मक्की · २८ आयतें · ७१

नूह

نوح

بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ

{ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣﮤ ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫﮬ ﮭ ﮮ ﮯ ﮰ ﮱ ﯓ ﯔ ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ ﯙ ﯚ ﯛ ﯜ ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ ﯮ}


‎(निःसंदेह, हमने भेजा नूह़ को उसकी जाति की ओर कि ‎सावधान कर अपनी जाति को, इससे पूर्व कि आये उनके पास, ‎दूःखदायी यातना। उसने कहाः हे मेरी जाति! वास्तव में, मैं खुला ‎सावधान करने वाला हूँ, तुम्हें। कि इबादत (वंदना) करो अल्लाह ‎की तथा डरो उससे और बात मानो मेरी। वह क्षमा कर देगा ‎तुमहारे लिए तुम्हारे पापों को तथा अवसर देगा तुम्हें निर्धारित ‎समय तक। वास्तव में, जब अल्लाह का निर्धारित समय आ ‎जायेगा, तो उसमें देर न होगी। काश तुम जानते! नूह़ ने कहाः मेरे ‎पालनहार! मैंने बुलाया अपनी जाति को (तेरी ओर) रात और ‎दिन। तो मेरे बुलावे ने उनके भागने ही को अधिक किया। और ‎मैंने जब-जब उन्हें बुलाया, तो उन्होंने दे लीं अपनी उँगलियाँ अपने ‎कानों में तथा ओढ़ लिए अपने कपड़े तथा अड़े रह गये और बड़ा ‎घमण्ड किया)।‎

अल्लाह तआला ने सूरह नूह़ का आरम्भ इस सूचना से किया कि निःसंदेह उसने नूह़ अलैहिस्सलाम को उनकी क़ौम की ओर एक रसूल बनाकर भेजा, ताकि वे उन्हें अल्लाह तआला के उस दंड से सचेत करें यदि वे उस आदेश का पालन न करें जो अल्लाह तआला ने उन्हें दिया था अर्थात् अपने पालनहार की एकता (तौह़ीद) को स्वीकार करना और उसकी उपासना उसी प्रकार करना जैसा कि अल्लाह के रसूल नूह़ अलैहिस्सलाम उनके पास लेकर आए। अतः अल्लाह अज़्ज़ा व जल्ल (वह जो अत्यंत सम्मानित और प्रतापी है) ने फ़रमाया: { ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ } “निःसंदेह हमने नूह़ को उनकी क़ौम की ओर भेजा कि तुम अपनी क़ौम को उस पीड़ादायक यातना के आने से पहले सचेत कर दो।” अर्थात् हमने अपने रसूल नूह़ अलैहिस्सलाम को उस संदेश के साथ नियुक्त किया जिसे वे अपने पालनहार की ओर से अपनी क़ौम तक पहुँचाएँ, और उस संदेश का सार यह है: ‎ { ﮅ ﮆ ﮇ}“तुम अपनी क़ौम को सचेत करो” अर्थात् उन्हें सावधान करो

{ ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ } “उससे पहले कि उन पर पीड़ादायक यातना आ पहुँचे” अर्थात् उनके ऊपर उनके पालनहार का दंड अवतरित हो जाए। और नूह़ अलैहिस्सलाम पृथ्वी के निवासियों की ओर भेजे जाने वाले प्रथम नबी और रसूल हैं। अतः जब हमारे पूर्वज आदम अलैहिस्सलाम के पश्चात् शिर्क प्रकट हुआ, तब अल्लाह तआला ने नूह़ अलैहिस्सलाम को उनकी क़ौम की ओर भेजा।

और इस दिव्य कथन का आरम्भ (إنَّ) ‘इन्ना’ (निःसंदेह) जैसे बलवाचक अव्यय से हुआ है, जो अल्लाह तआला के बहुवचन सूचक सर्वनाम ‎ { ﮀ}के साथ संयुक्त होकर महिमा, महानता, गौरव और उत्कर्ष का बोध कराता है। इसके लाभों में यह भी है कि इससे यह प्रकट होता है कि अल्लाह तआला ने विशेष रूप से उन पर अनुग्रह किया कि उसने उनके लिए नूह़ को नबी और रसूल बनाकर भेजा, और साथ ही यह कथन संबोधित लोगों के लिए इस समाचार की महत्ता को भी प्रकट करता है।

अल्लाह तआला यह भी वर्णन करता है: ‎{ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ} “निःसंदेह हमने नूह़ को उनकी क़ौम की ओर भेजा” इससे यह संकेत मिलता है कि जिस प्रकार अल्लाह तआला ने नूह़ अलैहिस्सलाम को उनकी क़ौम की ओर भेजा और उनके पास कोई फ़रिश्ता नहीं भेजा, उसी प्रकार उसने तुम्हारी ओर मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को भेजा। उसने उनके पास उन्हीं में से एक मनुष्य को भेजा, जिसे वे उसके उच्च आचरण के कारण भली-भाँति जानते थे, जिस प्रकार तुम मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को उनके उत्तम चरित्र और गुणों के कारण जानते हो, जिनमें तुम कोई दोष नहीं पाते। इसमें यह पुष्टि और प्रतिपादन है कि रसूलों का प्रेषण उन्हीं लोगों में से होता है जिनकी ओर उन्हें भेजा जाता है। और इसी को और अधिक स्पष्ट करते हुए सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह ने फ़रमाया:

{ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ} “निःसंदेह हमने नूह़ को उनकी क़ौम की ओर भेजा” अर्थात् उन्हें उनकी ही क़ौम की ओर नियुक्त किया, और उनसे कहा: ‎{ ﮅ ﮆ ﮇ } “तुम अपनी क़ौम को सचेत करो” अर्थात् उन्हें उनके शिर्क से सावधान करो और इस बात का आदेश दो कि वे अपने रसूल नूह़ अलैहिस्सलाम का अनुसरण करें। क्योंकि इस प्रेषण का उद्देश्य स्पष्ट चेतावनी देना है { ﮅ ﮆ ﮇ } “तुम अपनी क़ौम को सचेत करो” जो इस बात का प्रमाण है कि यह कार्य ठोस प्रमाणों और तर्कों पर आधारित है, जिससे वे उन्हें उस स्थिति से सावधान करें जिसमें वे पड़े हुए हैं, ताकि वे उस आदेश का पालन करें जो अल्लाह तआला ने उन्हें दिया है। और यद्यपि यहाँ केवल चेतावनी (इन्कार) का उल्लेख किया गया है और शुभ सूचना (बशारत) का नहीं, तो इसका यह अर्थ नहीं कि शुभ सूचना का अस्तित्व नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य उनके अत्यधिक कुफ़्र के कारण चेतावनी की तीव्रता को प्रकट करना है, अतः यहाँ चेतावनी को प्रमुखता दी गई। बल्कि इस पर और अधिक बल देते हुए अल्लाह तआला ने फ़रमाया: ‎ { ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ }“उससे पहले कि उन पर पीड़ादायक यातना आ पहुँचे।” अर्थात् तुम शीघ्रता करो, तौबा करो और अपने पालनहार के धर्म के प्रति समर्पित हो जाओ, इससे पहले कि तुम पर दंड आ पड़े। और इस दंड की विशेषता यह है कि वह अत्यंत पीड़ादायक है जैसा कि कहा गया: ‎ { ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ }“उससे पहले कि उन पर पीड़ादायक यातना आ पहुँचे” अर्थात् वह अपनी चोट में अत्यंत कठोर और अपने प्रभाव में अत्यंत वेदनादायक है। और वही दंड उनके साथ घटित हुआ अर्थात् डूबना। और अभिव्यक्ति की सूक्ष्मताओं में से यह है कि ‎ { ﮋ ﮌ ﮍ }“आ पहुँचे” के प्रयोग से यह संकेत मिलता है कि वह दंड उन पर अवतरित होकर उन्हें आ घेरता है, जो इस दंड की भयावहता और महत्ता को प्रकट करता है। और इसका आशय यह भी है कि यह दंड उनके पालनहार की ओर से उनके पास आएगा और उनके अपने ही निवास स्थानों में उन पर उतर पड़ेगा, तथा यह परलोक के दंड की ओर भी संकेत करता है।

तब नूह़ अलैहिस्सलाम ने अपने पालनहार के आदेश का पालन किया और अपनी क़ौम को संबोधित करते हुए कहा: ‎ { ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ ﮔ }“हे मेरी क़ौम! निःसंदेह मैं तुम्हारे लिए एक स्पष्ट चेतावनी देने वाला हूँ।” अर्थात् मैं तुम्हारे पास अपने पालनहार की ओर से एक रसूल बनकर आया हूँ, ताकि तुम्हें उसके दंड से सचेत कर दूँ यदि तुम उस मार्ग का अनुसरण न करो जो मैं तुम्हारे पास तुम्हारे पालनहार की ओर से लेकर आया हूँ। नूह़ अलैहिस्सलाम ने अपनी क़ौम को संबोधित करते समय अपने उनके साथ गहरे संबंध और उनके हित के प्रति अपनी सच्ची चिंता को प्रकट किया ‎ { ﮏ ﮐ }“हे मेरी क़ौम!” इस प्रकार उन्होंने उनके सामने उस संबंध की मूल भावना को रखा कि तुम मेरे ही लोग हो, जिससे उनके प्रति उनकी सच्ची चिंता और निष्कपटता स्पष्ट होती है। इसके पश्चात् उन्होंने अपने सौंपे गए दायित्व को स्पष्ट किया ‎ { ﮑ ﮒ ﮓ ﮔ }“निःसंदेह मैं तुम्हारे लिए एक स्पष्ट चेतावनी देने वाला हूँ” अर्थात् मैं तुम्हें तुम्हारे पालनहार के दंड से सचेत करने के लिए भेजा गया हूँ, यदि तुम उस आदेश का पालन न करो जो मैं तुम्हारे पास लेकर आया हूँ। अतः इस प्रेषण का मूल उद्देश्य स्पष्ट चेतावनी देना है ‎ { ﮓ ﮔ }“एक स्पष्ट चेतावनी देने वाला” और ‎{ ﮔ} ‘मुबीन’ (स्पष्ट) शब्द यह दर्शाता है कि यह चेतावनी पूर्णतः स्पष्ट, प्रत्यक्ष और प्रमाणों तथा तर्कों से युक्त है। इससे यह सिद्ध होता है कि यह संदेश सुदृढ़ प्रमाणों और स्पष्ट तर्कों पर आधारित है, जिसके द्वारा उन्हें उनके शिर्क से सावधान किया जा रहा है जो कि अल्लाह, जो अत्यंत प्रभुत्वशाली और तत्वज्ञ है, के आदेश से है ताकि वे उस आदेश का पालन करें जो अल्लाह तआला ने उन्हें दिया है।

और इस वर्णन की सुंदरता यह है कि पहले कथन का प्रारम्भ अनुपस्थित (ग़ायब) के रूप में हुआ ‎ { ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ }“निःसंदेह हमने नूह़ को उनकी क़ौम की ओर भेजा” और तत्पश्चात् बिना किसी व्यवधान के सीधा नूह़ अलैहिस्सलाम की वाणी में उनकी क़ौम को संबोधित किया गया ‎ { ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ ﮓ ﮔ }“हे मेरी क़ौम! निःसंदेह मैं तुम्हारे लिए एक स्पष्ट चेतावनी देने वाला हूँ” यह क़ुरआन के भाषण-शिल्प की अद्वितीयता को प्रकट करता है, जिसकी समता करने में कोई भी वक्ता समर्थ नहीं। इसी प्रकार नूह़ अलैहिस्सलाम ने अपनी क़ौम के प्रति अपनी गहरी चिंता को भी बलपूर्वक प्रकट किया ‎{ ﮑ } ‘इन्नी’ (निःसंदेह मैं) में प्रयुक्त बलसूचक अव्यय(إنَّ) द्वारा जो उनकी चिंता और करुणा को व्यक्त करता है। फिर “तुम्हारे लिए” कहकर विशेष रूप से उन्हें ही इस संदेश का अधिकारी ठहरायाजो उनके प्रति उनके गहन प्रेम और भय को दर्शाता है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि सभी रसूल (अलैहिमुस्सलाम) उन लोगों की भलाई के प्रति अत्यंत चिंतित होते हैं जिनकी ओर उन्हें भेजा जाता है वे उनके इस्लाम ग्रहण करने, अपने पालनहार की आज्ञा का पालन करने, दंड से बचने और अल्लाह तआला की ओर से मिलने वाले अनुग्रह और आनंद को प्राप्त करने की तीव्र कामना रखते हैं। और { ﮔ } ‘मुबीन’ (स्पष्ट) का अर्थ यह भी है कि यह संदेश पूर्णतः स्पष्ट है, और इसके साथ ऐसे प्रमाण और तर्क हैं जिनके द्वारा वे अपनी क़ौम का सामना करते हैं।

फिर नूह़ अलैहिस्सलाम ने अपने संदेश को स्पष्ट करते हुए यह निर्धारित किया कि उनसे क्या अपेक्षित है: ‎ {ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ }“कि तुम अल्लाह की उपासना करो, उससे डरो और मेरी आज्ञा का पालन करो।” इस संदेश में तीन मुख्य बातें सम्मिलित हैं: पहलीः {ﮖ ﮗ } “अल्लाह की उपासना करो” अर्थात् केवल अल्लाह तआला की ही उपासना करो, अपने पालनहार की एकता (तौह़ीद) को स्वीकार करो और उसके साथ किसी को साझी न ठहराओ। और तौह़ीद से आरम्भ करना इस बात का प्रमाण है कि यही इस आदेश का मूल है, और अल्लाह तआला किसी भी प्रकार से शिर्क को स्वीकार नहीं करता। दूसरीः {ﮙ } “उससे डरो” अर्थात् अपने पालनहार से प्रत्येक अवस्था में सचेत रहो, उसके दंड से भय करो और उसके प्रतिफल की आशा रखो। तक़वा के पालन का एक महत्त्वपूर्ण लाभ यह है कि इससे मनुष्य के सभी आचरण संयमित हो जाते हैं, क्योंकि वह उस अल्लाह से भय करता है जो उसे हर स्थान पर देखता है। इस प्रकार वह लोगों की दृष्टि से आगे बढ़कर अल्लाह तआला की दृष्टि और उसके सर्वज्ञ होने का ध्यान रखता है। तीसरीः

