है { ﮆ } “मुअसिरात” जो बादल हैं, और यह भी कहा गया है कि इससे अभिप्राय हवाएँ हैं। इस प्रकार { ﮆ } “मुअसिरात” शब्द ने बादलों और हवाओं दोनों के अर्थ को समाहित कर लिया है, क्योंकि हवाएँ ही बादलों से वर्षा को निचोड़कर बरसाती हैं। इब्न -ए- जौज़ी रह़िमहुल्लाह तआला कहते हैं: हवाओं को “मुअसिरात” इसलिए कहा गया है, क्योंकि वे वर्षा को खींच निकालती हैं।([13]) यह अलंकारिक सूक्ष्मता का अद्भुत उदाहरण है, कि एक ही शब्द में मूल अभिप्राय के साथ-साथ उसके समस्त संबद्ध अर्थों को भी अत्यंत सटीकता और गहनता के साथ समाहित कर लिया गया हो। और यह महान क़ुरआन की भाषिक चमत्कारिता को उजागर करता है। और अल्लाह तआला ने जल के अवतरण का वर्णन { ﮇ ﮈ } “स़ज्जाज” विशेषण के साथ किया, अर्थात ऐसा जल जो तीव्रता और निरंतरता के साथ बहता हुआ उतरे। इससे यह संकेत मिलता है कि वर्षा की बूँदें कितनी तीव्रता और क्रमिक प्रवाह के साथ गिरती हैं, कि थोड़े ही समय में धरती पर जल बहने लगता है।
और अत्यंत महान और महिमावान अल्लाह ने वर्षा अथवा जल के अवतरण को अपनी ही ओर संबद्ध किया है। अतः अल्लाह तबारक व तआला ने फ़रमाया: { ﮄ } “और हमने उतारा।” यहाँ अल्लाह तआला ने अवतरण को प्रथम पुरुष बहुवचन सर्वनाम के साथ जोड़ा है, जो उस महान व्यवस्था की महत्ता को दर्शाता है, जिसे उसने तुम्हारे लिए मुअसिरात (बादलों/हवाओं) से जल उतारने के रूप में नियोजित किया है। निस्संदेह तुम्हारा रब और पालनहार वही है, जो आकाश से वर्षा को उतारता है, उसके अतिरिक्त कोई नहीं। और { ﮄ } “और हमने उतारा” यह बात दृढ़ता और स्पष्टता के साथ सिद्ध करती है कि अल्लाह तआला ही सृष्टिकर्ता और रोज़ी देने वाला है, और वही इस योग्य है कि उसी की इबादत की जाए, उसी को उसके पालनहार होने में एक माना जाए, उसकी उपासना और दैवत्व में उसे एकमात्र स्वीकार किया जाए, वह अकेला है, उसका कोई साझीदार नहीं। साथ ही इस आयत में “उतरने” की क्रिया के माध्यम से ऊँचाई की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया है, और उतरने के स्थान को विशेष रूप से “मुअसिरात” बताकर भी।
{ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ } “और हमने मुअसिरात से प्रचुर जल उतारा।” इस स्पष्ट कथन में ऊँचाई की ओर विशेष ध्यान खींचा गया है, और उस बादल की ओर भी, जो उस महान ऊँचाई में गतिमान रहता है, ताकि संबोधित व्यक्ति बादलों की ऊँचाई, उनके आकाश में स्थित होने, उनके चलने, यात्रा करने, एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने और स्थानांतरित होने पर विचार करे। फिर कोई भी उसकी सृष्टि में से ऐसा नहीं है, जो उसकी मात्रा और सीमा पर नियंत्रण रख सके, न कोई किसी से उसे रोक सकता है। बल्कि यह विचार और चिंतन आगे बढ़कर उसकी कमी और अधिकता की मात्रा तक पहुँचता है कि अल्लाह उसे उसी मात्रा में उतारता है, जितनी मात्रा की बंदों को आवश्यकता होती है और जिसे धरती सहन कर सकती है। न उसमें इतनी कमी होती है कि धरती मर जाए, और न इतनी अधिकता कि उससे सृष्टि नष्ट हो जाए। यह सब चिंतनशील मन में यह प्रश्न उत्पन्न करता है कि आखिर वह कौन है, जिसने इन सब मापदंडों को निर्धारित किया? फिर वह उसे उसी मात्रा में उतारता है, जितनी धरती समाहित कर सके, फिर उसे एक देश से दूसरे देश की ओर, और एक भूमि से दूसरी भूमि की ओर ले जाता है, और वर्षा को बूँदों के रूप में उतारता है जिससे घाटियाँ और नाले नदियों के समान, बल्कि कभी-कभी उनसे भी अधिक तीव्र प्रवाह के साथ बहने लगते हैं। यहाँ तक कि उसे उसके वास्तविक स्वरूप में “जल” नाम दिया गयाः
{ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ } “और हमने मुअसिरात से प्रचुर जल उतारा।” और अत्यंत अद्भुत एवं सूक्ष्म कथन-शैली का यह पहलू है कि अल्लाह तआला ने वर्षा के अवतरण को अपनी ही ओर संबद्ध किया { ﮄ } “और हमने उतारा।” अर्थात हम ही हैं, और हमारे अतिरिक्त कोई नहीं, जिन्हें आकाश से वर्षा उतारने की शक्ति प्राप्त है, और उससे पहले समुद्रों और महासागरों के जल का वाष्पीकरण, फिर उसका आकाश में संघनन, और फिर हवाओं के द्वारा उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाना। और अल्लाह तआला के इस कथन { ﮄ } “और हमने उतारा” में यह संकेत है कि यह वर्षा अल्लाह तआला ने ही अपनी शक्ति और अपनी इच्छा से उतारी है, ताकि वर्षा के अवतरण के संबंध में सभी भ्रष्ट और असत्य विश्वास समाप्त हो जाएँ, और यह बात सीमित एवं विशिष्ट रूप से स्थापित हो जाए कि वर्षा उतारने वाला केवल और केवल अल्लाह तआला ही है।
फिर अल्लाह तबारक व तआला मुअसिरात से बरसाए गए इस जल के कुछ लाभों के विषय में सूचना देता है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ } “ताकि हम इसके द्वारा निकालें अनाज और वनस्पति।” अर्थात इस प्रचुर और बरकत वाले जल के द्वारा हम गेहूँ, जौ, मक्का और चावल जैसे अनाज निकालते हैं, { ﮍ } और वनस्पति उगाते हैं। और वनस्पति में वे सभी फसलें तथा घास-फूस सम्मिलित हैं, जिन्हें चौपाए और पालतू पशु खाते हैं।
यहाँ एक सूक्ष्म भाषिक संकेत यह है कि (إنبات इंबात) “उगाने” के स्थान पर “निकालने” (أخرج) से { ﮊ } की क्रिया लाई गई है। इसका कारण यह है कि संदर्भ मृतकों को उनकी क़ब्रों से बाहर निकालने की पुष्टि से संबंधित है, ताकि यह संकेत मिले कि जिस प्रकार अल्लाह अनाज और वनस्पति को बाहर निकालता है, उसी प्रकार वह मृतकों को भी क़ब्रों से बाहर निकालेगा। इब्न -ए- आशूर रहिमहुल्लाह तआला लिखते हैं: इसका उद्देश्य इस बात की ओर संकेत करना है कि लोगों को धरती से कैसे पुनर्जीवित कर निकाला जाएगा, क्योंकि यही इस कथन का मूल उद्देश्य है। क्या तुम नहीं देखते कि जब सूरह “क़ाफ़” की आयत में मूल उद्देश्य उपकार-गणना (नेमत का वर्णन) था, तो वहाँ (أنبتنا अंबतना) “हमने उगाया” की क्रिया लाई गईः{ ﮤ ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ } ([14]) “फिर हमने उसके द्वारा बाग़ और कटाई वाला अनाज उगाया।” जबकि यहाँ कहा गया: { ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ } “ताकि हम इसके द्वारा अनाज और वनस्पति निकालें।” यह भिन्नता क़ुरआन के शब्दों की सूक्ष्मता और गहराई को स्पष्ट करती है। इसमें इस बात की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया गया है कि अल्लाह तआला इस तीव्र बहने वाले जल से जो कुछ निकालता है, उसके प्रकारों में कितना भेद है कुछ मनुष्यों के लिए अनाज के रूप में भोजन हैं, और कुछ अन्य जीवों, पशुओं और चौपायों के लिए। यह भोजन-व्यवस्था इतनी सूक्ष्मता से किसने स्थापित की, कि उसकी समस्त सृष्टि बिना किसी अपवाद के उससे लाभान्वित हो? यह बात सोचने और विचार करने के लिए विवश करती है, और यही चिंतन अल्लाह तआला की पवित्रता और महानता के गुणगान, उसके सामने पूर्ण समर्पण, उसकी प्रशंसा, कृतज्ञता, आज्ञापालन, और परोक्ष बातों -जैसे पुनरुत्थान, हिसाब और प्रतिफल- पर ईमान तक ले जाता है, तथा उस मार्गदर्शन को स्वीकार करने तक पहुँचाता है, जो रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम लेकर आए।
फिर अनाज और वनस्पति के विशिष्ट उल्लेख के बाद, अल्लाह तआला ने सामान्य रूप से कहा: { ﮏ ﮐ } “और घने बाग़।” अर्थात ऐसे बाग़, जिनके वृक्ष एक-दूसरे से सटे हुए और आपस में गुंथे हुए हों, जिनकी शाखाएँ उनकी अधिकता और तीव्र वृद्धि के कारण एक-दूसरे में उलझ गई हों। { ﮏ} (जन्नात) “बाग़ों” शब्द को बहुवचन रूप में लाया गया है, ताकि उनके फलों, उपजों, रंगों, आकारों, रूपों, ऊँचाइयों और विविधताओं की बहुलता और भिन्नता को स्पष्ट किया जा सके। और { ﮐ } “घने” शब्द से उनकी अत्यधिक सघनता और आपसी समावेशन का बोध होता है, जिसने उन्हें और अधिक सुंदर और आकर्षक बना दिया। इस पूरे वर्णन में ध्यान आकृष्ट करने का उद्देश्य यह है कि बुद्धियों को अल्लाह तआला की सृष्टि और उसके प्रबंधन पर चिंतन के लिए प्रेरित किया जाए। क्योंकि ऐसा चिंतन बुद्धियों को ऊँचा उठाता है, ईमान को सुदृढ़ करता है, और आत्माओं को अल्लाह तआला से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है। और यह दिलों में अल्लाह तआला की महानता, उसका भय, उससे आशा, उसकी कृतज्ञता और उसकी आज्ञाकारिता को दृढ़ता से स्थापित करता है, वह अत्यंत महान और महिमावान है।
{ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭ ﮮ ﮯ ﮰ ﮱ ﯓ ﯔ ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ ﯙ ﯚ ﯛ ﯜ ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ ﯮ ﯯ ﯰ ﯱ ﯲ ﯳ ﯴ ﯵ ﯶ ﯷ ﯸ} [سورة النبأ:17-30].