{ ﮚ } “और मेरी आज्ञा का पालन करो” अर्थात् जो कुछ मैं तुम्हें आदेश दूँ और जिससे मैं तुम्हें रोकूँ, उसमें मेरी पूर्ण आज्ञाकारिता करो, क्योंकि मैं वही आदेश देता हूँ जो अल्लाह तआला मुझे देता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि अल्लाह तआला का धर्म सत्य पर आधारित है, अज्ञानता से दूर है, और यह ज्ञान, व्यवस्था तथा अनुशासन पर आधारित है, बल्कि यह एक ईमान वाले को यह भी सिखाता है कि वह अपने जीवन की व्यवस्था, प्राथमिकताओं और अनुशासन को किस प्रकार स्थापित करे।

अतः यदि तुम ऐसा करोगे, तो तुम्हें अल्लाह तआला की ओर से तुम्हारे पूर्व के पापों की क्षमा प्राप्त होगी, बल्कि वह तुम्हारी आयु में विस्तार भी देगा। इसीलिए अल्लाह तआला ने नूह़ अलैहिस्सलाम द्वारा अपनी क़ौम से कही गई बात को इस प्रकार वर्णित किया:

‎ { ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣﮤ ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫﮬ ﮭ ﮮ ﮯ}“वह तुम्हारे पापों को क्षमा कर देगा और तुम्हें एक निश्चित अवधि तक अवकाश देगा। निस्संदेह, जब अल्लाह का निर्धारित समय आ जाता है, तो उसे टाला नहीं जा सकता यदि तुम जानते।” अतः तुम्हारी आज्ञाकारिता और अल्लाह तआला के आदेशों के पालन के बदले तुम्हारा पालनहार तुम्हें दो महान प्रतिफल प्रदान करेगा: पहलाः ‎ { ﮜ ﮝ }“वह तुम्हारे पापों को क्षमा कर देगा” अर्थात् वह तुम्हारे पूर्व के सभी पापों को मिटा देगा। यहाँ ‎ { ﮞ}“मिन” (में से) का प्रयोग ‎ { ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ }“तुम्हारे पापों में से” बल (ताकीद) के लिए आया है, न कि आंशिकता (तब्ईज़) के लिए। ज़ज्जाज रह़िमहुल्लाह तआला ने कहा: यहाँ “मिन” का प्रयोग पापों को अन्य वस्तुओं से विशेष करने के लिए है, न कि कुछ पापों के लिए।([1]) और इब्न -ए- जरीर त़बरी रह़िमहुल्लाह तआला ने कहा: यदि कोई यह प्रश्न करे कि क्या { ﮞ} ‘मिन’ का अर्थ 'कुछ' (अंश मात्र) नहीं होता? तो उत्तर यह है कि इसके दो अर्थ और दो स्थान हैं। पहला स्थान वह है जहाँ इसके अतिरिक्त कुछ और सही नहीं बैठता, ऐसी स्थिति में यह केवल 'अंश' का बोध कराता है, जैसे कि आप कहें किः 'मैंने आपके दासों में से (मिन्) खरीदा'। यहाँ 'मिन्' के अतिरिक्त कुछ और उचित नहीं है और इसका अर्थ है कि आपने कुछ दासों को खरीदा। दूसरा स्थान वह है जहाँ इसके स्थान पर 'अन्' (عن - से/के विषय में) का प्रयोग संभव हो, यदि वहाँ 'अन्' का प्रयोग किया जा सके, तो यह 'संपूर्णता' का बोध कराता है (अर्थात् समस्त पाप क्षमा कर दिए जाएंगे)।([2]) इब्न -ए- आशूर रहमतुल्लाहि अलैहि का मत है कि: यहाँ 'मिन्' अव्यय व्याकरण की दृष्टि से 'ज़ायद' (अतिरेक) है जो केवल 'ताकीद' (बल देने) के लिए आया है, और यही अनेक व्याकरण आचार्यों का मत है।([3])

दूसराः ‎ { ﮠ ﮡ ﮢ ﮣﮤ}“और वह तुम्हें एक निश्चित अवधि तक अवकाश देगा” अर्थात् वह तुम्हारी मृत्यु को तुम्हारी निर्धारित आयु तक स्थगित कर देगा और तुम्हें विनाश के दंड से बचाएगा। { ﮡ ﮢ ﮣﮤ} “एक निश्चित अवधि” से आशय उस समय से है जिसे अल्लाह तआला ने उनके लिए निर्धारित किया है। साथ ही, इसमें उनकी आयु में बरकत का संकेत भी है अर्थात् वह चाहे तो दोनों प्रकार के अनुग्रह प्रदान करे। फिर अल्लाह तआला यह स्पष्ट करता है कि जब किसी का निर्धारित समय आ जाता है, तो उसे कभी टाला नहीं जा सकता। अतः उसने फ़रमाया: ‎ { ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫﮬ }“निस्संदेह, जब अल्लाह का निर्धारित समय आ जाता है, तो उसे टाला नहीं जा सकता।” इस प्रकार अल्लाह तबारक व तआला अपनी महान सत्ता और पूर्ण सामर्थ्य को स्थापित करता है कि वही एकमात्र उपास्य है। क्योंकि जब किसी की आयु का समय समाप्त हो जाता है, तो वह किसी भी प्रकार से आगे नहीं बढ़ाया जा सकता न कोई उपाय, न कोई साधन उसे टाल सकता है। इसका तात्पर्य यह भी है कि जब मृत्यु आ पहुँचती है, तब ईमान लाना संभव नहीं रह जाता। फिर अल्लाह तआला उन्हें समझाने के लिए कहता है: ‎ { ﮭ ﮮ ﮯ}“यदि तुम जानते।” अर्थात् यदि तुम मृत्यु और आयु की समाप्ति के सत्य को समझते, और यह जानते कि कोई भी अपने मृत्यु-समय को टाल नहीं सकता और न ही छूटे हुए ईमान की पूर्ति कर सकता है, तो तुम शीघ्रता से आज्ञापालन और समर्पण की ओर अग्रसर होते। यह तुम्हारे पालनहार की महानता और उसकी एकता का पर्याप्त प्रमाण है, और इस बात का भी कि तुम्हें उससे डरना चाहिए और उसके रसूल नूह़ अलैहिस्सलाम की आज्ञा का पालन करना चाहिए।

फिर जब उन्होंने अपने रसूल को झुठलाना प्रारम्भ किया, तो नूह़ अलैहिस्सलाम ने अपनी क़ौम के विरुद्ध अपनी शिकायत अल्लाह तआला के समक्ष प्रस्तुत की और कहा:

‎ { ﮱ ﯓ ﯔ ﯕ ﯖ ﯗ ﯘ }“हे मेरे पालनहार! निःसंदेह मैंने अपनी क़ौम को रात और दिन (लगातार) पुकारा।” अर्थात् हे मेरे पालनहार! मैंने अपनी क़ौम को उस ईमान, तौह़ीद और केवल तेरी ही उपासना की ओर बुलाया जिसका तूने मुझे आदेश दिया है। और मेरी दावत की स्थिति यह थी कि मैं उन्हें रात और दिन दोनों समय पुकारता रहा। इससे स्पष्ट होता है कि नूह़ अलैहिस्सलाम ने अपने प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ी उन्होंने रात और दिन का कोई भी उपयुक्त समय ऐसा नहीं छोड़ा जिसे उन्होंने अपनी दावत के लिए प्रयुक्त न किया हो। और वे अपनी क़ौम में एक हज़ार वर्ष में से पचास वर्ष कम रहे जो उनके महान प्रयास और दीर्घकालिक धैर्य को दर्शाता है। इसमें ईमान वालों के लिए शिक्षा है कि वे उस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएँ जो अल्लाह तआला ने उन्हें सौंपा है, उसमें शिथिलता न करें, और हर परिस्थिति में धैर्य धारण करें। यह हमारे नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के लिए भी सांत्वना है, जो अपनी क़ौम के इनकार और विरोध का सामना कर रहे थे, और समस्त लोगों के लिए यह मार्गदर्शन है कि वे अपने रसूलों के साथ नूह़ अलैहिस्सलाम की क़ौम जैसा व्यवहार न करें।

फिर नूह़ अलैहिस्सलाम ने उनकी विरोध और दूरी की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा:

‎ { ﯚ ﯛ ﯜ ﯝ ﯞ}“तो मेरी पुकार ने उन्हें और अधिक भागने के अतिरिक्त कुछ भी नहीं बढ़ाया।” अर्थात् जब भी मैं उन्हें बुलाता, वे उससे और अधिक दूर भागते, विरक्ति दिखाते और मुझसे मुँह मोड़ लेते। यह उनकी उस प्रवृत्ति को दर्शाता है कि जहाँ उन्हें सत्य और भलाई के निकट आना चाहिए था, वहाँ वे उससे विपरीत दिशा में भाग रहे थे।

और { ﯞ} “भागना” (फिरार) शब्द उनके तीव्र विरोध और अत्यधिक दूरी को प्रकट करता है क्योंकि सामान्यतः ‎ { ﯞ}भागना किसी भय या हानि से बचने के लिए होता है। इस प्रकार उनकी स्थिति उस व्यक्ति के समान थी जो आज्ञापालन और सत्य से घृणा करता है, और इस प्रकार उनके हाल का अत्यंत सजीव और प्रभावशाली चित्रण किया गया है।

फिर उनकी हठधर्मिता और कुफ़्र में अतिरेक को और अधिक स्पष्ट करते हुए कहा गया:

{ ﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ }

“और निःसंदेह, जब भी मैंने उन्हें पुकारा ताकि तू उन्हें क्षमा कर दे, तो उन्होंने अपनी उँगलियाँ अपने कानों में डाल लीं, अपने वस्त्रों को अपने ऊपर ओढ़ लिया, और वे अड़े रहे तथा घोर घमण्ड किया।” अर्थात् जब भी मैंने उन्हें पुकारा -हे अल्लाह!- उस क्षमा की ओर जिसकी मैंने उनसे आशा दिलाई थी कि यदि वे तेरे धर्म और तेरी शरीअत को स्वीकार कर लें तो वे इसके उत्तर में चार प्रकार के व्यवहार करते थे: पहलाः ‎{ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ} “उन्होंने अपनी उँगलियाँ अपने कानों में डाल लीं” अर्थात् वे इस सीमा तक प्रयास करते थे कि वे नूह़ अलैहिस्सलाम की किसी भी बात को न सुनें, जो उन्हें सत्य, भलाई और पापों की क्षमा की ओर बुला रही थी। दूसराः ‎ { ﯩ ﯪ}“और उन्होंने अपने वस्त्रों को अपने ऊपर ओढ़ लिया” अर्थात् उन्होंने अपने वस्त्रों के किनारों से अपने आप को ढक लिया ताकि वे उनकी ओर न देखें। यह सुनने की घोर अनिच्छा के साथ देखने से भी घृणा को प्रकट करता है, जिससे यह सिद्ध होता है कि वे सत्य से अत्यधिक घृणा करते थे और उससे दूर भागते थे।

तीसराः ‎ { ﯫ}“और वे अड़े रहे” अर्थात् वे अपने हठ और दुराग्रह में दृढ़ हो गए। यह उस जिद और कठोर संकल्प को दर्शाता है जिसके साथ वे अपने कुफ़्र पर डटे हुए थे और अपने रसूल नूह़ अलैहिस्सलाम की दावत से मुँह मोड़ते रहे। चौथाः ‎ { ﯬ}“और उन्होंने अत्यधिक घमण्ड किया” अर्थात् वे अहंकार और दंभ में इस सीमा तक बढ़ गए कि वे न सुनने को तैयार थे और न ही उनकी ओर देखने को। और ‎ { ﯭ }“अत्यधिक घमण्ड” के शब्द द्वारा उनके अहंकार की पराकाष्ठा को और अधिक बल दिया गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि घमण्ड और अहंकार ने उनके हृदयों को पूर्णतः आच्छादित कर लिया था, यहाँ तक कि वे अपने आप को सत्य को स्वीकार करने से ऊपर समझने लगे।

और ‎ { ﯠ ﯡ}“जब भी मैंने उन्हें पुकारा” में इस बात का संकेत है कि नूह़ अलैहिस्सलाम बार-बार उन्हें बुलाते रहे, और वे बार-बार उनसे दूर भागते रहे।

{ ﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ } “और निःसंदेह, जब भी मैंने उन्हें पुकारा ताकि तू उन्हें क्षमा कर दे” इस कथन से यह अर्थ प्रकट होता है कि नूह़ अलैहिस्सलाम बार-बार अपनी क़ौम को बुलाते रहे, और उसके साथ ही उनकी ओर से बार-बार विमुखता और दूर भागना भी प्रकट होता रहा। अर्थात् यह एक ऐसा आह्वान था जो उन्हें प्रेरित करता था कि उनके पाप, शिर्क और समस्त अवज्ञाएँ, मिटा दी जाएँ, किन्तु उन्होंने इस पर कोई प्रत्युत्तर नहीं दिया। फलतः अल्लाह तआला ने उन्हें जलप्रलय द्वारा नष्ट कर दिया। इसमें रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का विरोध करने वालों के लिए स्पष्ट चेतावनी है कि वे नूह़ अलैहिस्सलाम की क़ौम के समान न बनें, बल्कि अपने पालनहार की आज्ञा को स्वीकार करें, ताकि वह दंड उन्हें न आ घेर ले जैसा कि नूह़ अलैहिस्सलाम की क़ौम पर आया। अतः इस वर्णन में इनकार करने वालों के लिए गहन उपदेश निहित है, और रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के संकल्प को सुदृढ़ करने का भी माध्यम है। इसी के साथ इसमें आदर्श (क़ुदवा) के महत्त्व का भी संकेत है, और यह कि मनुष्य को निरंतर उसके प्रति स्मरण दिलाने की आवश्यकता होती है, चाहे उसका स्थान और पद कितना ही ऊँचा क्यों न हो।