(निश्चय निर्णय (फ़ैसले) का दिन निश्चित है। जिस दिन सूर में फूँका जायेगा। फिर तुम दलों ही दलों में चले आओगे। और आकाश खोल दिया जायेगा, तो उसमें द्वार ही द्वार हो जायेंगे। और पर्वत चला दिये जायेंगे, तो वे मरिचिका बन जायेंगे। वास्तव में, नरक घात में है। जो दुराचारियों का स्थान है। जिसमें वे असंख्य वर्षों तक रहेंगे। उसमें ठण्डी तथा पेय (पीने की चीज़) नहीं चखेंगे। सिवाये गर्म पानी और पीप रक्त के। ये पूरा-पूरा प्रतिफल है। निःसंदेह वे ह़िसाब की आशा नहीं रखते थे। तथा वे हमारी आयतों को झुठलाते थे। और हमने सब विषय लिख कर सुरक्षित कर लिए हैं। तो चखो, हम तुम्हारी यातना अधिक ही करते रहेंगे)।
और जब अल्लाह तआला अपने बंदों के लिए अपनी नेमतों और उपकारों के प्रमाण प्रस्तुत कर चुका -उन सृष्टियों के माध्यम से जिन्हें उसने पैदा किया- जो केवल उसी की इबादत को अनिवार्य ठहराती हैं, उसका कोई साझी नहीं, और जिनसे परोक्ष बातों पर ईमान लाना आवश्यक हो जाता है, जिनमें पुनरुत्थान और हिसाब भी शामिल हैं, तो अब यह दिव्य कथन क्रमशः उसी पुनरुत्थान की स्थापना की ओर अग्रसर होता है। और यह क़ियामत के दिन की अवस्थाओं को प्रकट और स्पष्ट करके किया जाता है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया: {ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ } “निश्चय ही फ़ैसले का दिन एक निश्चित समय है।” अर्थात यह दिन, जो { ﮓ ﮔ} “फ़ैसले का दिन” है, यह सभी बंदों को एकत्र करने का निर्धारित समय है। इसी दिन अल्लाह तआला अपने बंदों के बीच फ़ैसला करेगा, और वे न्याय और सत्य के तराज़ू पर एक-दूसरे से अलग कर दिए जाएँगे। क्योंकि “फ़ैसला” का अनिवार्य अर्थ भेद और विभाजन है। इसी दिन समस्त सृष्टि के बीच निर्णय किया जाएगा, और उसी दिन ईमान वाले और कुफ़्र करने वाले अलग-अलग कर दिए जाएँगे। अल्लाह तआला ने इस बात को {ﮒ} “इन्ना” जैसे ज़ोर देने वाले शब्द के द्वारा और अधिक पुष्ट किया, जिससे उसके बाद आने वाला कथन पूर्णतः सुनिश्चित हो गया। यह उसी पुनरुत्थान के दिन को सिद्ध करता है, और उसका इनकार करने वालों के कथन को असत्य ठहराता है। और फिर { ﮕ} “काना” शब्द के माध्यम से भी इसके स्थायित्व और सुनिश्चित होने की ओर संकेत किया, क्योंकि यह अल्लाह तआला के निर्णय के अनुसार निश्चित और अवश्यंभावी है।
यही वह दिन है, जिसके विषय में तुम संदेह करते थे, झुठलाते थे और इनकार करते थे। वही { ﮖ } एक निश्चित समय है, अर्थात एक निर्धारित घड़ी, समय, स्थिति और स्थान, जिसमें प्रथम से अंतिम तक सभी मनुष्य और समस्त प्राणी एकत्र किए जाएँगे।
{ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ } “निश्चय ही फ़ैसले का दिन एक निश्चित समय है।” न उसमें से कोई अनुपस्थित रहेगा, न कोई पीछे रहेगा। यही वह दिन है जिसमें लोगों के बीच स्पष्ट भेद हो जाएगा, और वे हिसाब और प्रतिफल के लिए उपस्थित होंगे। क्योंकि फ़ैसला पहले हिसाब के द्वारा होता है, फिर उसके बाद प्रतिफल दिया जाता है। उस दिन आज्ञाकारिता और ईमान वाले लोग उन जन्नतों को प्राप्त करेंगे, जिनसे वे सफल होंगे, और कुफ़्र व निफ़ाक़ वाले लोग आग की ओर धकेल दिए जाएँगे, और वह अत्यंत बुरा ठिकाना है। जबकि वे लोग इसी दिन को दुनिया में झुठलाया और उसका इनकार किया करते थे। इसमें अल्लाह तआला की ओर से झुठलाने वालों के लिए आख़िरत की स्थिति का स्पष्ट चित्रण है, जो इस बात की ओर संकेत करता है कि हे झुठलाने वालो! तुम्हें अपनी सांसारिक ज़िंदगी को अवसर समझना चाहिए। अतः उन प्रमाणों और निशानियों पर ईमान लाओ, जिन्हें तुम दुनिया में प्रत्यक्ष देखते और जिनके साथ जीवन बिताते हो, जैसे आकाश और पृथ्वी की रचना, और उनके बीच की सृष्टि, रात और दिन का क्रम, सितारों की व्यवस्था, दहकता हुआ सूर्य, और वह प्रचुर जल जिसे अल्लाह तआला बादलों के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक बहाता है। निश्चय ही जिसने तुम्हें और इस पूरे ब्रह्मांड को पैदा किया है, वह हर चीज़ पर पूर्ण सामर्थ्य रखता है, और उन्हीं में पुनरुत्थान, हिसाब और प्रतिफल भी सम्मिलित हैं। अतः ईमान लाओ और उस संदेश का अनुसरण करो, जिसे रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम लेकर आए हैं, वही तुम्हारे लिए सबसे उत्तम है।
फिर अल्लाह तआला “फ़ैसले के दिन” के बारे में यह भी सूचित करता है कि वही वह समय है, जब फ़रिश्ता इसराफ़ील सूर में फूँकेंगे। अतः अल्लाह तबारक व तआला ने फ़रमाया: { ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ } “जिस दिन सूर में फूँका जाएगा, तो तुम झुंड के झुंड आओगे।” अर्थात जब इसराफ़ील दूसरी बार सूर में फूँकेंगे -और वह एक विशाल सींग है- तो फ़रिश्ता इसराफ़ील अलैहिस्सलाम उसमें एक ही बार फूँकेंगे। यह एक ही फूँक उनकी शक्ति और पर्याप्तता को दर्शाती है, जिसके लिए दोहराव की आवश्यकता नहीं होगी। पहली फूँक से आकाशों और पृथ्वी में मौजूद सभी जीव बेहोश होकर मर जाएँगे, सिवाय उनके जिन्हें अल्लाह तआला चाहे, जैसा कि सूरह ज़ुमर में आया है: { ﭛ ﭜ ﭝ ﭞﭟ } “सिवाय उसके जिसे अल्लाह चाहे।” अर्थात वे लोग जिन्हें अल्लाह तआला ने पहली फूँक के समय स्थिर रखा, वे बेहोश नहीं होंगे और अपने जीवन की अवस्था पर बने रहेंगे। कहा गया है कि वे जिब्रील, मीकाईल, इसराफ़ील और मौत के फ़रिश्ते हैं।([15])
फिर दूसरी बार सूर में फूँका जाएगा, जैसा कि सूरह ज़ुमर में भी वर्णित है। यही दूसरी फूँक पुनरुत्थान की फूँक है।{ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ } “तो अचानक वे खड़े होकर देखने लगेंगे।” अर्थात वे अपनी क़ब्रों से उठ खड़े होंगे, अपने हिसाब के लिए, और वे उसी पूर्ण रूप में होंगे, जैसे मृत्यु से पहले थे। क्योंकि अल्लाह तआला उनके शरीरों और आत्माओं को पुनः लौटा देगा। और तब वे क़ियामत के दिन का दृश्य देखेंगे, जो पुनरुत्थान, पुनर्जीवन, हिसाब और प्रतिफल का दिन है, ताकि प्रत्येक बंदे को उसके कर्मों के अनुसार भलाई या दंड का प्रतिफल दिया जाए।