{ﯯ ﯰ ﯱ ﯲ ﯳ ﯴ ﯵ ﯶ ﯷ ﯸ ﯹ ﯺ ﯻ ﯼ ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ ﰁ ﰂ ﭑ ﭒ ﭓ ﭔ ﭕ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ ﭞ ﭟ ﭠ ﭡ ﭢ ﭣ ﭤ ﭥ ﭦ ﭧ ﭨ ﭩ ﭪ ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸ ﭹ ﭺ ﭻ ﭼ ﭽ ﭾ ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ ﮇ ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ ﮍ ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ ﮒ}


‎(फिर मैंने उन्हें उच्च स्वर में बुलाया। फिर मैंने उनसे खुलकर कहा और उनसे धीरे-धीरे ‎‎(भी) कहा। मैंने कहाः क्षमा माँगो अपने पालनहार से, वास्तव में वह बड़ा क्षमाशील है। वह ‎वर्षा करेगा आकाश से तुमपर धाराप्रवाह वर्षा। तथा अधिक देगा तुम्हें पुत्र तथा धन और बना ‎देगा तुम्हारे लिए बाग़ तथा नहरें। क्या हो गया है तुम्हें कि नहीं डरते हो अल्लाह की महिमा ‎से? जबकि उसने पैदा किया है तुम्हें विभिन्न प्रकार से। क्या तुमने नहीं देखा कि कैसे पैदा ‎किये हैं अल्लाह ने सात आकाश, ऊपर-तले? और बनाया है चन्द्रमा को उनमें प्रकाश और ‎बनाया है सूर्य को प्रदीप। और अल्लाह ही ने उगाया है तुम्हें धरती से अद्भुत रूप से। फिर वह ‎वापस ले जायेगा तुम्हें उसमें और निकालेगा तुम्हें उससे। और अल्लाह ने बनाया है तुम्हारे ‎लिए धरती को बिस्तर। ताकि तुम चलो उसकी खुली राहों में)।‎

फिर नूह़ अलैहिस्सलाम उन उपायों का वर्णन करने की ओर अग्रसर होते हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी क़ौम के साथ अल्लाह तबारक व तआला की ओर बुलाने में अपनाया। इससे यह स्पष्ट होता है, प्रकट होता है और उजागर होता है कि उन दीर्घ वर्षों के दौरान, जब वे अपनी क़ौम को केवल अल्लाह तआला की उपासना, जिसका कोई साझी नहीं, की ओर बुलाते रहे, तो उन्हें कितनी कठोर पीड़ा और कष्ट का सामना करना पड़ा, जबकि उनकी क़ौम सत्य से निरंतर विमुख रही। अतः अल्लाह तआला नूह़ अलैहिस्सलाम के विषय में वर्णन करता है कि वे अपने पालनहार, जो अत्यन्त महान है, से शिकायत करते हुए कहते हैं:

‎ { ﯯ ﯰ ﯱ ﯲ }“फिर निःसंदेह मैंने उन्हें खुले रूप से पुकारा।” अर्थात् मैंने उन्हें खुलकर और स्पष्ट रूप से दावत दी, और अपनी पुकार को प्रकट किया यह उस गुप्त रूप से बुलाने के विपरीत था।

फिर जब उन्होंने केवल खुली दावत तक ही सीमित नहीं रखा, तो वे दोनों विधियों, प्रकट और गुप्त, को एक साथ अपनाने लगे: ‎ { ﯴ ﯵ ﯶ ﯷ ﯸ ﯹ ﯺ }“फिर मैंने उनके सामने प्रकट रूप से भी कहा और उनसे गुप्त रूप से भी कहा।” अर्थात् मैंने उन्हें उस संदेश को खुले रूप से भी पहुँचाया, जिसके साथ तूने मुझे भेजा और जिसका तूने मुझे दायित्व दिया, और साथ ही मैंने उन्हें एकांत में, व्यक्तिगत रूप से भी समझाया। इसमें उनके घरों तक जाना, प्रत्येक अवसर का लाभ उठाना, जब वे अलग-अलग मिल सकते थे, सम्मिलित है और साथ ही उनके सभाओं और जमावड़ों में उन्हें खुले रूप से संबोधित करना भी जारी रखा। इससे यह सिद्ध होता है कि नूह़ अलैहिस्सलाम ने प्रत्येक संभव उपाय और साधन अपनाया उन्होंने कोई मार्ग नहीं छोड़ा। बल्कि उन्होंने गुप्त रूप से समझाने की पद्धति को भी अत्यधिक महत्त्व दिया ‎ { ﯸ }“और मैंने उनसे गुप्त रूप से कहा” और ‎{ ﯺ } ‘इसरार’ (गुप्त रूप से) शब्द को विशेष बल देने के लिए प्रयुक्त किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने इस विधि को भी पूर्णता और अत्यधिक परिश्रम के साथ अपनाया।

यह सब इस बात को प्रकट करता है कि उन्होंने अल्लाह तआला द्वारा सौंपे गए दायित्व को निभाने में अपने मन को कितना दृढ़ किया, और अपनी क़ौम की ओर बुलाने में कभी निराश होकर पीछे नहीं हटे यद्यपि वे निरंतर उनका विरोध करते रहे। और यह कार्य उन्होंने लगभग एक हज़ार वर्ष में से पचास वर्ष कम की अवधि तक निरंतर किया। इससे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और ईमान वालों के संकल्प को बल मिलता है कि वे धैर्य रखें, अल्लाह की ओर बुलाते रहें, और परिणाम को अल्लाह तआला पर छोड़ दें। साथ ही यह शिक्षा भी मिलती है कि मनुष्य को दूसरों के साथ दावत, उपदेश, मार्गदर्शन, शिक्षा बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में धैर्य और सहनशीलता का परिचय देना चाहिए।

और इसमें अल्लाह तआला की महान सहनशीलता (हिल्म) का भी स्पष्ट प्रमाण है कि वह उन्हें उनके योग्य दंड में शीघ्रता नहीं करता। और उसका अपने रसूल नूह़ अलैहिस्सलाम को उनकी क़ौम पर धैर्य धारण करने का आदेश देना इस बात का द्योतक है कि अल्लाह तआला की ओर बुलाने का मार्ग दया पर आधारित है, जो आमंत्रित लोगों के साथ धैर्य की अपेक्षा करता है। और यही स्थिति तुम्हारे साथ भी है क्योंकि हमारा धैर्य और हमारे रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का तुम पर सब्र करना, यह केवल सहनशीलता और मोहलत देने के अंतर्गत है, ताकि लोग अपने आप पर पुनर्विचार कर सकें। यह इस बात का प्रमाण नहीं कि हठ, विरोध और अस्वीकार पर कोई दंड नहीं होगा। अतः तुम हमारे धैर्य और नूह़ अलैहिस्सलाम के अपनी क़ौम पर धैर्य से शिक्षा ग्रहण करो तुम्हारे लिए उसमें महान शिक्षा और उपदेश है।

फिर नूह़ अलैहिस्सलाम उस शुभ सूचना का उल्लेख करते हैं, जिसके द्वारा वे अपनी क़ौम को अल्लाह तआला के धर्म को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने कहा:

‎ { ﯼ ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ ﰁ }“अपने पालनहार से क्षमा माँगो, निःसंदेह वह अत्यन्त क्षमाशील है।” अर्थात् वे इस महान वचन को दिन-रात, गुप्त और प्रकट हर प्रकार से बार-बार दोहराते रहे, और इसके पश्चात् अत्यन्त प्रभावशाली शैली में यह स्पष्ट करते रहे कि यदि वे अपने पालनहार से अपने कुफ़्र और पापों के लिए क्षमा माँगें और उसके रसूल अलैहिस्सलाम का अनुसरण करें, तो उन्हें अल्लाह तआला की ओर से महान प्रतिफल प्राप्त होगा।

{ ﯼ ﯽ ﯾ } “अपने पालनहार से क्षमा माँगो” अर्थात् मैंने उनसे कहा कि वे अपने पालनहार से अपने कुफ़्र और पापों के लिए क्षमा माँगें, ईमान लाएँ, सत्य को स्वीकार करें और अल्लाह तआला की आज्ञा का पालन करें।

नूह़ अलैहिस्सलाम ने आज्ञापालन करने वालों के लिए अल्लाह तआला की क्षमा की पुष्टि एक महान कथन के माध्यम से की, जो कि है: { ﯿ ﰀ ﰁ } “निस्संदेह, वह बड़ा क्षमाशील है।” अर्थात्, अल्लाह तआला उन समस्त व्यक्तियों के लिए क्षमा के गुणों से सुशोभित है जो अपने रब (अज़्ज़-व-जल्ल) की ओर पलटते हैं और उससे क्षमा याचना करते हैं। यह क्षमा एक अटल गुण है जो कभी परिवर्तित नहीं होता। उन्होंने इस तथ्य की पुष्टि निश्चयवाचक अव्यय 'इन्ना' (إن) और अल्लाह की ओर संकेत करने वाले सर्वनाम “निस्संदेह वह” (इन्नहू) के साथ की है। साथ ही, क्षमा के गुण की स्थिरता को { ﰀ } 'काना' (है/था) शब्द के प्रयोग से दृढ़ किया गया है। यहाँ 'मग़फ़िरत' (क्षमा) को अतिशयोक्तिपूर्ण संज्ञा “बड़ा क्षमाशील” {ﰁ } (ग़फ़्फ़ारा) के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो क्षमा की पराकाष्ठा का बोध कराती है। निस्संदेह, अल्लाह सुब्हानहू व तआला क्षमा माँगने वाले के समस्त पापों को क्षमा कर देता है, चाहे वे कितने ही अधिक क्यों न हों। यह इस बात को स्पष्ट करता है कि दास के पाप चाहे संख्या में कितने ही अधिक और प्रभाव में कितने ही भीषण क्यों न हों, अल्लाह तआला उन्हें मिटा देता है और अपने रब की ओर लौटने के पुरस्कार स्वरूप, उन पापों के स्थान पर उसे पुण्यों (नेकियों) से विभूषित कर देता है। जैसा कि अल्लाह अज़्ज़-व-जल्ल ने ह़दीस़-ए-क़ुदसी में फ़रमाया: (हे आदम के पुत्र! यदि तेरे पाप आकाश की ऊँचाइयों तक भी पहुँच जाएँ, फिर तू मुझसे क्षमा माँगे, तो मैं तुझे क्षमा कर दूँगा और मुझे कोई परवाह नहीं।)([4]) इसी प्रकार अल्लाह तआला ने सूरह अल-फ़ुरक़ान में फ़रमाया:

{ﭲ ﭳ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸ ﭹ ﭺ ﭻ ﭼ ﭽﭾ ﭿ ﮀ ﮁ ﮂ ﮃ}

“परन्तु जिसने तौबा की, और ईमान लाया, तथा सत्कर्म किए, तो ऐसे ही लोग हैं जिनके पापों को अल्लाह पुण्यों में बदल देगा, और अल्लाह बड़ा क्षमाशील, अत्यंत दयावान है।” अपनी असीम अनुकम्पा से वह प्रत्येक पश्चाताप करने वाले को क्षमा कर देता है। उसने दंड से उन लोगों को अलग रखा है जिनमें दो विशेषताएँ पाई जाएँ: प्रथम: पश्चाताप करने वाले {ﭲ ﭳ ﭴ } “परन्तु जिसने तौबा की”। 'तौबा' वह प्रक्रिया है जिसमें किए गए पाप पर लज्जा, उसे तत्काल त्याग देना और भविष्य में उसे पुनः न दोहराने का दृढ़ संकल्प सम्मिलित है। अतः यह मनुष्य के वर्तमान, भूत और भविष्य, तीनों स्थितियों को समाहित करती है। द्वितीय: वह व्यक्ति जो सदाचार के मार्ग से अपनी सत्यता सिद्ध करे { ﭶ ﭷ ﭸ} “तथा सत्कर्म किए”। अर्थात् वह सच्चे हृदय से विश्वास लाए और अल्लाह के धर्म के अनुसार कर्म करे, जो कि वास्तव में 'सत्कर्म' है और अल्लाह की शरीअत का प्रतिनिधित्व करता है। अतः { ﭹ ﭺ ﭻ ﭼ ﭽﭾ} “ऐसे ही लोग हैं जिनके पापों को अल्लाह पुण्यों में बदल देगा”। जिन लोगों ने तौबा की और सत्कर्म किए, अल्लाह तआला उनके पापों को केवल मिटाता ही नहीं, बल्कि उन्हें नेकियों में परिवर्तित कर देता है। यह अल्लाह तआला की दया, उसके स्वाभिमान, उसकी उदारता और उसके वजूद का प्रमाण है, वह अपने दासों के लिए स्वर्ग चाहता है, नरक नहीं। वह परम कृपालु और अत्यंत प्रेम करने वाला है। यह वर्णन अल्लाह तआला की उस असीम करुणा और महान क्षमा को प्रतिपादित करता है जो प्रत्येक उस व्यक्ति के लिए है जो पाप के पश्चात तौबा करता है और आज्ञाकारिता के साथ अल्लाह की ओर लौट आता है।