और उसी समय वे उस महान दृश्य के सामने उपस्थित होंगे, जैसा कि अल्लाह तआला ने फ़रमाया है कि { ﮜ ﮝ } “वे दल-दल बनकर आएँगे।” अर्थात वे समूहों और टोलियों की शक्ल में आएँगे। “अफ़वाज” का अर्थ यह संकेत देता है कि वे क़ौम-दर-क़ौम, उम्मत-दर-उम्मत आएँगे। यह उस स्थिति को दर्शाता है, जिसमें सभी बंदे होंगे, और जो तुम्हारे रब की महानता पर स्पष्ट प्रमाण है, ऐ लोगो! इसके बावजूद तुम पुनरुत्थान का इनकार करते हो और उसके साथ उस कमज़ोर, असहाय सृष्टि को साझी ठहराते हो। तो फिर तुम्हारी बुद्धियाँ कहाँ हैं? निश्चय ही यह अल्लाह तआला की एक महान नसीहत है, जिसके द्वारा वह उन भटके हुए बंदों की समझ को दुरुस्त करता है, जो स्पष्ट और प्रकट सत्य से भटक गए हैं। इससे यह बात स्पष्ट होती है कि अल्लाह तआला की दलील सभी पर पूरी हो चुकी है। अब जो मार्गदर्शन स्वीकार करता है, वह अपने ही लाभ के लिए करता है, और जो भटकता है, वह अपने ही नुकसान के लिए भटकता है।
इसके बाद अल्लाह तआला उस दिन घटित होने वाले भयावह दृश्यों की जानकारी देता है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया किः { ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ } “आकाश खोल दिया जाएगा और वह द्वारों में बदल जाएगा।” उस दिन आकाश के द्वार खुल जाएँगे ताकि फ़रिश्ते उतर सकें। जैसा कि अल्लाह तआला ने सूरह फ़ुरक़ान में फ़रमाया है किः{ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ ﮉ ﮊ } “जिस दिन आकाश बादलों के साथ फट जाएगा और फ़रिश्ते निरंतर उतारे जाएँगे। ” इसमें उन लोगों के लिए चेतावनी और धमकी है, जो घमंड करने वाले हैं और अपने कुफ़्र तथा हठ पर अड़े रहते हैं। यह सारा कथन अल्लाह तआला की ओर से अपने बंदों पर उसकी कृपा है, ताकि वे उसकी आज्ञा का पालन करें, उसकी अवज्ञा से सावधान रहें, और यह बात स्थापित हो जाए कि जो उसकी अवज्ञा करेगा, उस पर उसका दंड अवश्य घटित होगा।
फिर अल्लाह तआला उन ऊँचे पर्वतों की स्थिति का वर्णन करता है, जो धरती के लिए खूँटों और स्थिर आधारों की तरह थे। अल्लाह तआला फ़रमाता है किः
{ ﮤ ﮥ ﮦ ﮧ } “पर्वत चलाए जाएँगे और वे मृगतृष्णा की तरह हो जाएँगे।” अर्थात वे ऊँचे-ऊँचे पर्वत धूल के समान कर दिए जाएँगे, क्योंकि उन्हें उनकी स्थिरता और ऊँचाई के बाद उखाड़ फेंका जाएगा। जैसा कि अल्लाह तआला ने सूरह मुरसलात में फ़रमाया है किः{ﮰ ﮱ ﯓ } “जब पर्वत उड़ा दिए जाएँगे।” अर्थात उन्हें तीव्रता से उखाड़कर चूर-चूर कर दिया जाएगा, यहाँ तक कि वे धरती के साथ समतल हो जाएँगे। वे इतनी शक्ति से रौंदे जाएँगे कि रेत के टीले बन जाएँगे, जो ढहते और बिखरते चले जाएँगे।
और जब अल्लाह तआला ने क़ियामत के दिन की इन भयानक घटनाओं को प्रकट कर दिया, जैसे सूर में फूँकना, आकाश का फटना, और पर्वतों का उड़ा दिया जाना, तो इसके बाद दिव्य कथन “फ़ैसले के दिन” के विषय को विस्तार से स्पष्ट करना आरंभ करता है। अल्लाह तआला फ़रमाता हैः { ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ } “निश्चय ही जहन्नम घात लगाए हुए है।” अर्थात जहन्नम अपने अंदर आने वालों पर निगरानी रखे हुए है, उन पर जो उसे झुठलाते थे, दंड और पुनरुत्थान का इनकार करते थे। वे लोग दुनिया में पुनरागमन और अल्लाह तआला के सामने हिसाब के लिए उपस्थित होने को झुठलाते थे। { ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ } “घात लगाए हुए होने” का अर्थ यह है कि वह आग अपने पात्रों की प्रतीक्षा कर रही है। और अल्लाह तआला ने उन्हें अत्याचारी कहा है। अतः अल्लाह तआला ने फ़रमाया कि वह {ﮮ ﮯ } “अत्याचारियों के लिए ठिकाना है।” अर्थात वह उन विद्रोही और अवज्ञाकारी लोगों के लिए लौटने की जगह, निवास और अंतिम ठिकाना है, जिन्होंने रसूलों की अवज्ञा की।
फिर अल्लाह तआला फ़रमाता है किः { ﮱ ﯓ ﯔ } “वे उसमें युगों तक ठहरे रहेंगे।” अर्थात वे जहन्नम में लंबे-लंबे कालखंडों तक रहेंगे। { ﯔ } “अहक़ाब” “हुक़्ब” का बहुवचन है, जो समय की लंबी अवधियों को दर्शाता है। इससे यह अर्थ निकलता है कि आग में समय उनके ऊपर लगातार गुजरता रहेगा। जब एक काल समाप्त होगा, तो दूसरा काल आ जाएगा। इब्न -ए- जरीर त़बरी रहिमहुल्लाह ने कहा है किः विद्वानों में इस बात पर मतभेद है कि एक “हुक़्ब” की अवधि कितनी है। किसी ने कहाः तीन सौ वर्ष, किसी ने कहाः एक हज़ार वर्ष, किसी नेः अस्सी वर्ष, किसी नेः सत्तर वर्ष।([16]) और तफ़्सीर -ए- जलालैन में आया है किः यह ऐसे युग हैं जिनका कोई अंत नहीं।([17]) यह उस समय की लंबाई को स्पष्ट करता है, जो लगातार बढ़ती ही जाएगी। जब एक काल समाप्त होगा, तो दूसरा प्रारंभ हो जाएगा। इससे बंदों को आग से अत्यंत कठोर चेतावनी दी गई है।
इसके बाद जहन्नम वालों के दंड की भयावहता और अधिक स्पष्ट की जाती है। अल्लाह तआला फ़रमाता है किः { ﯖ ﯗ ﯘ ﯙ ﯚ ﯛ } “वे उसमें न ठंडक चखेंगे और न कोई पेय।” अर्थात वे हर प्रकार की सुखद और आरामदायक वस्तुओं से पूर्णतः वंचित होंगे। इब्न -ए- कस़ीर रहिमहुल्लाह कहते हैं किः वे जहन्नम में न अपने दिलों के लिए ठंडक पाएँगे और न कोई स्वादिष्ट पेय, जिससे वे तृप्त हो सकें।([18]) इस प्रकार उनसे हर प्रकार की भलाई और आराम को नकार दिया गया। फिर अल्लाह तआला केवल उन्हीं चीज़ों को सीमित कर देता है, जो उन्हें प्राप्त होंगी। अल्लाह तआला फ़रमाता है किः { ﯝ ﯞ ﯟ } “सिवाय खौलते हुए पानी और ग़स्साक़ (पीप रक्त के) के।” अर्थात उन्हें { ﯝ ﯞ } केवल अत्यंत गर्म पानी मिलेगा और { ﯟ } ग़स्साक़ मिलेगा। खौलता हुआ पानी वह है जो अत्यधिक गर्म होगा, और ग़स्साक़ जहन्नम वालों की पीप और सड़ांध है। इब्न -ए- ज़ैद रहिमहुल्लाह और अन्य विद्वानों ने कहा है किः ग़स्साक़ वह पीप है, जो जहन्नम वालों के शरीरों से निकलती है और वही उन्हें पीने के लिए दी जाएगी।([19]) इसके बाद अल्लाह तआला इस दंड में अपने पूर्ण न्याय को स्पष्ट करता है। अल्लाह तआला फ़रमाता है किः { ﯡ ﯢ } “यह पूरा प्रतिफल पूर्णतः न्यायसंगत है।” अर्थात यह दंड उनके कर्मों के बिल्कुल अनुरूप है, और उस कुफ़्र और झुठलाने के अनुसार है, जो उन्होंने दुनिया में रसूलों द्वारा लाई गई दलीलों के संबंध में किया था।
फिर अल्लाह तआला उनके उस कुफ़्र को विस्तार से स्पष्ट करता है, जिस पर वे दुनिया में कायम थे, ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि जो दंड उन्हें मिला, वह उनके साथ पूर्ण न्याय था, और ताकि हर युग के जीवित लोगों को इस अंजाम से चेतावनी मिल सके। अल्लाह तआला फ़रमाता है किः { ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ } “वे लोग हिसाब की कोई आशा ही नहीं रखते थे।” अर्थात जिन लोगों का सामना जहन्नम अपने दंड के साथ करेगी, वे पुनरुत्थान को असंभव समझते थे और उसका इनकार करते थे, तथा जन्नत और जहन्नम को भी नकारते थे। और वे अल्लाह तआला की दलीलों को भी नकारते थे। तो सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह ने फरमाया: { ﯪ ﯫ ﯬ } “और उन्होंने हमारी आयतों को खुला झूठ ठहराया।” वे सभी दलीलों, प्रमाणों और निशानियों को, जिन्हें अल्लाह के रसूलों (उन पर शांति हो) ने उनके सामने प्रस्तुत किया, झुठलाते और नकारते थे। और बयान की बारीकियों तथा उसके बल में यह भी है कि अल्लाह तआला ने आयतों और दलीलों को अपनी ओर सम्बद्ध किया: { ﯪ ﯫ } “और उन्होंने हमारी आयतों को झुठलाया।” साथ ही अल्लाह तबारक व तआला ने उनके स्पष्ट झुठलाने को बल देने के लिए क्रिया की विशेषता को दोहराया: { ﯬ } “क़िज़्ज़ाबा” जो कि मफ़ऊल मुतलक़ (क्रिया का बल देने वाला शब्द, संज्ञात्मक क्रिया) है। इससे उनके झुठलाने की पुष्टि और उनके द्वारा दलीलों के इनकार में की गई अतिशयोक्ति का अर्थ स्पष्ट हुआ।
फिर महान प्रतापी अल्लाह यह सूचित करता है कि उनका हिसाब और उन्हें दिया जाने वाला प्रतिफल, उनके प्रत्येक कार्य के अत्यंत सूक्ष्म लेखा-जोखा और पूर्ण गणना पर आधारित था। अतः सर्वोच्च अल्लाह ने फ़रमाया: { ﯮ ﯯ ﯰ ﯱ } “और हमने हर वस्तु को लिखकर गिन लिया है।” अर्थात उनके प्रत्येक कर्म और प्रत्येक कथन को हमने लिख लिया और उनके विरुद्ध दर्ज कर लिया। यह इस बात को प्रमाणित करता है कि सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह अपने बंदों की छिपी हुई बातों पर भी साक्षी है और संसार में उनसे जो कुछ भी घटित हुआ, वह सब उसके ज्ञान में है। इस प्रकार उनके कार्यों का अत्यंत सटीक और पूर्ण लेखा तैयार हो गया, ताकि उनका हिसाब उसी के अनुसार लिया जाए जो उन्होंने किया था। और इसमें उनके लिए यह चेतावनी भी है कि वे उस दिन से सावधान हो जाएँ, ईमान लाकर और अल्लाह के धर्म का अनुसरण करके। यह महान अल्लाह की दया और न्याय का ही एक रूप है कि उसने लोगों के सामने स्पष्ट कर दिया कि वे किस स्थिति पर हैं और वे किस परिणाम की ओर बढ़ रहे हैं।
और इस महान संदर्भ की सूक्ष्मताओं में से यह भी है कि बयान ने उनके सभी कार्यों को पूरी तरह समेट लिया है। वाक्य { ﯮ ﯯ } “और हर वस्तु” पूर्ण समावेशन पर द्योतक है, चाहे वह उनके छोटे कर्म हों या बड़े, उनके कार्य हों या उनके कथन। और { ﯰ } “हमने गिन लिया” से लेखा-जोखा की कठोरता और अत्यंत सूक्ष्मता का बोध होता है। फिर इस गणना की प्रामाणिकता को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया { ﯰ ﯱ } “लिखकर गिन लिया” के शब्द के द्वारा अर्थात यह सब लिखित रूप में सुरक्षित है। यह सब लौह-ए-महफ़ूज़ में अंकित है, और इसी प्रकार प्रत्येक काफ़िर को उसका कर्मपत्र उसके बाएँ हाथ में दिया जाएगा, जैसा कि सूरह अल-ह़ाक़्क़ा में अल्लाह जल्ल जलालुहू का कथन वर्णित है:
{ﯞ ﯟ ﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ} “और जिसको उसका कर्मपत्र उसके बाएँ हाथ में दिया जाएगा, वह कहेगा: काश! मुझे मेरा कर्मपत्र दिया ही न गया होता।” ये वही लोग हैं जो दुर्भाग्य और दंड के पात्र होंगे।
और अल्लाह तआला के न्याय में से यह भी है कि उसने इस गणना को अपनी ही ओर संबद्ध किया { ﯰ } “हमने गिन लिया” ताकि उसके न्याय की परिपूर्णता और सूक्ष्मता स्पष्ट हो जाए, यद्यपि उसने यह कार्य सम्मानित संरक्षक फ़रिश्तों को सौंप रखा है। इस प्रकार उनके उन सभी कार्यों की गणना कर ली गई जो उन्होंने संसार में किए और जो उन्होंने आख़िरत के लिए आगे भेजे। यह वर्णन सामान्य रूप में आया है, ताकि मानव द्वारा किए गए हर प्रकार के कर्म को समेट ले, चाहे वह भलाई हो या बुराई, कुफ़्र हो या ईमान, आज्ञाकारिता और सत्कर्म हों या अवज्ञा और पाप। यह एक पूर्णतः प्रमाणित और प्रलेखित लेखा-जोखा है।
फिर उनके लिए दंड और भी बढ़ा दिया जाएगा, डाँट, फटकार और अपमान के रूप में। उनसे कहा जाएगा: { ﯳ ﯴ ﯵ ﯶ ﯷ } “तो चखो! अब हम तुम्हें दंड के सिवा कुछ और न बढ़ाएँगे।” अर्थात दंड को चखो, और अब तुम्हारे लिए इस दंड में निरंतर वृद्धि के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है, ताकि किसी भी प्रकार की राहत की आशा पूरी तरह समाप्त हो जाए। इसमें उनके लिए फटकार, भय और अपमान तीनों निहित हैं।
और { ﯳ} “चखो” शब्द ने स्वाद लेने और प्रत्यक्ष अनुभव करने का अर्थ दिया है, जो इंद्रियों में सबसे अधिक प्रभावशाली इंद्रिय, अर्थात स्वाद की इंद्रिय, की ओर संकेत करता है। अर्थात वे दंड को उसी प्रकार प्रत्यक्ष रूप से महसूस करेंगे जैसे स्वाद को जीभ और मुख के द्वारा अनुभव किया जाता है। मानो दंड की तीव्रता उतनी ही प्रबल हो जितना स्वाद का प्रभाव। अतः हम अल्लाह तआला से संसार और परलोक दोनों में सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं। और यह सब तुम्हारे कुफ़्र का प्रतिफल है और तुम्हारी हठधर्मिता का बदला है। इसमें क़ियामत के दिन तक हर काफ़िर के लिए शिक्षा और चेतावनी है कि वह अपने सांसारिक जीवन की अवधि को अल्लाह तआला की आज्ञाकारिता में उपयोग करे और इस्लाम में प्रवेश करके अपने भविष्य को संवार ले।
{ﭑ ﭒ ﭓ ﭔ ﭕ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ ﭞ ﭟ ﭠ ﭡ ﭢ ﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ ﭪ ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸ ﭹ ﭺ ﭻﭼ ﭽ ﭾ ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ ﮉﮊ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ} [سورة النبأ:31-40].