और नूह़ अलैहिस्सलाम द्वारा अपनी क़ौम को यह बताने के पश्चात् कि यदि वे अपने पालनहार की आज्ञा का पालन करें तो उन्हें परलोक में क्षमा प्राप्त होगी और उसके परिणामस्वरूप जन्नत में प्रवेश मिलेगा, वे उन्हें उन सांसारिक अनुग्रहों की ओर भी ले जाते हैं जो उन्हें इसी जीवन में प्राप्त होंगे। इनमें सर्वप्रथम वर्षा का अवतरण है, जिससे उन्हें, उनके पशुओं को और उनके व्यापार को अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। अल्लाह तआला का कथन हैः ‎ { ﭑ ﭒ ﭓ ﭔ }“वह तुम पर आकाश से प्रचुर वर्षा बरसाएगा।” अर्थात् वह तुम पर आकाश से निरंतर वर्षा उतारेगा। ‎ { ﭔ }‘मिद्रारा’ (मूसलाधार) शब्द इस बात को सूचित करता है कि वर्षा अत्यधिक मात्रा में और बार-बार होगी, जिससे भूमि शुष्क नहीं रहेगी। अतः यदि तुम इस्तिग़फ़ार और तौबा का पालन करोगे, तो अल्लाह तआला तुम पर ऐसी वर्षा बरसाएगा जिससे देश जीवित हो उठेगा और सूखा तथा अकाल समाप्त हो जाएगा। क़ुर्तुबी रहमतुल्लाह तआला अलैह कहते हैं कि इसका अर्थ है: वह आकाश का जल भेजेगा, यहाँ यह अर्थ निहित है। और मुक़ातिल रहमतुल्लाह तआला अलैह कहते हैं किः जब उन्होंने लम्बे समय तक नूह़ अलैहिस्सलाम को झुठलाया, तो अल्लाह तआला ने उनसे वर्षा को रोक लिया और उनकी स्त्रियों के गर्भों को चालीस वर्षों तक बाँझ कर दिया। परिणामस्वरूप उनके पशु और फ़सलें नष्ट हो गईं, तब वे नूह़ अलैहिस्सलाम के पास आए और सहायता की याचना की। तब उन्होंने कहा: ‎ { ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ ﰁ }“अपने पालनहार से क्षमा माँगो, निःसंदेह वह अत्यन्त क्षमाशील है।” अर्थात् वह सदैव ऐसा ही है उस व्यक्ति के लिए जो उसकी ओर लौटे। फिर उन्होंने ईमान की ओर प्रेरित करते हुए उन लोगों से कहा:

‎ { ﭑ ﭒ ﭓ ﭔ ﭕ ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ ﭞ }“वह तुम पर आकाश से प्रचुर वर्षा बरसाएगा।” अर्थात् अल्लाह तआला की आज्ञाकारिता में संसार और परलोक दोनों का कल्याण निहित है। क़तादा रह़िमहुल्लाह ने कहाः अल्लाह के नबी अलैहिस्सलाम को यह बात पता थी कि ये लोग संसार के लोभी हैं, अतः उन्होंने अपनी क़ौम के लोगों से कहा कि तुम अल्लाह के आज्ञापालन की ओर आओ जिसके परिणामस्वरूप अल्लाह तआला तुम्हें लोक-परलोक दोनों स्थान पर लाभांवित करेगा।([5]) { ﭔ } ‘मिद्रारा’ शब्द इस बात का द्योतक है कि वर्षा अत्यधिक मात्रा में और निरंतर होगी, जिससे उन्हें, उनकी फ़सलों को और उनके पशुओं को समृद्धि प्राप्त होगी। इससे यह स्पष्ट होता है कि इस्तिग़फ़ार महान भलाई के द्वारों में से एक है। इस वर्षा का गुण यह है कि { ﭔ } वह अत्यधिक और प्रचुर होगी, एक के पश्चात् दूसरी आती रहेगी जो अल्लाह तआला की उदारता, कृपा और विशेष अनुग्रह का प्रमाण है, यदि तुम तौबा करोगे और उसके रसूल नूह़ अलैहिस्सलाम का अनुसरण करोगे।

अभिव्यक्ति की सूक्ष्मताओं में से यह भी है कि अल्लाह तआला ने जल के अवतरण को केवल अपनी ही ओर सम्बद्ध किया है, उसका कोई साझी नहीं, ताकि वह उन्हें और अन्य लोगों को अपने एकत्व (तौह़ीद) और केवल उसी की उपासना, आशा और प्रार्थना के योग्य होने का ज्ञान कराए। ‎ { ﭑ ﭒ ﭓ ﭔ }“वह तुम पर आकाश से प्रचुर वर्षा बरसाएगा।” अतः वही -महान और उच्च- अल्लाह है जो तुम्हें वर्षा और अन्य अनुग्रह प्रदान करता है। और जल के अवतरण को ‎ { ﭑ }(युर्सिलु) “भेजने” के शब्द से व्यक्त किया गया है, क्योंकि ‘भेजना’ उस दान को दर्शाता है जो बिना किसी प्रत्यक्ष माध्यम के प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार “भेजता है” शब्द ऊँचाई की ओर संकेत करता है ‎{ﭑ ﭒ } “आकाश से” और जल को “आकाश” के शब्द से अभिव्यक्त किया गया है, जो ऊँचाई का बोध कराता है। अर्थात् वह तुम्हें आकाश से यह वर्षा भेजता है और यह किसी भी अन्य के लिए असम्भव है कि वह इसे ला सके, सिवाय उस सर्वशक्तिमान के। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह अनुग्रह नूह़ अलैहिस्सलाम की दावत की पुष्टि और समर्थन है, और यह कि समस्त अधिकार केवल अल्लाह तआला के लिए है, उसका कोई साझी नहीं। अतः उस सत्ता की आज्ञा का पालन करो जिसके हाथ में सम्पूर्ण राज्य है, उसी की ओर तौबा करो, और उसके उस रसूल की आज्ञा मानो जो तुम्हारे पास सत्य धर्म लेकर आया है।

इसी प्रकार अभिव्यक्ति की सूक्ष्मता में यह भी है कि ‎ { ﭑ }“वह भेजता है” शब्द इस बात को विशेष रूप से दर्शाता है कि यह भेजना केवल अल्लाह तआला की ओर से है, और यह कि यह अनुग्रह उसी का विशेष दान है। और ‎ { ﭑ ﭒ} “वह आकाश से भेजता है” वाक्य ऊँचाई का बोध कराता है बादलों की ऊँचाई और स्वयं भेजने वाले की महानता का। वह अल्लाह है, तुम्हारा पालनहार, जो रोज़ी देने वाला है और समस्त भलाई का स्रोत केवल वही है। इसी प्रकार ‎ { ﭓ } (अलैकुम) “तुम पर” शब्द यह दर्शाता है कि यह तुम्हारे लिए विशेष सम्मान और अनुग्रह है। यह अल्लाह तआला की ओर से तुम्हें दिया गया विशिष्ट उपहार है, यदि तुम शिर्क को त्याग दो, अल्लाह के एकत्व को स्वीकार करो और उसके रसूल नूह़ अलैहिस्सलाम की आज्ञा का पालन करो।

इसके पश्चात् वह उन अन्य सांसारिक सुख-साधनों का उल्लेख करता है, जिनकी उन्हें आवश्यकता थी: ‎ { ﭖ ﭗ ﭘ ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ ﭞ }“और वह तुम्हें धन और पुत्रों से सहायता देगा, और तुम्हारे लिए बाग़-बगीचे बना देगा और तुम्हारे लिए नहरें प्रवाहित कर देगा।” अर्थात् अल्लाह तआला तुम्हें प्रचुर धन प्रदान करेगा ‎{ ﭖ ﭗ } “और वह तुम्हें धन से सहायता देगा” अर्थात् वह तुम्हारे प्रयासों, उपार्जन और व्यापार में बरकत देगा। ‎ { ﭖ }(युम्दिद्कुम) “वह तुम्हें बढ़ाएगा” शब्द इस बात का सूचक है कि वह तुम्हें निरंतर देता रहेगा, तुम्हारे धन में वृद्धि करेगा और उसे अधिक करेगा। ‘माल’ (धन) से अभिप्राय प्रत्येक वह वस्तु है जिससे मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है जो कुछ भी उसके लिए लाभदायक हो और जिससे वह अपने जीवन की आवश्यकताओं को प्राप्त कर सके, जैसे धन, संपत्ति आदि। फिर धन के साथ ‎{ ﭘ} “पुत्रों” का उल्लेख किया, जो उनकी संतति की वृद्धि का द्योतक है, क्योंकि उन्हें सेवा, सहायता और शक्ति के लिए उनकी आवश्यकता थी। पुत्रों का विशेष उल्लेख उनकी आवश्यकता को प्रकट करने के लिए है, यह पुत्रियों का निषेध नहीं करता, बल्कि यह दर्शाता है कि उस समय उनकी प्रमुख आवश्यकता किसमें थी। इस प्रकार “पुत्रों” का विशेष उल्लेख उस अनुग्रह की प्रकृति और उसकी उपयुक्तता को स्पष्ट करता है, कि उन्हें जिस प्रकार की आवश्यकता थी, उसी के अनुरूप उन्हें प्रदान किया गया। इसी प्रकार धन को पुत्रों से पहले लाने में भी गहन अर्थ निहित है, यह उस क्रम को दर्शाता है जो उनकी आवश्यकता की तीव्रता के अनुसार है। अतः इस उत्कृष्ट शैली में शब्दों की गहराई, क्रम का सौन्दर्य, और उपयुक्त शब्दों का चयन, इन सबके माध्यम से स्थिति के अनुरूप अर्थों का अत्यन्त प्रभावशाली और सुसंगत चित्रण प्रस्तुत किया गया है।

फिर क्रम में तीसरी आवश्यकता का उल्लेख किया गया, जो कि अल्लाह तआला का यह कथन है: ‎ { ﭙ ﭚ ﭛ ﭜ ﭝ ﭞ }“और वह तुम्हारे लिए बाग़-बगीचे उत्पन्न करेगा और तुम्हारे लिए नहरें बहाएगा।” अर्थात वह तुम्हें खेतों और उपवनों से समृद्ध करेगा, जिनके बीच जल की धाराएँ प्रवाहित होंगी। बल्कि अल्लाह तआला ने उन्हें “नदियाँ” कहा, ताकि उनके जल की प्रचुरता और तीव्र प्रवाह को स्पष्ट किया जा सके, जिससे तुम्हारा जीवन समृद्ध और प्रफुल्लित हो। अतः नूह़ अलैहिस्सलाम ने अपनी क़ौम को बताया कि तुम्हारा इस्तिग़फ़ार, ईमान और आज्ञापालन, इन सब के परिणामस्वरूप अल्लाह तआला तुम्हें यह सांसारिक सुख प्रदान करेगा, और साथ ही तुम्हारे पापों को क्षमा करेगा, ताकि तुम अपने कुफ़्र के दंड से बच जाओ और आख़िरत में शांति के साथ जन्नत में प्रवेश करो। इससे यह स्पष्ट होता है कि मोमिनों के लिए इस्तिग़फ़ार का स्थान अत्यंत उच्च है, क्योंकि वही हर प्रकार की भलाई को आकर्षित करने वाला है।

इसके उपरांत नूह़ (अलैहिस्सलाम) अपनी जाति की ओर एक प्रश्नवाचक शैली में उन्मुख होते हैं, जिसमें उनके प्रति तिरस्कार और विस्मय का भाव निहित है कि वे अपने रब के वचनों के प्रति प्रतिक्रिया क्यों नहीं दे रहे? उन्होंने कहा: { ﭠ ﭡ ﭢ ﭣ ﭤ ﭥ } “तुम्हें क्या हो गया है कि तुम अल्लाह के लिए गरिमा की आशा नहीं रखते?” अर्थात् अपने रब की गरिमा की आशा छोड़ देने में तुम्हारा क्या तर्क है? तुम उससे डरते क्यों नहीं? यहाँ { ﭠ ﭡ } (मा लकुम) 'तुम्हें क्या हो गया है' उनके विमुख होने के कारण के विषय में एक प्रश्न है कि तुम {ﭢ ﭣ ﭤ ﭥ } “अल्लाह के लिए गरिमा की आशा नहीं रखते”। यहाँ 'वकार' (गरिमा) से तात्पर्य वह सम्मान, प्रतिष्ठा और भव्यता है जो भय से उत्पन्न होती है। तुम्हें क्या हुआ है कि तुम अपने रब (अज़्ज़-व-जल्ल) की महानता और उसके अधिकारों का भय नहीं रखते? ताकि तुम अपने रब की एकेश्वरवादिता पर ईमान लाओ, उसे साझीदारों से मुक्त करो, उसकी उपासना में अनन्यता अपनाओ और उसकी आज्ञाकारिता व क्षमा याचना में संलग्न हो जाओ।

इस प्रश्न ‎ { ﭠ ﭡ ﭢ ﭣ ﭤ ﭥ }“तुम्हें क्या हो गया है कि तुम अल्लाह के लिए गरिमा की आशा नहीं रखते?” के माध्यम से वे उन्हें इस सत्य पर विवश करते हैं कि वे अल्लाह के प्रति आज्ञाकारिता का भाव नहीं रखते, न ही उन्हें अपने कुफ़्र के दुष्परिणामों का भय है और न ही वे अल्लाह की महानता को स्वीकार करते हैं। यह प्रश्न उनके कुफ़्र की उन गहरी जड़ों को उजागर करता है जिसके कारण वे नूह़ की किसी भी बात का प्रत्युत्तर नहीं दे रहे थे।