(वास्तव में, जो डरते हैं उन्हीं के लिए सफलता है। बाग़ तथा अँगूर हैं। और नवयुवति कुमारियाँ। और छलकते प्याले। उसमें बकवास और मिथ्या बातें नहीं सुनेंगे। ये तुम्हारे पालनहार की ओर से भरपूर पुरस्कार है। जो आकाश, धरती तथा जो उनके बीच है, सबका अति करुणामय पालनहार है। जिससे बात करने का वे साहस नहीं कर सकेंगे। जिस दिन रूह़ (जिब्रील) तथा फ़रिश्ते पंक्तियों में खड़े होंगे, वही बात कर सकेगा जिसे रह़मान(अल्लाह) आज्ञा देगा और सही बात करेगा। वह दिन निःसंदेह होना ही है। अतः जो चाहे अपने पालनहार की ओर (जाने का) ठिकाना बना ले। हमने तुम्हें समीप यातना से सावधान कर दिया, जिस दिन इन्सान अपने करतूत देखेगा और काफ़िर (विश्वासहीन) कहेगा कि काश मैं मिट्टी हो जाता!)।
जब अल्लाह तआला ने झुठलाने वालों की स्थिति और उनके लिए निर्धारित उस न्यायपूर्ण दंड का उल्लेख कर दिया, जो उनके अपने कर्मों के अनुरूप था, तब यह दिव्य कथन अत्यंत कृपालु और दयालु रब की ओर से उसके परहेज़गार बंदों के लिए तैयार किए गए प्रतिफल के वर्णन की ओर अग्रसर होता है। अतः अल्लाह तबारक व तआला ने फ़रमाया किः { ﭑ ﭒ ﭓ } “निश्चय ही परहेज़गारों के लिए महान सफलता है।” अर्थात परहेज़गारों के लिए अत्यंत बड़ी विजय है, अपने पालनहार के यहाँ ऊँचा स्थान और महान सम्मान है, इस कारण कि वे आग से बचा लिए जाएँगे और उन स्वर्गों में प्रवेश करेंगे जिनमें वे सदा-सदा रहने वाला ऐसा स्थायी सुख भोगेंगे जो कभी समाप्त नहीं होगा। स्वर्ग का उल्लेख बहुवचन रूप में किया गया है, जो उसके बाग़ों, उपवनों और हरियाली की प्रचुरता को दर्शाता है। और हमारे पालनहार अल्लाह तआला ने उसे { ﭑ ﭒ ﭓ } “महान सफलता” का नाम दिया है, जो इस बात को स्पष्ट करता है कि यह ऐसा शाश्वत सुख है जो पूर्ण विजय से युक्त है और जिसका कभी अंत नहीं होगा। उसमें और उसके बारे में सभी प्रकार की कठिनाइयाँ, दुख और असुविधाएँ पूर्णतः समाप्त कर दी गई हैं। और यह सब विशेष रूप से परहेज़गारों के लिए है। { ﭑ ﭒ ﭓ } परहेज़गार वे लोग हैं जो अल्लाह तआला से डरते हैं, उसकी दया की आशा रखते हैं, इसलिए वे पापों से दूर रहते हैं और आज्ञाकारिता तथा अनुपालन में शीघ्रता करते हैं। और जब उनसे कोई भूल या पाप हो जाता है, तो वे तुरंत पश्चात्ताप और क्षमा की ओर लौट आते हैं। ये वही लोग हैं जिनके हृदय तक़वा से परिपूर्ण होते हैं, अतः वे किसी की निगरानी नहीं मानते सिवाय अल्लाह तआला के। चाहे सृष्टि में से कोई उन्हें देख रहा हो या न देख रहा हो, उनका वास्तविक निरीक्षक सर्वोच्च अल्लाह ही होता है, न कि मनुष्य। यह अल्लाह तआला के प्रति उनकी पूर्ण विनम्रता, आज्ञाकारिता और भय को दर्शाता है। अतः परहेज़गार वे हैं जिनके हृदय हर समय परम दयालु अल्लाह तआला के भय से भरे रहते हैं। वे जहाँ भी हों, जिस भी अवस्था में हों और जिस भी स्थिति में हों, वे अपने महान पालनहार अल्लाह तआला से डरते रहते हैं, चाहे सृष्टि में से कोई उन्हें देखे या न देखे।
इसके पश्चात यह दिव्य कथन इस महान सफलता का विस्तार से वर्णन करता है। अल्लाह तआला ने फ़रमाया कि उनके लिए घने और हरे-भरे बाग़ होंगे और अंगूर होंगे। अर्थात उनके लिए ऐसे अनेक उद्यान होंगे जिनमें विविध प्रकार के बाग़, प्रचुर वृक्ष, विभिन्न फल और नदियाँ होंगी। और अल्लाह तआला ने फलों में से विशेष रूप से अंगूर का उल्लेख किया है। { ﭕ ﭖ } “घने बाग़ और अंगूर।” अरबी भाषा का शब्द आअनाब (अंगूर), जो ‘इनब’ का बहुवचन है, वह ऐसा फल है जो अपनी नमी, कोमलता और मधुर स्वाद के कारण जाना जाता है। विशेष रूप से अंगूर का उल्लेख किया जाना उसकी प्रतिष्ठा और स्वर्गवासियों के निकट उसकी अत्यधिक प्रियता और महत्व का प्रमाण है। फिर महान अल्लाह ने यह उल्लेख किया कि स्वर्ग की नेमतों में से एक नेमत स्त्रियाँ भी होंगी। अतः उसने फ़रमायाः { ﭘ ﭙ } “और समान आयु वाली यौवन से परिपूर्ण युवतियाँ।” अर्थात वे ऐसी युवतियाँ होंगी जिनका यौवन पूर्ण रूप से विकसित होगा और जो आयु में एक-दूसरे के समान होंगी। ‘कवाइब’ से अभिप्राय वे स्त्रियाँ हैं जिनका यौवन उन्नत अवस्था में होगा, और ‘अत्राब’ का अर्थ है आयु में समान होना, अर्थात उम्र के हिसाब से एक-दूसरे के समकक्ष होना। इसी प्रकार स्वर्ग की नेमतों में से एक नेमत पेय भी है। जैसा कि अल्लाह तआला ने फ़रमाया: { ﭛ ﭜ } “और भरे हुए प्याले।” अर्थात ऐसे प्याले जो लबालब भरे हुए होंगे और लगातार एक के बाद एक प्रदान किए जाते रहेंगे। इससे उस महान सुख की भव्यता स्पष्ट होती है जिसमें न कोई थकान होगी और न कोई कष्ट।
और स्वर्ग के प्यालों के सेवन और वहाँ की बैठकों की पवित्रता और मधुरता का यह भी एक पक्ष है कि { ﭞ ﭟ ﭠ ﭡ ﭢ ﭣ } “स्वर्गवासी वहाँ न कोई निरर्थक बात सुनेंगे और न कोई असत्य वचन।” वे एक-दूसरे से न तो कोई भ्रष्ट और व्यर्थ बात सुनेंगे जिसमें कोई लाभ न हो और न ही झूठी बातें। इस निषेध का अर्थ यह है कि वे केवल उत्तम, शुद्ध, सही और सत्य वचन ही सुनेंगे। फिर अल्लाह तआला स्वर्गवासियों को प्राप्त होने वाले इस प्रतिफल का कारण स्पष्ट करता है। अतः उसने फ़रमाया: { ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ } “यह तुम्हारे पालनहार की ओर से प्रतिफल है, एक पूर्ण और पर्याप्त दान।” अर्थात यह पुरस्कार, प्रतिदान और उपहार तुम्हारे पालनहार की ओर से इन परहेज़गारों के लिए है, { ﭨ ﭩ } जो प्रचुर और भरपूर होगा। इस दान को { ﭩ } ‘हिसाब’ कहा गया है, अर्थात ऐसा दान जो उनके कर्मों के अनुरूप पूरा-पूरा और पर्याप्त दिया गया हो। जैसे कहा जाता है किः मैंने किसी का हिसाब किया, अर्थात उसे उसका पूरा अधिकार दे दिया। अतः { ﭨ ﭩ } ‘पर्याप्त दान’ का अर्थ यह है कि यह ऐसा पूर्ण दान है जिसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। इससे यह स्पष्ट होता है कि स्वर्गवासियों का सुख पूर्ण संतोष की उस अवस्था तक पहुँचा हुआ होगा, जहाँ वे न किसी अन्य सुख की कामना करेंगे और न ही उससे अधिक की इच्छा रखेंगे।
फिर अल्लाह तआला अपने उदार दान का वर्णन अपने महान वैभव और विशाल साम्राज्य को प्रकट करते हुए करता है। अतः अल्लाह सुब्ह़ानहु व तआला ने फ़रमाया:
{ ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ } “वह जो आकाशों और पृथ्वी का तथा जो कुछ उनके बीच है उसका पालनहार है, वही परम दयालु है, उसके सामने किसी को बोलने का अधिकार नहीं होगा।” जिस रब ने यह महान दान प्रदान किया है, वही पूर्ण अधिकार और संपूर्ण साम्राज्य का स्वामी है। यह इस बात को स्पष्ट करता है कि उसका दान सबसे श्रेष्ठ और सबसे महान है, और उससे बढ़कर कोई दान नहीं हो सकता। अतः सर्वोच्च व सर्शक्तिमान अल्लाह अपनी महानता और प्रताप को स्पष्ट करते हुए बताता है कि
{ ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ } वह आकाशों और पृथ्वी का तथा जो कुछ उनके बीच है उसका पालनहार है, वही परम दयालु है। तुम्हारा पालनहार सम्पूर्ण ब्रह्मांड का पालनहार है, जिसके लिए संपूर्ण साम्राज्य, संपूर्ण पालनहारिता और संपूर्ण उपासनीयता है। वही { ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ } आकाशों और पृथ्वी का तथा उनके बीच की समस्त सृष्टि का स्वामी है। अल्लाह जल्ल जलालुहू के इस कथनः
{ ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ } “आकाशों और पृथ्वी का तथा जो कुछ उनके बीच है” में समस्त सृष्टि समाहित हो जाती है। { ﭫ} ‘रब’ शब्द इस बात का द्योतक है कि वही उपास्य है, वही स्वामी है और वही अपने साम्राज्य के प्रत्येक कार्य को संचालित करने वाला है। अल्लाह तआला के संदर्भ में इसका अर्थ सृष्टि की उत्पत्ति, उसका निर्माण, उसकी रचना और उसका पूर्ण संचालन है। इसी में आकाशों और उनके ऊपर तथा भीतर की प्रत्येक वस्तु का प्रबंधन, और पृथ्वी तथा उस पर और उसके भीतर मौजूद प्रत्येक वस्तु का प्रबंधन सम्मिलित है। और {ﭬ} ‘आकाशों’ शब्द में हर वह वस्तु सम्मिलित है जो ऊँचाई पर है, जिसे मनुष्य देख सकता है और जिसे नहीं देख सकता। जिनमें मनुष्य द्वारा देखी जाने वाली वस्तुएँ जैसे सूर्य, तारे, चंद्रमा और बादल शामिल हैं, और वे वस्तुएँ भी शामिल हैं जिन्हें वह देख नहीं सकता, जैसे फरिश्ते। इसी प्रकार वे चीज़ें भी इसमें सम्मिलित हैं जिन्हें मनुष्य अनुभव तो करता है पर देख नहीं सकता, जैसे हवा और वायु, तथा वे सभी अदृश्य वस्तुएँ जिन्हें महान अल्लाह ने उत्पन्न किया है, जो मनुष्य की इंद्रियों की सीमाओं से बाहर होने के कारण उससे ओझल और गुप्त हैं।
और जहाँ तक { ﭭ } “पृथ्वी” की दलील का संबंध है, तो इस में वह सब कुछ सम्मिलित हो गया जो आकाश के नीचे है, अर्थात स्वयं पृथ्वी, उसका अंतर्भाग, उस पर चलने-फिरने वाले प्राणी, उसमें प्रवाहित होने वाली वस्तुएँ, उसके भीतर की चीज़ें, उससे निकलने वाली वस्तुएँ और उससे निकाली जाने वाली वस्तुएँ। इस प्रकार इसकी दलालत में मनुष्य, पशु, पक्षी, चौपाए, खेती-बाड़ी, जल, समुद्र, महासागर, खनिज और उनके विभिन्न प्रकार, तथा वह सब कुछ सम्मिलित हो गया जो पृथ्वी के गर्भ में है, जिनमें से कुछ को मनुष्य जानता है और बहुत-सी चीज़ों को केवल अल्लाह तबारक व तआला ही जानता है। और {ﭮ ﭯ } “और जो दोनों के बीच है” के शब्दों ने आकाश और पृथ्वी के बीच की सभी मख़लूक़ात (रचनाओं) को सम्मिलित कर लिया, चाहे वे ऐसे हों जिन्हें मनुष्य देखता है या जिन्हें वह नहीं देखता, और चाहे वे ऐसे हों जिन्हें वह अनुभव करता है किंतु देख नहीं सकता, जैसे वायु और हवा।
और बयान की सूक्ष्मताओं में से यह भी है कि जो भी वस्तु पृथ्वी से ऊँची हुई, वह ‘समा’ अर्थात आकाश में सम्मिलित हो जाती है, किंतु इसके बावजूद अल्लाह तआला ने आकाश और पृथ्वी के बीच की वस्तुओं {ﭮ ﭯ } का विशेष रूप से उल्लेख किया, ताकि विशेष ध्यान आकर्षित किया जा सके। अतः उन पिंडों को विशेष रूप से उल्लेखित किया गया, क्योंकि उनमें उसकी क़ुदरत की अद्भुत निशानियाँ हैं। वे स्वयं आकाश की छत से अलग होकर स्वतंत्र हैं, न वे उससे लटके हुए हैं और न ही पृथ्वी पर आधारित हैं। जैसे बादल, ग्रह, सूर्य और चंद्रमा, गर्म वायु और ठंडी वायु। ये सभी आकाश और पृथ्वी के बीच स्थित हैं। इसमें सृष्टि और सृष्टिकर्ता की महानता, प्रबंधन और सृजन की भव्यता तथा शिक्षण-शैली की महानता का स्पष्ट वर्णन है। अतः अल्लाह तआला पवित्र है, जिसने इन्हें अपनी शक्ति और महान रचनात्मकता से आकाश और पृथ्वी के बीच संचालित किया।
फिर अल्लाह तबारक व तआला ने अपने नाम { ﭰﭱ } “अर-रहमान” का उल्लेख किया, जिसने आकाशों, पृथ्वी और जो कुछ उनके बीच है उसे उत्पन्न किया और उनका संचालन किया। उसकी दया हर वस्तु को समाहित किए हुए है। यही वह नाम है जिससे अल्लाह तबारक व तआला ने सूरह रह़मान की शुरुआत की। {ﭷ} “अर-रहमान” का अर्थ है वह जिसकी दया अत्यंत व्यापक है और जो अपनी समस्त सृष्टि को समेटे हुए है। वह उन्हें रोज़ी और भलाई प्रदान करता है, उनके पास रसूल भेजता है, उन पर किताबें उतारता है, उन्हें अपनी आयतें दिखाता है, और उन्हें तुरंत दंड नहीं देता, बल्कि बार-बार चेतावनियाँ देता है। और वह तब तक पकड़ नहीं करता जब तक सत्य स्पष्ट न हो जाए और वे अवज्ञा पर अड़े न रहें। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया कि “अर-रहमान” अल्लाह तआला के नामों में से एक नाम है, जिसे मुश्रिकों ने नकार दिया था, जैसा कि सूरह फ़ुरक़ान में अल्लाह तआला का कथन है किः {ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ ﮔ } “जब उनसे कहा गया कि रह़मानको सज्दा करो, तो उन्होंने कहा कि रह़मानकौन है, क्या हम उसी को सज्दा करें जिसका तुम हमें आदेश देते हो, और इससे उनकी घृणा और बढ़ गई।” जब रसूल ने उन्हें इस बात की ओर बुलाया कि वे अपना सज्दा, अपनी विनम्रता और अपनी उपासना केवल अल्लाह तआला रह़मानरह़ीम के लिए विशेष कर दें और मूर्तियों तथा झूठे देवताओं को छोड़ दें, तो उन्होंने इसका इनकार किया।
फिर अत्यंत प्रतापी और महान अल्लाह अपनी महान महिमा का उल्लेख करता है और फ़रमाता है किः { ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ }“कोई भी उसके सामने बोलने का अधिकार नहीं रखता।” अर्थात कोई भी व्यक्ति अत्यंत उच्च और महान अल्लाह से बात करने का अधिकार नहीं रखता, सिवाय उसके जिसे वह स्वयं अपनी महानता और अपने उच्च स्थान के कारण अनुमति प्रदान करे। इसलिए किसी को यह अधिकार नहीं कि वह अल्लाह तआला से जैसे चाहे वैसे बात करे। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रत्येक वस्तु उसके अधीन है, वह अत्यंत रौब और वैभव वाला है, और सभी उसी के द्वारा उत्पन्न किए गए हैं, उसी के दास हैं। वही अकेला है, उसका कोई साझीदार नहीं, उसी के लिए बादशाहत, व्यवस्था, प्रभुत्व, शक्ति और संपूर्ण अधिकार है।
फिर अल्लाह तबारक व तआला अपनी महानता और प्रताप का उल्लेख करता है, विशेष रूप से फरिश्तों की पंक्तियों के संदर्भ में, जो उसके प्रति भय और सम्मान से भरी होती हैं, बल्कि वे पूर्ण मौन में रहते हैं, यहाँ तक कि अत्यंत प्रतापी और महान अल्लाह जिसे चाहे अनुमति दे। अल्लाह जल्ल जलालुहू (जिसकी महिमा महान है) फ़रमाता है:
{ ﭷ ﭸ ﭹ ﭺ ﭻﭼ ﭽ ﭾ ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ } “जिस दिन रूह और फरिश्ते पंक्तिबद्ध खड़े होंगे, वे बोलेंगे नहीं, सिवाय उसके जिसे रह़मानअनुमति दे और जो ठीक बात कहे।” { ﭷ ﭸ ﭹ } यहाँ “रूह” से अभिप्राय जिब्रील अलैहिस्सलाम हैं, जैसा कि शअबी, सईद बिन जुबैर और ज़ह्हाक रह़िमहुमुल्लाह ने कहा है।([20]) इसके अतिरिक्त कुछ अन्य मत भी हैं। { ﭷ ﭸ ﭹ ﭺ ﭻﭼ } “जिस दिन रूह और फरिश्ते पंक्तिबद्ध खड़े होंगे” का अर्थ यह है कि फरिश्ते व्यवस्थित रूप से, एक-दूसरे के साथ कतारों में खड़े होंगे, जो अल्लाह तआला के प्रति पूर्ण विनम्रता, आज्ञाकारिता और भय को दर्शाता है।
{ﭹ} “रूह” को अलग से उल्लेख करना, और फिर उसके बाद अन्य फरिश्तों का उल्लेख करना, जिब्रील अलैहिस्सलाम के उच्च स्थान और महान पद को दर्शाता है।
वे सब अल्लाह के भय एवं श्रद्धा के कारण मौन रहते हैं। उनमें से कोई भी एक शब्द भी नहीं बोलता, उसके ऊँचे रुतबे और रौब के कारण। फिर अल्लाह तआला ने इससे अपवाद किया: { ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ } “सिवाय उसके जिसे रह़मानअनुमति दे और जो ठीक बात कहे।” यहाँ दो शर्तें बताई गई हैं। पहली शर्त है अनुमति, { ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ } अर्थात अल्लाह रह़मानरह़ीम उसे बोलने की इजाज़त दे। दूसरी शर्त यह है कि
{ ﮄ ﮅ } उसका कथन सत्य हो, ऐसा सत्य जिसे अल्लाह तआला पसंद करे। कोई भी ऐसा कथन स्वीकार नहीं होगा जो अल्लाह तआला की मंशा के विरुद्ध हो। यह सब अल्लाह तआला की महानता, प्रताप और रौब को स्पष्ट करता है।
इब्न -ए- जरीर त़बरी रह़िमहुल्लाह कहते हैं किः इस विषय में सही बात यह है कि यह कहा जाए कि महान अल्लाह ने अपने बंदों के बारे में सूचना दी है कि क़ियामत के दिन, जिस दिन रूह और फरिश्ते पंक्तिबद्ध खड़े होंगे, कोई भी बात नहीं करेगा सिवाय उसके जिसे बोलने की अनुमति दी जाएगी और जो सही बात कहेगा। अतः हमें वही कहना चाहिए जैसा अल्लाह ने हमें बताया है, क्योंकि न तो अल्लाह ने अपनी किताब में और न ही अपने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की ज़बान से यह स्पष्ट किया कि {ﮅ } “सही बात” से कोई विशेष प्रकार की बात अभिप्रेत है। यह शब्द अपने सामान्य अर्थ में सभी को समाहित करता है।([21]) कुछ ने कहा कि इससे शफ़ाअत अभिप्रेत है, कुछ ने कहा कि तौह़ीद की गवाही, और कुछ ने कहा कि वह व्यक्ति जिसने दुनिया में सत्य कहा और उसी पर अमल किया। यह सब उस भयानक स्थिति और अल्लाह तआला के महान जलालत (प्रताप) को स्पष्ट करता है।
फिर पवित्र और सर्वोच्च अल्लाह उस दिन का वर्णन करता है, जो क़ियामत का दिन है। वह फ़रमाता है: { ﮇ ﮈ ﮉﮊ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ } “वही सच्चा दिन है। जो चाहे, वह अपने रब की ओर लौटने का मार्ग अपना ले।” अर्थात वह दिन, जो क़ियामत का दिन है { ﮇ ﮈ ﮉﮊ } वही वास्तविक और सच्चा दिन है, जो बिना किसी संदेह और शंका के अवश्य घटित होने वाला है। फिर अल्लाह तआला अपने बंदों को सर्वोत्तम उपदेश देता है और उस दिन के संबंध में उनके लिए सबसे उत्तम विकल्प बताता है, जिसके घटित होने में कोई संदेह नहीं। वह फ़रमाता है: { ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ } “जो चाहे, वह अपने रब की ओर लौटने का रास्ता अपना ले।” अर्थात जो व्यक्ति चाहे, वह अपने रब तक पहुँचने का मार्ग चुन ले, ऐसा मार्ग जिससे वह अपने रब के पास स्वीकार्य रूप से लौटे। { ﮐ } “लौटना” से अभिप्राय वह वापसी है जो अत्यंत प्रतापी और महान अल्लाह के यहाँ स्वीकार हो। और यह केवल नेक कर्मों के द्वारा संभव है, जो अल्लाह की आज्ञाकारिता और उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के अनुसरण के रूप में प्रकट होते हैं।
महान और सूक्ष्म भाषिक अभिव्यक्ति के बिंदुओं में से एक यह है कि उस दिन की महत्ता को संकेतवाचक शब्द {ﮇ} “वह” के माध्यम से व्यक्त किया गया है, जिससे उसके भयावह स्वरूप की भव्यता और महानता प्रकट होती है। वह दिन साधारण दिनों जैसा नहीं है, बल्कि वह ऐसा दिन है जो सत्य से परिपूर्ण है, और उसमें होने वाला प्रत्येक कार्य पूर्ण सत्य और पूर्ण न्याय पर आधारित होगा, जिसमें किसी भी प्रकार का अत्याचार नहीं होगा। {ﮇ ﮈ ﮉﮊ } “वह सच्चा दिन” निश्चित रूप से घटित होने वाला है, जो सत्य, यथार्थ और पूर्णतः सही है। फिर अल्लाह तआला ने सही मार्ग अपनाने के विषय को { ﮍ } “अपनाने” वाले शब्द के माध्यम से प्रस्तुत किया, जो दृढ़ पकड़ और मज़बूत संकल्प का संकेत देता है। इस कथन में निष्ठा और अनुसरण दोनों को एक साथ स्पष्ट किया गया है।
{ ﮍ ﮎ ﮏ} “अपने रब की ओर मार्ग अपनाए” से यह स्पष्ट होता है कि उसका मार्ग अपनाना केवल अल्लाह तआला के लिए हो, किसी और के लिए नहीं। { ﮍ ﮎ ﮏ} “अपने रब की ओर” कहकर यह बताया गया कि यह वापसी केवल उसी की ओर होनी चाहिए, न कि किसी अन्य की ओर। { ﮐ } “वापसी” शब्द का संकेत नेक कर्मों के द्वारा उस लौटने की ओर है, और यह इस बात की पुष्टि करता है कि नेक अमल करना अनिवार्य है, जैसा कि { ﮍ } “अपनाने” शब्द से स्पष्ट होता है। इस कथन से यह भी सिद्ध होता है कि मनुष्य को इच्छा और चयन की स्वतंत्रता दी गई है, और उसी के आधार पर उससे हिसाब लिया जाएगा। { ﮋ ﮌ} “जो चाहे” से यह स्पष्ट होता है कि हे मनुष्य, तुम्हारे पास यह विकल्प है कि तुम अपने रब की ओर आज्ञाकारिता के माध्यम से लौटो, या फिर कुफ्र करने वालों के मार्ग पर चलो, ताकि बंदों के साथ हिसाब पूर्ण न्याय के साथ किया जाए।
इसके बाद अल्लाह तआला ने सूरह नबा का समापन एक अत्यंत प्रभावशाली चेतावनीपूर्ण उपदेश के साथ किया। अल्लाह सुब्ह़ानहु व तआला का कथन हैः
{ ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ } “निश्चय ही हमने तुम्हें निकट आने वाले एक दंड से सावधान कर दिया है, उस दिन से जब मनुष्य देखेगा कि उसने अपने हाथों से क्या आगे भेजा है, और काफ़िर कहेगा: हाय काश! मैं मिट्टी हो गया होता।” अर्थात, हे लोगों! हमने तुम्हें स्पष्ट कथन के द्वारा सावधान कर दिया है, इसलिए तुममें से कोई भी स्वयं के अतिरिक्त किसी और को दोष न दे। { ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ} “निश्चय ही हमने तुम्हें निकट आने वाले दंड से सावधान किया है” अर्थात हमने तुम्हें स्पष्ट कथन, दिव्य ग्रंथों और अंतिम रसूल, हमारे नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के माध्यम से चेतावनी दी है, और उन प्रमाणों और तर्कों के द्वारा आगाह किया है कि जो व्यक्ति कुफ्र करेगा और अल्लाह तआला के मार्ग से रोकेगा, उसके लिए निकट दंड है। इस कथन की शुरुआत प्रथम पुरुष बहुवचन { ﮒ} “हम” से की गई है, जो वक्ता की महानता और प्रतिष्ठा को दर्शाता है, और इस बात की ओर संकेत करता है कि जिस विषय पर चर्चा की जा रही है वह अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें अल्लाह तआला की महिमा, भव्यता और गौरव का स्पष्ट प्रदर्शन है। इसके बाद { ﮓ} “हमने तुम्हें चेतावनी दी” कहा गया, जिसमें सीधे बंदों को संबोधित किया गया है, ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि यह चेतावनी स्वयं तुम्हारे रब की ओर से है। फिर उस दंड को समय की दृष्टि से निकट बताया गया { ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ} अर्थात वह समय बहुत दूर नहीं है। क़ियामत का दिन दूर नहीं है, जिससे चेतावनी की गंभीरता और तीव्रता स्पष्ट होती है। बुराई से चेतावनी वही देता है जो रह़मत से युक्त हो, इसलिए रह़मान और रह़ीम अल्लाह अपने बंदों को उस दिन की बुराई से आगाह करता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि अल्लाह तआला अत्यंत दयालु और कृपालु है, किंतु कुछ बंदे सत्य के प्रति घमंड करते हैं और अपनी अस्थायी इच्छाओं तथा नश्वर लालसाओं को शीघ्र पूरा करने में लगे रहते हैं।