फिर उन्होंने उन कारणों की पुष्टि की जो अल्लाह का भय रखने, उसका सम्मान करने और उसकी आज्ञा मानने के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा: ‎ { ﭧ ﭨ ﭩ }“जबकि उसने तुम्हें विभिन्न चरणों में उत्पन्न किया है।” निस्संदेह तुम्हारे रब ने स्वयं तुम्हारे भीतर ऐसे महान चिह्न (आयतें) रखे हैं जो सिद्ध करते हैं कि वही तुम्हारा एकमात्र स्वामी है। उसने तुम्हें तुम्हारी माताओं के गर्भ में निरंतर चरणों (अत़वार) में निर्मित किया, पहले एक बूँद (नुत्फ़ा), फिर लोथड़ा (अलक़ा), फिर मांस का टुकड़ा (मुज़ग़ा), फिर भ्रूण, यहाँ तक कि तुम्हारे जन्म का समय आ गया। तत्पश्चात तुम गर्भ के बाहर भी विभिन्न अवस्थाओं से गुज़रे, शिशु से बालक और बालक से पुरुष बने। 'अत़वार' शब्द की व्यापकता में शरीरों, रंगों और लंबाइयों की भिन्नता भी सम्मिलित है। इब्नुल अंबारी रहमतुल्लाह अलैहि कहते हैं: 'त़ौर' का अर्थ स्थिति है और इसका बहुवचन 'अत़वार' है। इब्न -ए- फ़ारिस रहमतुल्लाह अलैहि के अनुसार इसका अर्थ 'बार-बार' है, अर्थात् एक अवस्था के बाद दूसरी अवस्था। यह भी कहा गया है कि 'अतवार' से अभिप्राय भिन्न-भिन्न क्षेत्र, स्वभाव, लंबाई और लघुता आदि है।([6]) 'अत़वार' का यह बोध उस चिंतन को अनिवार्य बनाता है जो मनुष्य को अल्लाह के प्रबंधन की महानता के कारण ईमान की ओर ले जाए। यदि तुम केवल अपनी रचना के चरणों पर विचार करो, तो यह तुम्हें विश्वास और केवल अल्लाह की इबादत के लिए विवश कर देगा।

मानव रचना के इस महान तर्क के पश्चात, यह वर्णन उन्हें एक अन्य प्रमाण की ओर ले जाता है आकाश और पृथ्वी के साम्राज्य (मलकूत) में चिंतन। अल्लाह तआला ने फ़रमाया: ‎ { ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ } “क्या तुमने नहीं देखा कि अल्लाह ने किस प्रकार सात आकाश एक-दूसरे के ऊपर बनाए?” अर्थात् क्या तुमने अपनी आँखों और अपनी अंतर्दृष्टि (बस़ीरत) से अल्लाह द्वारा निर्मित उन सात आकाशों की महानता का अवलोकन नहीं किया, जिनमें से प्रत्येक एक-दूसरे के ऊपर स्थित है? जो कोई भी इसे देखेगा, वह अनिवार्य रूप से सृष्टिकर्ता की महानता और उसकी सर्वशक्तिमानता को पहचान लेगा। अतः जिस प्रकार यह दृश्य जगत सत्य है, उसी प्रकार वह परलोक (ग़ैब) भी सत्य है जिसकी सूचना अल्लाह ने दी है। यह दृश्य प्रमाण परलोक, पुनरुत्थान, हिसाब-किताब, स्वर्ग और नरक की वास्तविकता के लिए एक अकाट्य दलील है।

इस वर्णन का आरम्भ प्रश्नवाचक अक्षर ‎ {ﭫ }'अ-लम' (क्या नहीं) से हुआ है, जो उन्हें इन प्रमाणों को स्वयं देखने और स्वीकार करने पर विवश करता है:

{ ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ } “क्या तुमने नहीं देखा कि अल्लाह ने किस प्रकार सात आकाश एक-दूसरे के ऊपर बनाए?” यहाँ ‎{ ﭲ } 'तिबाक़ा' का अर्थ है एक-दूसरे के ऊपर स्थित होना। यह प्रश्न श्रोताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए है, जो उन्हें उस इंद्रियजन्य और प्रत्यक्ष सत्य की ओर ले जाता है जिसे मनुष्य अपने जीवन के प्रत्येक क्षण में अनुभव करता है, वह आकाश जो उसके ऊपर है, और उसमें स्थित ग्रह, सूर्य और चंद्रमा। यहाँ संबोधन ‎ { ﭫ ﭬ}“क्या तुमने नहीं देखा” किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि सामान्य है, जिसमें नूह़ की जाति के लोग, वर्तमान के लोग और प्रलय तक आने वाले समस्त जीव सम्मिलित हैं। { ﭫ ﭬ} यह उन लोगों के प्रति एक तिरस्कारपूर्ण प्रश्न है जो सृष्टिकर्ता की महानता और उसकी सूक्ष्म प्रज्ञा पर विचार नहीं करते, और उन लोगों के लिए विस्मयकारी है जो उसकी एकता और असीम सत्ता को नहीं पहचानते।

{ ﭫ ﭬ} (अ-लम तरौ) “क्या तुमने नहीं देखा” के अर्थ में किसी वस्तु को प्रत्यक्ष रूप से देखना भी सम्मिलित है, और वह सूचना भी सम्मिलित है जो एक वस्तु से दूसरी वस्तु का प्रमाण देती है। अतः निकटतम आकाश (आसमान-ए-दुनिया) की महानता इस बात की अपेक्षा करती है कि उन अन्य आकाशों पर भी विश्वास किया जाए, जिनका मनुष्य प्रत्यक्ष अवलोकन नहीं कर पाता। क़ुर्तुबी रहमतुल्लाह अलैहि कहते हैं: { ﭫ ﭬ} ‘क्या तुमने नहीं देखा’ यहाँ सूचना देने के संदर्भ में है, न कि प्रत्यक्ष देखने (मुआयना) के संदर्भ में,जैसे कि आप कहें: ‘क्या तुमने मुझे नहीं देखा कि मैंने अमुक व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार किया?’। अतः इसमें निकटतम आकाश का अवलोकन और उसका प्रत्यक्ष साक्षात्कार भी सम्मिलित है, और यह भी कि वह अपने अतिरिक्त अन्य आकाशों पर प्रमाण है, और यह कि वे समस्त सात आकाश उसी के समान हैं। उनकी शक्ति और भव्यता में कोई विषमता या अंतर नहीं है।

बल्कि यहाँ उदार मार्गदर्शन इस प्रकार दिया गया है कि देखने के आदेश को ‎ { ﭭ } “कैसे” वाले प्रश्नवाचक शब्द के साथ जोड़ा गया। अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है:

‎ { ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ }“क्या तुमने नहीं देखा कि अल्लाह ने सात आकाशों को परत-दर-परत कैसे बनाया?” यह शैली चेतावनी देती है, मन को सावधान करती है, और इस महान, उच्च सृष्टि के निर्माण में विचार, मनन और चिंतन के लिए प्रेरित करती है। “कैसे” {ﭭ } का प्रयोग उस दृश्य विषय की अवस्था और उसकी गहनता को और अधिक स्पष्ट करता है। { ﭬ} “क्या तुमने नहीं देखा” का संबोधन स्वयं श्रोताओं से है, ताकि वे अपनी दृष्टि और बुद्धि दोनों को लगाकर इस पर विचार करें। इस प्रकार { ﭭ } “कैसे” का प्रयोग क़ुरआन के भाषण में मन को उकसाता है कि वह अपने चारों ओर फैले इस विशाल ब्रह्मांड की वास्तविकताओं का चित्र मन में उपस्थित करे। यह इस बात का प्रमाण है कि निरीक्षण, चिंतन, निष्कर्ष निकालना और तर्क करना, ये सब महान अनुग्रह हैं। दृष्टि (आँख) और अंतर्दृष्टि (बुद्धि) दोनों ही महान नेमतें हैं, जिनके माध्यम से मनुष्य लाभ-हानि, सही-गलत का ज्ञान प्राप्त करता है। ये सत्य को पहचानने और उसके संकेतों को समझने का साधन हैं। शैक्षिक दृष्टि से क़ुरआन के पाठ मानव जीवन के लिए उपचारात्मक भी हैं। वे वास्तविकता की विकृतियों को सुधारते हैं, साथ ही विकासात्मक भी हैं। वे मानव के भीतर भलाई और सदाचार को बढ़ाते हैं, और रक्षात्मक भी हैं। वे मनुष्य को बुराई के मार्ग और उसके दुष्परिणामों से बचाते हैं। जो दृश्य आयतें (प्रकृति के प्रमाण) हैं, वे अदृश्य सत्यों की ओर संकेत करती हैं।

{ ﭭ } “कैसे” शब्द स्वयं एक प्रश्नवाचक उपकरण है, जिसके द्वारा देखने, विचार करने और मनन करने के माध्यम से प्रमाण तक पहुँचा जाता है। यह प्रश्न श्रोता को सृष्टिकर्ता की महानता के भाव से भर देता है, जब वह आकाशों और उनमें विद्यमान ग्रह-नक्षत्रों की अत्यंत सूक्ष्म व्यवस्था को देखता है। यह शैली आश्चर्य और विस्मय भी उत्पन्न करती है, जो इस ब्रह्मांड की अद्भुत व्यवस्था के माध्यम से अल्लाह की अपार शक्ति को स्पष्ट करती है, और ग़ैब (अदृश्य), पुनरुत्थान, हिसाब और प्रतिफल पर ईमान लाने की अनिवार्यता को सिद्ध करती है। इसमें मन को वास्तविकता और परिणामों पर विचार करने के लिए उकसाया गया है। वास्तव में क़ुरआन की शैली बुद्धि, हृदय और भावनाओं तीनों को जागृत करती है, ताकि विचार करने वाले और उपदेश को स्वीकार करने वाले व्यक्ति के भीतर भलाई उत्पन्न हो।

अल्लाह तआला के कथन {ﭫ ﭬ ﭭ } “क्या तुमने नहीं देखा कि किस प्रकार” में निहित शैलीगत लाभों में से एक यह है कि यह दृष्टि को फेरने, गहन चिंतन करने और वस्तु के प्रति वैचारिक मंथन की ओर ध्यान आकर्षित करता है, ताकि मनुष्य उसमें छिपे आश्चर्यजनक सत्यों और उसके प्रबंधन व दान में निहित सूक्ष्मता को खोज सके। वास्तव में यह एक ऐसा प्रश्न है जो ठहरने और मनन करने पर विवश करता है, अतः उनकी बुद्धि उस व्यवस्था के विषय में कहाँ खो गई है जिसे वे अपनी आँखों से देख रहे हैं?

साथ ही, शैलीगत विशेषताओं में यह भी है कि जब { ﭫ ﭬ} “क्या तुमने नहीं देखा” (जो दृष्टिपात और ध्यानाकर्षण की अपेक्षा रखता है) का संयोग { ﭭ } (कैफ़ा) “किस प्रकार” के अर्थों के साथ होता है, तो यह चिंतन की गहराई और दृष्टि व अंतर्दृष्टि के विनिमय के महत्त्व को बढ़ा देता है। यह मनुष्य की बुद्धि को उस तर्क और अनुमान के लिए प्रेरित करता है जो परलोक (ग़ैब) के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करता है। वाक्य {ﭫ ﭬ} “क्या तुमने नहीं देखा” का संबंध श्रोताओं द्वारा आँखों से प्रत्यक्ष अवलोकन और गहन दृष्टिपात से है, जबकि { ﭭ } “किस प्रकार” शब्द दृष्टि के साथ-साथ सात आकाशों की रचना में चिंतन-मनन और बुद्धि के नियोजन को भी सम्मिलित कर लेता है। इसका उद्देश्य यह है कि श्रोता इस ठोस निष्कर्ष पर पहुँच सकें कि उनका वैचारिक मार्ग दोषपूर्ण है, जिसने उनकी उपासना को भ्रष्ट कर दिया है और उन्हें सत्य के विरुद्ध, सत्य को उतारने वाले के विरुद्ध तथा उस रसूल के विरुद्ध दुस्साहस करने पर उद्धत किया है जो सत्य की ओर बुलाता है। वे ऐसे मिथ्या का सहारा लेते हैं जिसका निराधार होना स्पष्ट है। { ﭫ ﭬ} इससे यह सिद्ध होता है कि देखने के आदेश के पश्चात {ﭭ } (कैफ़ा) ‘किस प्रकार’ के अर्थों का यह अनुक्रम एक महान उद्देश्य और गहन आलंकारिक अभिव्यक्ति (बलाग़त) को पूर्ण करता है, जो पवित्र क़ुरआन की श्रेष्ठता और उसके शब्द-चयन की सूक्ष्मता को दर्शाता है, और यही अल्लाह के कलाम की महानता और उसका ‘एजाज़’ (चमत्कार) है।

अतः अल्लाह अज़्ज़ा व जल्ल (वह जो अत्यंत सम्मानित और प्रतापी है) ने झुठलाने वालों को संबोधित करते हुए उनका ध्यान आकाशों की रचना की ओर यह कहकर आकर्षित किया: ‎ { ﭫ ﭬ ﭭ ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ }“क्या तुमने नहीं देखा कि किस प्रकार अल्लाह ने सात आकाश एक-दूसरे के ऊपर बनाए?” ताकि वह उन्हें उन प्रत्यक्ष प्रमाणों के माध्यम से इस सत्य पर विवश कर दे कि तुम्हारे रब ने इन सात आकाशों को { ﭲ } ‘तिबाक़ा’ अर्थात् एक-दूसरे के ऊपर निर्मित किया है। क़ुर्तुबी रहमतुल्लाह अलैहि कहते हैं: { ﭲ } ‘तिबाक़ा’ का अर्थ है एक के ऊपर एक,प्रत्येक आकाश दूसरे पर एक गुंबद की भाँति आच्छादित है। यह मत इब्न -ए- अब्बास और सुद्दी का है। हसन का कथन है: अल्लाह ने सात आकाशों को सात पृथ्वियों के ऊपर एक-दूसरे के ऊपर बनाया और प्रत्येक पृथ्वी व आकाश के मध्य अपनी सृष्टि और आदेश रखे।([7]) इमाम शौकानी रहमतुल्लाह अलैहि कहते हैं: नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से ‘अहले सुन्नत’ और अन्य विद्वानों के माध्यम से सहाबा के एक समूह से ऐसी ह़दीस़ें प्रमाणित हैं जिनमें आकाशों का वर्णन है, कि प्रत्येक आकाश की मोटाई पाँच सौ वर्ष की यात्रा के बराबर है और दो आकाशों के मध्य की दूरी भी पाँच सौ वर्ष की यात्रा के समान है, और यह कि आकाश भी सात हैं और पृथ्वियाँ भी सात हैं।([8]) अतः ये सात आकाश अपनी पूर्णता, सुदृढ़ता और सौंदर्य में बेमिसाल हैं, यहाँ तक कि उन्हें देखने वाले को उनमें कोई असंतुलन या भिन्नता नहीं मिलती। वे प्रत्येक दोष से मुक्त हैं। जो कोई भी उनकी ओर देखता है, वह उनकी सुंदरता, दृढ़ता, शक्ति और ऊँचाई को देखकर चकित रह जाता है, जो सृष्टिकर्ता (अल्लाह अज़्ज़-व-जल्ल) की महानता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

और सृष्टि (خلق) को अल्लाह तआला ही की ओर संबद्ध किया गया है, जैसा कि फ़रमाया: ‎ { ﭮ ﭯ ﭰ ﭱ ﭲ }“अल्लाह ने सात आकाशों को परत-दर-परत पैदा किया।” इस प्रकार अल्लाह तबारक व तआला ने अपने बन्दों के लिए यह सिद्ध कर दिया कि वही सातों आकाशों का सृष्टिकर्ता है, और सृष्टि में उसका कोई साझी नहीं। इससे यह अनिवार्य होता है कि तुम अपने पालनहार की तौह़ीद को स्वीकार करो, उसकी आज्ञा का पालन करो और उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की आज्ञा का अनुसरण करो।

फिर इस स्पष्ट प्रमाण और आकाशों की महान सृष्टि के विवेचन के बाद, यह महान मार्गदर्शन धीरे-धीरे उन्हें अल्लाह तआला की अन्य उच्च सृष्टियों की ओर ध्यान आकर्षित करता है, जैसे सूर्य और चन्द्रमा, जिनमें महान चिन्ह निहित हैं। अतः अल्लाह तआला फ़रमाता है: ‎ { ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸ ﭹ ﭺ }“और उसने चन्द्रमा को उनमें प्रकाशमान बनाया और सूर्य को दीपक बनाया।” अर्थात तुम्हारा पालनहार वही है जिसने‎

{ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ }चन्द्रमा को उनमें प्रकाश (नूर) बनाया, जो सूर्य से भिन्न है,

‎ { ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ ﭸ ﭹ ﭺ }और सूर्य को एक प्रज्वलित दीपक बनाया, जो अपनी तीव्र चमक और किरणों से प्रकाश देता है। इस प्रकार अल्लाह तआला अपने बन्दों को इस बात पर विचार करने के लिए बुलाता है कि दो प्रकार के प्रकाश सूर्य और चन्द्रमा में कितना स्पष्ट अंतर और विविधता है। सूर्य और चन्द्रमा की संरचना, उनकी प्रकृति और उनकी स्थिति भिन्न है, और उसी के अनुसार उनके प्रकाश में भी भिन्नता है। यह इस बात का प्रमाण है कि सृष्टिकर्ता की शक्ति कितनी महान और अद्भुत है, जो अत्यंत सूक्ष्मता के साथ विविधता और भिन्नता उत्पन्न करता है। यह सब इस बात की ओर संकेत करता है कि वह महान सृष्टिकर्ता ही हर वस्तु का पालनहार और स्वामी है, और वह हर चीज़ पर पूर्ण सामर्थ्य रखने वाला है।

वही है जिसने सूर्य को शून्य से उत्पन्न किया ‎ { ﭸ ﭹ ﭺ}और उसे एक प्रज्वलित दीपक बनाया, ताकि उसकी किरणों और चमक से दिन स्पष्ट और उज्ज्वल हो जाए, जिससे मनुष्य अपनी आवश्यकताओं और कार्यों को पूरा कर सके। और उसी ने चन्द्रमा को प्रकाशमान बनाया ‎{ ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ}, ताकि मनुष्य उसकी कोमल रोशनी से लाभान्वित हो सके, जो उनकी आवश्यकताओं के अनुसार है, और यह उस रात्रि के अनुकूल है, जिसे अल्लाह तआला ने विश्राम का समय बनाया है, जिसमें वे शांत और पर्याप्त निद्रा प्राप्त करते हैं। अतः “दीपक” (सूर्य) का प्रकाश ‎ { ﭸ ﭹ ﭺ }अधिक तीव्र और प्रखर है, ‎ { ﭴ ﭵ ﭶ ﭷ }जबकि “नूर” (चन्द्रमा) का प्रकाश उससे कम और सौम्य है। इस प्रकार ये दोनों अलग-अलग प्रकार की रोशनी और प्रकाश के रूप में दो महान चिन्ह हैं, और अल्लाह तआला की दो महान नेमतें हैं, जो उसने अपने सभी बन्दों पर अनुग्रह के रूप में प्रदान की हैं।

और भाषिक सौंदर्य की दृष्टि से यह अत्यंत सूक्ष्म है कि अल्लाह तआला ने सूर्य के प्रकाश को “सिराज” (दीपक) कहा, जबकि चन्द्रमा के प्रकाश को “नूर” कहा। शौकानी रहमतुल्लाह अलैहि कहते हैं: कहा गया है कि 'ज़िया' (तेज प्रकाश) 'नूर' (सौम्य प्रकाश) से अधिक शक्तिशाली होता है। यह भी कहा गया है कि 'ज़िया' वह है जो स्वयं का हो, और 'नूर' वह है जो आकस्मिक या प्रतिबिंबित हो। इसी आधार पर विद्वानों ने कहा है कि चंद्रमा का प्रकाश सूर्य के प्रकाश से ही प्राप्त होता है।([9]) क़ुर्तुबी रहमतुल्लाह अलैहि का कथन है: 'ज़िया' वह है जो अन्य वस्तुओं को आलोकित कर दे, और 'नूर' वह है जो स्वयं प्रकट हो और फिर ओझल हो जाए।([10]) अतः जो व्यक्ति हर पक्ष से इन पर विचार करेगा, उस पर अल्लाह तआला की वह महानता प्रकट हो जाएगी जो उसकी एकेश्वरवादिता, उपासना में अनन्यता और परलोक (ग़ैब) पर विश्वास को अनिवार्य बनाती है, जिसमें स्वर्ग, नरक, पुनरुत्थान, हिसाब-किताब और प्रतिफल से संबंधित विषय सम्मिलित हैं।

सृष्टि के सात आकाशों की रचना, उनमें सूर्य व चंद्रमा की अवस्थिति, और उससे पूर्व स्वयं मनुष्यों को विभिन्न चरणों (अतवार) में निर्मित करने की अपनी असीम सामर्थ्य पर तर्क प्रस्तुत करने के पश्चात्, अल्लाह सुब्हानहू व तआला पुनः उनके मूल उद्भव की ओर प्रमाण को मोड़ता है। किन्तु इस बार यह एक भिन्न परिप्रेक्ष्य में है। अल्लाह तबरक व तआला फ़रमाया: ‎ { ﭼ ﭽ ﭾ ﭿ ﮀ }“और अल्लाह ने तुम्हें पृथ्वी से वनस्पति की भाँति उगाया”।निस्संदेह अल्लाह तआला ने ही तुम्हें मिट्टी से उत्पन्न किया है। अभिव्यक्ति की सूक्ष्मता और उन्हें गहन चिंतन में डुबो देने वाली इस शैली की पराकाष्ठा देखिए कि यहाँ 'उगाने' (इनबात) शब्द का प्रयोग हुआ है: ‎ { ﭼ ﭽ ﭾ ﭿ ﮀ }“और अल्लाह ने तुम्हें पृथ्वी से वनस्पति की भाँति उगाया”। यह शब्द वनस्पतियों की अवस्थाओं की ओर ध्यान आकर्षित करता है, यहाँ मनुष्यों के प्रादुर्भाव और उनके विकास के चरणों की उपमा पौधों से दी गई है, जिस प्रकार पौधा भूमि से फूटता है, फिर उस पर पल्लवित होता है, और जिस प्रकार उसके जीवन के विभिन्न पड़ाव, विकास के चरण और स्थितियों का परिवर्तन होता है, और अंततः अपनी आयु व निर्धारित समय पूर्ण होने पर वह विनष्ट हो जाता है। वनस्पतियों की ही भाँति मनुष्यों में भी कोई अपनी वृद्धावस्था पूर्ण करता है तो कोई उससे पूर्व ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता है, कुछ पौधे अंकुरित होते ही नष्ट हो जाते हैं, कुछ थोड़ा बढ़ने पर और कुछ तने पर खड़े होने के पश्चात् (जब वे कृषकों को प्रिय लगने लगते हैं) सूख जाते हैं। यही स्थिति मनुष्य की भी है।

अल्लाह सुब्हानहू व तआला ने इस सृजन का श्रेय स्वयं को देते हुए फ़रमाया:

‎ { ﭼ ﭽ }“और अल्लाह ने तुम्हें उगाया”। अर्थात् वही महान सत्ता है जिसने तुम्हें उस मूल तत्व से उद्भव देकर निकाला जिससे उसने आदम अलैहिस्सलाम को निर्मित किया था, और वह मिट्टी ही है जिससे वनस्पतियाँ उगती हैं। वास्तव में तुम्हारा सृजन पृथ्वी से पौधों के उगने के ही समान है: ‎ { ﭼ ﭽ ﭾ ﭿ}“और अल्लाह ने तुम्हें पृथ्वी से उगाया”। फिर इसकी पुष्टि इस शब्द से की: ‎ { ﮀ }(नबातन) “वनस्पति की भाँति” अर्थात् तुम्हें पूर्ण रूप से बाहर निकाला। यह तुम्हारे सृजन, उद्भव और पौधों के सदृश विभिन्न चरणों में तुम्हारे विकास पर चिंतन करने के महत्त्व को रेखांकित करता है। और जिस प्रकार पौधा मर जाता है और भूमि निर्जीव हो जाती है, फिर अल्लाह उसे पुनर्जीवित करता है, वैसे ही मनुष्य भी मरता है और अल्लाह प्रलय के दिन उन्हें पुनः जीवित करेगा। अतः तुम्हें क्या हो गया है कि तुम मृत्यु के पश्चात् पुनरुत्थान पर विश्वास नहीं करते?

तत्पश्चात्, मृत्यु के उपरांत वह तुम्हें उसी पृथ्वी में लौटा देगा जो तुम्हारे उद्भव और 'उगने' का मूल आधार है। अल्लाह तआला ने फ़रमाया: {ﮂ ﮃ ﮄ ﮅ ﮆ } “फिर वह तुम्हें उसी में लौटा ले जाएगा और तुम्हें पूरी तरह (पुनः) निकाल लाएगा”। अर्थात् मृत्यु के पश्चात् वह तुम्हें उसी भूमि में वापस ले जाएगा जहाँ से तुम्हारा आरम्भ हुआ था, और ‎ { ﮅ ﮆ }फिर तुम्हें वहाँ से वैसे ही बाहर निकाल लाएगा जैसे प्रथम बार निकाला था। तब तुम हिसाब-किताब और प्रतिफल के लिए उपस्थित किए जाओगे। अतः अब अस्वीकार का क्या आधार शेष रह जाता है? अल्लाह सुब्हानहू व तआला ने इन प्रबल तर्कों के माध्यम से उन्हें मृत्यु के पश्चात् पुनर्जीवन की वास्तविकता तक पहुँचा दिया है। इन देदीप्यमान प्रमाणों और अकाट्य दलीलों के पश्चात् कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति पुनरुत्थान को असंभव नहीं कह सकता, इसका खंडन केवल वही करेगा जो सत्य से हठधर्मी करता हो। यह स्पष्ट करता है कि अल्लाह का धर्म प्रमाणों, यथार्थ और ज्ञान पर आधारित है, और यह मोमिनों को सही अनुमान व तर्क की वह पद्धति सिखाता है जिससे वे सत्यों तक पहुँच सकें।

इसके उपरांत इलाही (ईश्वरीय) वर्णन इस तथ्य की ओर बढ़ता है कि जिस सत्ता ने उन्हें पृथ्वी से उत्पन्न किया, उसी ने उनके लिए इसे विस्तृत भी किया। अल्लाह तआला ने फ़रमाया: ‎ { ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ }“और अल्लाह ने तुम्हारे लिए पृथ्वी को एक बिछौना बनाया”। निस्संदेह तुम्हारे रब का तुम पर यह उपकार है कि उसने तुम्हारे लिए पृथ्वी को समतल और सुगम बनाया, ताकि इसके कोनों में यात्रा करने वाले को कोई ऐसी बाधा न मिले जो उसके मार्ग और गंतव्य को अवरुद्ध कर दे।

अभिव्यक्ति की प्रचुरता और सूक्ष्मता यह है कि ‎ { ﮌ }(बिसातन) 'बिछौना' शब्द का प्रयोग उस प्रत्येक कठिनाई और अवरोध का निषेध करता है जो मनुष्यों का सामर्थ्य से बाहर हो। इसके विपरीत, यह शब्द पृथ्वी के समस्त प्रकार के अनुकूलन, सुगमता और उपयोगिता को समाहित करता है, जो ईश्वरीय अनुकम्पाओं और उपकारों की महानता को प्रकट करता है। तुम्हारा रब ही है, उसके अतिरिक्त कोई नहीं, जिसने पृथ्वी को तुम्हारे लिए वशीभूत और आज्ञाकारी बनाया: ‎ { ﮈ ﮉ ﮊ ﮋ ﮌ }“और अल्लाह ने तुम्हारे लिए पृथ्वी को एक बिछौना बनाया”। यहाँ 'बनाना' (जअल) का अर्थ वशीभूत करना और सामर्थ्य प्रदान करना है। पृथ्वी की अपनी शक्ति और दृढ़ता के बावजूद, अल्लाह ने अपनी सामर्थ्य और उदारता से इसे अपने दासों के लिए सुगम कर दिया, ताकि तुम इस पर निवास कर सको, इस पर चल सको, इसे जोत सको और कृषि कर सको, इसमें खुदाई कर सको और जल की धाराएँ प्रवाहित कर सको। उसने इसे तुम्हारे लिए बिछा दिया, कोमल बना दिया और तुम्हें इस पर अधिकार दिया ताकि तुम अपने सांसारिक जीवन की आवश्यकताओं को पूर्ण कर सको। क्या यह सब इस बात की अपेक्षा नहीं करता कि तुम अपने रब का आभार व्यक्त करो और उसकी आज्ञा मानो? क्या यह इस पर प्रमाण नहीं है कि तुम्हारा रब हर वस्तु पर शक्तिशाली है? अतः तुम उस पर और उस परलोक (ग़ैब) पर ईमान लाओ जिसकी सूचना उसने तुम्हें दी है।

इसके उपरांत, अल्लाह की उन पूर्ण अनुकम्पाओं और सृजन की उस पूर्णता में से जो उसकी प्रभुसत्ता, दिव्यता और एकता को सिद्ध करती है, यह है कि उसने पृथ्वी में दासों के लिए मार्ग और रास्ते बनाए: ‎ { ﮎ ﮏ ﮐ ﮑ }“ताकि तुम उसके खुले मार्गों में चल सको।” अतः उस बरकत वाली सत्ता ने पृथ्वी में ‎ { ﮐ }‘सुबुल’ (मार्ग) बनाए, जो एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने वाले हैं। साथ ही, उसने पहाड़ों के मध्य ‎{ﮑ } ‘फ़िजाज’ (खुले रास्ते) बनाए, और ‘फ़ज्ज’ (فج) उस मार्ग को कहते हैं जो विस्तृत और चौड़ा हो। इसमें वे रास्ते भी सम्मिलित हैं जो पहाड़ों के बीच स्थित हैं और वे भी जो समतल भूमि पर हैं। यहाँ ‎ { ﮐ }‘सुबुल’ तथा इसी प्रकार {ﮑ } ‘फ़िजाज’ शब्द का बहुवचन के रूप में प्रयोग इनकी प्रचुरता और संख्या की अधिकता को दर्शाने के लिए है, जिन्हें गिना नहीं जा सकता। अतः इस महान ईश्वरीय प्रबंधन के समक्ष तुम कहाँ (खोए हुए) हो?