फिर अल्लाह तआला यह सूचित करता है कि उस दिन बंदों के सारे कर्म उनके सामने प्रस्तुत किए जाएंगे, प्रत्येक व्यक्ति के सामने वही आएगा जो उसने स्वयं अर्जित किया होगा, चाहे वह भलाई हो या बुराई। अल्लाह जल्ल जलालुहू (जिसकी महिमा महान है) फ़रमाता हैः
{ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ } “उस दिन मनुष्य देखेगा कि उसके दोनों हाथों ने क्या आगे भेजा है, और काफ़िर कहेगा: हाय काश! मैं मिट्टी होता।” उस दिन मनुष्य देखेगा, अर्थात मनुष्य उस दिन अपनी कर्म-पत्रिका (नामा -ए- आमाल) को देखेगा, जो उसे दी जाएगी। अल्लाह तआला का कथन हैः { ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ} उस दिन मनुष्य देखेगा कि उसके दोनों हाथों ने क्या आगे भेजा है। वह उस परिणाम को देखेगा जिसे उसने अपने सांसारिक जीवन में किए गए कर्मों के द्वारा अर्जित किया है, और उस अंजाम को भी देखेगा जिसकी ओर वह बढ़ रहा है, या तो जन्नत की ओर या फिर जहन्नम की ओर।
अल्लाह तआला ने मनुष्य के कर्मों को उसके हाथों की कमाई के रूप में व्यक्त किया है। { ﮙ ﮚ ﮛ} अर्थात जो कुछ भी उन्होंने किया, वह उन्हीं का किया हुआ है। हाथों को इसलिए उल्लेख किया गया है क्योंकि वे मनुष्य की शक्ति और साधन हैं, जिनके माध्यम से वह कार्य करता है, परिवर्तन करता है, निर्माण करता है या विनाश करता है। हाथ यहाँ उस हर कार्य के लिए संकेत हैं जो मनुष्य से जारी होता है, क्योंकि हाथ ही उसके कार्यों और व्यवहारों को प्रकट करने वाला प्रमुख साधन हैं। यहाँ तक कि मनुष्य का कथन भी एक प्रकार से मूर्त रूप धारण कर लेता है, क्योंकि कथन दूसरों पर प्रभाव डालता है और परिणाम उत्पन्न करता है। इस प्रकार यह कथन और अधिक स्पष्ट, पूर्ण और समग्र हो जाता है। फिर इसे
{ ﮙ ﮚ ﮛ} “आगे भेजने” के अर्थ के साथ और अधिक सुदृढ़ किया गया है, जो कमाने और अर्जित करने को दर्शाता है। अर्थात सभी विपत्तियाँ, पाप और भलाई, सब कुछ मनुष्य के अपने ही हाथों की कमाई है। वह किसी दूसरे की ओर से उस पर नहीं थोपी गईं, और न ही उस पर कोई विपत्ति किसी और की वजह से आई। इससे मनुष्य को स्वयं से सावधान किया गया है, क्योंकि वही स्वयं अपने लिए अपराधी और अपने ऊपर अत्याचार करने वाला होता है। इसमें यह सूक्ष्म विश्लेषण भी निहित है कि मनुष्य के जीवन में जो कुछ भी अप्रिय या प्रिय घटित होता है, उसका सीधा संबंध उसके अपने कर्मों से होता है। यह बात भी स्पष्ट होती है कि बंदे के लिए सीधी राह पर चलना अनिवार्य है, ताकि उसके हालात भी सीधे रहें। इसलिए उसे हर उस बात से दूर रहना चाहिए जिससे अल्लाह तआला ने रोका है, और हर उस बात को अपनाना चाहिए जिसका अल्लाह तआला ने आदेश दिया है।
फिर अल्लाह तबारक व तआला उस निर्णायक क्षण में काफ़िर की अवस्था का वर्णन करता है। अल्लाह तआला फ़रमाता हैः { ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ } “काफ़िर कहेगा: हाय काश! मैं मिट्टी होता।” उस समय काफ़िर यह कामना करेगा कि काश वह मिट्टी ही होता और उसे पुनः जीवित न किया जाता, ताकि वह उस अंजाम को न देखता, जिसका कोई समाधान अब उसके पास नहीं रहेगा। यह ऐसी गहरी पीड़ा और जलती हुई पश्चाताप की अवस्था होगी, जिसे न वह सुधार सकेगा और न ही उसका उपचार कर सकेगा। इससे यह चेतावनी मिलती है कि कहीं मनुष्य का हाल भी ऐसा न हो जाए। यह रह़मान और रह़ीम की ओर से एक प्रभावशाली नसीहत है, हर उस व्यक्ति के लिए जो सुरक्षा चाहता है, लाभ की कामना रखता है, जन्नत की सफलता और जहन्नम से मुक्ति की आकांक्षा करता है। हम अल्लाह तआला से प्रार्थना करते हैं कि वह हमें उत्तम अंत प्रदान करे, जन्नत में प्रवेश दे, और आग से मुक्ति दे, और समस्त मुसलमानों को भी, हे सारे संसारों के पालनहार।
और मैं अल्लाह तआला का आभार प्रकट करता हूँ और उसका धन्यवाद करता हूँ कि उसने मुझे इस कार्य का सम्मान प्रदान किया और मुझे सूरह नबा को पूर्ण करने की तौफ़ीक़ दी। हे हमारे रब! हमारी ओर से इसे स्वीकार कर ले, निस्संदेह तू ही सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है। और हमारी तौबा स्वीकार कर, निश्चय ही तू बहुत तौबा स्वीकार करने वाला, अत्यंत दयालु है। और समस्त प्रशंसा अल्लाह के लिए है जो सारे संसारों का पालनहार है। और हमारे नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर तथा उनके समस्त परिवार वालों पर दुरूद और सलाम हो।
([1]) देखें: राग़िब अल-अस्फ़हानी की पुस्तक “अल-मुफ्रदात फ़ी ग़रीब अल-क़ुरआन” पृष्ठः (481)।
([2]) देखें: क़ुर्त़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़काम अल-क़ुरआन” (19/ 111)।
([3]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (24/ 6)।
([4]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 161)।
([5]) देखें: इब्न -ए- आशूर की पुस्तक “अत-तह़रीर वत-तनवीर” (12/ 390)।
([6]) देखें: राग़िब अल-अस्फ़हानी की पुस्तक “अल-मुफ़्रदात फ़ी ग़रीब अल-क़ुरआन” पृष्ठ (94)।
([7]) देखें: इब्न -ए- मंज़ूर की पुस्तक “लिसान अल-अरब” (11/ 110-111)।
([8]) देखें: क़ुर्तुबी की पुस्तक “अल-जामिअ लि-अहकाम अल-क़ुरआन” (19/ 112)।
([9]) देखें: इब्न -ए- जरीर तबरी की पुस्तक “जामिअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (24/ 9)।
([10]) देखें: इब्न -ए- जौज़ी की पुस्तक “ज़ादुल-मसीर फ़ी इल्मित-तफ़सीर” (8/ 161)।
([11]) देखें: शौकानी की पुस्तक “फ़त्ह़ अल-क़दीर” (1/ 62)।
([12]) देखें: इब्न आशूर की पुस्तक “अत्तहरीर वत्तनवीर” (12/ 400)।
([13]) देखें: इब्न -ए- जौज़ी की पुस्तक “ज़ादुल-मसीर फ़ी इल्मित-तफ़सीर” (8/ 162)।
([14]) देखें: इब्न आशूर की पुस्तक “अत्तहरीर वत्तनवीर” (12/ 400)।
([15]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (20/ 254)।
([16]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (24/ 22-27)।
([17]) देखें: जलालुद्दीन अल-मह़ल्ली एवं जलालुद्दीन अस-सुयूत़ी की पुस्तक “तफ़्सीर -ए- जलालैन” पृष्ठ (582)।
([18]) देखें: इब्न -ए- कस़ीर की पुस्तक “तफ़्सीरुल क़ुरआनिल अज़ीम” (4/ 495)।
([19]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (20/ 128-129)।
([20]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 168)।
([21]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (20/ 52)।