अभिव्यक्ति की सुंदरता यह है कि यहाँ ‎ { ﮐ }‘सुबुल’ (मार्गों) का उल्लेख पुष्टि, स्पष्टता और विविधता के साथ किया गया है, जो ‘फ़िजाज’ की तुलना में अधिक व्यापक शब्द है। ‘सुबुल’ से तात्पर्य वे रास्ते हैं जो खुले और आर-पार जाने वाले हों, न कि बंद। दूसरी ओर, ‘फ़िजाज’ प्रायः दो वस्तुओं (जैसे दो पहाड़ों) के बीच के विस्तृत रास्तों को कहा जाता है, जो संकरी घाटियों (शुआब) से कहीं अधिक चौड़े होते हैं। ‎ { ﮐ ﮑ }‘सुबुल’ के साथ ‘फ़िजाज’ का संयोग इस बात की पुष्टि करता है कि ये मार्ग कहीं समाप्त या अवरुद्ध नहीं होते, बल्कि गंतव्य तक पहुँचाने वाले हैं। यह उन भाषिक सूक्ष्मताओं में से है जो सृष्टि के स्वामी के कलाम (वाणी) के चमत्कार को सिद्ध करती हैं।

यह अल्लाह अज़्ज़-व-जल्ल की ओर से अपने दासों पर एक उपकार है कि उसने उनके लिए पृथ्वी में इतने मार्ग और रास्ते बनाए। उसने पृथ्वी पर और पहाड़ों के बीच तुम्हारे लिए रास्ते, मार्ग, घाटियाँ और जल-निकासी के स्रोत (नाले) बनाए ताकि (वर्षा का जल) तुम्हारे निवास स्थानों और खेतों को हानि न पहुँचाए। वास्तव में, यह प्रबंध ‎ { ﮊ }‘तुम्हारे लिए’ है, पृथ्वी में जो कुछ भी बनाया गया है, उसके विशेष पात्र तुम (मनुष्य) ही हो। यह तुम्हारे रब की ओर से तुम पर सम्मान, परोपकार और कृपा है। इसका उद्देश्य यह है कि शायद इस कृपा के कारण तुम उस सत्य के सम्मुख झुक जाओ जो तुम्हारे पास आया है, और मार्गदर्शन पाकर ईमान ले आओ। जिस प्रकार तुम्हारे रब ने संसार में तुम्हारे चलने-फिरने और एक देश से दूसरे देश तक अपनी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए भौतिक मार्ग सुलभ किए हैं, ताकि पहाड़ों जैसी कोई बाधा तुम्हारे मार्ग को न रोक सके, उसी प्रकार उसने तुम्हारी ओर वह (धर्म) भी भेजा है जिससे तुम उस सत्य तक पहुँच सको जो तुम्हें स्वर्ग (जन्नत) तक ले जाए। यह स्थिति इस प्रश्न को जन्म देती है कि उस सत्य के आने के बाद भी तुम अपने रब की आज्ञा क्यों नहीं मानते? एक ओर तुम इन अनुकम्पाओं को स्वीकार करते हो, और दूसरी ओर ‘शिर्क’ (बहुदेववाद) की ओर प्रवृत्त होते हो। क्या तुमने अहंकार, हठधर्मिता, ईर्ष्या और सांसारिक इच्छाओं को अपने रब की अवज्ञा का कारण बना लिया है? इन तर्कों ने उन्हें उनकी त्रुटि पर विवश कर दिया, उन पर प्रमाण स्थापित कर दिए और यह सिद्ध कर दिया कि उनके रसूल नूह़ अलैहिस्सलाम ने उन्हें जिस ओर बुलाया है, वही सत्य है। यह बात जिस प्रकार नूह़ अलैहिस्सलाम की जाति के झुठलाने वालों पर लागू होती है, उसी प्रकार उन पर भी लागू होती है जिनकी ओर अल्लाह ने अपने नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को रसूल बनाकर भेजा। वास्तव में, अपने रब की इबादत में अनन्यता न बरतना और उपासना को उसके अतिरिक्त किसी और की ओर मोड़ देना पूर्णतः असत्य है, जो इन तमाम सत्यों और प्रमाणों के विपरीत है।


{ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ ﮠ ﮡ ﮢ ﮣ ﮤ ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭ ﮮ ﮯ ﮰ ﮱ ﯓ ﯔ ﯕ ﯖﯗ ﯘ ﯙ ﯚ ﯛ ﯜ ﯝ ﯞ ﯟ ﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ ﯪ ﯫ ﯬ ﯭ ﯮ ﯯ ﯰ ﯱ ﯲ ﯳ ﯴ ﯵ ﯶ ﯷ ﯸ ﯹ ﯺ ﯻ ﯼ ﯽ ﯾ ﯿ ﰀ ﰁ ﰂ ﰃ ﰄ ﰅ ﰆ ﰇ ﰈ ﰉ ﰊ ﰋ ﰌ ﰍ ﰎ ﰏ ﰐ}


‎(नूह़ ने निवेदन कियाः मेरे पालनहार! उन्होंने मेरी अवज्ञा की और अनुसरण किया ‎उसका जिसके धन और संतान ने उसकी क्षति ही को बढ़ाया। और उन्होंने बड़ी चाल चली। ‎और उन्होंने कहाः तुम कदापि न छोड़ना अपने पूज्यों को और कदापि न छोड़ना वद्द को, न ‎सुवाअ को और न यग़ूस को और न यऊक़ को तथा न नस्र को। और कुपथ (गुमराह) कर ‎दिया है उन्होंने बहुतों को और अधिक कर दे तू भी अत्याचारियों के कुपथ (कुमार्ग) को। वे ‎अपने पापों के कारण डुबो दिये गये, फिर पहुँचा दिये गये नरक में और नहीं पाया उन्होंने ‎अपने लिए अल्लाह के मुक़ाबले में कोई सहायक। तथा कहा नूह़ नेः मेरे पालनहार! न छोड़ ‎धरती पर काफ़िरों का कोई घराना। क्योंकि यदि तू उन्हें छोड़ेगा, तो वे कुपथ करेंगे तेरे भक्तों ‎को और नहीं जन्म देंगे, परन्तु दुष्कर्मी, बड़े काफ़िर को। मेर पालनहार! क्षमा कर दे मुझे तथा ‎मेरे माता-पिता को और उसे, जो प्रवेश करे मेरे घर में ईमान लाकर तथा ईमान वालों और ‎ईमान वालियों को तथा काफ़िरों के विनाश ही को अधिक कर)।

नूह़ अलैहिस्सलाम द्वारा अपनी जाति के समक्ष इतने तर्क और प्रमाण प्रस्तुत करने के बाद, और साढ़े नौ सौ वर्षों (950 वर्ष) के एक लंबे समय तक निरंतर प्रयास करने के उपरांत, वे अब अपने रब की ओर अपनी जाति की उस अवज्ञा और विद्रोह की शिकायत करते हैं जिस पर वे अभी भी अड़े हुए थे। सर्वोच्च व सर्वशक्तिमान अल्लाह ने उनके विषय में फ़रमाया: ‎ { ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ }“नूह़ ने कहा: हे मेरे रब! उन्होंने मेरी बात नहीं मानी और उन लोगों के पीछे चले जिनके धन और संतान ने उन्हें घाटे के अतिरिक्त कुछ न दिया।” अल्लाह तबरक व तआला फ़रमाता है कि उसके रसूल नूह़ अलैहिस्सलाम ने उन दलीलों, तर्कों और इतने लंबे समय के बावजूद अपनी जाति की अवज्ञा की शिकायत की, क्योंकि उन्होंने उनके उपदेशों और चेतावनियों से कोई लाभ नहीं उठाया। उन्होंने उनकी बात नहीं मानी: ‎ { ﮓ ﮔ ﮕ ﮖ ﮗ }“नूह़ ने कहा: हे मेरे रब! उन्होंने मेरी बात नहीं मानी” अर्थात् उन प्रमाणों और स्पष्ट सत्य के प्रकट हो जाने के बाद भी उन्होंने मार्गदर्शन प्राप्त नहीं किया। जबकि इसके पूर्णतः विपरीत उनकी स्थिति यह थी:‎

{ ﮘ ﮙ ﮚ ﮛ ﮜ ﮝ ﮞ ﮟ }“और उन लोगों के पीछे चले जिनके धन और संतान ने उन्हें घाटे के अतिरिक्त कुछ न दिया।” अर्थात् उन्होंने उन पथभ्रष्ट लोगों का अनुसरण किया जो अपने धन, प्रचुर संतान और उन पर किए जाने वाले गौरव के कारण मोह (फ़ितना) में ग्रस्त थे। इन अनुकम्पाओं ने उन्हें लाभ पहुँचाने के बजाय केवल ‎ { ﮞ ﮟ }“घाटे” (ख़सारा) में ही बढ़ाया, जिससे उन्होंने अपने परलोक को खो दिया। यह स्पष्ट करता है कि कुछ लोग अपने उन बड़ों का अंधानुकरण करके मोह में पड़ जाते हैं जो स्वयं धन और संतान की प्रचुरता के जाल में फँसे होते हैं। यह यह भी दर्शाता है कि अज्ञानियों के लिए धन और संतान का मोह अत्यंत शक्तिशाली होता है। यहाँ इस बात से सावधान किया गया है कि अल्लाह की अनुकम्पाओं पर गर्व नहीं करना चाहिए, क्योंकि अविश्वासियों और अज्ञानियों के लिए यही वस्तुएँ सत्य को स्वीकार करने में बाधक बन जाती हैं।

फिर उन धन और संतान के मोह में फँसे हुए लोगों और उनके अनुयायियों के षड्यंत्र का वर्णन करते हुए फ़रमाया: ‎ { ﮡ ﮢ ﮣ }“और उन्होंने बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा।” अर्थात् उन्होंने उन्हें बहुत बड़े धोखे में रखा। उन्होंने उनके कुफ़्र को उनके लिए सुशोभित (आकर्षक) बना दिया और उन्हें सत्य व मार्गदर्शन से विमुख कर दिया। उन्होंने उनके लिए शिर्क (बहुदेववाद) को सजाया और उन्हें उनकी मूर्तियों को छोड़ने से मना किया:

‎ { ﮥ ﮦ ﮧ ﮨ ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭ ﮮ ﮯ ﮰ ﮱ }“और उन्होंने कहा: अपने पूज्यों को कदापि न छोड़ना, और न वद्द को छोड़ना, न सुवा को, न यग़ूस को, न यऊक़ को और न नस्र को।” उनके सरदारों और बड़ों ने उनसे कहा: ‎ { ﮥ ﮦ ﮧ }“कदापि न छोड़ना” ‎ { ﮨ} “अपने पूज्यों को” अर्थात् अपनी इन मूर्तियों को कभी न त्यागना। यह निषेध पहले सामान्य रूप से किया गया, फिर अधिक आग्रह और उकसावे के लिए उन पूज्यों के नाम विशेष रूप से लिए गए: { ﮩ ﮪ ﮫ ﮬ ﮭ ﮮ ﮯ ﮰ ﮱ } “और न वद्द को छोड़ना, न सुवा को, न यग़ूस को, न यऊक़ को और न नस्र को।” ये उन मूर्तियों के नाम थे जिन्हें वे अल्लाह के अतिरिक्त पूजते थे।

तत्पश्चात् नूह़ अलैहिस्सलाम अपने रब अज़्ज़ व जल्ल को संबोधित करते हुए कहते हैं: ‎ { ﯔ ﯕ ﯖﯗ ﯘ ﯙ ﯚ ﯛ ﯜ }“और उन्होंने बहुतों को पथभ्रष्ट कर दिया है, और तू इन अत्याचारियों को उनके पथभ्रष्ट होने में ही बढ़ा।” इन सरदारों और रईसों ने इस पथभ्रष्टता के माध्यम से अन्य बहुत से लोगों को गुमराह किया। यहाँ ‎{ﯔ ﯕ ﯖﯗ } “बहुतों को” (कसीरा) शब्द यह बताता है कि गुमराह होने वालों की संख्या थोड़ी नहीं, बल्कि बहुत अधिक थी। इन तथ्यों के आधार पर नूह़ अलैहिस्सलाम अल्लाह तआला से उनके विनाश की प्रार्थना करते हैं: ‎ { ﯘ ﯙ ﯚ ﯛ ﯜ }“और तू इन अत्याचारियों को उनके पथभ्रष्ट होने में ही बढ़ा” अर्थात् हे अल्लाह! इन ज़ालिमों को उनके ज़ुल्म के कारण और अधिक गुमराह कर दे, जिससे उनका दंड बढ़ जाए। इब्न -ए- जरीर त़बरी रहमतुल्लाह अलैहि कहते हैं: इसका अर्थ है कि उनके कुफ़्र के कारण उनके हृदयों पर ‎ { ﯛ ﯜ }मुहर लगा दे, ताकि वे सत्य की ओर मार्गदर्शन न पा सकें।([11]) यह उनके निरंतर कुफ़्र और सत्य के प्रति उनकी शत्रुता का दंड था।

फिर अल्लाह सुब्हानहू व तआला (वह हर कमी से पाक (पवित्र) है और सबसे ऊँचा है) ने अपने रसूल नूह़ की उनकी जाति के विरुद्ध प्रार्थना स्वीकार करने की सूचना देते हुए फ़रमाया: ‎ { ﯞ ﯟ ﯠ ﯡ ﯢ ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ}“वे अपने पापों के कारण डुबो दिए गए, फिर आग में डाल दिए गए, तो उन्होंने अल्लाह के मुक़ाबले में अपना कोई सहायक न पाया।” उनके पापों, शिर्क के अपराध, उनकी हठधर्मिता और अपने रसूल की पुकार न मानने के कारण ‎ { ﯠ }उन्हें डुबो दिया गया। अल्लाह तआला ने आकाश से जल बरसाया, यहाँ तक कि पृथ्वी जलमग्न हो गई, और उन्हें इस संसार में जल-प्रलय द्वारा नष्ट कर दिया गया। अल्लाह ने नूह़ और उनके साथ नाव में सवार लोगों को बचा लिया, जिसे उन्होंने स्वयं निर्मित किया था।

जहाँ तक परलोक का प्रश्न है, तो अल्लाह तआला ने इन अत्याचारियों के विषय में फ़रमाया: ‎ { ﯡ ﯢ}“फिर वे आग में डाल दिए गए” अर्थात् वे जल-प्रलय में डूबने के तत्काल बाद नरक की अग्नि के दंड की ओर स्थानांतरित कर दिए गए।‎

{ ﯣ ﯤ ﯥ ﯦ ﯧ ﯨ ﯩ}“तो उन्होंने अल्लाह के मुक़ाबले में अपना कोई सहायक न पाया” अर्थात् न तो कोई उनकी पुकार सुनने वाला था और न ही कोई ऐसा सहायक जो उन्हें उस प्रलय से अथवा परलोक में आग के दंड से बचा पाता। अभिव्यक्ति की सूक्ष्मताओं में से इमाम इब्न सायब रहमतुल्लाह अलैहि का कथन है: इसका अर्थ यह है कि वे परलोक में आग में प्रवेश करेंगे, किन्तु यहाँ भूतकाल की क्रिया ‎ { ﯡ ﯢ}‘उदख़िलू’ (वे प्रविष्टि कराए गए) का प्रयोग भविष्य के संदर्भ में हुआ है, क्योंकि अल्लाह का वचन सत्य और अटल है। अधिकांश विद्वानों का यही मत है।([12]) अतः संदर्भ में भूतकाल का प्रयोग यह दर्शाता है कि अल्लाह ने उनके विषय में जो निर्णय लिया था, वह उनके साथ घटित होकर रहा। यह उन प्रत्येक जीवित व्यक्तियों के लिए चेतावनी है जो इस नियति की ओर बढ़ रहे हैं, चाहे वे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के युग के हों या उनके बाद आने वाले। निस्संदेह, अल्लाह के दंड का कोई विकल्प नहीं है, और जब वह किसी काफ़िर को घेर लेता है, तो न कोई शरण देने वाला होता है और न ही कोई बचाने वाला। यह वर्णन वास्तव में अल्लाह तआला की दया का एक रूप है, क्योंकि वह नूह़ अलैहिस्सलाम की जाति के इन क़िस्सों के माध्यम से लोगों को कुफ़्र के प्रति सचेत करता है, उन्हें उपदेश देता है और अपने रसूल मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की आज्ञाकारिता के लिए प्रेरित करता है।

नूह़ अलैहिस्सलाम ने अपनी जाति से जो पीड़ा सहन की थी, उसके कारण उन्होंने उनके विरुद्ध अत्यंत कठोर शब्दों में प्रार्थना की: ‎{ﯫ ﯬ ﯭ ﯮ ﯯ ﯰ ﯱ ﯲ ﯳ ﯴ} “और नूह़ ने कहा: हे मेरे रब! पृथ्वी पर बसने वाले काफ़िरों में से किसी को भी जीवित न छोड़।” उन्होंने अपने रब से याचना करते हुए कहा: ‎ { ﯭ ﯮ ﯯ }हे मेरे रब! (ला तज़र) न छोड़ (दैयारा) किसी भी ऐसे व्यक्ति को जो पृथ्वी पर विचरण करता हो। यहाँ ‘दैयार’ शब्द गति और संचरण का बोध कराता है। इब्न -ए- जरीर त़बरी रहमतुल्लाह अलैहि कहते हैं:

{ ﯴ } ‘दैयार’ से तात्पर्य वह है जो पृथ्वी पर घूमता-फिरता हो।([13]) अतः यह उन हठधर्मी काफ़िरों के पूर्ण उन्मूलन की प्रार्थना थी, ताकि उनमें से कोई भी आने-जाने वाला शेष न रहे।

तत्पश्चात् उन्होंने अपनी इस प्रार्थना का कारण स्पष्ट किया:

{ ﯶ ﯷ ﯸ ﯹ ﯺ ﯻ ﯼ ﯽ ﯾ ﯿ }“निस्संदेह, यदि तू उन्हें छोड़ देगा, तो वे तेरे दासों को पथभ्रष्ट करेंगे और वे केवल पापाचारी और कट्टर काफ़िर ही जनेंगे।” अर्थात् हे हमारे रब! यदि तू उन्हें इस पृथ्वी पर जीवित छोड़ देगा, तो वे दूसरों को भी गुमराह करेंगे।

‎ {ﯶ ﯷ ﯸ ﯹ ﯺ}“वे तेरे दासों को पथभ्रष्ट करेंगे” अर्थात् वे उन्हें कुफ़्र के अंधकार में भटकाकर भ्रष्ट कर देंगे। साथ ही, ‎ { ﯻ ﯼ ﯽ ﯾ ﯿ }“वे केवल पापाचारी और कट्टर काफ़िर ही जनेंगे” उनकी आने वाली संतति भी वैसी ही होगी, क्योंकि वे उनका पालन-पोषण पाप और अविश्वास पर ही करेंगे। ‘फ़ाजिर’ वह है जो अल्लाह की आज्ञाकारिता से बाहर निकल जाए, और ‘कफ़्फ़ार’ वह है जो कुफ़्र की पराकाष्ठा पर हो। इस प्रकार वे कर्मों में पापाचार और विश्वास में कुफ़्र दोनों को एकत्रित कर लेते हैं। नूह़ अलैहिस्सलाम का यह कठोर वर्णन उनकी जाति की सरकशी और उनके कुफ़्र की तीव्रता को प्रत्यक्ष देखने के कारण था।

अंत में, नूह़ अलैहिस्सलाम ने स्वयं के लिए, अपने माता-पिता के लिए, उन ईमान वालों के लिए जो उनके घर में आए, और समस्त मोमिन पुरुषों व स्त्रियों के लिए प्रार्थना और विनती की। अल्लाह अज़्ज़ व जल्ल (वह जो अत्यंत सम्मानित और प्रतापी है) ने उनकी प्रार्थना का उल्लेख करते हुए फ़रमाया कि उन्होंने कहा:

{ ﰁ ﰂ ﰃ ﰄ ﰅ ﰆ ﰇ ﰈ ﰉ ﰊ ﰋ ﰌ ﰍ ﰎ ﰏ } “हे मेरे रब! मुझे क्षमा कर दे, और मेरे माता-पिता को भी, और उसे भी जो मेरे घर में मोमिन होकर प्रविष्ट हुआ, और समस्त मोमिन पुरुषों तथा मोमिन स्त्रियों को भी,और इन अत्याचारियों के लिए विनाश के अतिरिक्त कुछ न बढ़ा।” उन्होंने अपने आप से आरम्भ किया: ‎ { ﰁ ﰂ ﰃ}“हे मेरे रब! मुझे क्षमा कर दे” अर्थात् मेरे पापों को मिटा दे, उन्हें ढाँप ले और मेरी कमियों पर मुझे दंड न दे। यह दर्शाता है कि मनुष्य चाहे कितनी ही इबादत क्यों न कर ले, अल्लाह के अधिकारों के प्रति कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है, इसलिए क्षमा माँगना अनिवार्य है। फिर उन्होंने अपने माता-पिता के लिए प्रार्थना की ‎{ﰁ ﰂ ﰃ ﰄ} क्योंकि वे मनुष्य के सबसे निकटतम और उसका मूल होते हैं, उनकी सेवा करना अल्लाह की निकटता प्राप्त करने का माध्यम है। इसके बाद नूह़ अलैहिस्सलाम ने विशेष रूप से उन मोमिनों का उल्लेख किया जिन्होंने उनका साथ दिया और सम्मान स्वरूप उनके घर वालों में शामिल हो गए: ‎ { ﰅ ﰆ ﰇ ﰈ }“और उसे भी जो मेरे घर में मोमिन होकर प्रविष्ट हुआ।” तत्पश्चात् उन्होंने अपनी प्रार्थना को व्यापक करते हुए समस्त मोमिनों को सम्मिलित किया:

{ ﰉ ﰊ}“और समस्त मोमिन पुरुषों तथा मोमिन स्त्रियों को भी” ताकि इसमें उनके युग के और उनके बाद आने वाले सभी ईमान वाले सम्मिलित हो सकें। यह प्रार्थना के महत्त्व, अल्लाह से क्षमा याचना, विशेष रूप से मोमिन माता-पिता और साथियों के लिए दुआ करने और समस्त मुस्लिम समाज के लिए मंगलकामना करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है। वास्तव में, यह मोमिनों का एक-दूसरे पर अधिकार है।

और उस कथन में {ﰅ ﰆ ﰇ ﰈ } “और जो कोई मेरे घर में ईमान की अवस्था में प्रवेश करे” विशेष रूप से उसी को निर्दिष्ट करना है, अर्थात् यह प्रतिबंध केवल उन्हीं पर है, जिससे प्रत्येक उस व्यक्ति का निषेध हो जाता है जो उसके घर में कुफ्र की अवस्था में प्रवेश करे। यह अत्यंत सूक्ष्म विशिष्टता है, जिसका आधार केवल ईमान है, इसके अतिरिक्त कुछ नहीं। फिर काफ़िरों के विरुद्ध की गई दुआ को समाप्त करते हुए, उनके विनाश की याचना की पुष्टि की गई ‎ { ﰋ ﰌ ﰍ ﰎ ﰏ }“और इन अत्याचारियों को तू विनाश के अतिरिक्त और किसी वस्तु में वृद्धि न कर।” अर्थात् जो लोग कुफ्र और अल्लाह तआला के दीन पर अतिक्रमण करने वाले हैं, हे मेरे पालनहार! तू उन्हें केवल और अधिक हानि, विनाश और सर्वनाश ही बढ़ा। यह इस बात की चेतावनी देता है कि मुश्रिकों को इससे सावधान रहना चाहिए कि कहीं उन पर रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की बद्दुआ के कारण विनाश न आ पड़े।

और मैं अल्लाह तआला का गुणगान करता हूँ और उसका आभार प्रकट करता हूँ कि उसने मुझे इस कार्य के सम्मान से विभूषित किया और मुझे सूरह नूह़ को पूर्ण करने की तौफ़ीक़ प्रदान की। हे हमारे पालनहार! तू हमसे (यह सेवा) स्वीकार कर ले, निःसंदेह तू ही सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है। और हमारी तौबा स्वीकार कर ले, निश्चय ही तू ही अत्यंत तौबा स्वीकार करने वाला, अति दयालु है। समस्त प्रशंसा अल्लाह तआला के लिए है, जो सारे संसारों का पालनहार है, और शांति तथा सलामती हो हमारे नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर और उनके समस्त परिवार पर।


([1]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 97)।

([2]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 289)।

([3]) देखें: इब्न -ए- आशूर की पुस्तक “अत-तह़रीर वत-तनवीर” (12/ 162)।

([4]) देखें: तिर्मिज़ी ह़दीस़ संख्या (3540), तथा मुस्नद अह़मद ह़दीस़ संख्या (13493), तथा अलबानी ने इसका उल्लेख स़ह़ीह़ उत-तर्ग़ीब (3382) में किया है।

([5]) देखें: क़ुरत़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़कामिल क़ुरआन” (18/ 195)।

([6]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 98)।

([7]) देखें: क़ुरत़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़कामिल क़ुरआन” (18/ 197)।

([8]) देखें: शौकानी की पुस्तक “फ़त्ह़ुल क़दीर” (1/ 62)।

([9]) देखें: शौकानी की पुस्तक “फ़त्ह़ुल क़दीर” (2/ 425)।

([10]) देखें: क़ुरत़ुबी की पुस्तक “अल-जामेअ लि अह़कामिल क़ुरआन” (8/ 197)।

([11]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 305)।

([12]) देखें: इब्नुल जौज़ी की पुस्तक “ज़ाद अल-मसीर फ़ी इल्म अत-तफ़्सीर” (8/ 98)।

([13]) देखें: इब्न -ए- जरीर त़बरी की पुस्तक “जामेअ अल-बयान अन् तावील आय अल-क़ुरआन” (23/ 307)।